वित्त मंत्री ने आरटीओ कार्यालय के पहले पड़ने वाले टोल की समस्या को भी समझा। उन्होने कहा कि विधायक संदीप जायसवाल और महापौर ने उन्हें अवगत कराया है।
उनसे मेरी बात हुई है। हम यह प्रयास करेंगे कि आरटीओ कार्यालय आने वाले नागरिकों के लिये टोल मुफ्त रखा जाये। साथ ही मैं कॉन्ट्रेक्टर से भी बात करने जा रहा हूॅं कि हो सके तो टोल को थोड़ा और आंगे शिफ्ट कर लें। ताकि इस समस्या से निजात मिल सके। इसके लिये हम शीघ्र ही बेहतर प्रयास करेंगे।
आरटीओ कार्यालय भूतल में लाईसेन्स रुम, एग्जामिनेशन हॉल, फोटो काउंटर, दो अधिकारी कक्ष, 6 फीस काउंटर तथा महिला व पुरुषों के लिये पृथक-पृथक प्रसाधन बनाये गये हैं। वहीं प्रथम तल में सर्वर रुम, आरटीओ कक्ष, स्टाफ लंच रुम, रिकॉर्ड हॉल एवं महिला व पुरुषों के लिये पृथक-पृथक प्रसाधन हैं। इसके अतिरिक्त पार्किंग शैड, फिटनिस कक्ष, गार्ड कक्ष और बाउंड्री वॉल के आंतरिक पहुंच मार्ग एवं बाह्य विद्युतिकरण का कार्य किया गया है।
Comments
Post a Comment