Skip to main content

फसलों की सिंचाई की तैयारियों की समीक्षा, स्टॉपडैमों में जल की स्थिति पर प्रभारी मंत्री के निर्देश

कटनी / जिला योजना समिति की बैठक प्रदेश के वित्त एवं वाणिज्य कर मंत्री व प्रभारी मंत्री जयंत मलैया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।  बैठक में अल्पवर्षा के कारण खेतों में फसलों की सिंचाई की तैयारियों की समीक्षा की गई। वहीं बांधों व स्टॉपडैमों में जल संचयन की स्थिति और आगामी माहों की तैयारियों पर भी प्रभारी मंत्री ने डब्ल्यूआरडी के अधिकारियों को निर्देश दिये। पीएचई विभाग और विद्युत विभाग की समीक्षा भी जिला योजना समिति की बैठक में हुई। इस दौरान प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री संजय सत्येन्द्र पाठक भी मौजूद रहे।
दुर्जनपुर का नाम शिवधाम करने पर समिति की मंजूरी
खिरहनी ओव्हरब्रिज होगा अटल बिहारी बाजपेयी ओव्हरब्रिज
             प्रभारी मंत्री सहित उपस्थित समिति सदस्यों ने जनपद पंचायत विजयराघगढ़ के ग्राम दुर्जनपुर का नाम परिवर्तित कर शिवधाम करने के प्रस्ताव पर सहमति दी।  महापौर  शशांक श्रीवास्तव द्वारा पूर्व शिक्षा मंत्री अलका जैन के पत्र के आधार पर खिरहनी ओव्हरब्रिज का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ओव्हरब्रिज करने का प्रस्ताव रखा गया। जिसे जियोस ने मंजूरी दी। वहीं मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल द्वारा गनियारी-गिलौंची मार्ग पर बने पुल का नाम स्वर्गीय प्रभात पाण्डेय सेतु करने के प्रस्ताव को भी समिति द्वारा सहमति दी गई।
बाकल-रीठी क्षेत्र के लिये केनाल आधारित योजना का प्रस्ताव करें तैयार
            जिला योजना समिति की बैठक में गर्मी के मौसम में गहराने वाले पेयजल संकट की समीक्षा भी हुई। इस दौरान राज्यमंत्री  ने पीएचई के अधिकारियों से जिले में सबसे अधिक प्रभावित होने वाले क्षेत्र के विषय में पूछा। जिस पर अधिकारियों द्वारा बाकल-रीठी क्षेत्र की जानकारी दी गई। इस पर उन्होने पेयजल की समस्या के स्थाई समाधान के लिये केनाल आधारित योजना बनाने के निर्देश दिये। राज्यमंत्री ने कहा कि इसका प्रस्ताव तैयार करायें और प्रभारी मंत्री  को भी भेजें।
पेयजल और विद्युत समस्या पर करें विकासखण्ड स्तरीय बैठकें
            जियोस की बैठक में विधायक संदीप जायसवाल के सुझाव पर पेयजल समस्या के निदान के लिये कार्ययोजना बनाने के उद्देश्य से विकासखण्ड स्तरीय बैठक आयोजित करने के निर्देश प्रभारी मंत्री  ने दिये। उन्होने कलेक्टर को कहा कि बैठक में पीएचई के साथ ही जल संसाधन, कृषि और विद्युत विभाग के अधिकारियों को भी बुलायें। बैठक में जिलास्तरीय अधिकारी शामिल हों। साथ ही विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य सहित संबंधित जनप्रतिनिधि शामिल हों और अपने विकासखण्ड की कार्ययोजना तैयार करें।
नलजल योजनाओं का लिया जायजा
          सिलौंड़ी में जल समस्या से स्थानीय विधायक  मोती कश्यप ने अवगत कराया। साथ ही उन्होने अन्य नलजल योजनाओं को दुरुस्त कराने की भी बात कही। उन्होने कहा कि यदि किसी विशेष स्थान पर पानी की समस्या है, तो उसका निदान कराया जाये। जिस पर स्थान विशेष पर समस्या होने पर जहां नलजल योजना ना हो, वहां बोर कराने के निर्देश प्रभारी मंत्री ने दिये।
          नलजल योजनाओं के संधारण के लिये जिन ग्राम पंचायतों को दो-दो लाख रुपये दिये गये हैं, उनके कार्य पीएचई से कराने के निर्देश भी प्रभारी मंत्री  ने दिये। उन्होने कहा कि ग्राम पंचायतें तकनीकी दृष्टि में संबल नहीं हैं। नलजल योजनाओं का कार्य तकनीकी विभाग ही कर सकता है। इसलिये पीएचई से कार्य करायें,
