Skip to main content

कटनी रेल्वे की समस्याओं को हल करने सांसद नागेन्द्र सिंह के नेत्रत्व में विधायक संदीप जायसवाल ने की रेल मंत्री से माँग

कटनी - खजुराहो सांसद नागेन्द्र सिंह के नेतृत्व में भाजपा विधायक मुड़वारा संदीप जायसवाल तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के प्रतिनिधि मण्डल ने दिल्ली में केन्द्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु से मुलाकात कर कटनी में रेल विभाग की अनेक आवश्यकताओं एवं समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए उनके अविलंब हल की मांग की।

इन मुद्दो पर किया गया ध्यान आकृष्ट -

विधायक संदीप जायसवाल द्वारा केन्द्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु से रेल मंत्रालय में मुलाकात कर,  नवीन ट्रेनों के प्रारंभ करने हेतु वांशिग यार्ड/प्लेटफार्म की आवश्यकता, कटनी में वाशिंग यार्ड निर्मित न होने से कई ट्रेनों का संचालन प्रारंभ नही हो पाना, कटनी में वांशिग यार्ड बन जाने से नवीन यात्री ट्रेनों का संचालन का मार्ग प्रशस्त हो सकेगा।

जबलपुर से अमरावती के मध्य चलने वाली ट्रेन को रीवा से कटनी होकर चलाने की मांग विधायक द्वारा की गई, जिससे कटनी एवं आसपास के जिलों के नागरिकों को चिकित्सा, शिक्षा एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यो हेतु सुगम एवं सहज रेल यात्रा उपलब्ध हो सकेगी।
कटनी-सिंगरौली लाईन के दोहरीकरण की मांग भी विधायक द्वारा की गई, जिससे हावड़ा की ओर यात्रा हेतु वैकल्पिक रेलमार्ग पर भविष्य में अन्य यात्री ट्रेनों  के परिचालन प्रारंभ होगा एवं रेल्वे को माल वाहक ट्रेनों का परिचालन से रेल्वे के राजस्व में बढ़ोतरी होगी।  
रेवांचल एक्सप्रेस में लगातार बड़ रही यात्रियों की संख्या को दृष्टिगत कर ट्रेन में यात्री डिब्बों की संख्या बढ़ाने, कटनी से गुजरने वाली सभी यात्री ट्रेनों के कटनी में स्टापेज प्रारंभ किये जाने सहित नागरिकों को आकस्मिक रेल यात्रा प्रारंभ करने की आवश्यकता होने पर आकस्मिक आरक्षण प्राप्त करने के लिए रेल्वे के मंडल एवं जोन कार्यालय जबलपुर में प्रयास करने की समस्याओं को रेलमंत्री के समक्ष विस्तार से रेखाकिंत करते हुए, कटनी से गुजरने वाली सभी यात्री टेªनों में क्षेत्रीय प्रबंधक कटनी के कार्यालय से आकस्मिक रेल कोटा प्रारंभ किये जाने की मांग की गई।

