Skip to main content

सतगुरु देह का नाम नहीं है, सतगुरु होता ज्ञान है, सतगुरु को देह समझना भूल है अज्ञान है, संत निरंकारी सत्संग भवन माधवनगर में महात्मा शंकर भाषानी जी ने विचार व्यक्त किए

कटनी (मुरली पृथ्यानी ) हरदेव वाणी के शब्द से भी सतगुरु के दर्शन का जो महत्व है, वो बताया जा रहा है क्योंकि अध्यात्म में सतगुरु के दर्शन का बहुत बड़ा महत्व माना गया है बोला भी गया है कि गुरु बिन गत नहीं और शाह बिन पत नहीं। एक सतगुरु ही होता है जो हमें मानव जीवन के मूल उद्देश्य अर्थात आत्मा को परमात्मा से मिलाने का कार्य करता है और किसी के अंदर ये क्षमता नहीं होती है। हर एक वस्तु का, हर एक चीज का, हर एक विषय का कोई ना कोई प्रतीक हुआ करता है। जिस प्रकार से हम रोड पर जा रहे हैं और लाल बत्ती जलती है। इसका मतलब रुकने का संदेश है, हरी बत्ती जलती है, चलने का संदेश है। एरो बना होता है, उस तरफ मुड़ने का संकेत है, इसी प्रकार सतगुरु भी जो हुआ करता है, वो इस साकार ब्रह्म का प्रतीक होता है, ऐसा सब गुण साकार का प्रतीक होता है। निराकार है साकार तू जग के पालनहार। जो सतगुरु होता है, इस साकार का स्वरूप हुआ करता है। उक्त विचार संत निरंकारी सत्संग भवन माधवनगर में रविवार के सत्संग में हरदेववाणी के शब्द पर महात्मा शंकर भाषानी जी ने उपस्थित साध संगत के समक्ष व्यक्त किए।


उन्होंने कहा जल में कुंभ है, कुंभ में जल समाना और  फूटा कुंभ, जल जल में समाना। ज्ञानी ने ये समझाया है कि जिस प्रकार एक मटका हुआ करता है और उस मटके के अंदर पानी भर दिया जाए और उसका ढक्कन बंद करके अगर सागर में उसे छोड़ दिया जाए तो उस मटके के अंदर का पानी जो है, उस विशाल सागर के पानी का आनंद नहीं ले पाता, क्योंकि उसका वो ढक्कन ऊपर से बंद है। अगर उस ढक्कन को खोल दिया जाता है तो उसके अंदर का जो पानी है, वो समुद्र के विशाल पानी के साथ मिलकर के उसकी विशालता का आनंद लिया करता है। इस रहस्य को सरलता से समझाने का प्रयास किया गया है कि जो वो मटका है, वो नश्वर शरीर है और उसमें जो अंदर पानी है, वो परमात्मा का अंश, जो हमारे अंदर विराजमान है, आत्मा। उस पानी को आत्मा कहा गया है और जो ऊपर से ढक्कन लगा दिया गया, ये माया का ढक्कन है। जैसे ही ये माया का ढक्कन अलग कर दिया जाता है, तो आत्मा इस परमात्मा को देख करके झूम उठती है और नाच उठती है। उसी प्रकार से ये आत्मा सतगुरु का दर्शन करके परमात्मा के साथ में इकमिक की अवस्था को अनुभव करती है तो ना कोई बैरी, ना कोई बेगाना। जिधर देखता हूं उधर तू ही तू है, कि हर शय में जलवा तेरा हूबहू है। 

