Skip to main content

एकता परिषद एवं गांधी शांति फाउन्डेशन के प्रतिनिधि मंडल का नगर निगम कटनी में किया गया स्वागत

कटनी - नगर पालिक निगम कटनी के महापौर कक्ष में महापौर  शशांक श्रीवास्तव एवं समस्त पार्षदों अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा एकता परिषद एवं गांधी शांन्ति फाउन्डेशन के स्विटजरलेंड एवं जर्मनी से पधारे प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया तथा  उनके देश में वर्तमान में चल रहे विकास योजनाओं के संबंध में आपसी विचार विमर्श किया गया व एक दूसरे देशों की शासन पद्धतियों एवं नगरीय निकाय के क्रिया कलापों के संबंध में विस्तृत चर्चा भी की गई। इस दौरान  शहर के ड्रेनेज सिस्टम, अधोसंरचना विकास, आत्मा प्रोजेक्ट के तहत स्वच्छ पेयजल शहरी ट्रांसपोर्ट, सडक, स्ट्रीट लाईट, शिक्षा के स्तर के सुधार, पर्यावरण, पेंशन, निर्वाचन आदि विषयों पर चर्चा की गई।

इस दौरान महापौर  शशांक श्रीवास्तव द्वारा प्रतिनिधि मंडल से नगर निगम अध्यक्ष  संतोष शुक्ला एवं समस्त उपस्थित निर्वाचित पार्षदों से परिचय कराया गया तथा एक दूसरे का स्वागत किया गया।

स्वागत के दौरान समाज सेवी मोहन नागवानी, संतोष भाई, जिला योजना समिति सदस्य अनिल खरे, श्रीमती सृर्जना कंदेले, पार्षद  गौरी शंकर पटैल, गुलाब बेन, केशराम विश्वकर्मा विजय डब्बू रजक, सुशील सोनी फग्गू श्रीमती लक्ष्मी कोल, श्रीमती रजनी केवट, रेखा बर्मन, आशीष कंदेले सतीष पटैल, जितेन्द्र अहिरवार, जयनारायण निषाद सहित नगरनिगम के समस्त उपयंत्री सर्व आदेश जैन, अनिल जायसवाल, जयेन्द्र प्रताप सिंह बघेल, अश्वनी पाण्डे, सुरेन्द्र मिश्रा, गणेश बिचपुरिया, अनिल त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments