कटनी - बड़वारा के ग्राम सांधी में लालपुर टोला के समीप नदी में बने रैम्प को तोड़ दिया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार इस स्थान पर रेत माफियाओं द्वारा अपने वाहनों से अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन किया जाता था। विगतदिनों थाना बड़वारा के पुलिस दस्ते द्वारा पोकलेन मशीन भी यहीं जप्त की गई थी। ग्राम सांधी और बेहड़ीकलां के भाग में इस रास्ते से अवैध रेत परिवहन की प्रशासन को शिकायतें थीं।
कलेक्टर केवीएस चौधरी और पुलिस अधीक्षक डॉ0 हिमानी खन्ना ने गुरुवार को दल-बल सहित बड़वारा क्षेत्र में नदी के किनारे और अवैध रेत परिवहन के ठिकानों का सघन भ्रमण कर निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान अवैध परिवहन के वैकल्पिक रास्तों को समाप्त करने की कार्यवाही के निर्देश आला अधिकारियों द्वारा दिये गये थे।

Comments
Post a Comment