जनसम्पर्क संचालनालय मध्यप्रदेश द्वारा निर्मित लघु फ़िल्म ‘ घोर घोर रानी ’ का प्रदर्शन बैंगलुरू में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह ‘ वाइसेस फ्रॉम वॉटर्स ’ में किया जाएगा। यह समारोह 26 से 28 अगस्त 2011 तक चलेगा। समारोह में पानी और स्वच्छता से जुड़े मुद्दों पर बनी फ़िल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। ‘ घोर घोर रानी ’ में मध्यप्रदेश के ‘पानी रोको अभियान ’ का संदेश बच्चों के पारंपरिक लोकप्रिय खेल की संगीतमय प्रस्तुति के साथ सहज रूप से दिखाया गया है। फ़िल्म का निर्देशन सुनिल शुक्ल ने किया है। फ़िल्म की परिकल्पना कवि-कथाकार ध्रुव शुक्ल ने की है।
कटनी जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत के महत्वपूर्ण निर्णय 1 जनवरी 2026 से होंगे लागू, माधवनगर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने अपील की, देखें वीडियो
कटनी ( प्रबल सृष्टि ) समाज में अनुशासन, मर्यादा और परंपराओं को बनाए रखने हेतु जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत ने विगत 30 नवंबर को एक बैठक कुन्दनदास स्कूल शांतिनगर में आयोजित कर महत्वपूर्ण निर्णय पारित किए थे, जिसे समाज हित में 1 जनवरी 2026 से लागू किया जाएगा। इसे लेकर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत माधवनगर के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने की अपील की है। समाज हित में पारित निर्णय - 1️⃣ बारात का आगमन: अधिकतम 3:00 बजे दोपहर तक अनिवार्य। 2️⃣ दूल्हे का प्रवेश: पैदल, निकट संबंधियों के साथ स्टेज पर। 3️⃣ दूल्हे के चारों ओर नृत्य: पूर्ण प्रतिबंधित। 4️⃣ पंचायती भोजन: केवल एक समय आयोजित। 5️⃣ बैंड-दल: केवल गेट तक; हॉल के अंदर प्रवेश निषिद्ध। 6️⃣ प्री-वेडिंग शूट: पूर्ण प्रतिबंध। 7️⃣ 13वीं का अवसर: सामूहिक या पंचायती भोजन पूर्णतः निषिद्ध, केवल निकट परिवार तक सीमित। 8️⃣ महिलाओं की पगड़ी-रसम: पुरुषों के समान नियम। 9️⃣ पगड़ी रसम में पंचायती भोजन एवं नाश्ता पूर्ण रूप से प्रतिबंध।
Comments
Post a Comment