आज रक्षा बंधन सभी मना रहे है अपनी अपनी बहनों से सभी राखी बंधवा कर उन्हें कुछ न कुछ जरूर देंगे में भी कुछ मुट्ठी भर पैसे कमा लू तो ही तो घर जाऊ...क्या करू रक्षा बंधन तो वैसे ही सारा साल मनाता हू.... अपने बीवी बच्चो का पेट भरने का बंधन है मुझ पर ....बेटियों की शादी भी करनी है...मेरी बहन अपने ससुराल में है ....राखी भेज दी है...जब आएगी ...कुछ उसे भी दूंगा ...आज बारिश भी बहुत है...आपसे बात ही करता रहूँगा तो ..परिवार का रक्षा बंधन कैसे पूरा करुगा ।
Comments
Post a Comment