Skip to main content

116वां सवा करोड़ शिवलिंग निर्माण महारूद्राभिषेक महायज्ञ में आस्था का सैलाब

कटनी। गृहस्थ संत पंडित देव प्रभाकर शास्त्री दद्दाजी के पावन सानिध्य में  ग्राम झिंझरी स्थित देवप्रभाकर नगर दद्दा धाम में चल रहे 116वें सवा करोड़ शिवलिंग निर्माण महारूद्राभिषेक महायज्ञ में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ रही है। पूरे जिले और प्रदेश के कोने-कोने से हजारों की तादात में पहुंच रहे श्रद्धालुओं में इस आयोजन को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। श्रद्धालु एक तरफ सुमधुर भजनों की प्रस्तुति में गोता लगा रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर रोजाना रात में पूज्य श्री के प्रवचनों को सुनकर अपने जीवन में आत्मसात कर रहे हैं। ओम नमः शिवाय और जय श्री कृष्ण के जयघोषों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो रहा है। सात दिवसीय शिवलिंग निर्माण महायज्ञ के तीसरे दिन झिंझरी स्थित देवप्रभाकर नगर में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ शिवलिंग निर्माण कर पुण्यलाभ अर्जित करने के लिए उमड़ पड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु यहां बड़ी संख्या में पहुंचने लगे थे। पूज्य दद्दा जी के पंडाल में पहुंचते ही श्रद्धालुओं ने उनके दर्शन कर आशीवार्द प्राप्त किया।
दूर तक सुनाई पड़ रही ओम नमः शिवाय की गूंज
ओम नमः शिवाय की गूंज से जहां आयोजनस्थल गुंजायमान हो रहा था तो वहीं दूसरी तरफ भजनों की शानदार प्रस्तुति में श्रद्धालु गोता लगा रहे थे। पूज्य दद्दा जी के सानिध्य में चल रहे इस महायज्ञ के प्रति श्रद्धालुओं में व्याप्त उत्साह को देखते हुए ऐसा लग रहा है, जैसे सवा करोड़ शिवलिंग निर्माण का लक्ष्य महायज्ञ के चौथे दिन ही पूरा हो जाएगा। सुबह से ही कटनी और आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं के महायज्ञ स्थल पर पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हो जाता है। दिन जैसे-जैसे बढ़ता है, वैसे-वैसे श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती चली जाती है। सायंकाल दद्दा जी के प्रवचनों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उपस्थित रहती है। लोग सपरिवार आयोजन स्थल पर पहुंच रहे हैं और शिवलिंग निर्माण में हिस्सा ले रहे हैं।
दो दिनों में बने 58 लाख 97 हजार शिवलिंग 
श्रद्धालुओं की उपस्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आयोजन के पहले दिन कटनी और प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने 28 लाख 13 हजार 930 पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया, जबकि दूसरे दिन यह संख्या बढ़कर 30 लाख 83 हजार 312 को पहुंचकर गई। इस तरह दो दिनों में ही 58 लाख 97 हजार 242 शिवलिंग का निर्माण हुआ। शिष्यों का कहना है कि सवा करोड़ शिवलिंग निर्माण महायज्ञ का लक्ष्य इस बार 4 दिनों में ही पूरा हो जाएगा।
परमात्मा के हृदय में रहते है संत
शाम को प्रवचनों की अमृतवर्षा करते हुए पूज्य दद्दा जी ने अपने श्रीमुख से कहा कि हम जब विपत्ति ग्रस्त हो जाते है तो हम अपने ही लोगों को दोषी मानते हैं जबकि इस विपत्ति के दोषी हम खुद है, इसके पीछे चिंतन करो। कैसे, अगर जीवन में सुख चाहते हो तो कभी अपने से बड़े का अपमान मत करना। अगर जीवन में तरक्की चाहते हो तो अपने बीते हुए कल को कभी मत भूलना। परमात्मा को अगर देखना है तो मंदिर जाओ। अगर परमात्मा की अनुभूति करना है, तो नारी अपने धर्म में, नर अपने कर्म में करो। बरगद के पत्ते में बहुत कुछ छिपा है। चिंतन अपने वैभव को समेट के रखो।  संत परमात्मा के ह्रदय में रहते है, उसको फैलाओ मत, पत्ते में कुछ स्थित नहीं रहता हालांकि न दोने में सब कुछ समेटा जा सकता है, इसके बाबजूद भी ईश्वर ने बड़े के पत्ते में अपने सम्पूण वैभव को समेट लिया है। ईश्वर का इतना बड़ा वैभव है।
यज्ञोपवीत उपनयन संस्कार तैयारियां तेज 
दद्दा शिष्य मंडल ने बताया कि सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं महारूद्राभिषेक महायज्ञ के दौरान 24 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन सुबह 11 बजे से विशेष यज्ञोपवीत संस्कार उपनयन का निशुल्क आयोजन किया जा रहा है, जहां ब्राम्हण बालकों के उपनयन संस्कार किया जाएगा। जिसकी तैयारियां तेज हो गई हैं। अब तक आधा सैकड़ा से अधिक ब्राम्हण बालकों ने यज्ञोपवीत संस्कार के लिए अपना पंजीयन करवा लिया है। विशेष यज्ञोपवीत संस्कार के लिए अभी भी पंजीयन किया जा रहा है। यज्ञोपवीत संस्कार के लिए दद्दा शिष्य मंडल कटनी के सदस्य संतोष पांडे, रामनरेश त्रिपाठी एवं विनोद तिवारी से संपर्क किया जा सकता है। इस आयोजन को लेकर दद्दा शिष्य मंडल के साथ ही ब्राम्हण समाज में उत्साह देखने को मिल रहा है।
भंडारे में हजारों ने लिया प्रसाद 
सात दिवसीय शिवलिंग निर्माण महारूद्राभिषेक महायज्ञ के दौरान विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है। भंडारा दोपहर 12 बजे से शुरू होकर देर शाम तक आयोजित हो रहा है। आज तीसरे दिन भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के कुशलतापूर्वक संचालन की जिम्मेदारी दद्दा शिष्यों द्वारा संभाली जा रही है।