वो किस्सा भी सामने आता है कि गुरु गोविंद सिंह जी के समय पर भक्त कन्हैया हुआ और जब ऐसा समां आया कि गुरु गोविंद सिंह जी की सेना का मुगलों के साथ में युद्ध करना पड़ गया। तो जब युद्ध चल रहा था, तो भारी मात्रा में भोजन की और जल की कमी हो गई। जो सैनिक थे, वो घायल होकर गिर रहे थे। यह देखकर के भाई कन्हैया से रहा नहीं गया और वो पानी लेकर के दौड़-दौड़ करके और उस युद्ध भूमि में  सैनिकों को पानी पिलाने लग गया। वो खालसा की सेना को भी पानी पिला रहा था और शत्रु सेना के जवानों को भी पानी पिला रहा था। जब ये देखा खालसा सेना के जवानों ने कि भाई कन्हैया तो शत्रुओं को भी पानी पिला रहा है, इस बात को लेकर के वो गुरु गोविंद सिंह जी के पास गए और बोलने लगे कि कन्हैया शत्रुओं को भी पानी पिला रहा है, उसे बुलाया गया। गुरु गोविंद सिंह जी ने बोला क्या ये सत्य बात है कि भाई कन्हैया तू शत्रुओं को भी पानी पिला रहा है ? तो बड़ी ही विनम्रता के साथ में कन्हैया हाथ जोड़ करके खड़े हो गया उनके सामने और बोलने लगा हे सच्चे पातशाह, मैं तो जो भी सैनिक देख रहा हूं, जो भी घायल देख रहा हूं, उसमें आप ही का दर्शन कर रहा हूं, आप ही का स्वरूप देख रहा हूं, तो मेरे लिए कौन मेरे और कौन बेगाना।ये सुन कर के वो प्रसन्न हो गए और उनको मरहम भी दे दी कि जाओं कन्हैया, उनको पानी भी पिलाओ और उनके जख्मों को मरहम भी लगाओ। 

बाबा अवतार सिंह जी ने अवतार वाणी में भी बोला है कि इकों है नूर एक दी, लंबा चौड़ा लेखा नहीं कहें अवतार, कि गुरु ही रब है, इस विच कोई भूलेखा नहीं। गुरु ही रब है, रब अर्थात कि निराकार पारब्रह्म,  गुरु ही जो होता है, वो इस परम पिता परमात्मा का साकार रूप हुआ करता है और उसी शब्द को बाबा हरदेव सिंह जी ने हरदेव वाणी के आगे की लाइनो में स्पष्ट कर दिया कि सतगुरु देह का नाम नहीं है, सतगुरु होता ज्ञान है, सतगुरु को देह समझना भूल है अज्ञान है। सतगुरु देह का नाम नहीं होता है, उससे प्राप्त जो यह ज्ञान है, जो शिक्षाएं हैं, जो उसके वचन आते हैं। उनको धारण करने से ही सतगुरु के दर्शन हुआ करते हैं। वह कौन सा ज्ञान ? और कौन सी सूझ ? 

जिस प्रकार से पानी होता है, वह बिना भेदभाव के किसी ऊंच-नीच, किसी के छोटे-बड़े को ना देखते हुए वह सबकी प्यास बुझा रहा होता है। किसी से भी पूछा जाएगा कि पानी का यह ग्लास सामने रख दिया जाए और आप से बोला जाए, "क्या है ?" आप स्वभाविक बात बोलेंगे कि "यह तो पानी है" और इस के गुण क्या है ? इसका गुण है प्यास बुझाना। लेकिन वहीं पर एक केमिस्ट्री का छात्र, साइंस का स्टूडेंट उसको देख कर के, उसको जब बोला जाता है, "क्या है ?" तो जवाब देता है, "यह H₂O" है, उसको नजर आ रहा है कि इसमें हाइड्रोजन भी है, इसमें ऑक्सीजन भी है। तो वह नज़र उसको कहां से मिली? वह समझ कहां से मिली ? समझ मिली उस ज्ञान के बदौलत, उस गुरु के बदौलत, जिसने उसको पढ़ाया कि इसके अंदर कौन से गुण हैं। इसी प्रकार जब हम सतगुरु की शरण में जाते हैं और उससे यह दिव्य ज्योति ब्रह्म ज्ञान जब प्राप्त होता है, तो सबके अंदर हमें इस परमात्मा का ही स्वरूप नज़र आता है, फिर ना कोई छोटा, ना कोई बड़ा, ना कोई ऊंचा, ना कोई नीचा, ना कोई अमीर और ना कोई गरीब। उसके चरणों में सर झुका कर के हम धन निरंकार जी कर रहे होते हैं। 

