Skip to main content

Posts

मनरेगा में सहभागिता के लिए अभ्यास प्रशिक्षण का आयोजन

कटनी - महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम-म.प्र. अंतर्गत सघन सहभागी नियोजन अभ्यास हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण वृन्दावन रेस्टोरेन्ट में आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला पंचायत कटनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ के डी त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आयोजित हो रहा है । जिसके प्रथम दिवस 11 सितम्बर 2014 को प्रशिक्षण में मनरेगा के और बेहतर क्रियान्वयन तथा वित्तीय वर्ष 2015-16 के श्रम बजट के संबंध में जानकारी दी गई। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्रम बजट के लिये सम्मिलित किये जाने वाले कार्यो के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये महात्मा गाॅधी‘-नरेगा भोपाल के सामाजिक अंकेक्षण संचालक अभय पाण्डेय ने बताया कि, श्रम बजट बनाते समय ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित् की जाये तथा ग्रामीणों एवं स्थानीय आधार अनुसार श्रम बजट बनाया जाये। उन्होने बताया कि, पारा/गांव/वार्ड तथा ग्राम पंचायत के समग्र विकास योजना बनाने के दृष्टिकोण, प्रक्रिया एवं साधनों पर विचार-विमर्ष करें ताकि लोगों विषेषकर गरीब एवं कमजोर लोगों के जीविका एवं जीवनवृत्ति की स्थिति में उनकी आवष्यकताओं एवं प्रा...

जनता के कल्याण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे - मुख्यमंत्री ने 3.15 करोड़ की राशि से विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास किया

कटनी/ उप चुनाव में विजयराघवगढ़ की जनता ने भाजपा से संजय पाठक को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाया है जिसका आभार व्यक्त करने खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र की उद्योग नगरी कैमोर पहुंचे तो जनता के लिए करोड़ों रुपये के विकास कार्यो की सौगातों की घोषणा कर दी व विकास कार्यो का लोकार्पण किया, इससे पहले जनता के समर्थन के परिप्रेक्ष्य जन अभिनंदन सभा की शुरूआत भारत माता व क्षेत्र की जनता की जयकार तथा उन्हें धन्यवाद देेकर की ।  उन्होनें कहा कि अक्सर चुनाव के बाद लोग अपने वायदे भूल जाते है, लेकिन मैंने जो वायदा किया, उसे अवश्य पूरा करूॅगा, साथ ही उन्होंने कहा कि जो जनता के सामने चुनावी वादे किये गए थे, उसे पूरा करने में वे कभी उन्हें नीचा नही देखने देगें।  क्षेत्र के विकास के लिये  विधायक संजय पाठक ने विकास की प्राथमिकता को दृष्टिगत रखते हुये जो मांगे रखी उस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री ने कहा कि ओला व अतिवृष्टि का पैसा जल्दी ही भुगतान कराया जायेगा। खाद्यान्न सुरक्षा अन्तर्गत अभी तो 1.65 लाख हितग्राही चिन्हित किये गये है, किन्तु एक बार फिर ...

प्रभारी मंत्री शामिल हुए जिला योजना समिति की बैठक में

कटनी / जिले के प्रभारी मंत्री तथा ऊर्जा नवीन एवं नवकरणीय , खनिज साधन तथा जनसम्पर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक बुधवार 5 फरवरी को सम्पन्न हुई । बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाही विवरण का पालन प्रतिवेदन पर विस्तार से चर्चा की गई तथा खेत , सड़क एवं सुदूर ग्राम सम्पर्क योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई । बैठक में  जिले में घरेलू एवं बिजली की उपलब्धता , नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण द्वारा निर्माणाधीन स्लीमनाबाद -मैहर नहर  निर्माण की समीक्षा , मुख्य मंत्री आवास योजना तथा एक रूपये किलो गेहूं चावल वितरण योजना की समीक्षा उपरांत अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विकासात्मक पहलुओं पर चर्चा की गई । इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला , विधायक बहोरीबन्द प्रभात पाण्डे , विधायक कटनी  संदीप जायसवाल , विधायक बड़वारा मोती कश्यप , जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पदमा शुक्ला , जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री क्रांति  चैधरी उपाध्यक्ष र्सौरभ सिंह कृषि समिति के सदस्य एवम् सांसद प्रतिनिधि मिट्ठूलाल जैन प्रशासनिक अधिकारियों में  कलेक्टर ए के सिंह , मुख्यकार्...

