Skip to main content

Posts

माधवनगर में बाबा नारायण शाह वार्ड स्थित श्री झुलेलाल मंदिर में चेट्रीचंड्र पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया, शोभायात्रा विभिन्न प्रकार की झांकियो, बैन्ड बाजों के बीच शेज के साथ जुलूस मार्ग पर भ्रमण पश्चात झूलेलाल मंदिर प्रांगण मे संपन्न हुई

कटनी (प्रबल सृष्टि) माधवनगर में बाबा नारायण शाह वार्ड स्थित श्री झुलेलाल मंदिर में चेट्रीचंड्र पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया। भगवान श्री झूलेलाल जी के जन्मोत्सव चेट्रीचंड्र के उपलक्ष में 20 मार्च को सायं 7 बजे श्री झूलेलाल मंदिर माधव नगर से भगवान श्री झूलेलाल जी का बहराना ज्योति साहब की शोभायात्रा विभिन्न प्रकार की झांकियो, बैन्ड बाजों के बीच शेज के साथ जुलूस मार्ग पर भ्रमण पश्चात झूलेलाल मंदिर प्रांगण मे संपन्न हुई। शोभायात्रा मे वरिष्ठ समाज सेवियो मे प्रमुख रुप से श्री गंगाराम कटारिया,श्री चेतन हिंदूजा, श्री करमचंद आसरानी श्री देवीदास तुलसियानी, श्री प्रीतम दास मदनानी, श्री राजेश बनवारी श्री जयरामदास गुरनानी, श्री प्रेम जसूजा, श्री लख्मीचंद कटारिया व अन्य समाजसेवियों की उपस्थिती रही। अति बारिश के बावजूद जगह-जगह हुई आतिशबाजी पुष्प वर्षा, प्रसाद वितरण। मंडल अध्यक्ष श्री झम्मटमल ठारवानी एवं कार्यवाहक अध्यक्ष श्री खियल चावला द्वारा सफल आयोजन के लिए माधव नगर व्यापारी संघ, बढ़ते कदम संस्था, नेक कदम संस्था, गौरी शंकर मंदिर सेवा समिति, सिंधु भवन समिति, ए डी एम लाईन पादुक...

सोनम वांगचुक से मुलाकात कर ऐसा लगा जैसे किसी शक्ति के पुंज को स्पर्श किया हो, जैसे मैं आज़ाद भारत के भगत सिंह से मिला, दिव्यांशू मिश्रा अंशु की कलम से -

(दिव्यांशू मिश्रा अंशु कटनी) पिछले दिनों मेरी मुलाकात सोनम वांगचुक से हुई श्री वांगचुक एक ख्यातिप्राप्त इंजीनियर, प्रकृति प्रेमी, सच्चे राष्ट्र भक्त और भारत माता के सपूत तो हैं ही इसके साथ शिक्षा सुधारक, जिन्होंने भारतीय सेना को पहाड़ियों की ठंड से बचाने के लिए सोलर हाउस जैसे अनेकों आविष्कार किए, मुख्य रूप से उन्हें शिक्षा प्रणाली में नवाचार (इनोवेशन)और टिकाऊ विकास के लिए जाना जाता है। वे SECMOL (स्टूडेंट्स ' एडुकेशन एंड कल्चरल मूवमेंट ऑफ़ लद्दाख ) के संस्थापक हैं और 'आइस स्तूप' (कृत्रिम ग्लेशियर) तकनीक के आविष्कारक हैं। इनका यह स्कूल में स्वयं कुछ वर्ष पहले देख कर आया हूँ जिसने मुझे काफ़ी प्रभावित किया था। मशहूर कलाकार आमिर ख़ान की फ़िल्म “थ्री इडियट्स” जिसने ब्लॉकबस्टर में काफ़ी धूम मचाई थी और लोगो को वह काफ़ी पसंद आयी थी, वाह फ़िल्म भी श्री वांगचुक पर बनी थी। पिछले कुछ सालों से सोशल मीडिया पर देखता था की सोनम वांगचुक लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा और संविधान की छठी अनुसूची को लेकर आंदोलनरत थे,उनका यह आंदोलन अनवरत चल रहा था, ऐसी महान शख्सियत जिन्होंने सेना को ठंड से बचाने...

