Skip to main content

बाल दिवस पर महिला बंदियों के बच्चों को मिला फुलवारी का उपहार

कटनी - समाज की मुख्य धारा से कटे हुये जिला जेल में निरुद्ध महिला बंदियों के बच्चों को भी बाल फुलवारी के माध्यम से बाल सुलभ आनन्द मिल सकेगा। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहर लाल नेहरु के जन्म दिवस के अवसर पर कलेक्टर शशिभूषण सिह ने जिला जेल कटनी में बाल फुलवारी का विधिवत् शुभारंभ कर महिला बंदियों के बच्चों को बाल दिवस का उपहार दिया।

            जिला जेल में बंदी महिलाओ के बच्चे बाहर की दुनिया से दूर बाल सुलभ सुविधाओं से वंचित रहते थे। आध्यात्म (आनंद) विभाग के सहयोग से जेल अधीक्षक लीना कोष्ठा ने जेल के भीतर ही एक वार्ड में बाल फुलवारी सजाई है। जिसमें महिला बंदियों के बच्चे बाल सुलभ वातावरण में पूर्व प्राथमिक शिक्षा ग्रहण करने के साथ ही खेल-खिलौनेबाल सुलभ गतिविधियों से सहभागिता करते हैं।
कलेक्टर शशिभूषण सिंह ने बाल फुलवारी के उद्घाटन अवसर पर कहा कि किन्ही कारणों से जिला जेल में निरुद्ध होने पर कैदी समाज की मुख्य धारा से वंचित रहते हैं। सजायाफ्ता के बच्चे निरपराध होते हुये भी बाल सुलभ वातावरण से वंचित रहते हैं। जिला जेल में निरुद्ध बंदी अपने समय का सद्पयोग कर मानसिक और शारीरिक विकास करें। जिला जेल में फुलवारी की स्थापना से बच्चों को बेहतर भविष्य की ओर ले जाने का मार्ग प्रशस्त होगा। इस मौके पर आध्यत्म विभाग की यूनिक आनन्द क्लब की महिला सदस्य मनीषा काम्बलेरश्मि खरेसपना मिश्राआनन्द विभाग के जिला संयोजक अनिल काम्बलेआनन्दक बाल मुकुन्द मिश्रा और संचालन कार्य में जेल प्रशासन के सहयोग के लिये यूनिक आनन्द क्लब की महिला सदस्यों की सराहना की।
इस मौके पर क्लब की महिला सदस्यों ने कबाड़ से जुगाड़ कार्यक्रम के तहत वैवाहिक कार्ड और रद्दी कागज से बनाये गये बॉक्स और थैले भी कलेक्टर शशिभूषण सिंह को भेंट किये।

Comments