जिला प्रशासन कटनी से उम्मीद रखते हैं वह भी कटनी में बढ़ती तादाद में ईवी व्हीकल को ध्यान में रखते हुए ऐसे कुछ जरूरी सतर्कता भरे कदम उठाएंगे जिससे इंदौर जैसी गंभीर दुर्घटना की पुनरावृत्ति न हो ...हमारा तो यही है कि कितना भी गंभीर हादसा हो जाए हम उसपर कुछ बात करते हैं टिप्पणियां करते हैं लेकिन दो चार-पांच दिन बाद उसे भुला दिया जाता है
कटनी (मुरली पृथ्यानी) क्या यह सिर्फ खबर भर बनकर ही रह जाएगी और दो-चार दिनों में भुला दी जाएगी क्योंकि हमारा तो यही है कि कितना भी गंभीर हादसा हो जाए हम उसपर कुछ बात करते हैं टिप्पणियां करते हैं लेकिन दो चार-पांच दिन बाद उसे भुला दिया जाता है और फिर जब कोई बड़ा गंभीर हादसा होता है फिर हम नए सिरे से उस पर बात करते हैं। इंदौर में ईवी कार की चार्जिंग के दौरान शार्ट सर्किट से मकान में आग लग गई जिसमें गर्भवती बहू व बच्चों सहित आठ जिंदा जल गए। इस संबंध में पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने मीडिया को जानकारी दी कि प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह घर के बाहर खड़ी कार में हुआ शॉर्ट सर्किट लग रहा है। चार्जिंग के दौरान स्पार्किंग हुई और घर के आंगन में इलेक्ट्रिक बोर्ड ने आग पकड़ी और मीटर में भी धमाका हुआ और अन्य साधन भी इससे जलते गए यहां एक और बात सामने आई की सुबह 4:00 बजे फायर ब्रिगेड और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई थी लेकिन निवास की गली संकरी थी इसलिए दमकल वाहन समय पर पहुँच नहीं पाए और पानी की भी वहां दिक्कत हो गई तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था। यह एक नई चुनौती है नया गंभीर खतरा है। यह क्या यह हमारे लिए सिर्फ खबर है या खतरे की घंटी क्योंकि इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल अब कार से लेकर ऑटो, स्कूटर तक हर जगह आने लगी है इनमें चार्जिंग की सबसे बड़ी जरूरत रहती है लेकिन सबसे बड़ा जो दुखदाई हादसा इंदौर का सामने आया जिसमें बताया जा रहा है की चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई और जो सामने आया है उसमें यह बताया जा रहा है कि घर के आंगन में इलेक्ट्रिक बोर्ड में शार्ट सर्किट हुआ और ऐसे ही यह आग बढ़ती गई पूरा सब कुछ स्वाहा हो गया। मुख्यमंत्री ने इस पर कहा है कि इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग से हुई दुर्घटना से बदलती तकनीक और इसके उपयोग के परिणामस्वरूप नई प्रकार की चुनौती सामने आई है उन्होंने इसके जांच के आदेश और ऐसी घटनाओं को रोकने और जागरूकता की दिशा में काम करने की बात कही है। खैर यह तो आने वाला वक्त बताएगा कि इस संबंध में क्या जागरूकता आई है लेकिन इंदौर की जो घटना है वह बहुत ही पीड़ादाई है। लोगों को भी समझना पड़ेगा कि घर में स्कूटर कार जिसमें इलेक्ट्रिक चार्जिंग होती है वह कैसे उसमें उपयोग करते हैं कहीं लगाकर चार्जिंग या और भी कई कारण हो सकते हैं अब भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए क्या प्रयास और क्या जागरूकता होती है यह भी देखना होगा इसे लेकर जिला प्रशासन कटनी से भी उम्मीद रखते हैं कि वह भी कटनी में बढ़ती तादाद में ईवी व्हीकल को ध्यान में रखते हुए ऐसा कुछ जरूरी सतर्कता भरे कदम और जो और जरूरी जिससे कभी ऐसा हादसा न हो और कहीं ऐसा होता भी है तो कहीं किसी जान माल का नुकसान ना हो इसे लेकर क्या किया जा सकता है। यह अत्यंत चिंता और बढ़ते खतरों को लेकर आ रहा है।

Comments
Post a Comment