फरार ईनामी आरोपी राहुल बिहारी गिरफ्तार, बाहर भागने की फिराक में था आरोपी, कब्जे से लोडेड देशी कट्टा बरामद
कटनी ( प्रबल सृष्टि ) थाना कोतवाली कटनी के बहुचर्चित लूट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा आरोपी राहुल सिंह उर्फ बिहारी को पकड़ने में कोतवाली पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। पकड़ा गया आरोपी राहुल सिंह उर्फ राहुल बिहारी लंबे अरसे से फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में तकनीकी टीम की मदद से जानकारी संकलित की जा रही थी। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु चार अलग-अलग टीमों के द्वारा इंदौर, दिल्ली, उत्तर प्रदेश एवं बिहार में में जाकर दविश दी गई। जो दिनाक 14 .09. 2025 को तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी को ट्रेस करने में सफलता प्राप्त हुई। पूर्व में दिनांक 12.06.2025 को थाना कोतवाली कटनी क्षेत्रातर्गत सब्जी मंडी राधाबाई मार्केट में गोपाल गिफ्ट स्टोर दुकान में तीन अज्ञात लड़कों के द्वारा चाकू दिखाकर दुकान के संचालक सुरेश मोटवानी की राहुल बिहारी के साथ पूर्व में घटित हुए मामले में राजीनामा करने की धमकी देते हुए 10000 रू लूट की घटना घटित की गई थी। जिसकी रिपोर्ट थाना कोतवाली कटनी में अप.क्र. 518/25 धारा 232, 296, 351(3), 309(4), 61(2), 3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध किया जा...