कटनी में नवनिर्मित कटनी साउथ रेलवे स्टेशन को रंगनाथ मंदिर की ओर सड़क मार्ग से जोड़ने एवं फुट ओव्हर ब्रिज बनाने से आयुध निर्माणी मार्ग की निर्भरता समाप्त होगी एवं यात्रियों को सहज मार्ग की उपलब्धता होगी।
कटनी में रेल विभाग का विद्युत यांत्रिकी शेड, डीजल शेड, एनबाॅक्स अनुरक्षण एवं अन्य महत्वपूर्ण वर्कशाॅप स्थापित है, माननीय प्रधानमंत्री जी की मंशानुरूप युवाओं में कौशल उन्नयन की क्षमतावर्धन हेतु कौशल उन्नयन केन्द्र प्रारंभ किये जाने की मांग प्रमुखता से की गई।
विधायक संदीप जायसवाल द्वारा कटनी जंक्शन रेल्वे स्टेशन के यात्री प्रतिक्षालय के आधुनिकीकरण, प्लेटफार्म पर डिस्प्ले बोर्ड लगाये जाने एवं सर्वसुविधायुक्त नवीन यात्री प्रतिक्षालय निर्माण की मांग भी रेल मंत्री महोदय से की गई।
झुकेही एवं निवार के अनेक नागरिक शासकीय एवं अन्य कार्य हेतु कटनी जिला मुख्यालय से प्रतिदिन अप-डाउन करते है, रीवा से जबलपुर चलने वाली इंटरसिटी का झुकेही एवं निवार में स्टापेज बनाया जाना आवश्यक है।
इसी क्रम में क्षेत्र की आवश्यकता के चलते न्यू कटनी जंक्शन में यात्री ट्रेनों का हाल्ट स्टेशन एवं यात्री सुविधायें उपलब्ध कराने एवं बताया कि कटनी नगर के तीनों रेलवे स्टेशनों को सड़क मार्ग से आपस में सीधे जोड़ने से रेल यात्री एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक बिना किसी अवरोध के सहजता से पहुंच सकेंगे और झर्रा टिकुरिया, मंगलनगर एवं   एन.के.जे. जाने के लिये एक सुविधाजनक मार्ग भी मिलेगा। अतः कटनी रेल्वे स्टेशनों के मध्य नवीन मार्गो के निर्माण/मिनी फ्लाई ओव्हर ब्रिज बनाये जाने इत्यादि उपरोक्त सभी मांगों के पत्र सौंपते हुये, विस्तार से कटनी के महत्वपूर्ण रेल मार्ग पर होने एवं आसपास के जिलों के नागरिकों के कटनी से रेल यात्रा प्रारंभ करने की वजह से, इन सभी मांगों को शीघ्र पूर्ण किये जाने का अनुरोध किया गया।

विकास हेतु मांगो पर रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
रेलमंत्री सुरेश प्रभु द्वारा विधायक संदीप जायसवाल की रेलवे से जुड़ी कटनी के विकास की सभी मांगो पर गंभीरता से चर्चा करते हुये इन्हें प्राथमिकता से पूर्ण करने रेल विभाग के उच्च अधिकारियों को चर्चा में शामिल कर सभी मांगों का परीक्षण करवाकर भारत सरकार/रेल मंत्रालय के मापदण्डों के अनुरूप शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।


प्रतिनिधि मंडल द्वारा संसाधनों एवं आवश्यकताओं पर डाला गया प्रकाश-
संदीप जायसवाल द्वारा बताया गया कि  रेल मंत्री के साथ हुई भेंटवार्ता बहुत ही सार्थक एवं उत्साहवर्धक रही है। प्रतिनिधी मंडल द्वारा कटनी में उपलब्ध संसाधनों एवं आवश्यकताओं को रेल्वे के उच्चाधिकारियों के समक्ष समग्र रूप से रेखाकिंत कर बताया गया, कि कटनी के तीनों रेल्वे स्टेशनों से कटनी एवं आसपास के जिलों के नागरिक, अपनी रेल यात्रा प्रारंभ करते है, इन मांगों के पूरा होने पर सभी को कटनी से सुविधायुक्त एवं रेल यात्रा सुलभता से प्राप्त हो सकेगी। इन सभी मांगों के शीघ्र पूर्ण होने की आशा के साथ, विधायक संदीप जायसवाल द्वारा इन मांग पत्रों पर आगामी समय में समुचित कार्यवाही किये जाने हेतु रेल विभाग के जोन एवं मंडल कार्यालय से तत्परता से सम्पर्क कर शीघ्र स्वीकृति प्राप्त होने का विश्वास व्यक्त किया।



विधायक संदीप जायसवाल के साथ-साथ भाजपा नेताओ तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के प्रतिनिधि मंडल में शैलेन्द्र जैन कंजे, निरंजन पंजवानी, प्रकाश आहुजा, रजनीश तिवारी, मुकेश कृपलानी आदि अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा रेल मंत्री जी एवं उच्चाधिकारियों से भेंट वार्ता की।

