कटनी-------- - अनु.जाति/जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी विकास संघ के द्वारा जिले के समस्त जागरूक प्रबुद्वजनेा से आग्रह किया गया है कि वे आगामी 17 मार्च 2013 दिन रविवार को जिला चिकित्सालय कटनी में आयोजित विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य एवं निदान कैंसर शिविर में पहुँचकर अनुभवी चिकित्सको से परामर्श ले व लाभ प्राप्त करे . जानकारी देते हुऐ प्रांताध्यक्ष पी.के. महार ने प्रेस को बताया कि सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित उक्त शिविर में मेडिसिन शिशु रोग, स्त्री रोग, ई.एन.टी. हड्डी व जोड रोग सर्जरी, दंत चिकित्सा, चर्म रोग, मानसिक रोग, ह्दयरोग व तंत्रिका रोग केंसर व गुर्दा रोग आदि के कटनी व मेडिकल कालेज जबलपुर के अनुभवी चिकित्सको द्वारा सेवाऐ दी जायेगी .भारतीय पारम्परिक चिकित्सा पद्वति के विशेषज्ञ भी शिविर में सहभागिता देंगे, महार ने आगे बताया कि शिविर में पैथालाजी, एक्सरे, सोनोग्राफी, औषधिया टीकाकरण परिवार कल्याण पोषण, किशोर स्वास्थ्य फीजियोथेरापी तथा टी.वी व एड्स रोग से संबधित सभी सुविधाऐ निःशुल्क उपलब्ध कराई जायेगी। संगठन से जुडे पाधिकारियों में गिरिराज किशोर पोद्वार विधायक मुडवारा, विजय शुक्ला जिलाध्यक्ष भाजपा, रामरतन पायल नगर अध्यक्ष भाजपा, सुश्री क्रांति चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष, ललित जायसवाल उपाध्यक्ष, अर्पित पौद्वार युवामोर्चा जिलाध्यक्ष, पंकज शर्मा विधायक प्रतिनिधि दिनेष विश्वकर्मा , पी.के. महार प्रांताध्यक्ष, कुवर मार्तण्ड सिह म.प्र. विकलांग संघ प्रांतिय सचिव, संजय मिश्रा एस एन त्रिपाठी उपप्रांताध्यक्ष सरमन तिवारी जिलाध्यक्ष संयुक्त मोर्चा सुरेष त्रिपाठी सरक्षक संयुक्त मोर्चा संघ अवधेष दाहिया जिलापंचायत योगेन्द्र असाठी ए.के.मेहरा, त्रिलोक डेहरिया, किरण जैन, मंगलसिह बरकडे, राजेष चैधरी, अजय सिह, स्नेहा चैधरी अंजू तिवारी आरती तिवारी अजय भारद्वाज आर.पी. द्विवेदी अमृतलाल द्विवेदी के.एल. भूमिया आर.सी विश्वकर्मा , शरदसिह बघेल विरेन्द्र नायक रामाधार गौतम विधाधर मिश्रा पवन जैन शब्बीर भाईजान ने जिले के समस्त रोगियो से शिविर का लाभ अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर लेने का अनुरोध किया है
कटनी जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत के महत्वपूर्ण निर्णय 1 जनवरी 2026 से होंगे लागू, माधवनगर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने अपील की, देखें वीडियो
कटनी ( प्रबल सृष्टि ) समाज में अनुशासन, मर्यादा और परंपराओं को बनाए रखने हेतु जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत ने विगत 30 नवंबर को एक बैठक कुन्दनदास स्कूल शांतिनगर में आयोजित कर महत्वपूर्ण निर्णय पारित किए थे, जिसे समाज हित में 1 जनवरी 2026 से लागू किया जाएगा। इसे लेकर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत माधवनगर के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने की अपील की है। समाज हित में पारित निर्णय - 1️⃣ बारात का आगमन: अधिकतम 3:00 बजे दोपहर तक अनिवार्य। 2️⃣ दूल्हे का प्रवेश: पैदल, निकट संबंधियों के साथ स्टेज पर। 3️⃣ दूल्हे के चारों ओर नृत्य: पूर्ण प्रतिबंधित। 4️⃣ पंचायती भोजन: केवल एक समय आयोजित। 5️⃣ बैंड-दल: केवल गेट तक; हॉल के अंदर प्रवेश निषिद्ध। 6️⃣ प्री-वेडिंग शूट: पूर्ण प्रतिबंध। 7️⃣ 13वीं का अवसर: सामूहिक या पंचायती भोजन पूर्णतः निषिद्ध, केवल निकट परिवार तक सीमित। 8️⃣ महिलाओं की पगड़ी-रसम: पुरुषों के समान नियम। 9️⃣ पगड़ी रसम में पंचायती भोजन एवं नाश्ता पूर्ण रूप से प्रतिबंध।
Comments
Post a Comment