विधायक महोदय से समय लेकर विजिट करें, डीएम को सौंपे रिपोर्ट, मुझे करें मेल
            नलजल योजनाओं की समीक्षा के दौरान बहोरीबंद विधायक  सौरभ सिंह ने बरतरा-बरतरी के नलजल योजना को लेकर पीएचई विभाग के अधिकारियों को क्रॉस किया। इस पर प्रभारी मंत्री  ने ईई पीएचई को विधायक महोदय से समय लेकर निरीक्षण करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि निरीक्षण रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपें और मुझे उसकी कॉपी मेल करें।
कलेक्टर के संज्ञान में ही लाकर छोड़ें नहरों में पानी
            बैठक में ईई डब्ल्यूआरडी को प्रभारी मंत्री  ने अत्यंत आवश्यकता होने पर ही नहरों में पानी छोड़ने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि नहरों में पानी कलेक्टर के संज्ञान में लाकर ही छोडें। जहां आवश्यक हो, वहां जल संस्था और कृषकों की बैठक लें। स्वयं जाने के साथ ही अपने विभागीय अमले को भेजकर भौतिक सत्यापन करायें। क्योंकि खरीफ की फसल के समय भी किसानों को पानी की नितान्त आवश्यकता होगी और डैम का पानी यदि उस समय नहीं रहा, तो निस्तार के पानी तक की समस्या होगी। वहीं राज्यमंत्री  ने भी डैम और बांधों में जलस्तर मेन्टेन रखने की बात कही। उन्होने कहा कि क्योंकि कुएं और हेंडपंप भू-जलस्तर से ही रीचार्ज होते हैं। इसलिये इसका विशेष ध्यान रखें।
ट्रान्सफारमर्स के लोड का करें परीक्षण
            बैठक में विद्युत विभाग के अधिकारियों को प्रभारी मंत्री ने ट्रान्सफार्मर की क्षमता का परीक्षण कराने के निर्देश दिये। उन्होने आदेश देते हुये कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जितना लोड हो, उससे कम क्षमता का ट्रान्सफार्मर ना हो। जहां भार के कारण ट्रान्सफार्मर फेल हुये हैं, उसकी क्षमता बढ़ाकर उसे रिप्लेस करें। किसानों को सिंचाई के लिये दस घंटे बिजली विद्युत विभाग मुहैया कराये। साथ ही एमपीईबी के अधिकारी भी अपने रवैये में सुधार लायें और मोबाईल पर कॉल रिसीव करें और रिस्पॉन्स भी दें।
बैठक में ये भी रहे मौजूद
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  अशोक विश्वकर्मा, समिति सदस्य  पीताम्बर टोपनानी,  अजय गौंटिया,  उदयचन्द दाहिया,  निधि तिवारी,  प्रगति राय,  पूजा देवी सिंह,  माया पटैल,  संतरा बाई, धीरेन्द्र बहादुर सिंह,  अनिल खरे,  सर्जना कन्देले और खजुराहो सांसद प्रतिनिधि के रुप में पूर्व विधायक  सुनील मिश्रा, कलेक्टर  विशेष गढ़पाले और पुलिस अधीक्षक  अतुल सिंह उपस्थित थे।
यह भी दिये निर्देश
·         बैठक में सीएमएचओ को प्रभारी मंत्री ने स्वाईफ्लू, डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिये अलर्ट रहने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि अस्पताल दवाईयॉं उपलब्ध हों।
·         कमिश्नर नगर निगम को भी तेजी से शहर की साफ-सफाई  का कार्य कराने के लिये भी उन्होने निर्देशित किया। ताकि गंदगी के कारण बीमारियॉं ना फैलें।
·         शहर के बाहर गौशालाओं और सुअर पालकों के लिये महापौर के प्रस्ताव पर भूमि चिन्हित करने के लिये भी प्रभारी मंत्री ने कलेक्टर को निर्देशित किया।
·         एसई को मेन्टिनेन्स गाड़ी और जेई के मोबाईल नंबर प्रकाशित कराने और कॉल रिसपॉन्स ना करने वाले विद्युत विभाग के अधिकारियों पर कार्यवाही करने के निर्देश विधायक संदीप जायसवाल के मुद्दे