नगर विकास के महत्वपूर्ण निर्णय

कटनी - महापौर श्रीमती रूकमणी बर्मन की अध्यक्षता में 5 फरवरी को संपन्न हुई मेयर इन काउसिल की बैठक मे  सिटी बस सेवा प्रारंभ करने हेतु स्टेट लेबिल स्ट्रीट राईजिंग कमेटी के द्वारा 29 करोड 19 लाख की डी.पी.आर का अनुमोदन एवं निगम अंशदान वहन करने तथा मुख्य मंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत 20 करोड 10 लाख की लागत से सागर पुलिया से बिलहरी मोड तक उत्कृष्ट सडक निर्माण की न्यूनतम निविदा को स्वीकृति प्रदान की गई है। बैठक मे आयुक्त एस.के.सिंह एवं समस्त एम.आई.सी सदस्य उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि उपरोक्त योजनाओं को लागू करने के लिये विधायक संदीप जायसवाल एवं महापौर श्रीमति रूकमणी बर्मन द्वारा शासन स्तर पर किये गये प्रयासों के फलस्वरूप योजनाओं को फलीभूत किये जाने मे सफलता प्राप्त हुई है। सागर पुलिया से बिलहरी मोड तक बनेगी उत्कृष्ट सडक मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना अंतर्गत सागर पुलिया से बिलहरी मोड तक उत्कृष्ट सडक का निर्माण 18 करोड की लागत से किया जाना है , उसकी प्राप्त निविदाओं मे से न्यूनतम निविदादाता पी.एस. कंस्टक्शन , लुधियाना की निविदा को मेयर इन काउसिंल द्व...

बचपन बचाओ अभियान चलाया जायेगा.. एन.सी.सी. और एन.एस.एस. की गतिविधियों को भी विस्तार देंगे - मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सागर संभाग के एन.सी.सी कैडेट्स को ‘‘मुख्यमंत्री बेनर’’ प्रदान किया ..    भोपाल : 4 फरवरी / प्रदेश में एन.सी.सी. और राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों को विस्तार दिया जायेगा। ये संस्थाएँ भविष्य के लिये अनुशासित और संस्कारित नागरिक बनाने का वातावरण तैयार करती हैं। एन.सी.सी. को स्कूलों में अनिवार्य करने और एन.सी.सी. केडेट्स के नाश्ते का बजट बढ़ाने पर भी विचार होगा , मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने निवास पर मिलने आये मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के एन.सी.सी. और राष्ट्रीय सेवा योजना के सदस्य विद्यार्थियों को संबोधित कर यह बात कही है ज्ञात हो कि  प्रदेश के एन सी सी केडेट्स ने नई दिल्ली की गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने एन.सी.सी. केडेट्स और एन.एस.एस. सेवकों का आव्हान किया कि वे मध्यप्रदेश बनाओ अभियान में भी भागीदारी करें। उन्होंने बताया कि बचपन बचाओ अभियान को भी इस अभियान के साथ जोड़ा जायेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के नशे के सेवन से भावी पीढ़ी को बचाना इसका उद्देश्य होगा। मुख्यमंत्री ने बत...

