Skip to main content

Posts

Showing posts from January, 2026

कटनी में रेल्वे कर रहा विकास, प्लेटफॉर्म नं 1 से 5 की बाहर तरफ बन रहा पुल, मुख्य द्वार के सामने पसरी गंदगी

कटनी ( मुरली पृथ्यानी ) मुख्य रेल्वे स्टेशन अब नए स्वरूप में है यह शहर के बीच में स्थित है इसलिए जनसामान्य को शहर के बीच से होकर आना जाना पड़ता है फिलहाल मुख्य रेलवे स्टेशन में प्लेटफार्म नंबर एक के पास कुछ जगह खाली पड़ी है जिसका इस्तेमाल अब यहां प्लेटफॉर्म नंबर 5 के बाहर तरफ से जोड़कर पुल का निर्माण किया जा रहा है जो संभवतः एक सवा साल में पूरा हो जाएगा अभी मुख्य द्वार के सामने गंदगी भी पसरी पढ़ी है। मुड़वारा स्टेशन की तरफ से आने वाले वाहन या माधवनगर झिंझरी तरफ से आने वाले यात्री वीआईपी रोड का इस्तेमाल करते हैं यहां यातायात सुगम दिखता है इसके अलावा यातायात का दबाव सुभाष चौक वाली सड़क पर भी होता है हालांकि चार पहिया वाहन बरही रोड छोर तरफ से आते हैं। शहर को अगर विकास की दृष्टि से देखा जाये तो यहां होने लायक नए संस्थानों का स्थापन कुछ भी नहीं हुआ है और यहाँ के जनप्रतिनिधियों में इसके लिए जुझारूपन भी नही दिखता सिर्फ व्यापारी वर्ग ही व्यापार को बड़ा रहा है लेकिन यहां भी अन्य शहरों से प्रतिस्पर्धा है। युवाओं को उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए बाहर ही जाना पढ़ रहा है कटनी में व्यापार को छोड़कर बड़ी न...

नगर निगम की 45 करोड़ की संपत्ति की कुर्की का संकट टला, पार्षद एवं अधिवक्ता मिथिलेश जैन ने कोर्ट में रखा निगम का पक्ष जिसे स्वीकार किया गया

कटनी ( प्रबल सृष्टि) नगर निगम कटनी को राजीव गांधी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से जुड़े बहुचर्चित प्रकरण में फिलहाल कानूनी तौर पर 45 करोड़ रुपये की संभावित वसूली से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट के इस निर्णय से नगर निगम की संपत्तियों पर मंडरा रहा कुर्की का खतरा टल गया है। नगर निगम पार्षद एवं अधिवक्ता मिथलेश जैन ने इस मामले में कोर्ट में निगम का पक्ष रखा जिसे कोर्ट ने स्वीकार किया और नगर निगम को यह राहत दी। ब्याज सहित 45 करोड़ रुपए और कुर्की के हालात ठेकेदार मेसर्स खुशीराम एंड कंपनी के साथ चल रहे इस विवाद में नगर निगम को पूर्व में आर्बिट्रेशन, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक से निराशा हाथ लगी थी। ब्याज सहित यह राशि बढ़कर 45 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी थी। हालात यहां तक बन गए कि वर्ष 2019 से चल रहे निष्पादन प्रकरण के दौरान न्यायालय ने निगम के बैंक खातों और अचल संपत्तियों की जानकारी तक तलब कर ली थी। इस तरह से मिली नगर निगम को सफलता नगर निगम ने 28 नवंबर 2025 को परिषद की विशेष बैठक आयोजित की जिसमें इस मुद्दे पर गहन चर्चा हुई। महापौर, निगम अध्यक्ष और आयुक्त ने सर्वसम्मति से मामले में प्रभावी पैरवी के लिए पार्ष...

