कटनी - थाना कोतवाली को मुखबिर से मौखिक सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अपनी पत्नि के साथ ज्ञान विद्या मंदिर, रेल्वे लाईन कटनी के पास खड़ा है, जो दुबला पतला सा है, अपने पास स्मैक मादक पदार्थ रखा है, और स्मैक बेचने के लिये किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा है, सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिसपर पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर, नगर पुलिस अधीक्षक बी.पी. सिंह के मार्गदर्शन में व थाना प्रभारी कोतवाली कटनी एस.के. शुक्ला के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें उप निरीक्षक ज्योति सिंह, प्र.आर. कप्तान सिंह, आर. विष्णु दत्त शुक्ला, लालजी यादव को सूचना की तस्दीक हेतु तत्काल मौके पर रवाना किया गया, ज्ञान विद्या मंदिर, रेल्वे लाईन के पास योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की गई, तो एक व्यक्ति अपनी पत्नि के साथ ज्ञान विद्या मंदिर, रेल्वे लाईन के पास खड़े दिखे, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें पुलिस द्वारा मौके पर रोककर पूछताछ की गई, पूछताछ से सतीश गुप्ता पिता शंकर गुप्ता उम्र 27 वर्ष नि. झर्रा टिकुरिया, भारत चौक कटनी, एवं लक्ष्मी पति सतीश गुप्ता उम्र 27 वर्ष नि. झर्रा टिकुरिया कटनी का निवासी होना बताया गया, गवाहों के सामने उप निरीक्षक ज्योति सिंह द्वारा तलाशी लेने पर लक्ष्मी पति सतीश गुप्ता के पहने लाल कुर्ते से एक सफेद पालिथीन में मादक पदार्थ स्मैक बरामद की गई, एवं सतीश गुप्ता के जीन्स पेन्ट से दो सेमसंग, माइक्रोमेक्स कम्पनी के मोबाइल बरामद किया गया, बरामद स्मैक का वजन 07 ग्राम जिसकी कीमत 21 हजार रूपये करीब होना पाया गया, बरामदगी कर थाना कोतवाली कटनी में अप.क्र. 82/14 धारा 8/21 एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया, आरोपियों से स्मैक के श्रोत के संबंध में सघन पूछताछ की जा रही है, पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा टीम के सभी सदस्यों को पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई है।
कटनी जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत के महत्वपूर्ण निर्णय 1 जनवरी 2026 से होंगे लागू, माधवनगर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने अपील की, देखें वीडियो
कटनी ( प्रबल सृष्टि ) समाज में अनुशासन, मर्यादा और परंपराओं को बनाए रखने हेतु जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत ने विगत 30 नवंबर को एक बैठक कुन्दनदास स्कूल शांतिनगर में आयोजित कर महत्वपूर्ण निर्णय पारित किए थे, जिसे समाज हित में 1 जनवरी 2026 से लागू किया जाएगा। इसे लेकर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत माधवनगर के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने की अपील की है। समाज हित में पारित निर्णय - 1️⃣ बारात का आगमन: अधिकतम 3:00 बजे दोपहर तक अनिवार्य। 2️⃣ दूल्हे का प्रवेश: पैदल, निकट संबंधियों के साथ स्टेज पर। 3️⃣ दूल्हे के चारों ओर नृत्य: पूर्ण प्रतिबंधित। 4️⃣ पंचायती भोजन: केवल एक समय आयोजित। 5️⃣ बैंड-दल: केवल गेट तक; हॉल के अंदर प्रवेश निषिद्ध। 6️⃣ प्री-वेडिंग शूट: पूर्ण प्रतिबंध। 7️⃣ 13वीं का अवसर: सामूहिक या पंचायती भोजन पूर्णतः निषिद्ध, केवल निकट परिवार तक सीमित। 8️⃣ महिलाओं की पगड़ी-रसम: पुरुषों के समान नियम। 9️⃣ पगड़ी रसम में पंचायती भोजन एवं नाश्ता पूर्ण रूप से प्रतिबंध।

Comments
Post a Comment