कटनी में रेल्वे कर रहा विकास, प्लेटफॉर्म नं 1 से 5 की बाहर तरफ बन रहा पुल, मुख्य द्वार के सामने पसरी गंदगी
कटनी ( मुरली पृथ्यानी ) मुख्य रेल्वे स्टेशन अब नए स्वरूप में है यह शहर के बीच में स्थित है इसलिए जनसामान्य को शहर के बीच से होकर आना जाना पड़ता है फिलहाल मुख्य रेलवे स्टेशन में प्लेटफार्म नंबर एक के पास कुछ जगह खाली पड़ी है जिसका इस्तेमाल अब यहां प्लेटफॉर्म नंबर 5 के बाहर तरफ से जोड़कर पुल का निर्माण किया जा रहा है जो संभवतः एक सवा साल में पूरा हो जाएगा अभी मुख्य द्वार के सामने गंदगी भी पसरी पढ़ी है।
मुड़वारा स्टेशन की तरफ से आने वाले वाहन या माधवनगर झिंझरी तरफ से आने वाले यात्री वीआईपी रोड का इस्तेमाल करते हैं यहां यातायात सुगम दिखता है इसके अलावा यातायात का दबाव सुभाष चौक वाली सड़क पर भी होता है हालांकि चार पहिया वाहन बरही रोड छोर तरफ से आते हैं।
शहर को अगर विकास की दृष्टि से देखा जाये तो यहां होने लायक नए संस्थानों का स्थापन कुछ भी नहीं हुआ है और यहाँ के जनप्रतिनिधियों में इसके लिए जुझारूपन भी नही दिखता सिर्फ व्यापारी वर्ग ही व्यापार को बड़ा रहा है लेकिन यहां भी अन्य शहरों से प्रतिस्पर्धा है। युवाओं को उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए बाहर ही जाना पढ़ रहा है कटनी में व्यापार को छोड़कर बड़ी नौकरियों का अभाव ही दिखता है वर्तमान और आने वाले समय की जरूरतों का ध्यान देना चाहिए।

Comments
Post a Comment