कटनी ( प्रबल सृष्टि )- शिकायत निराकरण में उत्कृष्ट काम करने वाले पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारियों को समय सीमा की बैठक के दौरान सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पंचायत सीईओ जगदीश चंद्र गोमे ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शिकायतों के त्वरित व संतुष्टिपूर्ण निराकरण में जिले के पांचों अधिकारियों ने टॉप किया है। जिसमें माह अक्टूबर की ग्रेडिंग के बाद एल-1 स्तर से 25 से अधिक प्राप्त शिकायतों में संतुष्टि पूर्ण निराकरण करने वाले अधिकारियों में तत्कालीन कुठला थाना प्रभारी विपिन सिंह, बरही थाना प्रभारी संदीप अयाची, बड़वारा थाना प्रभारी अंकित मिश्रा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग के सहायक यंत्री विकल्प कुमार पटेल और माधवनगर थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा शामिल थे। सभी अधिकारियों को सीईओ जिला पंचायत श्री गोमे ने अपर कलेक्टर रोमानुस टोप्पो की मौजूदगी में प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया।

Comments
Post a Comment