इनकी रही उपस्थिति
दद्दा शिष्य मंडल के सदस्य डॉ. अनिल त्रिपाठी, संतोष पांडे, डॉ. सुनील त्रिपाठी, नीरज त्रिपाठी, विजय मोदी, अभय दुबे, मनीष पाठक, राजू शर्मा, संतोष गुप्ता, अभिलाष दीक्षित, आशीष सोनी, आलोक गोयनका, वीरेंद्र श्रीवास्तव, मोहन केशरवानी, मोहन साहू, अशोक गेड़ा, बिल्लू शर्मा, प्रदीप भार्गव, विनीत गेड़ा, विनोद गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, विनोद तिवारी, संजय सोलंकी, राजभान सिंह, अशोक साहू, राकेश सोनी, रामनरेश त्रिपाठी, राजू माखीजा, सतीष साहू, दीपक दुबे, प्रकाश श्रीवास्तव, रजनीश मिश्रा, संजीव श्रीवास्तव, बालमुकुंद त्रिपाठी, अभिषेक गुप्ता, मनु दीक्षित, मनोज पंजवानी, रवींद्र श्रीवास्तव, राकेश अग्रवाल, अरूण पांडे, राजकुमार साहू, तनवीर खान, चंचल अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, मुकुल गुप्ता, गोविंद पटेल, प्रेमलाल साहू, लक्ष्मी टुडहा, अशोक कनकने, श्यामू बजाज, संजय खरे, अजय राय, जागेश्वर पाठक, नितिन तपा, देवेंद्र राय, ओमप्रकाश त्रिपाठी, मनीष मिश्रा, लक्ष्मीनारायण वैद्य, सुरेंद्र तिवारी, श्रीराम गुप्ता, विशाल सोलंकी, अरूण कनकने, सत्यम अग्रवाल, प्रमोद सुहाने, ओमप्रकाश तपा, राजेंद्र दुबे आदि ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से उक्त धार्मिक आयोजन में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की है। 

