Skip to main content

स्वच्छ भारत मिशन में तय की जा रही नागरिकों की भागीदारी

कटनी / मध्यप्रदेश मे स्वच्छ भारत मिशन शहरी का क्रियान्वयन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अधीन किया जा रहा है। साल 2011 की जनसंख्या के अनुसार प्रदेश के 70 प्रतिशत परिवारों के लोग खुले मे शौच कर रहे है। नागरिकों की सक्रिय भागीदारी के बिना सम्पूर्ण स्वच्छता संभव नहीं है। नगारिकों को शहर स्वच्छ बनानें तथा निर्मित अधोसंरचनाओं के रख रखाव के लिए अपनी जिम्मेदारी निभानें हेतु जागरूक करने के लिए प्रभावी सूचना तंत्र शिक्षा एवं जागरूकता प्रणाली विकसित किया जाना आवश्यक है। यह रणनीति नागरिको मे स्वच्छता के महत्व के प्रतिपादन, स्वास्थ की बेहतरी, उनके द्वारा स्वयं निवेश किये जाने उनकी भागीदारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा किए गए पहल मे उनके सहयोग को सुनिश्चित करेगी। इसी बात को दृष्टिगत रखते हुए नगर पालिक निगम कटनी में महापौर शशांक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्य के अंतर्गत खुले मे शौच की स्थिति की समाप्ति, मैला ढोने की प्रथा का उन्मूलन, ठोस व अवशिष्ट के प्रबंधन के लिए आधुनिक व वैज्ञानिक उपाय, स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता के उचित व्यवहारों को व्यवहार मे लाने के प्रयास, स्वच्छता व स्वास्थ्य के आपसी सहसंबंध पर जागरूकता, नगरीय निकायों की क्षमता संवर्धन, निवेश व क्रियान्वयन में निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहन आदि विषय पर चर्चा की गई।
मिशन के अंतर्गत निम्नानुसार मूल घटक होगें।
 घरेलू शौचालयों का निर्माण व अस्वास्थ्यकर शौचालयों को फ्लश शौचालयों मे परिवर्तन। सामुदायिक व सर्वजनिक शौचालयों का निर्माण। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सूचना शिक्षा व संचार गतिविधिया व जन जागरण, क्षमता वर्धन, और प्रशासनिक व अन्य ढाचागत बदलाव। इस सीमा का लक्ष्य प्रदेश की सीमा मे आने वाले समस्त शहरी क्षेत्र होगें।
      स्वच्छता मिशन के अतर्गत प्रदेश के समस्त शहरी इलाकों को शामिल किया गया है। जिसका प्रमुख लक्ष्य भारत सरकार के द्वारा तय किए गए उद्देश्यों के अनुसार प्रदेश के शहरों को साल 2019 तक स्वच्छ बनाने में योगदान देना है। विभिन्न संचार की गतिविधियों के द्वारा शहरी जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए उन्हे उचित स्वास्थ्य व्यवहारों को अपनानें के लिए प्रेरित किया जाना है।