आसरा बाल गृह का संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास ने किया निरीक्षण, बाल गृह में 35 बच्चे दर्ज पाए गए, बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने और उनके बेहतर पुनर्वास के लिए आवश्यक प्रयास करने के निर्देश

कटनी (प्रबल सृष्टि) संभागायुक्त जबलपुर धनंजय सिंह के निर्देशानुसार शनिवार को संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास, जबलपुर उषा सिंह सोलंकी ने कटनी प्रवास के दौरान आसरा बाल गृह का निरीक्षण किया तथा विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संयुक्त संचालक ने जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रतिभा पाण्डेय के साथ बाल गृह का जायजा लिया। इस दौरान बाल गृह में 35 बच्चे दर्ज पाए गए। उन्होंने बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने और उनके बेहतर पुनर्वास के लिए आवश्यक प्रयास करने के निर्देश दिए। साथ ही प्री-एडॉप्शन से वापस आए बालक शिवा के पुनर्वास के लिए पुनः प्रयास तेज करने के लिए भी कहा। इसके पश्चात महिला एवं बाल विकास विभाग के विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित कर विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। जिन योजनाओं में प्रगति अपेक्षाकृत कम पाई गई, उनमें शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित करने के लिए परियोजना अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में जमीनी स्तर पर योजनाओं के संचालन में आ रही समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई औ...

जनसहभागिता की उत्कृष्ट मिसाल, कटाएघाट नदी की सफाई के लिए एक साथ उठे सैकड़ों हाथ, जल गंगा संवर्धन अभियान के शुभारंभ अवसर पर महापौर, नगर निगम अध्यक्ष, वन मंडलाधिकारी एवं निगमायुक्त सहित सैकड़ों की संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं आमजन ने सामूहिक श्रमदान किया

कटनी (प्रबल सृष्टि)   कटाए घाट स्थित कटनी नदी में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया, जो जनसहभागिता की उत्कृष्ट मिसाल बनकर सामने आया। राज्य शासन के निर्देश पर 19 मार्च  गुरुवार से प्रारंभ जल गंगा संवर्धन अभियान  30 जून तक चलेगा। अभियान के शुभारंभ अवसर पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, वन मंडलाधिकारी गर्वित गंगवार एवं निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार सहित सैकड़ों की संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं आमजन ने सामूहिक श्रमदान कर नदी की सफाई करते हुए जल संरक्षण का संदेश दिया। सफाई अभियान के दौरान घाट क्षेत्र में विशेष साफ-सफाई की गई। जनसहयोग एवं सामूहिक श्रमदान से नदी में जमी सिल्ट, चोइ, पूजन सामग्री एवं अन्य अपशिष्ट को बाहर निकाला गया। घाट की सीढ़ियों पर मानव श्रृंखला बनाकर तसलों व बैग के माध्यम से कचरे को ऊपर खड़े निगम के वाहनों तक पहुंचाया गया। इस दौरान लगभग तीन ट्राली अपशिष्ट एकत्र कर प्लांट भेजा गया। कार्यपालन यंत्री श्री सुधीर मिश्रा ने बताया कि कटाए घाट स्थित कटनी...

सिंधु नौजवान मंडल के तत्वावधान में भगवान श्री झूलेलाल जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, शोभायात्रा में मातृ शक्ति, सामाजिक बंधु व जनप्रतिनिधि रहे शामिल, नन्हे बच्चों द्वारा धारण किए गए विभिन्न रूपों ने भी सभी का मन मोह लिया

कटनी (प्रबल सृष्टि) सिंधु नौजवान मंडल के तत्वावधान में भगवान श्री झूलेलाल जी का पावन जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान झूलेलाल जी की आरती के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सतगुरु बाबा नारायण शाह की जीवंत झांकी तथा खाटू श्याम जी का रथ विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। सिंधुत्व दिवस चेट्रीचंड के उपलक्ष्य में निकली इस शोभायात्रा में विभिन्न आकर्षक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। शहर के अनेक स्थानों पर धर्मप्रेमियों और सामाजिक संस्थाओं द्वारा प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई, जिसमें आइसक्रीम, फ्रूटी, दाल-पकवान, फल, भोजन एवं शर्बत आदि शामिल थे। जगह-जगह आर्केस्ट्रा एवं धमाल पार्टियों ने माहौल को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना दिया। शोभायात्रा में सिंधु नौजवान मंडल, पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत, सिंधु सेवा समिति के पदाधिकारी, वरुण संस्था, सिंधी भांवर ग्रुप सहित विभिन्न सिंधी सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। युवाओं की टोली शैला नृत्य करते हुए चल रही थी, वहीं सिंधी युवतियां सिंधी गीतों पर नृत्य कर शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रही थीं। नन्...