प्रभु परमार्थ के बारे में अलग-अलग तरीके से, गीत के माध्यम से, निज अनुभव के माध्यम से, इस भक्ति के पथ पे चलने की प्रेरणा दी जा रही थी। कोई परोपकार की महिमा गा रहा था, कोई शुक्राने के बारे में बता रहा था, किसी ने संगत की महिमा के बारे में बयां किया। ये सारे ही जो वर्णन हैं, वो तभी हो पाते हैं, जब सतगुरु हमारे जीवन में आते हैं। जिस प्रकार से आप सभी जानते हैं कि मई का महीना चल रहा है और समर्पण दिवस भी 13 मई को मनाया गया और लगातार ही सतगुरु के द्वारा दी गई शिक्षाओं को याद किया गया। सत्संग कार्यक्रम में अनेक वक्ताओं ने गीत विचारों के माध्यम से भी अपने भाव प्रकट किए।

Comments

Popular posts from this blog

कटनी जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत के महत्वपूर्ण निर्णय 1 जनवरी 2026 से होंगे लागू, माधवनगर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने अपील की, देखें वीडियो

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) समाज में अनुशासन, मर्यादा और परंपराओं को बनाए रखने हेतु जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत ने विगत 30 नवंबर को एक बैठक कुन्दनदास स्कूल शांतिनगर में आयोजित कर महत्वपूर्ण निर्णय पारित किए थे, जिसे समाज हित में 1 जनवरी 2026 से लागू किया जाएगा। इसे लेकर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत माधवनगर के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने की अपील की  है। समाज हित में पारित निर्णय -   1️⃣ बारात का आगमन: अधिकतम 3:00 बजे दोपहर तक अनिवार्य। 2️⃣ दूल्हे का प्रवेश: पैदल, निकट संबंधियों के साथ स्टेज पर। 3️⃣ दूल्हे के चारों ओर नृत्य: पूर्ण प्रतिबंधित। 4️⃣ पंचायती भोजन: केवल एक समय आयोजित। 5️⃣ बैंड-दल: केवल गेट तक; हॉल के अंदर प्रवेश निषिद्ध। 6️⃣ प्री-वेडिंग शूट: पूर्ण प्रतिबंध। 7️⃣ 13वीं का अवसर: सामूहिक या पंचायती भोजन पूर्णतः निषिद्ध, केवल निकट परिवार तक सीमित। 8️⃣ महिलाओं की पगड़ी-रसम: पुरुषों के समान नियम। 9️⃣ पगड़ी रसम में पंचायती भोजन एवं नाश्ता पूर्ण रूप से प्रतिबंध।

कटनी के कई क्षेत्रों में गुरुवार को विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद, सुबह 8 से शाम 6 बजे तक रहेगा शटडाउन

कटनी (प्रबल सृष्टि ) –  विजली के कंडक्‍टर प्रतिस्‍पादन कार्य के मददेनजर  12  फरवरी  2026 ( गुरुवार) को प्रातः  08:00  बजे से सायं  06:00  बजे तक  132  केवी उपकेंद्र कटनी के  33  केवी मेन बस के सुदृढ़ीकरण एवं कंडक्टर प्रतिस्थापन कार्य के कारण शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों के सभी उच्चदाब एवं निम्नदाब उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शटडाउन के दौरान निम्न  33  केवी फीडरों से जुड़े में क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। 33  केवी एनकेजे फीडर खिरहनी ,  साईंपुरम कॉलोनी ,  दुबे कॉलोनी ,  दुर्गा चौक ,  प्रेमनगर ,  छोटी खिरहनी ,  राहुल बाग ,  निमिया मोहल्ला ,  गायत्री नगर ,  नीरज टॉकीज ,  शास्त्री कॉलोनी ,  एनकेजे मार्केट ,  जैन कॉलोनी ,  एसकेपी कॉलोनी ,  आईटीआई ,  मंगल नगर ,  बिलगवा ,  लखेरा ,  मूंगाबाई कॉलोनी ,  बड़वारा ,  रोशन नगर सहित आसपास के क्षेत्र। 33 ...