      महापौर ने स्वच्छता मिशन 2017 के संबंध मे जानकारी देते हुए बताया कि अमृत योजना के अतर्गत 500 शहर एवं मप्र के 34 शहर जिसमे कटनी नगर भी सम्मलित है। 01 अक्टूबर से 30 दिसम्बर तक स्वच्छता पखवाडा के अंतर्गत नगर निगम के समस्त पार्षदों के जनसहयोग से शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार ला सकते है। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ पार्षद मिथलेश जैन ने बैठक के दौरान यह बात ध्यान मे लाई कि 100 एवं 500 मकानों के बीच एक ब्लाक यूनिट तैयार कर लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करें जैसे व्यक्तिगत शौचालय के निर्मार्णो के आवेदन फार्मो का वितरण, गली से गली की सफाई हेतु प्रेरित करना, शौचालय के आवेदन पत्रों का समय सीमा मे निपटान करना। इसके अतिरिक्त अनुरूद्ध नारायण सोनी, सीमा जैन सोगानी, एडव्होकेट मनोज गुप्ता, सुभद्रा सोनी, सुशील सोनी फग्गू द्वारा भी स्वच्छता के लिये डस्टबिन रखवानें, मुख्य मार्गो केे दुकानदारों द्वारा सफाई के पश्चात गंदगी किये जाने पर नगरनिगम प्रावधानों के अनुसार नोटिस आदि की कार्यवाही करना। महापौर  शशांक श्रीवास्तव ने अपने उदबोधन मे कहा कि जो भी वार्ड पार्षद एवं वार्ड सफाई दरोगा अपने वार्डो का बेहतर ढंग से सफाई का प्रबंध कराते है ऐसे वार्ड पार्षद एवं वार्ड सफाई दरोगाओं को सम्मान एवं पुरूस्कृत किया जावेगा साथ ही शहर में पशु, डेरी एवं सुअर पालन से जो गंदगी होती है उसके निपटान हेतु शहर से 15 किलोमीटर दूर डेरी एवं सुअर पालन की व्यवस्था हेतु जिला प्रशासन के सहयोग से भूमि उपलब्ध कराई जावेगी। जनता मे जागरूकता लाने हेतु छात्र छात्राओं की रैली एन.सी.सी. एवं एन.एस.ए छात्रों को स्वच्छता हेतु निबंध प्रतियोगिता आयोजित कराकर सफाई के प्रति जागरूकता लानें के प्रयास किये जाने की बात भी कही गई। महापौर ने कहा कि पार्षद एवं नागरिकों के सहयोग से कटनी शहर को स्वच्छता के संबंध मे प्रथम स्थान दिला सकते है जिसके लिए हम सब मिलकर संकल्प ले तथा इस हेतु आज से ही प्रयास करना प्रारंभ कर दें। सर्व प्रथम नगर निगम कार्यालय को साफ एवं स्वच्छ बनाने का प्रयास करें ताकि भारत सरकार से आने वाली सर्वे टीम सभी मापदंडों के तहत सर्वे कर कटनी नगर को प्रथम स्थान दे सके।
      बैठक के दौरान जिला योजना समिति सदस्य अनिल खरे, मेयर इन काउन्सिल सदस्य सर्व मनीष पाठक, अभिषेक ताम्रकार, गुलाब बेन, विजय डब्बू रजक, दिनेश मिश्रा गोली, श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, सीमा जैन सोगानी, पार्षद मिथलेश जैन, कमलेश चौधरी  सुशील सोनी फग्गू, केशराम विश्कर्मा, अनुरूद्ध नारायण सोनी, शीला सुखदेव चैधरी, श्रीमती गीता रजक, एडव्होकेट मनोज गुप्ता, श्रीमती ऋचा गेलानी, सुभद्रा सोन, लक्ष्मी बाई, शहिस्ता शाईन, कल्लूबाई कोल, पार्वती जयनारायण निषाद, गिंदिया बाई, आरती सतीष पटैल, डाॅ रमेश सोनी, आशीष कंदेले, संजीव सूरी, मुरली रजक, कन्हैया सचदेवा, कार्यपालन यंत्री राकेश शर्मा, उपयत्री सर्व सुनील सिंह, आदेश जैन, सुरेन्द्र मिश्रा, संजय मिश्रा, अनिल जायसवाल, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी एम.एल. निगम, मोहम्मद शरीफ खान, नसीम खान, तेजभान सिंह, एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