बरगवां में बेशकीमती शासकीय नजूल भूमि के अवैध विक्रय, अतिक्रमण, धोखाधड़ी एवं आपराधिक षडयंत्र को लेकर कलेक्टर - एसपी से कार्यवाही की मांग

कटनी (प्रबल सृष्टि) मदन मोहन चौबे वार्ड के अंतर्गत बरगवां में बेशकीमती शासकीय नजूल भूमि के अवैध विक्रय का मामला सामने आया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पैट्रिक रॉबर्ट डन एवं एम आर डन ने धोखाधाड़ी करते हुए 2368 वर्गफुट भवन की टैक्स रसीद का दुरुपयोग करते हुए 21 हजार वर्गफुट शासकीय नजूल भूमि को 3 करोड़ 56 लाख रुपये में विभिन्न व्यक्तियों को विक्रय कर दिया। मामले की शिकायत मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर आशीष तिवारी, एसपी अभिनय विश्वकर्मा एवं तहसीलदार से करते हुए कार्यवाही की मांग की गई है। अल्फर्टगंज सुभाष वार्ड निवासी अजय माली ने जनसुनवाई में पैट्रिक डन द्वारा बरगवां स्थित बेशकीमती शासकीय नजूल भूमि के अवैध विक्रय, अतिक्रमण, धोखाधड़ी एवं आपराधिक षडयंत्र को लेकर कार्यवाही की मांग करते हुये दस्तावेजों सहित शिकायत प्रस्तुत की है। शिकायतकर्ता के अनुसार मदन मोहन चौबे वार्ड के अंतर्गत बरगवां, पटवारी हल्का नंबर 42 वर्तमान 39 राजस्व निरीक्षक मंडल मुड़वारा 1 तहसील कटनी में स्थित शासकीय नजूल भूमि खसरा क्रमांक 140, 141 एवं 143/1 जिसका रकबा क्रमशः 0.032 हेक्टेयर 0.109 हेक्टेयर एवं 0.167 हेक्टेय...

जिला प्रशासन कटनी से उम्मीद रखते हैं वह भी कटनी में बढ़ती तादाद में ईवी व्हीकल को ध्यान में रखते हुए ऐसे कुछ जरूरी सतर्कता भरे कदम उठाएंगे जिससे इंदौर जैसी गंभीर दुर्घटना की पुनरावृत्ति न हो ...हमारा तो यही है कि कितना भी गंभीर हादसा हो जाए हम उसपर कुछ बात करते हैं टिप्पणियां करते हैं लेकिन दो चार-पांच दिन बाद उसे भुला दिया जाता है

कटनी (मुरली पृथ्यानी) क्या यह सिर्फ खबर भर बनकर ही रह जाएगी और दो-चार दिनों में भुला दी जाएगी क्योंकि हमारा तो यही है कि कितना भी गंभीर हादसा हो जाए हम उसपर कुछ बात करते हैं टिप्पणियां करते हैं लेकिन दो चार-पांच दिन बाद उसे भुला दिया जाता है और फिर जब कोई बड़ा गंभीर हादसा होता है फिर हम नए सिरे से उस पर बात करते हैं। इंदौर में ईवी कार की चार्जिंग के दौरान शार्ट सर्किट से मकान में आग लग गई जिसमें गर्भवती बहू व बच्चों सहित आठ जिंदा जल गए। इस संबंध में पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने मीडिया को जानकारी दी कि प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह घर के बाहर खड़ी कार में हुआ शॉर्ट सर्किट लग रहा है। चार्जिंग के दौरान स्पार्किंग हुई और घर के आंगन में इलेक्ट्रिक बोर्ड ने आग पकड़ी और मीटर में भी धमाका हुआ और अन्य साधन भी इससे जलते गए यहां एक और बात सामने आई की सुबह 4:00 बजे फायर ब्रिगेड और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई थी लेकिन निवास की गली संकरी थी इसलिए दमकल वाहन समय पर पहुँच नहीं पाए और पानी की भी वहां दिक्कत हो गई तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था। यह एक नई चुनौती है नया गंभीर खतरा है। यह क्या यह हमार...