Comments

Popular posts from this blog

कटनी जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत के महत्वपूर्ण निर्णय 1 जनवरी 2026 से होंगे लागू, माधवनगर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने अपील की, देखें वीडियो

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) समाज में अनुशासन, मर्यादा और परंपराओं को बनाए रखने हेतु जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत ने विगत 30 नवंबर को एक बैठक कुन्दनदास स्कूल शांतिनगर में आयोजित कर महत्वपूर्ण निर्णय पारित किए थे, जिसे समाज हित में 1 जनवरी 2026 से लागू किया जाएगा। इसे लेकर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत माधवनगर के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने की अपील की  है। समाज हित में पारित निर्णय -   1️⃣ बारात का आगमन: अधिकतम 3:00 बजे दोपहर तक अनिवार्य। 2️⃣ दूल्हे का प्रवेश: पैदल, निकट संबंधियों के साथ स्टेज पर। 3️⃣ दूल्हे के चारों ओर नृत्य: पूर्ण प्रतिबंधित। 4️⃣ पंचायती भोजन: केवल एक समय आयोजित। 5️⃣ बैंड-दल: केवल गेट तक; हॉल के अंदर प्रवेश निषिद्ध। 6️⃣ प्री-वेडिंग शूट: पूर्ण प्रतिबंध। 7️⃣ 13वीं का अवसर: सामूहिक या पंचायती भोजन पूर्णतः निषिद्ध, केवल निकट परिवार तक सीमित। 8️⃣ महिलाओं की पगड़ी-रसम: पुरुषों के समान नियम। 9️⃣ पगड़ी रसम में पंचायती भोजन एवं नाश्ता पूर्ण रूप से प्रतिबंध।

कटनी के कई क्षेत्रों में गुरुवार को विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद, सुबह 8 से शाम 6 बजे तक रहेगा शटडाउन

कटनी (प्रबल सृष्टि ) –  विजली के कंडक्‍टर प्रतिस्‍पादन कार्य के मददेनजर  12  फरवरी  2026 ( गुरुवार) को प्रातः  08:00  बजे से सायं  06:00  बजे तक  132  केवी उपकेंद्र कटनी के  33  केवी मेन बस के सुदृढ़ीकरण एवं कंडक्टर प्रतिस्थापन कार्य के कारण शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों के सभी उच्चदाब एवं निम्नदाब उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शटडाउन के दौरान निम्न  33  केवी फीडरों से जुड़े में क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। 33  केवी एनकेजे फीडर खिरहनी ,  साईंपुरम कॉलोनी ,  दुबे कॉलोनी ,  दुर्गा चौक ,  प्रेमनगर ,  छोटी खिरहनी ,  राहुल बाग ,  निमिया मोहल्ला ,  गायत्री नगर ,  नीरज टॉकीज ,  शास्त्री कॉलोनी ,  एनकेजे मार्केट ,  जैन कॉलोनी ,  एसकेपी कॉलोनी ,  आईटीआई ,  मंगल नगर ,  बिलगवा ,  लखेरा ,  मूंगाबाई कॉलोनी ,  बड़वारा ,  रोशन नगर सहित आसपास के क्षेत्र। 33 ...

कटनी जिले के 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, 10वीं के परीक्षा परिणाम में कटनी जिले की ऊंची छलांग, निजी स्‍कूलों से बेहतर रहा शासकीय स्‍कूलों का परीक्षा परिणाम

