Skip to main content

Posts

मिलिंग के दौरान बरतें कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव की सावधानी

कटनी -  कलेक्टर शशिभूषण सिंह ने विश्वव्यापी महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये सभी धान मिलर्स को उनकी मिल में काम करने वाले हम्माल और मजदूर कर्मियों के बीच सोशल डिस्टेन्सिंग और बचाव की सभी सावधानियों का सतर्कतापूर्वक पालन करने के निर्देश दिये हैं। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न धान मिलर्स एवं अन्य मिल मालिकों की बैठक में पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार ने भी उनके यहां काम करने वाले मजदूरों ,  वर्करों को पिछले महीने की ट्रेवल हिस्ट्री एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी रखने के निर्देश दिये हैं। इस मौके पर अपर कलेक्टर साकेत मालवीय ,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा ,  जिला आपूर्ति अधिकारी प्रमोद श्रीवास्तव ,  जिला प्रबंधक नान पियूष माली भी उपस्थित थे।              कलेक्टर ने बताया कि खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार प्रथम तीन माह अप्रैल से जून  2020 तक खरीफ वर्ष  2019-20  में उपार्जित धान की मिलिंग उपरांत निर्धारित गुणवत्ता का अरवा चावल शत...

राईस मिलर्स द्वारा 62 हजार 300 रुपये का योगदान

कटनी -  कोरोना महामारी से बचाव हेतु सहायता के रुप मे कटनी राईस मिलर्स ने  62  हजार  300  रुपये की सहयोग राशि रेडक्रॉस सोसायटी के खाते में जमा कराई है।              कटनी राईस मिलर्स द्वारा कलेक्टर शशिभूषण सिंह और पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार को कोरोना महामारी राहत फण्ड के लिये सौंपे गये सहायता राशि के चैक में फेयर फूड ओवरसीज द्वारा  21  हजार ,  शीला एग्रो  11  हजार ,  श्री सांई राईस एण्ड दाल मिल  11  हजार ,  बजरंग राईस मिल  5100,  कृष्णा इम्पेक्स  5  हजार ,  श्री नटराज फूड प्रॉडक्ट्स  5  हजार ,  सतनाम इण्डस्ट्रीज  3100  और राजपालनी इण्डस्ट्रीज ने  1100  रुपये की सहायता दी है।

पूरी सतर्कता और सावधानी से करें गेहूं खरीदी कार्य - कलेक्टर

कटनी -  राज्य शासन के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण से बचाव की सभी सावधानी के साथ  15  अप्रैल से जिले में गेहूं खरीदी का कार्य प्रारंभ किया जायेगा। कलेक्टर शशिभूषण सिंह ने जिले के सभी खरीदी केन्द्रों में किसानों और खरीदी केन्द्र के कर्मचारियों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखते हुये पूरी सतर्कता और सावधानी के साथ गेहूं खरीदी कार्य संचालित करने के निर्देश दिये हैं। गेहूं उपार्जन की तैयारियों संबंधी बुधवार को संपन्न बैठक में अपर कलेक्टर साकेत मालवीय ,  उप संचालक कृषि ए  के  राठौर ,  जिला आपूर्ति अधिकारी पी  के  श्रीवास्तव ,  सहायक पंजीयक अरुण मेश्राम ,  जिला प्रबंधक नान पीयूष माली ,  जिला प्रबंधक मार्कफेड शिखा वर्मा सहित सहकारी बैंक और वेयरहाउसिंग के अधिकारी उपस्थित थे।              कलेक्टर शशिभूषण सिंह ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के संबंध में सभी गाईडलाईन और सावधानियों का सख्ती से पालन करते हुये उपार्जन का कार्य करें। उपार्जन अवधि में...

