एक पौधा–हर नागरिक' का संकल्प लेकर उमड़ा जनसैलाब, अमकुही फिल्टर हाउस में 11हजार पौधों से महका अमृत हरित महाअभियान, महापौर, निगमाध्यक्ष व निगमायुक्त ने किया पौधारोपण, जनसहभागिता से "ग्रीन एंड क्लीन कटनी" का लक्ष्य होगा साकार
कटनी (प्रबल सृष्टि) - पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देने और शहर के हरित भविष्य की मजबूत नींव रखने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम कटनी द्वारा संचालित "अमृत हरित महाअभियान" के अंतर्गत शुक्रवार को अमकुही फिल्टर प्लांट परिसर हरियाली के उत्सव का साक्षी बना। जनप्रतिनिधियों, उद्योगपतियों, समाजसेवियों, विद्यार्थियों, पर्यावरण प्रेमियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने एक साथ हजारों पौधों का रोपण कर "एक पौधा–हर नागरिक" के संकल्प को साकार करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक एवं निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने पौधा रोपकर किया। इस अवसर पर सभी ने यह संकल्प लिया कि केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनके संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी भी समान रूप से निभाई जाएगी। वक्ताओं ने कहा कि आज का पौधारोपण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित, स्वच्छ और स्वस्थ भविष्य में निवेश है। प्रकृति का संरक्षण ही मानव जीवन की सुरक्षा: महापौर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण ही मानव जीवन की सबसे बड़ी सुरक्ष...