राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में कांग्रेसजनों ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा, सत्ता के दम पर आवाज दबाने की कोशिश भाजपा की गलतफहमी, कांग्रेस का हर कार्यकर्ता इस अन्याय के खिलाफ सड़क पर उतरकर जवाब देगा
कटनी (प्रबल सृष्टि) हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली स्थल के कथित 'शुद्धिकरण' को लेकर राहुल गांधी द्वारा दोषियों पर कार्रवाई की मांग किए जाने के बाद उत्तराखंड पुलिस ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। इसके विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेसजनों ने जोरदार प्रदर्शन कर भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने एफआईआर को राजनीतिक दबाव और लोकतांत्रिक आवाज को दबाने की कोशिश बताते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला ने तीखे अंदाज में कहा कि सामाजिक न्याय की बात करने वाले राहुल गांधी पर एफआईआर और जातिवादी सोच को बढ़ावा देने वालों पर कार्रवाई न होना भाजपा की दोहरी राजनीति को उजागर करता है। ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि सत्ता के दम पर आवाज दबाने की कोशिश भाजपा की गलतफहमी है, कांग्रेस का हर कार्यकर्ता इस अन्याय के खिलाफ सड़क पर उतरकर जवाब देगा। प्रदर्शन के दौरान मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजकुमार केलू उपाध्याय, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, करण सिंह चौहान, प्...