Comments

Popular posts from this blog

कटनी जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत के महत्वपूर्ण निर्णय 1 जनवरी 2026 से होंगे लागू, माधवनगर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने अपील की, देखें वीडियो

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) समाज में अनुशासन, मर्यादा और परंपराओं को बनाए रखने हेतु जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत ने विगत 30 नवंबर को एक बैठक कुन्दनदास स्कूल शांतिनगर में आयोजित कर महत्वपूर्ण निर्णय पारित किए थे, जिसे समाज हित में 1 जनवरी 2026 से लागू किया जाएगा। इसे लेकर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत माधवनगर के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने की अपील की  है। समाज हित में पारित निर्णय -   1️⃣ बारात का आगमन: अधिकतम 3:00 बजे दोपहर तक अनिवार्य। 2️⃣ दूल्हे का प्रवेश: पैदल, निकट संबंधियों के साथ स्टेज पर। 3️⃣ दूल्हे के चारों ओर नृत्य: पूर्ण प्रतिबंधित। 4️⃣ पंचायती भोजन: केवल एक समय आयोजित। 5️⃣ बैंड-दल: केवल गेट तक; हॉल के अंदर प्रवेश निषिद्ध। 6️⃣ प्री-वेडिंग शूट: पूर्ण प्रतिबंध। 7️⃣ 13वीं का अवसर: सामूहिक या पंचायती भोजन पूर्णतः निषिद्ध, केवल निकट परिवार तक सीमित। 8️⃣ महिलाओं की पगड़ी-रसम: पुरुषों के समान नियम। 9️⃣ पगड़ी रसम में पंचायती भोजन एवं नाश्ता पूर्ण रूप से प्रतिबंध।

कटनी के कई क्षेत्रों में गुरुवार को विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद, सुबह 8 से शाम 6 बजे तक रहेगा शटडाउन

कटनी (प्रबल सृष्टि ) –  विजली के कंडक्‍टर प्रतिस्‍पादन कार्य के मददेनजर  12  फरवरी  2026 ( गुरुवार) को प्रातः  08:00  बजे से सायं  06:00  बजे तक  132  केवी उपकेंद्र कटनी के  33  केवी मेन बस के सुदृढ़ीकरण एवं कंडक्टर प्रतिस्थापन कार्य के कारण शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों के सभी उच्चदाब एवं निम्नदाब उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शटडाउन के दौरान निम्न  33  केवी फीडरों से जुड़े में क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। 33  केवी एनकेजे फीडर खिरहनी ,  साईंपुरम कॉलोनी ,  दुबे कॉलोनी ,  दुर्गा चौक ,  प्रेमनगर ,  छोटी खिरहनी ,  राहुल बाग ,  निमिया मोहल्ला ,  गायत्री नगर ,  नीरज टॉकीज ,  शास्त्री कॉलोनी ,  एनकेजे मार्केट ,  जैन कॉलोनी ,  एसकेपी कॉलोनी ,  आईटीआई ,  मंगल नगर ,  बिलगवा ,  लखेरा ,  मूंगाबाई कॉलोनी ,  बड़वारा ,  रोशन नगर सहित आसपास के क्षेत्र। 33 ...

आदतन अपराधी करन बिहारी को माधवनगर पुलिस ने देशी कट्टा, जिंदा कारतूस सहित किया गिरफ्तार

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) थाना माधवनगर पुलिस ने अपराधियों पर अंकुश लगाने और शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए आदतन अपराधी करन बिहारो को अवैध रूप से 12 बोर के कट्टे व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन, डॉ संतोष डेहरिया अति. पुलिस अधीक्षक, श्रीमती ख्याती मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधवनगर उनि रूपेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में हासिल हुई। देशी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तारी   25 मार्च 2025 के दिन में थाना माधवनगर की पुलिस टीम भ्रमण पर थी तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि करण सिंह उर्फ बिहारी पिता स्व. रुपनारायण सिंह राजपूत उम्र 33 वर्ष नि. मानसरोवर कालोनी माधवनगर कटनी का कट्टा और जिंदा कारतूस लेकर घटना करने की नियत से घूम रहा है। जिस पर माधवनगर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर झिंझरी से करण बिहारी को 12 बोर के कट्टे व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरूद्ध अप0 क्रं0 287/25 धारा- 25 , 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्...