निगम के बकाया करों की वसूली के लिए निगमायुक्त श्रीमती कौर ने किया सामूहिक दल का गठन

कटनी ( प्रबल सृष्टि  ) -  वित्तीय वर्ष की समाप्ति को दृष्टिगत रखते हुए बकाया करों की वसूली कार्य में प्रगति लाते हुए निर्धारित लक्ष्य अनुरूप बकाया करों की राशि वसूली हेतु निगमायुक्त श्रीमती हरसिमरन प्रीत कौर द्वारा सामूहिक दल का गठन किया जाकर अधिकारी कर्मचारियों को दायित्व सौंपे है। निगमायुक्त श्रीमती कौर ने गठित दल को प्रति सप्ताह शनिवार को आपसी सामंजस्य स्थापित कर वार्ड का चयन करते हुए बकायेदारों से संपर्क कर नियमानुसार कुर्की ,  वारंट एवं नल विच्छेदन की कार्यवाही करते हुए बकाया करों की राशि निगम कोष में जमा कराते हुए प्रति सप्ताह की कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश दिए है।   निगमायुक्त श्रीमती कौर द्वारा जारी आदेशानुसार वार्ड क्रमांक  1  से  8  तक के लिए दल प्रभारी उपयंत्री श्री पवन श्रीवास्तव ,  अश्विनी प्रसाद पाण्डे ,  प्रभारी राजस्व उपनिरीक्षक राजकुमार प्यासी ,  प्रभारी समयपाल विष्णु तिवारी एवं प्रभारी सुपरवाईजर हरि सिंह चैहान को नियुक्त किया जाकर सहयोगी कर्मचारियों के रूप में  12  कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।...

हाईकोर्ट के आदेश के बाद माधवनगर में चला बुलडोजर

कटनी (प्रबल सृष्टि) माधवनगर हॉस्पिटल लाइन क्षेत्र में जिला प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए शासकीय भूमि पर बने एक बड़े अवैध निर्माण को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। करीब तीन घंटे तक चली इस कार्रवाई में लगभग 1800 वर्गफीट क्षेत्रफल में बना पक्का मकान पूरी तरह जमींदोज कर दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा विरोध और नारेबाजी भी की गई, लेकिन अधिकारियों ने किसी दबाव में आए बिना न्यायालय के आदेश का सख्ती से पालन किया। 10 साल पुराना मामला, चार नोटिस के बाद भी नहीं हटा कब्जा जानकारी के अनुसार हॉस्पिटल लाइन क्षेत्र में खेमचंद मोटवानी द्वारा लगभग 1600 से 1800  वर्गफीट शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण किया गया था। इस मामले को लेकर क्षेत्र के निवासी किशोर जियानी ने शिकायत दर्ज कराई थी जो बाद में हाईकोर्ट तक पहुंची। लंबी सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने अवैध अतिक्रमण हटाने के स्पष्ट आदेश जारी किए थे। आदेश के अनुपालन में प्रशासन द्वारा कब्जाधारी को चार बार नोटिस भी जारी किए गए, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया जिसके बाद यह सख्त कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम ब...

नशे की हालत में क्लास रूम में बच्चों को पढ़ाते वीडियो हुआ था वायरल, विधायक संजय पाठक ने शिक्षक के गंभीर कदाचरण पर जांचकर कार्यवाही के दिए निर्देश

कटनी (प्रबल सृष्टि) स्कूल क्लास में नशें की हालत में शिक्षक द्वारा बच्चों की पढ़ाई कराते वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलते ही विधायक संजय पाठक ने इस तरह के कृत्य को गंभीर कदाचरण मानते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देश दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार विजयराघवगढ़ के गोइन्द्रा के नागरिकों ने क्षेत्रीय विधायक संजय पाठक को एक वीडियो भेज कर कार्यवाही के लिए कहा था। क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा भेजे गए वीडियो में विधानसभा के ग्राम पंचायत बरेहटा के गोइन्द्रा में प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षक अरविंद कुजूर द्वारा स्कूल की कक्षा में नशे की हालत में पढ़ाना एवं अन्य असमान्य गतिविधियां करते दिखाई देने वाला वीडियो भेजकर जानकारी दी थी। संजय पाठक ने वीडियो में दिख रही जानकारी के अनुसार माना कि शिक्षक का ये आचरण गंभीर कदाचरण की श्रेणी आ रहा है इस विषय में उन्होंने तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी से फोन पर बच्चों की शिक्षा से जुड़े विषय को गंभीरता पूर्वक लेते हुए आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि ने संपूर्ण विषय को तत्काल संज्ञान में ल...