पर प्रभारी मंत्री ने दिये। साथ ही उन्होने विस्थापित बस्ती में विद्युत व्यवस्था करने के निर्देश भी दिये।
·         गांवों में झूलती हुई बिजली की तारों से हो रही विद्युत घटनाओं पर भी चर्चा बैठक में हुई। जिन्हें दुरुस्त कराने के निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारियों को प्रभारी मंत्री  और राज्यमंत्री ने दिये।

Comments

Popular posts from this blog

कटनी जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत के महत्वपूर्ण निर्णय 1 जनवरी 2026 से होंगे लागू, माधवनगर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने अपील की, देखें वीडियो

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) समाज में अनुशासन, मर्यादा और परंपराओं को बनाए रखने हेतु जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत ने विगत 30 नवंबर को एक बैठक कुन्दनदास स्कूल शांतिनगर में आयोजित कर महत्वपूर्ण निर्णय पारित किए थे, जिसे समाज हित में 1 जनवरी 2026 से लागू किया जाएगा। इसे लेकर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत माधवनगर के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने की अपील की  है। समाज हित में पारित निर्णय -   1️⃣ बारात का आगमन: अधिकतम 3:00 बजे दोपहर तक अनिवार्य। 2️⃣ दूल्हे का प्रवेश: पैदल, निकट संबंधियों के साथ स्टेज पर। 3️⃣ दूल्हे के चारों ओर नृत्य: पूर्ण प्रतिबंधित। 4️⃣ पंचायती भोजन: केवल एक समय आयोजित। 5️⃣ बैंड-दल: केवल गेट तक; हॉल के अंदर प्रवेश निषिद्ध। 6️⃣ प्री-वेडिंग शूट: पूर्ण प्रतिबंध। 7️⃣ 13वीं का अवसर: सामूहिक या पंचायती भोजन पूर्णतः निषिद्ध, केवल निकट परिवार तक सीमित। 8️⃣ महिलाओं की पगड़ी-रसम: पुरुषों के समान नियम। 9️⃣ पगड़ी रसम में पंचायती भोजन एवं नाश्ता पूर्ण रूप से प्रतिबंध।

कटनी के कई क्षेत्रों में गुरुवार को विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद, सुबह 8 से शाम 6 बजे तक रहेगा शटडाउन

कटनी (प्रबल सृष्टि ) –  विजली के कंडक्‍टर प्रतिस्‍पादन कार्य के मददेनजर  12  फरवरी  2026 ( गुरुवार) को प्रातः  08:00  बजे से सायं  06:00  बजे तक  132  केवी उपकेंद्र कटनी के  33  केवी मेन बस के सुदृढ़ीकरण एवं कंडक्टर प्रतिस्थापन कार्य के कारण शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों के सभी उच्चदाब एवं निम्नदाब उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शटडाउन के दौरान निम्न  33  केवी फीडरों से जुड़े में क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। 33  केवी एनकेजे फीडर खिरहनी ,  साईंपुरम कॉलोनी ,  दुबे कॉलोनी ,  दुर्गा चौक ,  प्रेमनगर ,  छोटी खिरहनी ,  राहुल बाग ,  निमिया मोहल्ला ,  गायत्री नगर ,  नीरज टॉकीज ,  शास्त्री कॉलोनी ,  एनकेजे मार्केट ,  जैन कॉलोनी ,  एसकेपी कॉलोनी ,  आईटीआई ,  मंगल नगर ,  बिलगवा ,  लखेरा ,  मूंगाबाई कॉलोनी ,  बड़वारा ,  रोशन नगर सहित आसपास के क्षेत्र। 33 ...