कटनी (प्रबल सृष्टि) -  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के समत्व भवन से बुधवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की आयोजित परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए। इसमें कटनी जिले के छात्र-छात्राओं ने अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। कटनी जिले का इस साल का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 84.42 फीसदी रहा। जो पिछले वर्ष से 3 प्रतिशत अधिक है। इस वर्ष जिले की प्रदेश में रैंक 11 वीं है। जबकि पिछले वर्ष 17वीं रैंक थी। जबकि बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 79.58 प्रतिशत रहा। 12वीं के परीक्षा परिणाम के नजरिये से इस साल प्रदेश की मेरिट में जिले का 27वां स्‍थान है। परीक्षा की तैयारी के लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा  प्राचार्यों की नियमित अंतराल पर ली गई समीक्षा बैठकों के साथ-साथ छात्रों के लिए परीक्षा के एक माह पहले से सक्सेस 3.0 के तहत प्रतिदिन परीक्षा की तैयारी कराने से बेहतर परिणाम की सफलता मिली है। यह सभी प्रश्न पत्र शासकीय विद्यालयों के शिक्षकों के द्वारा तैयार कर स्कूलों में भेजे जाते थे। इसी मापदंड के आधार पर छात्रों को अध्ययन, अध्यापन कराने से सफलता मिली है। परीक्षा ...

आदतन अपराधी करन बिहारी को माधवनगर पुलिस ने देशी कट्टा, जिंदा कारतूस सहित किया गिरफ्तार

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) थाना माधवनगर पुलिस ने अपराधियों पर अंकुश लगाने और शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए आदतन अपराधी करन बिहारो को अवैध रूप से 12 बोर के कट्टे व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन, डॉ संतोष डेहरिया अति. पुलिस अधीक्षक, श्रीमती ख्याती मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधवनगर उनि रूपेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में हासिल हुई। देशी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तारी   25 मार्च 2025 के दिन में थाना माधवनगर की पुलिस टीम भ्रमण पर थी तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि करण सिंह उर्फ बिहारी पिता स्व. रुपनारायण सिंह राजपूत उम्र 33 वर्ष नि. मानसरोवर कालोनी माधवनगर कटनी का कट्टा और जिंदा कारतूस लेकर घटना करने की नियत से घूम रहा है। जिस पर माधवनगर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर झिंझरी से करण बिहारी को 12 बोर के कट्टे व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरूद्ध अप0 क्रं0 287/25 धारा- 25 , 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्...

शिकागो स्कूल में मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

कटनी (प्रबल सृष्टि) माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा गत दिवस कक्षा 10, और 12 के परीक्षा परिणामों की घोषणा की गई। स्थानीय माधवनगर स्थित शिकागो स्कूल में एक कार्यक्रम आयोजित कर शाला के ऐसे मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया जिन्होंने इन कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त कर शाला का मान बढ़ाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी डा. जय चड्डा, प्राचार्य कटनी आर्ट्स कामर्स कालेज, व डा. कृति लहरिया सह डा. शरद निरंकारी विशिष्ट अतिथी रहे। सम्मान के क्रम में कामर्स संकाय से सुमति पोपटानी 92% प्रथम, आयुष जियानी 89% द्वितीय, दीक्षा श्यामनानी और अंकिता वाधवानी 84% तृतीय रहे। गणित समूह के तक्ष जैन 93% प्रथम, दीपेश नागवानी 91% द्वितीय व पलक मंगलानी 90.6% तृतीय रहे इनको सम्मानित किया गया। बायोलॉजी समूह की चेरिसा पंजवानी 94% लेकर पूरे विद्यालय में प्रथम रही, कुशाग्र लहरिया 92% लेकर द्वितीय व गुंजन वधवानी 91% के साथ तृतीय रही। इसी क्रम में कक्षा दसवीं ...