प्लेन हादसे की पायलट शांभवी पाठक का कटनी से नाता

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार की सुबह भीषण विमान हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार समेत विमान में सवार 5 लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद जिस नाम की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह नाम है पायलट शांभवी पाठक का। शांभवी पाठक का कटनी से गहरा नाता है। शांभवी पाठक कांग्रेस के पूर्व विधायक सुनील मिश्रा की पुत्री की ससुराल पक्ष से भांजी लगती हैं। वे श्री मिश्रा की पुत्री की ननद की बेटी हैं। इस घटना के बाद पूर्व विधायक श्री मिश्रा का परिवार भी शोक में है। बताया जाता है कि हादसे का शिकार चार्टर्ड बिजनेस जेट उस वक्त लैंडिंग की प्रक्रिया में था और विमान की कमान कैप्टन शांभवी पाठक संभाल रही थीं। एविएशन सेक्टर में एक होनहार और प्रशिक्षित पायलट के रूप में पहचानी जाने वाली शांभवी का करियर, ट्रेनिंग और प्रोफेशनल प्रोफाइल अपने आप में बेहद मजबूत मानी जाती थी। भारत में हुई शुरुआती पढ़ाई जानकारी के मुताबिक कैप्टन शांभवी पाठक की शुरुआती शिक्षा भारत में ही हुई थी। उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से एयरोनॉटिक्स और एविए...

महापौर श्रीमती सूरी की पहल पर निगम कार्यालय में पहली बार आयोजित हुई महापौर जनसुनवाई, 26 शिकायतों एवं समस्याओं को सुनकर त्वरित निराकरण के निर्देश, 9 प्रकरणों पर हुई कार्यवाही

कटनी (प्रबल सृष्टि) - जनोन्मुखी और जवाबदेह प्रशासन के साथ जनसमस्याओं का पूरा संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध तरीके से निराकरण कराने के उद्धेश्य से  महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की अभिनव एवं संवेदनशील पहल पर मंगलवार 27 जनवरी 2026 को नगर निगम के एमआईसी कक्ष में पहली बार महापौर जनसुनवाई आयोजित की गई।     जनसुनवाई में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा स्वयं उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याएं पूरी गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समस्या का समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था आईएचएसडीपी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, अतिक्रमण, ड्रेनेज, पात्रता पर्ची, सहित नगर विकास से जुड़ी कुल 26 आवेदनों एवं समस्याओं पर सुनवाई की जाकर 9 प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही कराते हुए मौके पर ही प्रमाणपत्र का वितरण किया गया। इस दौरान बिना आवेदन समस्याओं के निराकरण हेतु पहुंचे नागरिकों को आवेदन लिखने की सुविधा भी महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के निर्देश पर प्रदान की गई।    ज...

उद्योगपति ने दोबारा बनाई थी दीवार, प्रशासन ने तुड़वाई, कटनी सिविल लाईन में बैंक की जमीन पर अवैध कब्जा हटा

कटनी (प्रबल सृष्टि ) जिले के सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित की जमीन पर एक बार फिर अवैध कब्जे का प्रयास सामने आया है। स्वयं को जमीन का मालिक बताने वाले बी.डी. गौतम ने दूसरी बार रेडीमेड सीमेंट की दीवार खड़ी कर कब्जा करने की कोशिश की। सूचना पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार और नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते ने इस दीवार को ध्वस्त कर दिया। लगभग एक माह पहले भी भूमि सीमांकन के तुरंत बाद बी.डी. गौतम द्वारा दीवार बनाकर कब्जा किया गया था। तब बैंक अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद इसे हटवा दिया गया था। उस समय स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि जब तक भूमि विवाद का विधिवत निराकरण नहीं हो जाता, तब तक संबंधित व्यक्ति जमीन पर कोई निर्माण या कब्जा नहीं करेगा। इसके बावजूद दोबारा कब्जे का प्रयास किया गया। कटनी कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल लाइन स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित जबलपुर की इस भूमि को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। यह भूमि पटवारी हल्का नंबर 45 के अंतर्गत खसरा नंबर 1097/3, 1099/1 एवं 1090/3 में दर्ज बताई जा रही है। राजस्व अधिकारियों के अनुसार, सीमांकन के बाद रिकॉर्ड में यह ...