12 हजार भोजन के पैकेट प्रतिदिन बांट रहे विधायक संदीप जायसवाल और मित्र मंडली

कटनी -  कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव की लड़ाई में कटनी जिले के जनप्रतिनिधि ,  समाजसेवी और आम नागरिक हर संभव सहयोग देने में तत्पर दिखाई दे रहे हैं। परोक्ष और अपरोक्ष रुप से सहयोग करने वाले उन मानवता के सेवियों में से कटनी मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल और मित्र मण्डली ने लॉकडाउन की अवधि में रोजी रोटी प्रतिदिन कमाने वाले परिवार और जरुरतमंद तबके के परिवारों को प्रतिदिन पका और तैयार भोजन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया।              लॉकडाउन की अवधि में शहर के इन्द्रपैलेस एण्ड सिटी रेस्टॉरेन्ट में इन समाजसेवियों द्वारा पूरी स्वच्छता और संक्रमण से बचाव की सावधानी का पालन करते हुये जरुरतमंदों को भोजन पैकेट तैयार करने के साथ ही उसे जरुरतमंदों तक समय पर पहुंचाया भी जा रहा है। कलेक्टर शशिभूषण सिंह ने गुरुवार को इन्द्रपैलेस पहुंचकर जरुरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने के लिये की जा रही गतिविधियों और रसोई का जायजा लिया।              कलेक्टर ने सेवाभाव से मानवता की ...

किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिये कॉल सेंटर प्रारंभ

कटनी -  संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेश में कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन में कृषकों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की दृष्टि से मण्डी बोर्ड में कॉल सेन्टर प्रारंभ किया गया है। कॉलसेन्टर के दूरभाष नंबर  0755-2550495  में प्राप्त होने वाली कंबाईन हारवेस्टर संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिये त्रिस्तरीय व्यवस्था तत्काल प्रभव से लागू कर दी गई है।              जारी आदेश के तहत प्रथम स्तर पर प्रभारी अधिकारी उप यंत्री भूपेन्द्र साहू (मो 0  नं 0 9617998791)  द्वारा प्रतिदिन कॉल सेन्टर से प्राप्त कृषकों की समस्याओं का निराकरण किया जायेगा। जिन समस्याओं का निराकरण उनके स्तर से संभव नहीं होगा ,  वे समस्यायें कृषि यंत्री तकनीक को प्रस्तुत की जायेंगी। द्वितीय स्तर पर प्रभारी अधिकारी कृषि यंत्री तकनीक (मो 0  नं 0 9425666488)  द्वारा प्रतिदिन प्रथम स्तर से प्राप्त कृषकों की समस्याओं का निराकरण किया जायेगा। उनके स्तर से निराकरण संभव नहीं होने पर वे समस्यायें संचालक को प्रस्त...

भोजन वितरण की जानकारी कंट्रोल रूम को भी दें

कटनी -  कोरोना वायरस संक्रमण के विरुद्ध लड़ाई में जिले के नागरिक और संस्थायें लॉकडाउन अवधि में जरुरतमंद और गरीब तबकों के परिवारों की मदद में बढ़ चढकर आगे आ रहे हैं। जिलास्तरीय कन्ट्रोल रुम में जिला आपूर्ति अधिकारी पी  के  श्रीवास्तव खाद्य आपूर्ति वितरण व्यवस्था देख रहे हैं। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जरुरतमंदों और शहर की बस्तियों में रहने वाले परिवारों को विभिन्न संस्थायें तथा समाजसेवियों द्वारा भोजन सामग्री और तैयार पैकेट वितरित किये जा रहे हैं। भोजन पैकेट वितरण व्यवस्था में समन्वय के लिये जिला आपूर्ति अधिकारी ने संबंधितों से अपील की है कि वे भोजन सामग्री वितरण की जानकारी दूरभाष पर कन्ट्रोल रुम के टेलीफोन नंबर  07622-220070  पर खाद्य आपूर्ति अधिकारी को भी उपलब्ध करायेंगे। ताकि कन्ट्रोल रुम में प्राप्त भोजन सामग्री की मांग संबंधी शिकायतों का समन्वय से निराकरण अभिलेखीकरण भी किया जा सके।

चौबीसों घंटे सतर्क होकर टीम भावना से कार्य करें

कटनी -  कलेक्टर शशिभूषण सिंह और पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष से  2  घंटे की वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग मीटिंग लेकर अनुविभाग ,  विकासखण्ड ,  तहसील स्तर के पुलिस और प्रशासन के मैदानी वरिष्ठ अधिकारियों से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये की जा रही कार्यवाहियों ,  व्यवस्थाओं और गतिविधियों की समीक्षा की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर साकेत मालवीय ,  सीईओ जिला पंचायत जगदीश चन्द्र गोमे ,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा ,  आयुक्त नगर निगम आर  पी  सिंह ,  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ  एस   के   निगम ,  एसडीएम बलबीर रमन ,  सीएसपी एस   के   शुक्ला ,  तहसीलदार मुनौव्वर खान व संदीप श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।              कलेकटर शशिभूषण सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमण के बचाव के लिये लॉकडाउन का पालन करायें। इसके साथ ही अति आवश्यक सेवाओं के संचालन की स्थिति भी सुचारु रखें। उन्होने कहा कि पुलिस प्रश...