कटनी जिले के 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, 10वीं के परीक्षा परिणाम में कटनी जिले की ऊंची छलांग, निजी स्‍कूलों से बेहतर रहा शासकीय स्‍कूलों का परीक्षा परिणाम

कटनी (प्रबल सृष्टि) -  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के समत्व भवन से बुधवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की आयोजित परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए। इसमें कटनी जिले के छात्र-छात्राओं ने अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। कटनी जिले का इस साल का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 84.42 फीसदी रहा। जो पिछले वर्ष से 3 प्रतिशत अधिक है। इस वर्ष जिले की प्रदेश में रैंक 11 वीं है। जबकि पिछले वर्ष 17वीं रैंक थी। जबकि बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 79.58 प्रतिशत रहा। 12वीं के परीक्षा परिणाम के नजरिये से इस साल प्रदेश की मेरिट में जिले का 27वां स्‍थान है। परीक्षा की तैयारी के लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा  प्राचार्यों की नियमित अंतराल पर ली गई समीक्षा बैठकों के साथ-साथ छात्रों के लिए परीक्षा के एक माह पहले से सक्सेस 3.0 के तहत प्रतिदिन परीक्षा की तैयारी कराने से बेहतर परिणाम की सफलता मिली है। यह सभी प्रश्न पत्र शासकीय विद्यालयों के शिक्षकों के द्वारा तैयार कर स्कूलों में भेजे जाते थे। इसी मापदंड के आधार पर छात्रों को अध्ययन, अध्यापन कराने से सफलता मिली है। परीक्षा ...

शिकागो स्कूल में मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

कटनी (प्रबल सृष्टि) माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा गत दिवस कक्षा 10, और 12 के परीक्षा परिणामों की घोषणा की गई। स्थानीय माधवनगर स्थित शिकागो स्कूल में एक कार्यक्रम आयोजित कर शाला के ऐसे मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया जिन्होंने इन कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त कर शाला का मान बढ़ाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी डा. जय चड्डा, प्राचार्य कटनी आर्ट्स कामर्स कालेज, व डा. कृति लहरिया सह डा. शरद निरंकारी विशिष्ट अतिथी रहे। सम्मान के क्रम में कामर्स संकाय से सुमति पोपटानी 92% प्रथम, आयुष जियानी 89% द्वितीय, दीक्षा श्यामनानी और अंकिता वाधवानी 84% तृतीय रहे। गणित समूह के तक्ष जैन 93% प्रथम, दीपेश नागवानी 91% द्वितीय व पलक मंगलानी 90.6% तृतीय रहे इनको सम्मानित किया गया। बायोलॉजी समूह की चेरिसा पंजवानी 94% लेकर पूरे विद्यालय में प्रथम रही, कुशाग्र लहरिया 92% लेकर द्वितीय व गुंजन वधवानी 91% के साथ तृतीय रही। इसी क्रम में कक्षा दसवीं ...

डॉ स्वाति टोपनानी की उपलब्धि पर परिवार जनों से खास बातचीत, देखें वीडियो, प्रतिभा और परिश्रम से एमडीएस की डिग्री प्राप्त कर प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान, परिवार समाज और जिले का बढ़ाया मान

कटनी (मुरली पृथ्यानी) भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व कटनी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी की बिटिया डॉ स्वाति टोपनानी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से अपने परिवार समाज और जिले का नाम गौरवान्वित किया हैं। उन्होंने कॉलेज ऑफ डेंटल साइंस राउ इंदौर से एमडीएस की डिग्री प्राप्त कर एवं अपने डिपार्टमेंट कंजरवेटिव डेंटिस्ट्री एन्ड इंडोडोंटिक्स में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है साथ ही एमपीएमएसयू विश्विद्यालय में प्रदेश में भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि पर सांसद वीडी शर्मा व भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी ने निवास स्थल पहुँचकर सम्मान किया एवं इंदौर में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें मैडल प्रदान किया है। इससे पहले उन्होंने बीडीएस की डिग्री हितकारिणी डेंटल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल जबलपुर से प्राप्त की थी। उन्होंने इसके लिए सर्वप्रथम ईश्वर का आभार व्यक्त करते हुए माता पिता भाई एवं गुरुजनों का मार्गदर्शन, मित्रों, रिश्तेदारों का सहयोग बताया है जिसकी वजह से उन्होंने यह सफलता अर्जित की है।