गर्मियों में बढ़ती जल मांग को देखते हुए पूर्व से ही सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएं, जल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो - महापौर श्रीमती सूरी, शहर की जल व्यवस्था पर महापौर सख्त, समीक्षा बैठक के साथ किया जल संयंत्रों का निरीक्षण

कटनी (प्रबल सृष्टि )  –  आगामी ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए शहर में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा मंगलवार , 17  मार्च को एमआईसी सदस्य एवं संबंधित अधिकारियों के साथ जल व्यवस्था को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक से पूर्व महापौर द्वारा शहर के बैराज एवं जल शोधन संयंत्रों का निरीक्षण भी कर जल संग्रहण ,  जल उपलब्धता ,  फिल्ट्रेशन एवं शुद्धिकरण व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान महापौर ने अमकुही स्थित  20  एमएलडी एवं सुरम्य पार्क के समीप स्थित  9  एमएलडी जल शोधन संयंत्रों की कार्यप्रणाली ,  फिल्टर यूनिट्स ,  ब्लीचिंग डोजिंग सिस्टम ,  एयर कंप्रेसर मशीन एवं जल शुद्धिकरण की विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी ली। अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि किस प्रकार कच्चे पानी को विभिन्न चरणों से गुजारकर शुद्ध एवं पेय योग्य बनाया जाता है।   महापौर ने संयंत्रों में संधारित स्टॉक रजिस्टर का भी अवलोकन किया एवं निर्देशित किया कि सभी आवश्यक ...

कलेक्टर श्री तिवारी के निर्देश पर ज़िले भर में गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण और जांच जारी

कटनी (प्रबल सृष्टि) -  जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए कलेक्टर  आशीष तिवारी के निर्देश पर एसडीएम ,  तहसीलदार एवं कनिष्‍ठ आपूर्ति अधिकारियों के संयुक्त जांच दल द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिले भर में गैस एजेंसियों के संचालकों ,  विक्रेताओं और गोदामों का औचक निरीक्षण कर स्‍टॉक की उपल‍ब्‍धता व वितरण की स्थिति देखी जा रही है। जिला आपूर्ति अधिकारी सज्‍जन सिंह परिहार ने बताया कि विजयराघवगढ़ एसडीएम एवं कनिष्‍ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा श्री साईं भारत गैस एजेंसी का निरीक्षण कर स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया। साथ ही उपभोक्ताओं की ई-केवाईस और पोर्टल बुकिंग प्रक्रिया का अवलोकन किया। इसी प्रकार कैमोर स्थित गोल्डी गैस एजेंसी की भी जांच की गई। इसके पूर्व एसडीएम कार्यालय में विजयराघवगढ़ और बरही के सभी गैस एजेंसी संचालकों की बैठक लेकर उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए।            इसी प्रकार तहसील बरही अंतर्गत थाना प्रभारी और सीएमओ की संयुक्त टीम ने अप...

जनसुनवाई में 40 आवेदनों पर महापौर श्रीमती सूरी ने की सुनवाई, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

कटनी (प्रबल सृष्टि) – नगर निगम कटनी में आयोजित साप्ताहिक महापौर जनसुनवाई इस बार महज शिकायतों के निराकरण तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह नागरिकों और प्रशासन के बीच सीधे संवाद का सशक्त एवं प्रभावी मंच बनकर उभरी है। मंगलवार को मेयर इन काउंसिल कक्ष में आयोजित जनसुनवाई में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं और सुझावों के माध्यम से शहर के विकास में सहभागिता भी सुनिश्चित की। सुबह 11 बजे प्रारंभ हुई जनसुनवाई में जलभराव, पेयजल संकट, स्वच्छता व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े मुद्दे प्रमुख रूप से सामने आए। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मामलों में मौके पर ही त्वरित निर्णय लेते हुए समाधान कर संबंधितों को राहत प्रदान की। जनसुनवाई के दौरान महापौर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे केवल औपचारिकता या कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहें, बल्कि समस्याओं के वास्तविक और स्थायी समाधान के लिए जमीनी स्तर पर सक्रियता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का म...