डॉ स्वाति टोपनानी की उपलब्धि पर परिवार जनों से खास बातचीत, देखें वीडियो, प्रतिभा और परिश्रम से एमडीएस की डिग्री प्राप्त कर प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान, परिवार समाज और जिले का बढ़ाया मान

कटनी (मुरली पृथ्यानी) भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व कटनी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी की बिटिया डॉ स्वाति टोपनानी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से अपने परिवार समाज और जिले का नाम गौरवान्वित किया हैं। उन्होंने कॉलेज ऑफ डेंटल साइंस राउ इंदौर से एमडीएस की डिग्री प्राप्त कर एवं अपने डिपार्टमेंट कंजरवेटिव डेंटिस्ट्री एन्ड इंडोडोंटिक्स में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है साथ ही एमपीएमएसयू विश्विद्यालय में प्रदेश में भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि पर सांसद वीडी शर्मा व भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी ने निवास स्थल पहुँचकर सम्मान किया एवं इंदौर में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें मैडल प्रदान किया है। इससे पहले उन्होंने बीडीएस की डिग्री हितकारिणी डेंटल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल जबलपुर से प्राप्त की थी। उन्होंने इसके लिए सर्वप्रथम ईश्वर का आभार व्यक्त करते हुए माता पिता भाई एवं गुरुजनों का मार्गदर्शन, मित्रों, रिश्तेदारों का सहयोग बताया है जिसकी वजह से उन्होंने यह सफलता अर्जित की है।

जिले में फिर शुरू हुआ क्रिकेट सट्टा, माधवनगर में एक आरोपी गिरफ्तार, मास्टर माइंड कहां है ?

कटनी। एक बार फिर क्रिकेट का सट्टा शुरू हो गया है, माधवनगर पुलिस ने एक सटोरिये को टी- 20 की हर बॉल पर सट्टा का दांव लगाते हुए दबोचा है। उसके कब्जे से एक मोबाइल और कुछ नगदी भी जब्त की गई है। हालांकि अभी तक पुलिस ने इस खेल के मास्टरमाइंड को नहीं पकड़ा है जिससे पुलिस की इस कार्रवाई को अधूरा माना जा रहा है। यह कार्रवाई की गई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एमईएस माधवनगर (वैभव आइसक्रीम के पास वाली गली) में मोबाइल ऐप के जरिए क्रिकेट का बड़ा सट्टा संचालित हो रहा है। टीम ने जब दबिश दी, तो वहां टी-20 मैच की हर गेंद और ओवर पर सट्टे की बुकिंग की जा रही थी। पुलिस ने मौके से आरोपी ईशान्त फेरवानी (20 वर्ष) निवासी हॉस्पिटल लाइन को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से सट्टा बुक करने में प्रयुक्त एक मोबाइल (कीमत 20,000 रुपए) और 2,500 रुपए नगद जब्त किए। जांच में अजय थारवानी (निवासी मानसरोवर कॉलोनी) का नाम भी सामने आया है। पुलिस ने अपराध क्र. 118/26 के तहत सट्टा एक्ट की धारा 4 (क) और बीएनएस की धारा 49 के तहत मामला दर्ज किया है। मास्टर माइंड कहां हैमामले को लेकर चर्चा है कि गिरफ्तार युवक केवल लाइन ऑपरेट कर रहा...

माधवनगर क्षेत्र में सीवर लाईन बिछाने के बाद ऊपर दिखाने भर के लिए सड़क बना दी, पलट गया ट्रक, गंभीर हादसों को मिल रहा न्यौता

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) माधवनगर क्षेत्र में सीवर लाईन बिछाने के बाद ऊपर दिखाने भर के लिए जो सड़क बना दी गई है उसमें बड़े ट्रक  उलट पलट जा रहे हैं जो गवाही दे रहें हैं कि सीवर लाईन बिछाने के बाद सिर्फ मिट्टी आदि भर कर ऊपर से समतल दिखाने का प्रयास किया गया है। आज सुबह माधवनगर क्षेत्र में माधवनगर स्टेशन रोड पर खैबर लाईन के पास ऐसे ही भरी गई सीवर लाईन के कारण एक ट्रक पलट गया जिससे पास चल रहे राहगीर तो बच गए लेकिन बड़ा हादसा भी हो सकता था । इसे लेकर नागरिक कहते हैं कि पूरे क्षेत्र में यही हाल है अब बरसात में पता चल रहा है कि सीवर लाईन के ऊपर सिर्फ मिट्टी भर दी गई है। अगर इनके ऊपर ठोस कार्य नही किया गया तो गंभीर हादसे हो सकते हैं। पिछले दिनों सीवर लाईन के गड्ढे में एक व्यक्ति की मृत्यु तक हो चुकी है कई ट्रक पलट चुके हैं फिर भी इसमें सुधार तो दिख ही नही रहा जिम्मेदारी के साथ इसे देखना चाहिए।

