Skip to main content

Posts

सुगम सुरक्षित यातायात के प्रयास औपचारिक न होकर आदत बने, इस सोच को आगे बढ़ाने की जरूरत

( मुरली पृथ्यानी) कटनी शहर या उपनगरीय क्षेत्र में कहीं भी चले जाइये यातायात व्यवस्था सिर्फ भगवान भरोसे ही चल रही मिलेगी बाकी मजे में सिर्फ लापरवाह और गैरजिम्मेदार लोग ही हैं इन्हें न कोई देखने वाला है न बोलने वाला। कहीं रोड में पार्किंग है कहीं दुकानों के बाहर से सड़क तक दस दस फिट पसरा अतिक्रमण हो तो भी कोई फर्क नहीं पड़ता। फजीहत तो बस आम नागरिकों की है जो सड़क होने के बावजूद रुक रुक कर इधर उधर से निकलते हैं। यह रोज की ही बात है एक दो दिन की नहीं है। ट्रैफिक सेंस की जागरूकता जिन्हें हैं उन्हीं की बदौलत कुछ सही यातायात संभव हो पाता है बाकी तो सब भगवान भरोसे ही है। ऑटो वालों का हाल तो यह है कि कोई कहीं से आवाज भर दे तो फट से ऑटो खड़ी हो जाएगी चाहे पीछे चलने वाले चाहे ठुक ही जाएं। समझदारी से गाड़ी सही जगह खड़ी करना एक कला ही है जो कम लोग ही कर पाते हैं। वैसे यातायात विभाग को सड़क पर दिखना होना चाहिए पर कहीं कोई नही होगा तो फिर जिसकी जैसी मर्जी कोई नही बोलने वाला। आखिर जागरूकता भी कोई चीज होती है पर इतने सालों से इसपर बात कितनी हुई है यह भी तो विचारणीय है। वर्तमान में चहुंओर व्याप्त स्थिति देख तो...

खन्ना बंजारी स्टेशन के पास युवती की अंधी हत्या के मामले का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेमी ने ही गला दबाकर की थी हत्या

कटनी ( प्रबल सृष्टि  )-  बरही थाना क्षेत्र के खन्ना बंजारी स्टेशन के पास मिले अज्ञात युवती की शिनाख्त करते हुए पुलिस ने अंधी हत्या का खुलासा कर दिया है। मृतिका की हत्या प्रेम संबंध के चलते उसके प्रेमी ने ही की थी ,  जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बरही थाना प्रभारी संदीप अयाची ने बताया कि थाना क्षेत्र के खन्ना बंजारी स्टेशन के पास  7   दिसंबर को एक युवती का शव मिला था। मामले की जानकारी लगने पर मौके पर पुलिस पहुंची और युवती की शिनाख्ती का प्रयास किया गया। युवती की शिनाख्त ब्यौहारी निवासी के रूप में की गई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या और हत्या के साक्ष्य छिपाने की धारा के तहत मामला दर्ज किया।              जांच में पता चला कि युवती के मोबाइल से उसकी बड़ी बहन के मोबाइल पर मैसेज आया था ,  जिसमें लिखा था उससे बहुत बड़ी गलती हो गई है और अब उसकी जीने की इच्छा नहीं है। मैसेज आने के बाद मोबाइल बंद हो गया था। इसी मैसेज के आधार पर पुलिस की जांच आगे बढ़ी।      ...

यातायात बाधित करने वालों पर करें कार्रवाई- कलेक्टर - प्रियंक मिश्रा

कटनी ( प्रबल सृष्टि  )-  नगर की यातायात व्यवस्था का दुरूस्त करने रखने को लेकर गुरूवार को कलेक्ट्रेट में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने नगर निगम ,  यातायात विभाग व पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक ली। बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि जिला अस्पताल के सामने और मुख्य मार्गों पर सब्जी विर्क्रेताओं की संख्या अधिक बढ़ रही है ,  जिससे यातायात बाधित होता है। उन्होंने कहा कि सब्जी विक्रेताओं को पुराने बस स्टैंड के पास बनाए गए हॉकर्स जोन में शिफ्ट कराएं। यातायात ,  पुलिस व नगर निगम विभाग संयुक्त रूप से कार्रवाई करे।              कलेक्टर श्री मिश्रा ने मुख्य मार्गो के फुटकर कपड़ा व्यापारियों ,  फल ,  ठेला ,  सब्जी वालों के लिए चौपाटी सहित अन्य स्थलों को चिन्हित कर बैठाने की व्यवस्था करने और मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण कर यातायात को प्रभावित करने वालों पर जुर्माने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। नगर में वाहन पार्किंग के लिए टीसी बजान स्कूल को पेड पार्किंग बनाने ,  ओवर ब्रिज के नीचे खाली स्थानों पर पार...