डॉ स्वाति टोपनानी की उपलब्धि पर परिवार जनों से खास बातचीत, देखें वीडियो, प्रतिभा और परिश्रम से एमडीएस की डिग्री प्राप्त कर प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान, परिवार समाज और जिले का बढ़ाया मान

कटनी (मुरली पृथ्यानी) भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व कटनी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी की बिटिया डॉ स्वाति टोपनानी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से अपने परिवार समाज और जिले का नाम गौरवान्वित किया हैं। उन्होंने कॉलेज ऑफ डेंटल साइंस राउ इंदौर से एमडीएस की डिग्री प्राप्त कर एवं अपने डिपार्टमेंट कंजरवेटिव डेंटिस्ट्री एन्ड इंडोडोंटिक्स में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है साथ ही एमपीएमएसयू विश्विद्यालय में प्रदेश में भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि पर सांसद वीडी शर्मा व भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी ने निवास स्थल पहुँचकर सम्मान किया एवं इंदौर में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें मैडल प्रदान किया है। इससे पहले उन्होंने बीडीएस की डिग्री हितकारिणी डेंटल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल जबलपुर से प्राप्त की थी। उन्होंने इसके लिए सर्वप्रथम ईश्वर का आभार व्यक्त करते हुए माता पिता भाई एवं गुरुजनों का मार्गदर्शन, मित्रों, रिश्तेदारों का सहयोग बताया है जिसकी वजह से उन्होंने यह सफलता अर्जित की है।

माधवनगर क्षेत्र में सीवर लाईन बिछाने के बाद ऊपर दिखाने भर के लिए सड़क बना दी, पलट गया ट्रक, गंभीर हादसों को मिल रहा न्यौता

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) माधवनगर क्षेत्र में सीवर लाईन बिछाने के बाद ऊपर दिखाने भर के लिए जो सड़क बना दी गई है उसमें बड़े ट्रक  उलट पलट जा रहे हैं जो गवाही दे रहें हैं कि सीवर लाईन बिछाने के बाद सिर्फ मिट्टी आदि भर कर ऊपर से समतल दिखाने का प्रयास किया गया है। आज सुबह माधवनगर क्षेत्र में माधवनगर स्टेशन रोड पर खैबर लाईन के पास ऐसे ही भरी गई सीवर लाईन के कारण एक ट्रक पलट गया जिससे पास चल रहे राहगीर तो बच गए लेकिन बड़ा हादसा भी हो सकता था । इसे लेकर नागरिक कहते हैं कि पूरे क्षेत्र में यही हाल है अब बरसात में पता चल रहा है कि सीवर लाईन के ऊपर सिर्फ मिट्टी भर दी गई है। अगर इनके ऊपर ठोस कार्य नही किया गया तो गंभीर हादसे हो सकते हैं। पिछले दिनों सीवर लाईन के गड्ढे में एक व्यक्ति की मृत्यु तक हो चुकी है कई ट्रक पलट चुके हैं फिर भी इसमें सुधार तो दिख ही नही रहा जिम्मेदारी के साथ इसे देखना चाहिए।

जिले में फिर शुरू हुआ क्रिकेट सट्टा, माधवनगर में एक आरोपी गिरफ्तार, मास्टर माइंड कहां है ?

