कटनी । माधव नगर पुलिस को क्रिकेट सट्टा पकड़ने में सफलता हासिल हुई है, पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें तीन कटनी के निवासी हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार 3 नवंबर की रात्रि मुखबिर से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि माधव नगर से सटे ग्राम इमलिया में जय मां बेकरी के पास बने एक मकान में कुछ लोग आईपीएल का क्रिकेट सट्टा खिला रहे हैं। सूचना पर माधव नगर थाना प्रभारी संजय दुबे अपने हमराह स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और मकान में नितेश जयसवाल निवासी ग्राम सरोजा खैरहा शहडोल, जिमी पंजवानी नई बस्ती कटनी, रवि मोट सिंघानी कैरिन लाईन माधव नगर व रामदास खत्री बंगला लाईन माधवनगर को मुंबई इंडियंस व सनराइज हैदराबाद के मैच में सट्टा खिलाते हुए पकड़ा है। चारों आरोपियों से 20 हजार रुपये व 85 हजार रुपये कीमत की सामग्री जिसमें दो लैपटॉप एक केलकुलेटर चार मोबाइल दो कापी दो पेन बरामद किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी संजय दुबे, उपनिरीक्षक पंकज शुक्ला, नीरज दुबे सायबर सेल, आरक्षक महेंद्र दुबे, अजय मेहरा भुवनेश्वर बागरी, गोविंद पड़रहा, नीरज पांडे, कमल कांत यादव, रमाकांत तिवारी, अरविंद कुशवाहा, प्रशांत सायबर सेल सत्येंद्र राजपूत सायबर सेल की भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार ने कार्यवाही में शामिल रहे पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Comments
Post a Comment