पति पत्‍‌नी को स्मैक बेचते पुलिस ने पकड़ा

कटनी - थाना कोतवाली को मुखबिर से मौखिक सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अपनी पत्नि के साथ ज्ञान विद्या मंदिर, रेल्वे लाईन कटनी के पास खड़ा है, जो दुबला पतला सा है, अपने पास स्मैक मादक पदार्थ रखा है, और स्मैक बेचने के लिये किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा है, सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिसपर पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर, नगर पुलिस अधीक्षक बी.पी. सिंह के मार्गदर्शन में व थाना प्रभारी कोतवाली कटनी एस.के. शुक्ला के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें उप निरीक्षक ज्योति सिंह, प्र.आर. कप्तान सिंह, आर. विष्णु दत्त शुक्ला, लालजी यादव को सूचना की तस्दीक हेतु तत्काल मौके पर रवाना किया गया, ज्ञान विद्या मंदिर, रेल्वे लाईन के पास योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की गई, तो एक व्यक्ति अपनी पत्नि के साथ ज्ञान विद्या मंदिर, रेल्वे लाईन के पास खड़े दिखे, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें पुलिस द्वारा मौके पर रोककर पूछताछ की गई, पूछताछ से सतीश गुप्ता पिता शंकर गुप्ता उम्र 27 वर्ष नि. झर्रा टिकुरिया, भारत चौक कटनी, एवं लक्ष्मी पति सतीश गुप्ता उम्र 27 वर्ष नि. झर्रा टिकुरि...

जनसुनवाई ... कलेक्टर ने दिये प्रकरणो का निराकरण जल्दी करने के निर्देश

कटनी/ कलेक्टर अशोक कुमार सिंह प्रदेश शासन की मंशानुरूप संवेदनशील प्रशासन देने के लिये कृतसंकल्पित है। इसी कड़ी में कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसुनवाई में बैठकर उन्होनें आने वाले आवेदकों से उनकी समस्याओं के बारे मे जानकारी प्राप्त करते हुये उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दियें। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती कविता बाटला भी उपस्थित थे।              जनसुनवाई के दौरान शहरी एवं ग्रामीण अंचल के लोगो ने अपने-अपने समस्याओं के निराकरण हेतु जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री ए.के.सिंह को समस्या का समाधान करने का निवेदन किया। जिस पर कलेक्टर ने सभी आवेदनो का  गंभीरता पूर्वक अवलोकन कर संबंधित अधिकारी को समयसीमा में निराकृत करने के निर्देश दिये। बैंकिग प्रकरणों के निराकरण हेतु लीडबैंक के प्रबंधक श्री पाण्डे भी उपस्थित रहे। मुख्य रूप से नक्शा सुधार , खेल मैदान भूमि से अतिक्रमण हटाना , जर्जर मकान ढ़हाये जाने , लड़ाई-झगड़ा , अवैध कब्जा , सीमांकन , बटवारा , मजदूरी भुगतान , इंदिरा आवास की राशि , वनभूमि का पट्...

12 साल के बच्चे के साथ 4 नाबालिगो और 1 वयस्क ने पहले किया दुष्कर्म फिर की नृशंस हत्या ...पुलिस ने किया पर्दाफाश .. सब स्तब्ध

गैर जिम्मेदार - लापरवाह माता - पिता को यह देखने जानने की फुर्सत ही नही कि उनके बच्चे क्या कर रहे है ? उनकी संगत कैसी है ? बच्चों के हाथ में रंगीन मल्टीमीडिया मोबाइल, गाड़ियाँ दी जा रही है, खर्च करने के लिए रुपये दिए जा रहे है. इसके बाद बच्चा कहां क्या कर रहा है, उन्हें जानने समझने की जरूरत ही महसूस नही होती. ग़लत माहौल मिलने की वजह से बच्चे कच्ची उम्र में वह सब करने लगे है जिसके गंभीर दुष्परिणाम जब हमारे आते है तो फिर हाथ में कुछ बचता ही नही है. माधव नगर में 12 वर्षीय बालक वंश रोहरा के साथ जो कुछ हुआ उसे देखने के बाद तो सबकी रूह कांप उठी थी. इस जघन्य अपराध को 4 नाबालिग बच्चों और एक वयस्क ने अंजाम दिया, यह अपराध हमे किस भविष्य की और बढ़ने का संकेत देता है ? आखिर इसकी जवाबदारी किसकी है ?  माता -पिता,स्कूल,समाज, पुलिस   सबकी जिम्मेदारी बनती है कि वो ऐसे किसी कृत्य को नजरअंदाज न करे जो उचित नही है. सायबर कैफे, पूल, गेम पार्लर जैसी जगहें बच्चों के कच्चे मन पर ग़लत असर पैदा होने का कारण बन रहे है, सिगरेट, गुटखा की लत यही से शुरू हो रही है. इसके बावजूद समाज क्या कर रह...