77 वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

 

विद्युत कंपनियों के मुख्यालय में प्रदेश के ऊर्जा सचिव विशेष गढ़पाले ने किया ध्वजारोहण, हर नागरिक और हर उद्योग को विश्वसनीय, स्वच्छ और किफायती बिजली उपलब्ध कराना हमारा संकल्प

जबलपुर (प्रबल सृष्टि) मध्यप्रदेश की बिजली कंपनियों के मुख्यालय में 77 वे गणतंत्र दिवस समारोह में प्रदेश के ऊर्जा सचिव व एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंध संचालक विशेष गढ़पाले ने पाण्डुताल मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर परेड की सलामी ली। उन्होंने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि मध्यप्रदेश के लिए वर्ष 2025-26 में ऊर्जा के क्षेत्र में ऐसे निर्णय लिए गए हैं, जो न केवल वर्तमान की आवश्यकताओं को पूरा करते हैं, बल्कि आने वाले दशकों की बढ़ती मांगों के अनुरूप मजबूत आधारशिला तैयार करते हैं। इसका लक्ष्य स्पष्ट है—हर घर, हर खेत और हर उद्योग को गुणवत्तापूर्ण, निर्बाध और किफायती बिजली उपलब्ध कराना। इसी भावना एवं लक्ष्य से प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र में बीते वर्षों में योजनाओं, संरचनात्मक सुधारों, तकनीकी उन्नयन, निवेश संवर्धन और उपभोक्ता हित को केंद्र में रखते हुए कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। आने वाले वर्षों में प्रदेश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरी क्षमता से पूरा करते हुए हर नागरिक और हर उद्योग को विश्वसनीय, स्वच्छ और किफायती बिजली उपलब्ध कराना हमारा संकल्प है और इसी संकल्प को यथार्थ में बदलने हेतु प...

जिले भर में हर्षोल्‍लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस, आन-बान और शान से लहराया तिरंगा

कटनी (प्रबल सृष्टि )-  राष्ट्र का  7 7 वां गणतंत्र दिवस जिलेभर में हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। गणतंत्र दिवस का जिले का मुख्य समारोह यहां झिंझरी स्थित पुलिस लाइन मैदान में आयोजित किया गया। जहां मुख्‍य अतिथि कलेक्‍टर  आशीष तिवारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। कलेक्‍टर श्री तिवारी और पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्‍वकर्मा ने खुली सफेद जिप्सी में परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन किया। इस मौके पर सशस्त्र बलों द्वारा हर्ष फायर किए गए एवं राष्ट्र धुन बजाई गई।   कलेक्‍टर श्री तिवारी ने हर्ष और उत्साह के प्रतीक तिरंगे के तीन रंगों के गुब्बारे मुक्त आकाश में छोड़ा। समारोह में प्लाटून द्वारा शानदार मार्च पास्ट किया गया। मार्च पास्ट में विशेष सशस्‍त्र पुलिस बल ,   जिला पुलिस बल पुरुष ,  जिला पुलिस बल महिला और जिला होमगार्ड बल सहित एन.सी.सी. और स्कूलों के प्लाटून शामिल थे। परेड का नेतृत्व परेड कमांडर श्रीमती संध्या राजपूत ने किया जबकि सेकंड इन कमांडर संजीव रावत थे। मुख्य अतिथि कलेक्‍टर ...