माधवनगर कैरिन लाईन से लाखों की नगद धनराशि चोरी करने वाला चंद घंटो में धराया

कटनी (प्रबल सृष्टि) अमित जैसवानी पिता स्व. गोपालदास जैसवानी उम्र 40 वर्ष नि. कैरिन लाईन पानी की टंकी के पास थाना माधवनगर के रहने वाले है तथा उन्होंने निवास स्थान में ही फिनो पेमेन्ट बैंक डिस्ट्रीब्यूटर आउटलेट की संस्था एजेंसी का काम करते है। उनके प्रतिष्ठान से जिले के माइक्रो फायनेंन्स एजेन्ट नगद राशि को देकर उनकी कंपनियो के पोर्टल (सी एम एस सर्विस) में नगद राशि को जमा करवाने का काम करते है। उनके द्वारा उक्त नगद राशि को विभिन्न बैंकों के माध्यम से नगद राशि को जमा करवा दिया जाता है। राष्ट्रीय बैंक के वित्तीय वर्ष समाप्ति के दिन होने के कारण तथा बैंक में अवकाश होने के कारण उनके पास लगभग 13 लाख रूपये के आसपास की नगद राशि रखी हुई थी जो कोई अज्ञात व्यक्ति लेकर चला गया था। उनके द्वारा दी गई सूचना पर  थाना माधवनगर में अपराध क्रमांक 300/2026 धारा 331(4), 305 (ए) बी.एन.एस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तथा प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक के द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी डा संतोष डेहरिया के निर्देशन में एवं नगर पुलिस अधीक्ष...

बजरंग राइस मिल के शासकीय कस्टम मिलिंग चावल की फर्जी रिपोर्ट बनाने वाले नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों पर न्यायालय ने एफआईआर करने के दिए निर्देश

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) बजरंग राइस मिल के शासकीय कस्टम मिलिंग चावल की फर्जी रिपोर्ट बनाने वाले नागरिक आपूर्ति निगम के तत्कालीन जिला प्रबंधक संजय सिंह, नागरिक आपूर्ति निगम मुख्यालय भोपाल के गुणवत्ता नियंत्रक आर.आर.शर्मा, एल.एन.गुप्ता एवं अन्य के विरुद्ध न्यायालय ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी किये हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार मामला इस प्रकार है कि बजरंग राइस मिल के प्रोपराइटर ईश्वर रोहरा द्वारा दिनांक 23 मई 2022 को नागरिक आपूर्ति निगम के तत्कालीन जिला प्रबंधक संजय सिंह को लोकायुक्त जबलपुर से 60,000/- की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़वाया था, तब संजय सिंह ने ईश्वर रोहरा से बदला लेने के लिए नागरिक आपूर्ति निगम के मुख्यालय भोपाल से अपने मातहत उच्च अधिकारियों को बोल कर गुणवत्ता निरीक्षक आर आर शर्मा एवं एल एन गुप्ता को 29 मई 2022 को कटनी बुलवा लिया और mpwlc के अधिकृत पायल,पीईजी आदि गोदामों में नागरिक आपूर्ति निगम के द्वारा ही स्वीकृत ईश्वर रोहरा की बजरंग राइस मिल के चावल को फेल करवा दिया और इस आधार पर बजरंग राइस मिल का शासकीय मिलिंग का कार्य बंद करवा दिया और इस फेल चावल को बदलने का नोटिस जारी कर ...