कटनी। एक बार फिर क्रिकेट का सट्टा शुरू हो गया है, माधवनगर पुलिस ने एक सटोरिये को टी- 20 की हर बॉल पर सट्टा का दांव लगाते हुए दबोचा है। उसके कब्जे से एक मोबाइल और कुछ नगदी भी जब्त की गई है। हालांकि अभी तक पुलिस ने इस खेल के मास्टरमाइंड को नहीं पकड़ा है जिससे पुलिस की इस कार्रवाई को अधूरा माना जा रहा है। यह कार्रवाई की गई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एमईएस माधवनगर (वैभव आइसक्रीम के पास वाली गली) में मोबाइल ऐप के जरिए क्रिकेट का बड़ा सट्टा संचालित हो रहा है। टीम ने जब दबिश दी, तो वहां टी-20 मैच की हर गेंद और ओवर पर सट्टे की बुकिंग की जा रही थी। पुलिस ने मौके से आरोपी ईशान्त फेरवानी (20 वर्ष) निवासी हॉस्पिटल लाइन को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से सट्टा बुक करने में प्रयुक्त एक मोबाइल (कीमत 20,000 रुपए) और 2,500 रुपए नगद जब्त किए। जांच में अजय थारवानी (निवासी मानसरोवर कॉलोनी) का नाम भी सामने आया है। पुलिस ने अपराध क्र. 118/26 के तहत सट्टा एक्ट की धारा 4 (क) और बीएनएस की धारा 49 के तहत मामला दर्ज किया है। मास्टर माइंड कहां हैमामले को लेकर चर्चा है कि गिरफ्तार युवक केवल लाइन ऑपरेट कर रहा...

म.प्र. शासन बनाम महेश भोजवानी प्रकरण में आरोपों को न्यायालय ने किया दोषमुक्त, अधिवक्ता नानक देवानी ने की थी पैरवी

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) दिनांक 23.10.2015 को पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 1037/2015 अंतर्गत धारा 25(1-ख) आयुध अधिनियम में दर्ज प्रकरण में माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, श्रीमती स्मृति पटेल, जिला कटनी द्वारा पारित निर्णय में अभियुक्त महेश भोजवानी पिता गोकुलदास भोजवानी, उम्र 37 वर्ष, निवासी माधवनगर, हॉस्पिटल के पास, थाना माधवनगर, जिला कटनी को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त किया गया है।इस प्रकरण में अभियुक्त की ओर से  अधिवक्ता नानक देवानी द्वारा प्रभावशाली एवं तर्कसंगत पैरवी प्रस्तुत की गई, जिसके फलस्वरूप न्यायालय ने अभियोजन द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों को अपर्याप्त एवं संदेहास्पद मानते हुए अभियुक्त को दोषमुक्त घोषित किया। प्रकरण में जप्त की गई संपत्ति — एक देशी कट्टा 315 बोर एवं दो पीतल के कारतूस — का निराकरण नियमानुसार जिला दंडाधिकारी, कटनी द्वारा किया जाएगा। न्यायालय के आदेश में यह है कि समस्त विवेचना के आधार पर अभियोजन यह युक्तियुक्त संदेह से परे प्रमाणित करने में असफल रहा है कि अभियुक्त द्वारा दिनांक 23. 10.2015 को 23.50 बजे कोतवाली थानांतर्गत वंशरूप वार्ड कटनी म.प्र. में लोकस्थ...

माधवनगर कैरिन लाईन से लाखों की नगद धनराशि चोरी करने वाला चंद घंटो में धराया

कटनी (प्रबल सृष्टि) अमित जैसवानी पिता स्व. गोपालदास जैसवानी उम्र 40 वर्ष नि. कैरिन लाईन पानी की टंकी के पास थाना माधवनगर के रहने वाले है तथा उन्होंने निवास स्थान में ही फिनो पेमेन्ट बैंक डिस्ट्रीब्यूटर आउटलेट की संस्था एजेंसी का काम करते है। उनके प्रतिष्ठान से जिले के माइक्रो फायनेंन्स एजेन्ट नगद राशि को देकर उनकी कंपनियो के पोर्टल (सी एम एस सर्विस) में नगद राशि को जमा करवाने का काम करते है। उनके द्वारा उक्त नगद राशि को विभिन्न बैंकों के माध्यम से नगद राशि को जमा करवा दिया जाता है। राष्ट्रीय बैंक के वित्तीय वर्ष समाप्ति के दिन होने के कारण तथा बैंक में अवकाश होने के कारण उनके पास लगभग 13 लाख रूपये के आसपास की नगद राशि रखी हुई थी जो कोई अज्ञात व्यक्ति लेकर चला गया था। उनके द्वारा दी गई सूचना पर  थाना माधवनगर में अपराध क्रमांक 300/2026 धारा 331(4), 305 (ए) बी.एन.एस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तथा प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक के द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी डा संतोष डेहरिया के निर्देशन में एवं नगर पुलिस अधीक्ष...