महापौर श्रीमती सूरी ने नगरवासियों को दी 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ

कटनी (प्रबल सृष्टि)- देश के 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर नगर की प्रथम नागरिक महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने समस्त नगरवासियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र, संविधान और देश की संप्रभुता का प्रतीक है। महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ भारतीय संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान करता है। यह दिन हमें हमारे अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे संविधान में निहित मूल्यों को अपने दैनिक जीवन में आत्मसात करें और राष्ट्रहित में कार्य करें।एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण तभी संभव है, जब प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए ईमानदारी से उनका निर्वहन करे। स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारा वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने नगरवासियों से शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने य...

ए मन मेरे, भक्ति से ही जीवन में सुख आएगा, अगर नहीं है भक्ति, तो फिर नीरस ही रह जाएगा, संत निरंकारी सत्संग भवन माधवनगर में रविवार के सत्संग कार्यक्रम में प्रचारक सुमन चावला जी ने विचार व्यक्त किए

कटनी ( मुरली पृथ्यानी ) संपूर्ण हरदेव वाणी का फरमान आया है कि ए मन मेरे, भक्ति से ही जीवन में सुख आएगा, अगर नहीं है भक्ति, तो फिर नीरस ही रह जाएगा। इस मन के लिए कहा गया कि ए मन, भक्ति से ही जीवन में रस आएगा, क्योंकि ये मन ही है जो नाच नचाता है और सद्गुरु की कृपा से सच्चे पातशाह ने जब मेहर किया, ये ब्रम्ह ज्ञान की दात हमारी झोली में डाली, पहले ही प्रण में तन, मन, धन निरंकार को समर्पित कर दिया। ये मन ही है जो इंसान को नाच नचाता है, ये मन ही डाँवा डोल करता है। कहा गया कि जीवन में रस आएगा ये नहीं कहा कि पल दो पल, कुछ मिनट, कुछ घंटे जीवन में रस आएगा। अगर नम्रता जीवन में है, पावनता जीवन में है, तो ये भक्ति का आनंद जीवन में बना रहता है, बरकरार रहता है। जब सतगुरु ने रहम किया ये ब्रम्ह ज्ञान हमारे जीवन में दिया, हमारी झोली में डाला तो ये आत्मा कह उठती है आनंद भया जदो सतगुरु में पाया। मुझे आनंद आ गया जब से मेरे जीवन में सतगुरु आया। इस ब्रम्ह ज्ञान को पाने के लिए देवी देवते भी तरसते हैं। इतना पावन ज्ञान सतगुरु ने हमारी झोली में डाला है। उक्त विचार संत निरंकारी सत्संग भवन माधवनगर में रविवार के सत...

कलेक्टर श्री तिवारी की अध्यक्षता में 'जनगणना 2027' हेतु जिला समन्वय समिति गठित, दो चरणों में होगी जनगणना

कटनी (प्रबल सृष्टि) - भारत की पहली 'डिजिटल जनगणना' (जनगणना 2027) के सफल संचालन और इसके सतत पर्यवेक्षण हेतु कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी आशीष तिवारी ने शासन के निर्देशानुसार 'जिला जनगणना समन्वय समिति' का गठन कर दिया है। दो चरणों में होगी जनगणना जनगणना-2027 देश की प्रथम डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें मोबाइल एप के माध्यम से डेटा संकलन किया जायेगा। जनगणना-2027 दो चरणों में संपन्न की जायेगी। जिसमें प्रथम चरण यथा मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य अप्रैल से सितंबर, 2026 के दौरान शासन से परामर्श उपरांत निर्धारित 30 दिनों की अवधि में कराया जाएगा और यह अवधि मध्यप्रदेश शासन के राजपत्र में प्रकाशित की जायेगी। द्वितीय चरण जनसंख्या गणना का कार्य फरवरी, 2027 में कराया जाएगा। जनगणना 2027 के लिए संदर्भ तारीख 1 मार्च, 2027 होगी, जिसका तात्पर्य यह है कि जनसंख्या के आंकड़े 1 मार्च, 2027 की स्थिति के अनुसार होंगे। जनगणना 2027 में प्रगणक मोबाईल का प्रयोग करते हुए मोबाईल एप के द्वारा परिवारों से डिजिटल रूप से आकड़े संकलित करेंगें। इसके अत...