कटनी जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत के महत्वपूर्ण निर्णय 1 जनवरी 2026 से होंगे लागू, माधवनगर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने अपील की, देखें वीडियो

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) समाज में अनुशासन, मर्यादा और परंपराओं को बनाए रखने हेतु जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत ने विगत 30 नवंबर को एक बैठक कुन्दनदास स्कूल शांतिनगर में आयोजित कर महत्वपूर्ण निर्णय पारित किए थे, जिसे समाज हित में 1 जनवरी 2026 से लागू किया जाएगा। इसे लेकर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत माधवनगर के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने की अपील की  है। समाज हित में पारित निर्णय -   1️⃣ बारात का आगमन: अधिकतम 3:00 बजे दोपहर तक अनिवार्य। 2️⃣ दूल्हे का प्रवेश: पैदल, निकट संबंधियों के साथ स्टेज पर। 3️⃣ दूल्हे के चारों ओर नृत्य: पूर्ण प्रतिबंधित। 4️⃣ पंचायती भोजन: केवल एक समय आयोजित। 5️⃣ बैंड-दल: केवल गेट तक; हॉल के अंदर प्रवेश निषिद्ध। 6️⃣ प्री-वेडिंग शूट: पूर्ण प्रतिबंध। 7️⃣ 13वीं का अवसर: सामूहिक या पंचायती भोजन पूर्णतः निषिद्ध, केवल निकट परिवार तक सीमित। 8️⃣ महिलाओं की पगड़ी-रसम: पुरुषों के समान नियम। 9️⃣ पगड़ी रसम में पंचायती भोजन एवं नाश्ता पूर्ण रूप से प्रतिबंध।

युग प्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह जी महाराज ने पूरा जीवन मानवता के कल्याण के लिए समर्पित किया, अगन अगन को नहीं बुझाए, वैर वैर को मारे ना, मानव एकता दिवस 24 अप्रैल को महात्मा विनोद वोहरा जी, मेम्बर इंचार्ज ( मध्यप्रदेश - छत्तीसगढ़ ) ने संत निरंकारी सत्संग भवन माधवनगर में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में विचार व्यक्त किए

कटनी ( मुरली पृथ्यानी ) यह तो मेरे खून के प्यासे हैं मेरे गुरसिखों को मार रहे हैं, साधसंगत, तैयारी कर ली कि तन मेरा खाक की ढ़ेरी जान जाए तो जाए परवाह नहीं। 13 अप्रैल 1980 का समागम चंडीगढ़ में हुआ तब बाबा गुरबचन सिंह जी महाराज ने साध संगत से कहा, कुछ लोग मेरे शरीर को खत्म करने के पीछे पड़े हुए हैं वो समझते हैं कि बाबा गुरबचन सिंह का शरीर हमने खत्म कर दिया तो ये निरंकारी मिशन ही खत्म हो जाएगा परन्तु मैंने तो हजारों हजारों गुरबचन सिंह पैदा कर दिये है मैं तैयार हूँ, वो रात भी आ गई वो दिन भी आ गया वो कारण भी हो गया और उन्होंने अपना बलिदान दिया। मानव एकता दिवस 24 अप्रैल को महात्मा विनोद वोहरा जी, मेम्बर इंचार्ज ( मध्यप्रदेश - छत्तीसगढ़ ) ने संत निरंकारी सत्संग भवन माधवनगर में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में विचार व्यक्त किए। बाबा गुरबचन सिंह जी महाराज की पुण्यतिथि 24 अप्रैल को मानव एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है, 45 साल बीत गए 1980 से लेकर 2025 तक निरंतर इस दिवस को हम बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के आदेश अनुसार ये दिवस जो 24 अप्रैल का है इसको कोई और नाम नहीं दिया जाएगा, इसे शहीदी दिवस या कुछ और ना...