कटनी जिले के 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, 10वीं के परीक्षा परिणाम में कटनी जिले की ऊंची छलांग, निजी स्‍कूलों से बेहतर रहा शासकीय स्‍कूलों का परीक्षा परिणाम

कटनी (प्रबल सृष्टि) -  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के समत्व भवन से बुधवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की आयोजित परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए। इसमें कटनी जिले के छात्र-छात्राओं ने अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। कटनी जिले का इस साल का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 84.42 फीसदी रहा। जो पिछले वर्ष से 3 प्रतिशत अधिक है। इस वर्ष जिले की प्रदेश में रैंक 11 वीं है। जबकि पिछले वर्ष 17वीं रैंक थी। जबकि बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 79.58 प्रतिशत रहा। 12वीं के परीक्षा परिणाम के नजरिये से इस साल प्रदेश की मेरिट में जिले का 27वां स्‍थान है। परीक्षा की तैयारी के लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा  प्राचार्यों की नियमित अंतराल पर ली गई समीक्षा बैठकों के साथ-साथ छात्रों के लिए परीक्षा के एक माह पहले से सक्सेस 3.0 के तहत प्रतिदिन परीक्षा की तैयारी कराने से बेहतर परिणाम की सफलता मिली है। यह सभी प्रश्न पत्र शासकीय विद्यालयों के शिक्षकों के द्वारा तैयार कर स्कूलों में भेजे जाते थे। इसी मापदंड के आधार पर छात्रों को अध्ययन, अध्यापन कराने से सफलता मिली है। परीक्षा ...

शिकागो स्कूल में मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

कटनी (प्रबल सृष्टि) माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा गत दिवस कक्षा 10, और 12 के परीक्षा परिणामों की घोषणा की गई। स्थानीय माधवनगर स्थित शिकागो स्कूल में एक कार्यक्रम आयोजित कर शाला के ऐसे मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया जिन्होंने इन कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त कर शाला का मान बढ़ाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी डा. जय चड्डा, प्राचार्य कटनी आर्ट्स कामर्स कालेज, व डा. कृति लहरिया सह डा. शरद निरंकारी विशिष्ट अतिथी रहे। सम्मान के क्रम में कामर्स संकाय से सुमति पोपटानी 92% प्रथम, आयुष जियानी 89% द्वितीय, दीक्षा श्यामनानी और अंकिता वाधवानी 84% तृतीय रहे। गणित समूह के तक्ष जैन 93% प्रथम, दीपेश नागवानी 91% द्वितीय व पलक मंगलानी 90.6% तृतीय रहे इनको सम्मानित किया गया। बायोलॉजी समूह की चेरिसा पंजवानी 94% लेकर पूरे विद्यालय में प्रथम रही, कुशाग्र लहरिया 92% लेकर द्वितीय व गुंजन वधवानी 91% के साथ तृतीय रही। इसी क्रम में कक्षा दसवीं ...

डॉ स्वाति टोपनानी की उपलब्धि पर परिवार जनों से खास बातचीत, देखें वीडियो, प्रतिभा और परिश्रम से एमडीएस की डिग्री प्राप्त कर प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान, परिवार समाज और जिले का बढ़ाया मान

कटनी (मुरली पृथ्यानी) भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व कटनी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी की बिटिया डॉ स्वाति टोपनानी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से अपने परिवार समाज और जिले का नाम गौरवान्वित किया हैं। उन्होंने कॉलेज ऑफ डेंटल साइंस राउ इंदौर से एमडीएस की डिग्री प्राप्त कर एवं अपने डिपार्टमेंट कंजरवेटिव डेंटिस्ट्री एन्ड इंडोडोंटिक्स में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है साथ ही एमपीएमएसयू विश्विद्यालय में प्रदेश में भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि पर सांसद वीडी शर्मा व भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी ने निवास स्थल पहुँचकर सम्मान किया एवं इंदौर में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें मैडल प्रदान किया है। इससे पहले उन्होंने बीडीएस की डिग्री हितकारिणी डेंटल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल जबलपुर से प्राप्त की थी। उन्होंने इसके लिए सर्वप्रथम ईश्वर का आभार व्यक्त करते हुए माता पिता भाई एवं गुरुजनों का मार्गदर्शन, मित्रों, रिश्तेदारों का सहयोग बताया है जिसकी वजह से उन्होंने यह सफलता अर्जित की है।