परीक्षा काल में हो रहा ध्वनि प्रदूषण, माधवनगर पुलिस ने की कार्रवाई, दो डीजे सिस्टम जब्त

कटनी (प्रबल सृष्टि) थाना माधवनगर पुलिस ने बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत ध्वनि प्रदूषण नियमों की अवहेलना करने वाले दो अलग-अलग डीजे संचालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की है। रात्रि में निर्धारित समय के बाद तेज आवाज में डीजे बजाए जाने की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो डीजे सिस्टम जब्त किए तथा संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी प्रकरण दर्ज किए हैं। यह कार्यवाही श्रीमान अभिनय विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन, डॉ. संतोष डेहरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी एवं नेहा पच्चिसिया, नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे के नेतृत्व में संपन्न हुई। प्रथम कार्यवाही:- दिनांक 23 जनवरी, 2026 की रात्रि लगभग 12 बजे, दुगाड़ी नाला माधवनगर रोड स्थित एक मैरिज गार्डन पर कार्रवाई की गई। वहाँ डीजे संचालक कालू झामनानी पिता दीपचंद झामनानी, निवासी कैरिन लाइन द्वारा रात 10 बजे के बाद अत्यधिक तेज आवाज में डीजे बजाए जाने पर पुलिस ने 2 डीजे साउंड बॉक्स व एम्प्लीफायर जब्त किया। आरोपी के  विरुद्ध कोलाहल अधिनियम की धारा 15 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 223(बी) क...

आबकारी टीम पर हमले के तीन आरोपियों को माधवनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया

कटनी (प्रबल सृष्टि) थाना माधवनगर पुलिस ने गत दिवस रेड कार्यवाही करने पहुँची आबकारी टीम पर हमला करने वाले बंगला लाईन माधवनगर के आरोपियो को गिरफ्तार किया है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, डॉ संतोष डेहरिया अति. पुलिस अधीक्षक, नेहा पच्चिसिया नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधवनगर निरीक्षक संजय दुबे के नेतृत्व में की गई है। घटना का विवरण :-   22 जनवरी 2026 की शाम लगभग 7 बजे जिला आबकारी टीम उप निरीक्षक केशव प्रसाद उइके के नेतृत्व में बंगला लाईन में अवैध शराब पर कार्यवाही करने के लिए पहुँची थी तभी अचानक स्थानीय बंगला लाईन निवासी आरोपीगण द्वारा पत्थर, ईंटों से आबकारी टीम पर हमला कर दिया जिससे आबकारी टीम के तीन वाहन बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गये और पथराव से आबकारी टीम बाल बाल बच गयी। आबकारी उनि केशव प्रसाद उइके की रिपोर्ट पर थाना माधवनगर पर भारतीय न्याय सहिता की धारा- 132, 191(2), 324(4),125 के तहत अपराध पंजीबद्द किया गया है।  आरोपियो की गिरफ्तारीः- माधवनगर पुलिस व्दारा घटना के आरोपीगण 1. आकाश उर्फ राका वंशकार पिता लल्लू उर्फ रमेश ...

पूर्ण शासकीय मेडिकल कॉलेज की हो स्थापना, संदेहास्पद संस्था से अनुबंध हो निरस्त - दिव्यांशु मिश्रा अंशु, देखें वीडियो में