कटनी - पहले चरण में पांच जिला पंचायत सदस्यों के होंगे चुनाव

बहोरीबंद व रीठी जनपद पंचायत को प्रथम चरण में किया गया है शामिल कटनी ( प्रबल सृष्टि  )-  राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में स्थानीय निर्वाचन को लेकर तैयारी जारी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरूस्त कराई जा रही हैं तो अधिकारी ,  कर्मचारियों के निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण भी प्रारंभ हैं। जिले में शांतिपूर्ण मतदान हों ,  इसके लिए संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों का निर्धारण भी किया गया है और बदमाशों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।              जिले में तीन चरणों में पंचायत निर्वाचन होने हैं ,  जिसमें प्रथम चरण में जिले की बहोरीबंद व रीठी जनपद पंचायत ,  द्वितीय चरण में बड़वारा व कटनी और तृतीय चरण में विजयराघवगढ़ व ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत में चुनाव होंगे। प्रथम चरण में बहोरीबंद व रीठी जनपद क्षेत्र में होने वाले चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के पांच वार्डों के चुनाव होंगे ,  जिसमें बहोरीबंद के तीन व रीठी...

शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी हुए सम्मानित

कटनी ( प्रबल सृष्टि  )-  शिकायत निराकरण में उत्कृष्ट काम करने वाले पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारियों को समय सीमा की बैठक के दौरान सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पंचायत सीईओ जगदीश चंद्र गोमे ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शिकायतों के त्वरित व संतुष्टिपूर्ण निराकरण में जिले के पांचों अधिकारियों ने टॉप किया है। जिसमें माह अक्टूबर की ग्रेडिंग के बाद एल- 1   स्तर से  25   से अधिक प्राप्त शिकायतों में संतुष्टि पूर्ण निराकरण करने वाले अधिकारियों में तत्कालीन कुठला थाना प्रभारी विपिन सिंह ,  बरही थाना प्रभारी संदीप अयाची ,  बड़वारा थाना प्रभारी अंकित मिश्रा ,  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग के सहायक यंत्री विकल्प कुमार पटेल और माधवनगर थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा शामिल थे। सभी अधिकारियों को सीईओ जिला पंचायत श्री गोमे ने अपर कलेक्टर रोमानुस टोप्पो की मौजूदगी में प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया।

जुलूस, जनसंपर्क आम सभाओं का आयोजन, ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग सक्षम अधिकारी की अनुमति के पश्चात ही किया जा सकेगा

कटनी ( प्रबल सृष्टि  )-  मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा  4  दिसम्बर  2021  को त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन  2021-22  हेतु कार्यक्रम जारी किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुपालन में कटनी जिले में राजनैतिक पार्टियों तथा व्यक्तियों द्वारा जुलूस ,  जनसंपर्क आम सभाओं का आयोजन ,  ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग सक्षम अधिकारी की अनुमति के पश्चात ही किया जा सकेगा।              लोक परिशांति बनाये रखने एवं निर्वाचन प्रक्रिया के शांतिपूर्ण परिमंचालन हेतु म०प्र० कोलाहल नियंत्रण अधिनियम  1985  तथा ध्वनि प्रदूषण (विनिमयन एवं नियंत्रण) नियम  2000  के तहत  4  दिसम्बर  2021  से आदर्श आचरण संहिता लागू रहने तक की अवधि के लिये अपर जिला मजिस्ट्रेट रोमानुस टोप्पो द्वारा आदेश दिय गये है कि कोई भी व्यक्ति ध्वनि विस्तारक यंत्र जैसे लाउड स्पीकर ,  डेक ,  डीजे इत्यादि का उपयोग या प्रदर्शन किसी आमसभा , ...

हमारे जागरूकता भरे उपाय ही सुरक्षा कवच हैं

( मुरली पृथ्यानी ) मप्र में पंचायत चुनाव की तारीखें घोषित हुई हैं तो ग्रामीण क्षेत्रों की राजनीति में तेजी आएगी वहीं शादी ब्याह का सीजन भी है ऐसे में कोरोना को लेकर चिंता बढ़ी है। ये सभी जानतें हैं कि जब कोरोना बेकाबू होने लगता है तो लॉक डाउन आखरी विकल्प बचता है लेकिन पिछले दो सालों के लॉक डाउन ने आर्थिक मोर्चे  को कमजोर किया है ऐसे में कोई भी नही चाहता है कि परिस्तिथियाँ बिगड़े और माहौल प्रतिकूल हो जाए। इस बार कोरोना का नया वेरिएंट साउथ अफ्रीका से आया है और पुराने  वेरिएंट के भी 9 हजार मामले देश भर में सामने आ रहें है और मौतों का आंकड़ा भी 391 है। इससे समझा जा सकता है कि मोर्चा अभी पुराने वेरिएंट से ही चला आ रहा है ऊपर से यह नया वेरिएंट चिंता की लकीरें खींच चुका है। इसी वर्ष 2021 में बहुत जनहानि हुई है बहुत जनों ने अपने प्रियजनों को खोया है और आर्थिक नुकसान अलग से हुआ है। इसलिए वक्त की नजाकत यही कहती है कि मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग को हर हाल में अपनाए रखना है और जिन्होंने वैक्सीन नही लगवाई है वे अपने और अपने परिवार जनों के हित के लिए इसे लगवा लें। बस इतना समझ लीजिए आगे हालात प्र...