महिलाओं के नाम का इस्तेमाल भर करते पुरुष पति ..स्थितियाँ आज भी है पहले जैसी

हम गणतंत्र  की 65 वी वर्षगाँठ मना रहे है...  गण मतलब महिला और पुरुष..  महिला गण है पुरुष गण है यह सही है...  लेकिन तंत्र मतलब महिला और पुरुष के पास समान है तो यह ग़लत है....  गण और तंत्र का यह फर्क सदियों से इसी रुप में स्थापित था है और शायद आगे भी रहेगा....  इस बात का महिलाओं को थोढा बुरा लग सकता है...  लेकिन वह चाह कर भी इस सच्चाई से मुँह नही मोड़ सकती कि गांव - कस्बे - शहर कि राजनीति में महिलाओं को आरक्षण की वजह से उनका सिर्फ़ नाम ही इस्तेमाल किया जाता है...  महिलाओं के अधिकार आरक्षण  देकर सुरक्षित किए जाने की बात तो तमाम राजनैतिक दल करते आए है... चुनावों में कुछ टिकट देकर अपनी पीठ भी थपथपाते है....  किसी पद पर चुनी गई महिला जब बैठती है तो लोगो को लगता है कि अब ज़माना बदल गया है....  दूर से देखने में तो सब सही लगता है कि महिलाये पद पर बैठ कर निर्णय कर रही है...  जरा पास में जाकर विश्लेषण करिये तो असलियत समझ में आ जाती है कि ज्यादातर लोग महिलाओं के नाम का सिर्फ़ इस्तेमाल करते है...  महिलाओं के निर्णय लेने...

जिले में हुआ सूर्य नमस्कार, 1.90 लाख से अधिक विद्यार्थियो, शिक्षको, स्वयंसेवी संगठनो ने लिया भाग

कटनी/ स्वामी विवेकानंद जयंती अवसर पर आज प्रातः कलेक्टर अशोक कुमार सिंह के मार्गदर्शन में समूचे जिले में ‘‘सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम‘‘ का वृहद् आयोजन गरिमामय तरीके से सम्पन्न हुआ। जिसमें 1.90 लाख से अधिक छात्र छात्राओं, शिक्षको, गणमान्य नागरिकों, विभिन्न स्वयंसेवी संगठनो एवं पालको ने स्वैच्छिक भागीदारी निभाते हुये इस कार्यक्रम को सफलता एवं गरिमा प्रदान की। जिला जनसंपर्क अधिकारी माथन सिंह उइके ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर द्वारा इस आयोजन को सफल  बनाने के लिए  5वीं से 12वीं तक के  विद्यार्थियो, स्वयंसेवी संगठनो, एवं नागरिको से किये गये अनुरोध पर जिले के सभी स्थानो पर आज प्रातः 11 बजे से ‘‘सूर्य नमस्कार एव प्राणायाम‘‘ का सफल आयोजन किया गया। जिले में इस आयोजन में 848 विद्यालयों के 5वीं से 12वीं तक के 1.81956 विद्यार्थियों, 6120 शिक्षक-शिक्षिकाओं,  748 गणमान्य नागरिकों, 224 स्वयं सेवी संगठनो, एवं 1205 पालको द्वारा इस आयोजन में अपनी स्वैच्छिक भागीदारी निभाई गई। प्रातः 11 बजे से विभिन्न शालाओं में आयोजन संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। 11:20 पर राष्ट्रीयग...