कटनी जिले के 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, 10वीं के परीक्षा परिणाम में कटनी जिले की ऊंची छलांग, निजी स्‍कूलों से बेहतर रहा शासकीय स्‍कूलों का परीक्षा परिणाम

कटनी (प्रबल सृष्टि) -  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के समत्व भवन से बुधवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की आयोजित परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए। इसमें कटनी जिले के छात्र-छात्राओं ने अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। कटनी जिले का इस साल का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 84.42 फीसदी रहा। जो पिछले वर्ष से 3 प्रतिशत अधिक है। इस वर्ष जिले की प्रदेश में रैंक 11 वीं है। जबकि पिछले वर्ष 17वीं रैंक थी। जबकि बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 79.58 प्रतिशत रहा। 12वीं के परीक्षा परिणाम के नजरिये से इस साल प्रदेश की मेरिट में जिले का 27वां स्‍थान है। परीक्षा की तैयारी के लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा  प्राचार्यों की नियमित अंतराल पर ली गई समीक्षा बैठकों के साथ-साथ छात्रों के लिए परीक्षा के एक माह पहले से सक्सेस 3.0 के तहत प्रतिदिन परीक्षा की तैयारी कराने से बेहतर परिणाम की सफलता मिली है। यह सभी प्रश्न पत्र शासकीय विद्यालयों के शिक्षकों के द्वारा तैयार कर स्कूलों में भेजे जाते थे। इसी मापदंड के आधार पर छात्रों को अध्ययन, अध्यापन कराने से सफलता मिली है। परीक्षा ...

कटनी के कई क्षेत्रों में गुरुवार को विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद, सुबह 8 से शाम 6 बजे तक रहेगा शटडाउन

कटनी (प्रबल सृष्टि ) –  विजली के कंडक्‍टर प्रतिस्‍पादन कार्य के मददेनजर  12  फरवरी  2026 ( गुरुवार) को प्रातः  08:00  बजे से सायं  06:00  बजे तक  132  केवी उपकेंद्र कटनी के  33  केवी मेन बस के सुदृढ़ीकरण एवं कंडक्टर प्रतिस्थापन कार्य के कारण शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों के सभी उच्चदाब एवं निम्नदाब उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शटडाउन के दौरान निम्न  33  केवी फीडरों से जुड़े में क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। 33  केवी एनकेजे फीडर खिरहनी ,  साईंपुरम कॉलोनी ,  दुबे कॉलोनी ,  दुर्गा चौक ,  प्रेमनगर ,  छोटी खिरहनी ,  राहुल बाग ,  निमिया मोहल्ला ,  गायत्री नगर ,  नीरज टॉकीज ,  शास्त्री कॉलोनी ,  एनकेजे मार्केट ,  जैन कॉलोनी ,  एसकेपी कॉलोनी ,  आईटीआई ,  मंगल नगर ,  बिलगवा ,  लखेरा ,  मूंगाबाई कॉलोनी ,  बड़वारा ,  रोशन नगर सहित आसपास के क्षेत्र। 33 ...

शिकागो स्कूल में मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

कटनी (प्रबल सृष्टि) माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा गत दिवस कक्षा 10, और 12 के परीक्षा परिणामों की घोषणा की गई। स्थानीय माधवनगर स्थित शिकागो स्कूल में एक कार्यक्रम आयोजित कर शाला के ऐसे मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया जिन्होंने इन कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त कर शाला का मान बढ़ाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी डा. जय चड्डा, प्राचार्य कटनी आर्ट्स कामर्स कालेज, व डा. कृति लहरिया सह डा. शरद निरंकारी विशिष्ट अतिथी रहे। सम्मान के क्रम में कामर्स संकाय से सुमति पोपटानी 92% प्रथम, आयुष जियानी 89% द्वितीय, दीक्षा श्यामनानी और अंकिता वाधवानी 84% तृतीय रहे। गणित समूह के तक्ष जैन 93% प्रथम, दीपेश नागवानी 91% द्वितीय व पलक मंगलानी 90.6% तृतीय रहे इनको सम्मानित किया गया। बायोलॉजी समूह की चेरिसा पंजवानी 94% लेकर पूरे विद्यालय में प्रथम रही, कुशाग्र लहरिया 92% लेकर द्वितीय व गुंजन वधवानी 91% के साथ तृतीय रही। इसी क्रम में कक्षा दसवीं ...

