कटनी - थाना कोतवाली को मुखबिर से मौखिक सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अपनी पत्नि के साथ ज्ञान विद्या मंदिर, रेल्वे लाईन कटनी के पास खड़ा है, जो दुबला पतला सा है, अपने पास स्मैक मादक पदार्थ रखा है, और स्मैक बेचने के लिये किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा है, सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिसपर पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर, नगर पुलिस अधीक्षक बी.पी. सिंह के मार्गदर्शन में व थाना प्रभारी कोतवाली कटनी एस.के. शुक्ला के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें उप निरीक्षक ज्योति सिंह, प्र.आर. कप्तान सिंह, आर. विष्णु दत्त शुक्ला, लालजी यादव को सूचना की तस्दीक हेतु तत्काल मौके पर रवाना किया गया, ज्ञान विद्या मंदिर, रेल्वे लाईन के पास योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की गई, तो एक व्यक्ति अपनी पत्नि के साथ ज्ञान विद्या मंदिर, रेल्वे लाईन के पास खड़े दिखे, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें पुलिस द्वारा मौके पर रोककर पूछताछ की गई, पूछताछ से सतीश गुप्ता पिता शंकर गुप्ता उम्र 27 वर्ष नि. झर्रा टिकुरिया, भारत चौक कटनी, एवं लक्ष्मी पति सतीश गुप्ता उम्र 27 वर्ष नि. झर्रा टिकुरि...