आदतन अपराधी करन बिहारी को माधवनगर पुलिस ने देशी कट्टा, जिंदा कारतूस सहित किया गिरफ्तार

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) थाना माधवनगर पुलिस ने अपराधियों पर अंकुश लगाने और शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए आदतन अपराधी करन बिहारो को अवैध रूप से 12 बोर के कट्टे व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन, डॉ संतोष डेहरिया अति. पुलिस अधीक्षक, श्रीमती ख्याती मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधवनगर उनि रूपेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में हासिल हुई। देशी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तारी   25 मार्च 2025 के दिन में थाना माधवनगर की पुलिस टीम भ्रमण पर थी तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि करण सिंह उर्फ बिहारी पिता स्व. रुपनारायण सिंह राजपूत उम्र 33 वर्ष नि. मानसरोवर कालोनी माधवनगर कटनी का कट्टा और जिंदा कारतूस लेकर घटना करने की नियत से घूम रहा है। जिस पर माधवनगर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर झिंझरी से करण बिहारी को 12 बोर के कट्टे व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरूद्ध अप0 क्रं0 287/25 धारा- 25 , 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्...

जिले में फिर शुरू हुआ क्रिकेट सट्टा, माधवनगर में एक आरोपी गिरफ्तार, मास्टर माइंड कहां है ?

कटनी। एक बार फिर क्रिकेट का सट्टा शुरू हो गया है, माधवनगर पुलिस ने एक सटोरिये को टी- 20 की हर बॉल पर सट्टा का दांव लगाते हुए दबोचा है। उसके कब्जे से एक मोबाइल और कुछ नगदी भी जब्त की गई है। हालांकि अभी तक पुलिस ने इस खेल के मास्टरमाइंड को नहीं पकड़ा है जिससे पुलिस की इस कार्रवाई को अधूरा माना जा रहा है। यह कार्रवाई की गई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एमईएस माधवनगर (वैभव आइसक्रीम के पास वाली गली) में मोबाइल ऐप के जरिए क्रिकेट का बड़ा सट्टा संचालित हो रहा है। टीम ने जब दबिश दी, तो वहां टी-20 मैच की हर गेंद और ओवर पर सट्टे की बुकिंग की जा रही थी। पुलिस ने मौके से आरोपी ईशान्त फेरवानी (20 वर्ष) निवासी हॉस्पिटल लाइन को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से सट्टा बुक करने में प्रयुक्त एक मोबाइल (कीमत 20,000 रुपए) और 2,500 रुपए नगद जब्त किए। जांच में अजय थारवानी (निवासी मानसरोवर कॉलोनी) का नाम भी सामने आया है। पुलिस ने अपराध क्र. 118/26 के तहत सट्टा एक्ट की धारा 4 (क) और बीएनएस की धारा 49 के तहत मामला दर्ज किया है। मास्टर माइंड कहां हैमामले को लेकर चर्चा है कि गिरफ्तार युवक केवल लाइन ऑपरेट कर रहा...

माधवनगर कैरिन लाईन से लाखों की नगद धनराशि चोरी करने वाला चंद घंटो में धराया

कटनी (प्रबल सृष्टि) अमित जैसवानी पिता स्व. गोपालदास जैसवानी उम्र 40 वर्ष नि. कैरिन लाईन पानी की टंकी के पास थाना माधवनगर के रहने वाले है तथा उन्होंने निवास स्थान में ही फिनो पेमेन्ट बैंक डिस्ट्रीब्यूटर आउटलेट की संस्था एजेंसी का काम करते है। उनके प्रतिष्ठान से जिले के माइक्रो फायनेंन्स एजेन्ट नगद राशि को देकर उनकी कंपनियो के पोर्टल (सी एम एस सर्विस) में नगद राशि को जमा करवाने का काम करते है। उनके द्वारा उक्त नगद राशि को विभिन्न बैंकों के माध्यम से नगद राशि को जमा करवा दिया जाता है। राष्ट्रीय बैंक के वित्तीय वर्ष समाप्ति के दिन होने के कारण तथा बैंक में अवकाश होने के कारण उनके पास लगभग 13 लाख रूपये के आसपास की नगद राशि रखी हुई थी जो कोई अज्ञात व्यक्ति लेकर चला गया था। उनके द्वारा दी गई सूचना पर  थाना माधवनगर में अपराध क्रमांक 300/2026 धारा 331(4), 305 (ए) बी.एन.एस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तथा प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक के द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी डा संतोष डेहरिया के निर्देशन में एवं नगर पुलिस अधीक्ष...