डॉ स्वाति टोपनानी की उपलब्धि पर परिवार जनों से खास बातचीत, देखें वीडियो, प्रतिभा और परिश्रम से एमडीएस की डिग्री प्राप्त कर प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान, परिवार समाज और जिले का बढ़ाया मान

कटनी (मुरली पृथ्यानी) भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व कटनी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी की बिटिया डॉ स्वाति टोपनानी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से अपने परिवार समाज और जिले का नाम गौरवान्वित किया हैं। उन्होंने कॉलेज ऑफ डेंटल साइंस राउ इंदौर से एमडीएस की डिग्री प्राप्त कर एवं अपने डिपार्टमेंट कंजरवेटिव डेंटिस्ट्री एन्ड इंडोडोंटिक्स में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है साथ ही एमपीएमएसयू विश्विद्यालय में प्रदेश में भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि पर सांसद वीडी शर्मा व भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी ने निवास स्थल पहुँचकर सम्मान किया एवं इंदौर में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें मैडल प्रदान किया है। इससे पहले उन्होंने बीडीएस की डिग्री हितकारिणी डेंटल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल जबलपुर से प्राप्त की थी। उन्होंने इसके लिए सर्वप्रथम ईश्वर का आभार व्यक्त करते हुए माता पिता भाई एवं गुरुजनों का मार्गदर्शन, मित्रों, रिश्तेदारों का सहयोग बताया है जिसकी वजह से उन्होंने यह सफलता अर्जित की है।

जिले में फिर शुरू हुआ क्रिकेट सट्टा, माधवनगर में एक आरोपी गिरफ्तार, मास्टर माइंड कहां है ?

कटनी। एक बार फिर क्रिकेट का सट्टा शुरू हो गया है, माधवनगर पुलिस ने एक सटोरिये को टी- 20 की हर बॉल पर सट्टा का दांव लगाते हुए दबोचा है। उसके कब्जे से एक मोबाइल और कुछ नगदी भी जब्त की गई है। हालांकि अभी तक पुलिस ने इस खेल के मास्टरमाइंड को नहीं पकड़ा है जिससे पुलिस की इस कार्रवाई को अधूरा माना जा रहा है। यह कार्रवाई की गई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एमईएस माधवनगर (वैभव आइसक्रीम के पास वाली गली) में मोबाइल ऐप के जरिए क्रिकेट का बड़ा सट्टा संचालित हो रहा है। टीम ने जब दबिश दी, तो वहां टी-20 मैच की हर गेंद और ओवर पर सट्टे की बुकिंग की जा रही थी। पुलिस ने मौके से आरोपी ईशान्त फेरवानी (20 वर्ष) निवासी हॉस्पिटल लाइन को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से सट्टा बुक करने में प्रयुक्त एक मोबाइल (कीमत 20,000 रुपए) और 2,500 रुपए नगद जब्त किए। जांच में अजय थारवानी (निवासी मानसरोवर कॉलोनी) का नाम भी सामने आया है। पुलिस ने अपराध क्र. 118/26 के तहत सट्टा एक्ट की धारा 4 (क) और बीएनएस की धारा 49 के तहत मामला दर्ज किया है। मास्टर माइंड कहां हैमामले को लेकर चर्चा है कि गिरफ्तार युवक केवल लाइन ऑपरेट कर रहा...

आदतन अपराधी करन बिहारी को माधवनगर पुलिस ने देशी कट्टा, जिंदा कारतूस सहित किया गिरफ्तार

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) थाना माधवनगर पुलिस ने अपराधियों पर अंकुश लगाने और शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए आदतन अपराधी करन बिहारो को अवैध रूप से 12 बोर के कट्टे व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन, डॉ संतोष डेहरिया अति. पुलिस अधीक्षक, श्रीमती ख्याती मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधवनगर उनि रूपेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में हासिल हुई। देशी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तारी   25 मार्च 2025 के दिन में थाना माधवनगर की पुलिस टीम भ्रमण पर थी तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि करण सिंह उर्फ बिहारी पिता स्व. रुपनारायण सिंह राजपूत उम्र 33 वर्ष नि. मानसरोवर कालोनी माधवनगर कटनी का कट्टा और जिंदा कारतूस लेकर घटना करने की नियत से घूम रहा है। जिस पर माधवनगर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर झिंझरी से करण बिहारी को 12 बोर के कट्टे व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरूद्ध अप0 क्रं0 287/25 धारा- 25 , 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्...