आईपीएल सटोरियों पर नकेल कसने माधवनगर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) माधवनगर पुलिस आईपीएल सट्टे पर नकेल कसने के लिए लगातार अभियान चला रही है इसी के तहत थाना प्रभारी माधवनगर निरीक्षक अभिषेक चौबे ने अपने पुलिस बल के साथ 8 पूर्व से दर्ज सट्टे के आरोपियों एवं संदिग्धों को चेक किया, यह चेकिंग उस समय की गई जिस समय आईपीएल का मैच जारी था। माधव नगर पुलिस का कहना है कि लगातार संदेही सटोरियों के ठिकानों पर उनको तलाश किया जा रहा है और साक्ष्य मिलते ही उनके खिलाफ में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यह कार्यवाही अभिजीत कुमार रंजन पुलिस अधीक्षक कटनी के कुशल निर्देशन, डॉ. संतोष डेहरिया अति. पुलिस अधीक्षक कटनी एवं ख्याति मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में माधवनगर पुलिस के द्वारा की गई । पुलिस ने चेकिंग दौरान विनय विरवानी, नीरज उर्फ नीरू, अजय नागवानी, कैलाश उर्फ कैलू अजय पंजवानी राहुल चावला उर्फ बंटा, पिंका चावला को चेक किया गया। थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि थाने के रिकॉर्ड का अवलोकन किया गया और पुराने सटोरियों पर नकेल कसने के लिए उनकी चेकिंग की गई। यह कार्रवाई आगे भी जारी...

बजरंग राइस मिल के शासकीय कस्टम मिलिंग चावल की फर्जी रिपोर्ट बनाने वाले नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों पर न्यायालय ने एफआईआर करने के दिए निर्देश

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) बजरंग राइस मिल के शासकीय कस्टम मिलिंग चावल की फर्जी रिपोर्ट बनाने वाले नागरिक आपूर्ति निगम के तत्कालीन जिला प्रबंधक संजय सिंह, नागरिक आपूर्ति निगम मुख्यालय भोपाल के गुणवत्ता नियंत्रक आर.आर.शर्मा, एल.एन.गुप्ता एवं अन्य के विरुद्ध न्यायालय ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी किये हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार मामला इस प्रकार है कि बजरंग राइस मिल के प्रोपराइटर ईश्वर रोहरा द्वारा दिनांक 23 मई 2022 को नागरिक आपूर्ति निगम के तत्कालीन जिला प्रबंधक संजय सिंह को लोकायुक्त जबलपुर से 60,000/- की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़वाया था, तब संजय सिंह ने ईश्वर रोहरा से बदला लेने के लिए नागरिक आपूर्ति निगम के मुख्यालय भोपाल से अपने मातहत उच्च अधिकारियों को बोल कर गुणवत्ता निरीक्षक आर आर शर्मा एवं एल एन गुप्ता को 29 मई 2022 को कटनी बुलवा लिया और mpwlc के अधिकृत पायल,पीईजी आदि गोदामों में नागरिक आपूर्ति निगम के द्वारा ही स्वीकृत ईश्वर रोहरा की बजरंग राइस मिल के चावल को फेल करवा दिया और इस आधार पर बजरंग राइस मिल का शासकीय मिलिंग का कार्य बंद करवा दिया और इस फेल चावल को बदलने का नोटिस जारी कर ...