नशे की हालत में क्लास रूम में बच्चों को पढ़ाते वीडियो हुआ था वायरल, विधायक संजय पाठक ने शिक्षक के गंभीर कदाचरण पर जांचकर कार्यवाही के दिए निर्देश
कटनी (प्रबल सृष्टि) स्कूल क्लास में नशें की हालत में शिक्षक द्वारा बच्चों की पढ़ाई कराते वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलते ही विधायक संजय पाठक ने इस तरह के कृत्य को गंभीर कदाचरण मानते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देश दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार विजयराघवगढ़ के गोइन्द्रा के नागरिकों ने क्षेत्रीय विधायक संजय पाठक को एक वीडियो भेज कर कार्यवाही के लिए कहा था।
क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा भेजे गए वीडियो में विधानसभा के ग्राम पंचायत बरेहटा के गोइन्द्रा में प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षक अरविंद कुजूर द्वारा स्कूल की कक्षा में नशे की हालत में पढ़ाना एवं अन्य असमान्य गतिविधियां करते दिखाई देने वाला वीडियो भेजकर जानकारी दी थी। संजय पाठक ने वीडियो में दिख रही जानकारी के अनुसार माना कि शिक्षक का ये आचरण गंभीर कदाचरण की श्रेणी आ रहा है इस विषय में उन्होंने तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी से फोन पर बच्चों की शिक्षा से जुड़े विषय को गंभीरता पूर्वक लेते हुए आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि ने संपूर्ण विषय को तत्काल संज्ञान में लेते हुए आवश्यक जांच कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

Comments
Post a Comment