माधवनगर कैरिन लाईन से लाखों की नगद धनराशि चोरी करने वाला चंद घंटो में धराया

कटनी (प्रबल सृष्टि) अमित जैसवानी पिता स्व. गोपालदास जैसवानी उम्र 40 वर्ष नि. कैरिन लाईन पानी की टंकी के पास थाना माधवनगर के रहने वाले है तथा उन्होंने निवास स्थान में ही फिनो पेमेन्ट बैंक डिस्ट्रीब्यूटर आउटलेट की संस्था एजेंसी का काम करते है। उनके प्रतिष्ठान से जिले के माइक्रो फायनेंन्स एजेन्ट नगद राशि को देकर उनकी कंपनियो के पोर्टल (सी एम एस सर्विस) में नगद राशि को जमा करवाने का काम करते है। उनके द्वारा उक्त नगद राशि को विभिन्न बैंकों के माध्यम से नगद राशि को जमा करवा दिया जाता है। राष्ट्रीय बैंक के वित्तीय वर्ष समाप्ति के दिन होने के कारण तथा बैंक में अवकाश होने के कारण उनके पास लगभग 13 लाख रूपये के आसपास की नगद राशि रखी हुई थी जो कोई अज्ञात व्यक्ति लेकर चला गया था। उनके द्वारा दी गई सूचना पर  थाना माधवनगर में अपराध क्रमांक 300/2026 धारा 331(4), 305 (ए) बी.एन.एस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तथा प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक के द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी डा संतोष डेहरिया के निर्देशन में एवं नगर पुलिस अधीक्ष...

कटनी न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला - ₹5.90 लाख के चेक बाउंस पर आरोपी को 6 माह की जेल और ₹9,08,600/- का हर्जाना, व्यापारिक विश्वास की जीत

कटनी (प्रबल सृष्टि) जिला न्यायालय कटनी में प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट पुष्पेन्द्र मोहन गर्ग की अदालत ने चेक अनादरण के बहुचर्चित प्रकरण SC NIA 15/2022 नितेश मेहानी बनाम राजेश डोडानी में कड़ा फैसला सुनाते हुए चेक की साख को बरकरार रखा है। अधिवक्ता नानक देवानी प्रकरण के अनुसार परिवादी नितेश मेहानी ने आरोपी राजेश डोडानी, प्रो. मनीष गारमेंट्स, माधवनगर कटनी को कपड़ा सप्लाई किया था। भुगतान के एवज में आरोपी ने बंधन बैंक शाखा कटनी के खाते से कुल ₹5,90,000/- के 6 चेक दिए थे, जो दिनांक 10.12.2019 व 16.12.2019 को "Funds Insufficient" से अनादरित हो गए। वैधानिक नोटिस दिनांक 26.12.2019 के बाद भी भुगतान न करने पर न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया गया। न्यायालय में चली बहस में आरोपी ने चेक खाली होने की दलील दी। जिसे न्यायालय ने धारा 139 NI Act की उपधारणा और माननीय सर्वोच्च न्यायालय के Rangappa Vs Mohan (2011) 2 SCC 441 के सिद्धांत के आलोक में खारिज कर दिया। माननीय न्यायालय ने आरोपी राजेश डोडानी, माधवनगर, कटनी को धारा 138 NI Act में दोषसिद्ध करते हुए 6 माह साधारण कारावास एवं ₹9,08,600/- प्...