मामला क्रिकेट सट्टा, हवाला की रकम इधर से उधर करने का, कर्मचारी के खाते में करोड़ों के लेनदेन का आरोपी दो दिन की पुलिस रिमांड पर

कटनी। थाना माधवनगर अंतर्गत एक साड़ी व्यापारी आरोपी योगेश बजाज द्वारा अपने कर्मचारी के नाम से बैंक खाता खुलवाकर बड़े पैमाने पर रुपयों का संदिग्ध लेनदेन करने के मामले में पुलिस ने योगेश को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया, आरोपी को 19 फरवरी तक पीआर पर लिया गया है। पुलिस कर रही बैंक स्टेटमेंट की जांच पुलिस ने आरोपी योगेश बजाज के कर्मचारी अमित दाहिया (29 वर्ष), पिता भल्लू दाहिया, निवासी जुहली के बैंक खाते का स्टेटमेंट निकलवाया है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता कर रही है कि खाते में आया कितना रुपया व्यापार से संबंधित है व कितना क्रिकेट के बैटिंग सट्टे का। बैंक एकाउंट की जांच के बाद कई अन्य लोग भी इसकी जद में आने वाले हैं, क्योंकि जिन व्यापारियों ने इस खाते में रुपए भेजे व इस खाते से प्राप्त किए, उनसे भी पूछताछ कर स्थिति स्पष्ट की जाएगी। दूसरी ओर जो संदिग्ध लेन-देन है और क्रिकेट सट्टा से या हवाला आदि से जुड़ा है उसकी जांच के आधार पर पुलिस क्रिकेट सट्टा व हवाला से जुड़े आरोपियों तक पहुंच सकती है। बहरहाल साड़ी व्यापारी योगेश बजाज के कर्मचारी अमित खाते की जांच से कई दूस...

चार विधायकों ने माधवनगर थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर विधानसभा में लगाया ध्यानाकर्षण, मंत्री ने वरिष्ठ अधिकारी से जांच कराते हुए कार्यवाही का दिया आश्वासन

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) प्रदेश में शासन करने वाली पार्टी के चार विधायकों संदीप जायसवाल, संजय पाठक, प्रणय पांडेय, अभिलाष पांडे ने एक साथ पुलिस की कार्यप्रणाली पर विधानसभा में ध्यानाकर्षण के माध्यम से माधव नगर थाने के एक मामले में मिली भगत कर कानूनी कार्यवाही करने पर सवाल उठाया। जिस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की ओर से अधिकृत मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने जवाब प्रस्तुत करते हुए बताया कि उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले में पुनः सीसीटीवी फुटेज समेत मामले जांच कराते हुए जांच के दौरान की गई लापरवाही के दोषियों पर बड़े अधिकारी से जांच कराते हुए कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है। जानकारी अनुसार सदन में चर्चा के दौरान संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि आप ध्यानाकर्षण के बिंदु विस्तार से लिखित में दे दें पूरे मामले की विस्तृत जांच करा लेंगे। विधानसभा में प्रस्तुत ध्यानाकर्षण से मिली जानकारी के अनुसार हाउसिंग बोर्ड अग्निकांड में गिरफ्तार युवक की पुलिस द्वारा न्यायालय से मांगे जाने पर पुलिस अभिरक्षा में दिए शुभम त्रिपाठी से टीआई की मौजूदगी में कांग्रेस के नेता ए...