आदतन अपराधी करन बिहारी को माधवनगर पुलिस ने देशी कट्टा, जिंदा कारतूस सहित किया गिरफ्तार

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) थाना माधवनगर पुलिस ने अपराधियों पर अंकुश लगाने और शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए आदतन अपराधी करन बिहारो को अवैध रूप से 12 बोर के कट्टे व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन, डॉ संतोष डेहरिया अति. पुलिस अधीक्षक, श्रीमती ख्याती मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधवनगर उनि रूपेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में हासिल हुई। देशी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तारी   25 मार्च 2025 के दिन में थाना माधवनगर की पुलिस टीम भ्रमण पर थी तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि करण सिंह उर्फ बिहारी पिता स्व. रुपनारायण सिंह राजपूत उम्र 33 वर्ष नि. मानसरोवर कालोनी माधवनगर कटनी का कट्टा और जिंदा कारतूस लेकर घटना करने की नियत से घूम रहा है। जिस पर माधवनगर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर झिंझरी से करण बिहारी को 12 बोर के कट्टे व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरूद्ध अप0 क्रं0 287/25 धारा- 25 , 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्...

जिले में फिर शुरू हुआ क्रिकेट सट्टा, माधवनगर में एक आरोपी गिरफ्तार, मास्टर माइंड कहां है ?

कटनी। एक बार फिर क्रिकेट का सट्टा शुरू हो गया है, माधवनगर पुलिस ने एक सटोरिये को टी- 20 की हर बॉल पर सट्टा का दांव लगाते हुए दबोचा है। उसके कब्जे से एक मोबाइल और कुछ नगदी भी जब्त की गई है। हालांकि अभी तक पुलिस ने इस खेल के मास्टरमाइंड को नहीं पकड़ा है जिससे पुलिस की इस कार्रवाई को अधूरा माना जा रहा है। यह कार्रवाई की गई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एमईएस माधवनगर (वैभव आइसक्रीम के पास वाली गली) में मोबाइल ऐप के जरिए क्रिकेट का बड़ा सट्टा संचालित हो रहा है। टीम ने जब दबिश दी, तो वहां टी-20 मैच की हर गेंद और ओवर पर सट्टे की बुकिंग की जा रही थी। पुलिस ने मौके से आरोपी ईशान्त फेरवानी (20 वर्ष) निवासी हॉस्पिटल लाइन को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से सट्टा बुक करने में प्रयुक्त एक मोबाइल (कीमत 20,000 रुपए) और 2,500 रुपए नगद जब्त किए। जांच में अजय थारवानी (निवासी मानसरोवर कॉलोनी) का नाम भी सामने आया है। पुलिस ने अपराध क्र. 118/26 के तहत सट्टा एक्ट की धारा 4 (क) और बीएनएस की धारा 49 के तहत मामला दर्ज किया है। मास्टर माइंड कहां हैमामले को लेकर चर्चा है कि गिरफ्तार युवक केवल लाइन ऑपरेट कर रहा...

