Skip to main content

जिला मुख्यालय में 178 शासकीय आवास भवनों के लिए 56 करोड़ 58 लाख का प्लान तैयार

कटनी - शासन की पुर्नघनत्वीकरण योजना (रिडेन्सीफिकेशन) के तहत जिला मुख्यालय में एसडीएम कार्यालयतहसील का संयुक्त कार्यालय भवनसाधूराम स्कूल भवन और पीडब्ल्यूडी रेस्टहाउस के समीप विभिन्न श्रेणियों के 178 शासकीय आवास भवनों के निर्माण सहित 56करोड़ 58 लाख रुपये का प्लान तैयार किया गया है। इस आशय की जानकारी सोमवार को कलेक्टर केवीएस चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न पुर्नघनत्वीकरण की जिलास्तरीय परियोजना समिति की बैठक में दी गई। इस मौके पर हाउसिंग बोर्ड के उप-आयुक्त महेन्द्र सिंहएसडीएम धर्मेन्द्र मिश्राकार्यपालन यंत्री लोक निर्माण शारदा सिंहकार्यपालन यंत्री विद्युत कंपनी भी उपस्थित रहे।
            मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड जबलपुर के उपायुक्त महेन्द्र सिंह ने शासन की पुर्नघनत्वीकरण योजना के तहत प्रारंभिक परियोजना प्रतिवेदन की जानकारी में बताया कि  जिला मुख्यालय में तहसील कार्यालय परिसर और साधूराम स्कूल को समाहित कर 5.25 एकड़ (20690 वर्ग मीटर) भूमि के व्ययन का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिसमें11 हजार 277 वर्गमीटर भूमि में शासकीय निर्माण के तहत 1741 वर्ग मीटर भूमि में संयुक्त कार्यालय भवन, 7021 वर्ग मीटर भूमि में स्कूल भवन का निर्माण और पीडब्ल्यूडी रेस्टहाउस के समीप 178शासकीय आवासीय भवन बनाया जाना प्रस्तावित है। प्रस्तावित संयुक्त कार्यालय में एसडीएम कार्यालयतहसील कार्यालयलोकसेवा केन्द्रजिला आबकारी और साधूराम स्कूल के भवन का निर्माण किया जायेगा। व्ययन हेतु प्रस्तावित भूमि का मूल्य 56 करोड़ 58 लाख रुपये वर्तमान गाईडलाईन के अनुसार है।
            प्रस्तावित कार्यों में संयुक्त कार्यालय तहसील की लागत 378 लाखसाधूराम स्कूल भवन के निर्माण की लागत 1556 लाख और पीडब्ल्यूडी रेस्टहाउस के पास बनने वाले 178 आवसीय भवनों की लागत 2160 लाख रुपये प्रस्तावित की गई है। संबंधित बिडर द्वारा लगभग 60 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियां तैयार कर दी जायेंगी। कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकर परियोजना को अंतिम रुप देने तथा जिलास्तरीय परियोजना समिति की बैठक में अनुमोदन लिया जाकर राज्यस्तरीय साधिकार समिति को प्रस्ताव भेजने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये हैं।

Comments