कटनी (प्रबल सृष्टि) कटनी की बहुप्रतीक्षित माँग शासकीय मेडिकल कॉलेज को लेकर एनएसयूआई एवं युवक कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव दिव्यांशु मिश्रा अंशु ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा एवं मुख्यमंत्री मोहन यादव को शिकायत पत्र कलेक्टर कटनी के माध्यम से सौंप कर अवगत कराया कि भारतीय जनता पार्टी के सांसद वीडी शर्मा एवं वर्तमान विधायक मुडवारा संदीप जायसवाल द्वारा जनता को झूठा मेडिकल कॉलेज का सपना दिखा कर पीपीपी मोड का लूट केंद्र कटनी में खुलवाने की व्यवस्था कर दी गई है। ज्ञात हो कि स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन जिसके साथ शासन का पीपीपी मोड के मेडिकल कॉलेज बनाने को लेकर अनुबंध हुआ है उसकी पारिवारिक संस्था आरकेडीएफ को एसटीएफ भोपाल ने फर्जी मार्कशीट प्रकरण में हिरासत में लेकर कार्यवाही की है, ऐसी स्थिति में यह संस्था किस तरह कटनी में मेडिकल कॉलेज बनाकर मरीजों का इलाज संजीदगी से कर पाएगी, इस संस्था द्वारा केवल शिक्षा का व्यापारीकरण किया जाएगा और जनता छल ली जाएगी। उन्होंने बताया हमारे द्वारा सरकार को विवेकानंद फाउंडेशन से हुए अनुबंध को निरस्त कर पूर्ण शासकीय मेडिकल कॉ...

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के सर्वाधिक संतुष्टिपूर्ण निराकरण पर गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होंगे जिले के 3 अधिकारी

कटनी (प्रबल सृष्टि) - सी.एम. हेल्पलाइन अंतर्गत वर्ष 2025-26 में आम जनता की शिकायतों का सर्वाधिक संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने पर कटनी जिले के तीन अधिकारियों को गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।           लोक सेवा प्रबंधन विभाग के जिला प्रबंधक दिनेश विश्‍वकर्मा ने बताया कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले इन अधिकारियों का चयन शासन स्‍तर से किया गया है। जिनमें नगरीय विकास एवं आवास विभाग की सब इंजीनियर श्रीमती मोना कारेरा, ऊर्जा विभाग के कनिष्ठ अभियंता, बड़वारा स्वामी प्रसाद यादव और गृह विभाग के अंतर्गत निरीक्षक, कोतवाली राखी पाण्डेय का नाम शामिल है। सत्यापन के बाद दिया जाएगा प्रशस्ति पत्र           लोक सेवा प्रबंधन विभाग के जिला प्रबंधक श्री विश्‍वकर्मा ने संबंधित विभागों (पुलिस अधीक्षक, नगर निगम आयुक्त और उर्जा विभाग के अधीक्षण यंत्री) को पत्र लिखकर इन अधिकारियों से संबंधित जानकारी मांगी है। ताकि सम्मान देने से पूर्व यह सुनिश्चित किया जा सके कि संबंधित अधिक...

छोटे-बड़े दुकानदारों के हित में बने चौपाटी का स्वरूप, गुणवत्ता सर्वोपरि - महापौर, कहा चौपाटी केवल व्यापारिक केंद्र न होकर शहरवासियों के लिए एक सुव्यवस्थित, आकर्षक एवं सुरक्षित सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित की जानी चाहिए

कटनी (प्रबल सृष्टि) शहर के सौंदर्यीकरण एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में निर्माणाधीन नवीन चौपाटी का बुधवार 21 जनवरी को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने मेयर इन काउंसिल सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने निर्माण कार्यों की बारीकी से समीक्षा करते हुए मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। महापौर ने चौपाटी के ड्राइंग एवं डिज़ाइन का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि चौपाटी में प्रस्तावित दुकानों का निर्माण इस प्रकार किया जाए, जिससे छोटे एवं बड़े दोनों प्रकार के दुकानदारों को व्यापार करने में समान सुविधा प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि चौपाटी केवल व्यापारिक केंद्र न होकर शहरवासियों के लिए एक सुव्यवस्थित, आकर्षक एवं सुरक्षित सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित की जानी चाहिए। निरीक्षण के दौरान महापौर ने निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष बल देते हुए कहा कि सभी कार्य निर्धारित मानकों एवं नियमों के अनुरूप ही किए जाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार क...