सीएमएचओ, सिविल सर्जन को भी विशेष अधिकार

कटनी -  कोरोना वायरस के देश में फैलने से उत्पन्न स्थितियों से निपटने मध्यप्रदेश पब्लिक हैल्थ एक्ट  1949  की धारा  51  के तहत कोरोना को अधिसूचित संक्रामक रोग अधिसूचित किया गया है। इस अधिसूचना के अन्तर्गत जिला मजिस्ट्रेट के साथ ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा समस्त सिविल सर्जन ,  मुख्य अस्पताल अधीक्षकों को प्राधिकृत अधिकारी घोषित कर व्यापक अधिकार दिये गये हैं।              इन प्राधिकृत अधिकारियों को कोरोना के संदर्भ में किसी भी व्यक्ति को कोरोन्टाईन में रखना ,  परीक्षण के लिये उसके सैम्पल लेना ,  संदिग्ध मरीज की गतिविधि विनियमित करने और सार्वजनिक प्रतिष्ठान को बंद करने इत्यादि विभिन्न प्रकार की कार्यवाहियों को करने के अधिकार प्राप्त हैं। मध्यप्रदेश पब्लिक हैल्थ एक्ट  1949  के प्रावधानों के अनुसार जनसाधारण के स्वास्थ्य तथा उनके संबंध में अनिवार्य रुप से कार्यवाही करने के प्रावधान हैं। अगर कोई व्यक्ति इन प्रावधानों का उल्लंघन करता है ,  तो उसके विरुद्ध दण्डात्...

कोरोना से जंग जीतने समूहों की दीदियां मास्क बनाकर दे रहीं योगदान

कटनी -  देश में कोरोना रुपी महामारी लगातार अपना विस्तार करती जा रही है। जिससे निजात पाने देश का प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक ,  स्वयंसेवी संस्थायें एवं विभिन्न शासकीय संस्थायें अपने-अपने स्तर पर कोरोना संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में अपना उत्कृष्ट योगदान प्रदान कर रही है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन कटनी के माध्यम से स्वसहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा अब तक  45  हजार से अधिक मास्क तैयार कर शासकीय विभागों ,  ग्राम पंचायतों एवं अन्य संस्थाओं को मास्क तैयार कर लगातार उपलब्ध कराये जा रहे हैं।              कलेक्टर शशिभूषण सिंह ने मास्क और सेनिटाईजर की सहज उपलब्धता के लिये आजीविका मिशन के महिला समूहों के माध्यम से मास्क तैयार करने की योजना तैयार कर निर्देशित किया था। समूहों की महिलाओं ने आरसेटी द्वारा सिलाई का प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं के सहयोग से अब तक कुल  45  हजार मास्क का निर्माण कराया गया है। जिसमें  40  हजार मास्क का वितरण विभिन्न संस्थाओं को किया जा चुक...

पवन बजाज ने दिये 50 पीपीई किट ट्रायसेम सूट

कटनी। मध्यप्रदेश रेडक्रॉस सोसायटी के प्रदेश कार्यकारी सदस्य पवन बजाज ने बुधवार को कोरोना वायरस के संक्रमण की लड़ाई में अपना महती योगदान देते हुये जिला चिकित्सालय कटनी के लिये वायरस से विशेष बचाव करने वाले  50  नग ट्रायसेम सूट कलेक्टर शशिभूषण सिंह को भेंट किये हैं। इस मौके पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी के कार्यकारिणी सदस्य सारंग बजाज भी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यों को संक्रमण प्रभावितों की देखभाल में लगे चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ की सुरक्षा के लिये ट्रायसेम सूट प्रदाय करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।              कलेक्टर शशिभूषण सिंह ने सिविल सर्जन डॉ   एस   के  शर्मा और सीएमएचओ को  50  नग ट्रायसेम सूट को आईसोलेशन वार्ड के स्टोर में सुरक्षित रखने और संक्रमित मरीजों के आईसोलेशन के दौरान इनका उपयोग जरुर करने के निर्देश दिये हैं। उन्होने आरआर टीम के चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को बाहर से आये लोगों की स्क्रीनिंग करते समय विभाग में उपलब्ध पीपीई किट पहनने और प्रोटोकॉल के तह...