बीमारी आए, उससे पहले ही हम कर लें निपटने की तैयारी- विधायक संदीप जायसवाल

कटनी ( प्रबल सृष्टि  )-  कोरोना की पिछली लहर का हमनें मिलकर सामना किया और उस पर विजय प्राप्त की। कोरोना हमारे लिए चुनौती है और हम सब मिलकर निश्चित ही चुनौती से निपटेंगे। इसके लिए जरूरी है कि बीमारी आए उससे पहले ही हम उससे निपटने की पूरी तैयारी कर लें। कोविड महामारी से निपटने का पहला चरण वैक्सीनेशन है और उस पर सबसे पहले ध्यान देना होगा। यह बात मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल ने जिला पंचायत सभागार में कोविड की संभावित तीसरी लहर से निपटने तैयारियों को लेकर आयोजित नगर निगम क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ,  समाजसेवियों ,  व्यापारियों व संबंधित विभागों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक के दौरान कही।              विधायक श्री जायसवाल ने कहा कि पहले से ही माधवनगर के गर्ल्स हॉस्टल में  200   बिस्तर का अस्पताल तैयार कर लें ,  जिसमें ऑक्सीजन सहित सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हों और यदि हमें जरूरत पड़े तो हम उसका तत्काल उपयोग कर सकें। विधायक ने सभी व्यापारियों ,  उद्योगपतियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि उनके...

ओमिक्रोन वेरियंट को लेकर जिले में सतर्कता, अधिकारियों ने ब्लाक स्तर पर ली बैठक

कटनी ( प्रबल सृष्टि  )-  ओमिक्रोन वेरिएंट को लेकर प्रदेश के साथ ही जिले में सतर्कता बरतने व आवश्यक तैयारी को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। गुरूवार को जहां कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने नगर निगम क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ,  समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ,  व्यापारियों व अधिकारियों के साथ बैठक कर कोविड की जांच बढ़ाने और लोगों का सतर्कता बरतने के साथ तैयारी को लेकर बैठक की तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी जिला स्तर से अधिकारियों ने पहुंचकर ब्लाक स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियों ,  सरपंचों ,  सचिवों के साथ बैठक कर एतिहात बरतने ,  शत्-प्रतिशत टीकाकरण व कोविड- 19  टेस्टिंग  बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।              कलेक्टर श्री मिश्रा के निर्देश पर सीईओ जिला पंचायत जगदीश चंद्र गोमे ,  अपर कलेक्टर रोमानुस टोप्पो ,  सीएमएचओ डॉ. प्रदीप मुढि़या ने जिले के सभी छह विकासखंडों की ब्लाक स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी ,  सरपंच व सचिवों के साथ बैठक की। अधिकारियों ने बाहर से आने...

इजराइली विशेषज्ञों के माध्यम से जल समस्या के निदान को लेकर आवश्यक संभावनाओं की तलाश

कटनी (  प्रबल सृष्टि  )-  जिले में जल समस्या के निदान को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं खजुराहो-कटनी सांसद वी.डी. शर्मा लगातार सक्रिय हैं और समस्या का हल निकालने के उनके द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। सांसद श्री शर्मा की पहल पर गुरूवार को जल समस्या के निदान को लेकर इसराइली विशेषज्ञों का दल कटनी पहुंचा। सांसद श्री शर्मा ने पिछले माह इसराइली जल एवं कृषि विशेषज्ञों से मुलाकात कर कटनी के लिए सुझाव आमंत्रित किए थे। जिसको लेकर गुरूवार को दल पहुंचा। इसराइली विशेषज्ञों ने कलेक्टर प्रियंक मिश्रा सहित नगर निगम ,  जल निगम व जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर जल समस्या के निदान को लेकर चर्चा की।              बैठक में इसरायली विशेषज्ञ डॉ. लयोर असफ ने बैठक के दौरान इसराइल में जल समस्या के निदान को लेकर प्रयोग की गई तकनीकों की जानकारी दी और कटनी के लिए उपलब्ध सुझावों को सभी के सामने रखा। बैठक के बाद इसराइली विशेषज्ञ द्वारा नगर निगम सीमा क्षेत्र के कटनी नदी स्थित फिल्टर प्लांट और बहोरीबंद जलाशय का भ्रमण कर प्...