माधवनगर कैरिन लाईन से लाखों की नगद धनराशि चोरी करने वाला चंद घंटो में धराया

कटनी (प्रबल सृष्टि) अमित जैसवानी पिता स्व. गोपालदास जैसवानी उम्र 40 वर्ष नि. कैरिन लाईन पानी की टंकी के पास थाना माधवनगर के रहने वाले है तथा उन्होंने निवास स्थान में ही फिनो पेमेन्ट बैंक डिस्ट्रीब्यूटर आउटलेट की संस्था एजेंसी का काम करते है। उनके प्रतिष्ठान से जिले के माइक्रो फायनेंन्स एजेन्ट नगद राशि को देकर उनकी कंपनियो के पोर्टल (सी एम एस सर्विस) में नगद राशि को जमा करवाने का काम करते है। उनके द्वारा उक्त नगद राशि को विभिन्न बैंकों के माध्यम से नगद राशि को जमा करवा दिया जाता है। राष्ट्रीय बैंक के वित्तीय वर्ष समाप्ति के दिन होने के कारण तथा बैंक में अवकाश होने के कारण उनके पास लगभग 13 लाख रूपये के आसपास की नगद राशि रखी हुई थी जो कोई अज्ञात व्यक्ति लेकर चला गया था। उनके द्वारा दी गई सूचना पर  थाना माधवनगर में अपराध क्रमांक 300/2026 धारा 331(4), 305 (ए) बी.एन.एस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तथा प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक के द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी डा संतोष डेहरिया के निर्देशन में एवं नगर पुलिस अधीक्ष...

मामला क्रिकेट सट्टा, हवाला की रकम इधर से उधर करने का, कर्मचारी के खाते में करोड़ों के लेनदेन का आरोपी दो दिन की पुलिस रिमांड पर

कटनी। थाना माधवनगर अंतर्गत एक साड़ी व्यापारी आरोपी योगेश बजाज द्वारा अपने कर्मचारी के नाम से बैंक खाता खुलवाकर बड़े पैमाने पर रुपयों का संदिग्ध लेनदेन करने के मामले में पुलिस ने योगेश को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया, आरोपी को 19 फरवरी तक पीआर पर लिया गया है। पुलिस कर रही बैंक स्टेटमेंट की जांच पुलिस ने आरोपी योगेश बजाज के कर्मचारी अमित दाहिया (29 वर्ष), पिता भल्लू दाहिया, निवासी जुहली के बैंक खाते का स्टेटमेंट निकलवाया है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता कर रही है कि खाते में आया कितना रुपया व्यापार से संबंधित है व कितना क्रिकेट के बैटिंग सट्टे का। बैंक एकाउंट की जांच के बाद कई अन्य लोग भी इसकी जद में आने वाले हैं, क्योंकि जिन व्यापारियों ने इस खाते में रुपए भेजे व इस खाते से प्राप्त किए, उनसे भी पूछताछ कर स्थिति स्पष्ट की जाएगी। दूसरी ओर जो संदिग्ध लेन-देन है और क्रिकेट सट्टा से या हवाला आदि से जुड़ा है उसकी जांच के आधार पर पुलिस क्रिकेट सट्टा व हवाला से जुड़े आरोपियों तक पहुंच सकती है। बहरहाल साड़ी व्यापारी योगेश बजाज के कर्मचारी अमित खाते की जांच से कई दूस...

चार विधायकों ने माधवनगर थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर विधानसभा में लगाया ध्यानाकर्षण, मंत्री ने वरिष्ठ अधिकारी से जांच कराते हुए कार्यवाही का दिया आश्वासन

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) प्रदेश में शासन करने वाली पार्टी के चार विधायकों संदीप जायसवाल, संजय पाठक, प्रणय पांडेय, अभिलाष पांडे ने एक साथ पुलिस की कार्यप्रणाली पर विधानसभा में ध्यानाकर्षण के माध्यम से माधव नगर थाने के एक मामले में मिली भगत कर कानूनी कार्यवाही करने पर सवाल उठाया। जिस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की ओर से अधिकृत मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने जवाब प्रस्तुत करते हुए बताया कि उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले में पुनः सीसीटीवी फुटेज समेत मामले जांच कराते हुए जांच के दौरान की गई लापरवाही के दोषियों पर बड़े अधिकारी से जांच कराते हुए कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है। जानकारी अनुसार सदन में चर्चा के दौरान संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि आप ध्यानाकर्षण के बिंदु विस्तार से लिखित में दे दें पूरे मामले की विस्तृत जांच करा लेंगे। विधानसभा में प्रस्तुत ध्यानाकर्षण से मिली जानकारी के अनुसार हाउसिंग बोर्ड अग्निकांड में गिरफ्तार युवक की पुलिस द्वारा न्यायालय से मांगे जाने पर पुलिस अभिरक्षा में दिए शुभम त्रिपाठी से टीआई की मौजूदगी में कांग्रेस के नेता ए...