Skip to main content

ग्रामीण अंचलों का विकास शासन की प्राथमिकता - प्रियव्रत सिंह

कटनी - प्रदेश के ऊर्जा मंत्री और कटनी जिले के प्रभारी मंत्री  प्रियव्रत सिंह ने कहा कि आदिवासी बाहुल्य अंचल और ग्रामीण क्षेत्रों का समुचित विकास राज्य शासन की प्राथमिकता है। बड़वारा के महाविद्यालय में पोस्ट ग्रेज्युएट कोर्स भी प्रारंभ करने के प्रयास किये जायेंगे। प्रभारी मंत्री  कटनी जिले के बड़वारा तहसील मुख्यालय में 381 लाख 41 हजार रुपये की लागत से नवनिर्मित महाविद्यालय भवन के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक विजय राघवेन्द्र सिंह ने की। इस मौके पर कलेक्टर शशिभूषण सिंहपुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवारठाकुर गुमान सिंहपद्मा शुक्ला सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
         
   प्रभारी मंत्री  ने कहा कि किसान और ग्रामीण क्षेत्रों का विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जय किसान फसल ऋण माफी योजना में कटनी जिले के 23 हजार से अधिक किसानों का कर्जा माफ किया जा चुका है। क्षेत्र के विकास के साथ ही दूसरी प्राथमिकता युवाओं को रोजगार देना है। युवाओं का युवा स्वाभिमान योजना में पंजीयन कर रोजगार दिया जा रहा है। वहीं उद्योगों के निवेश की शर्त रखी है कि उन्हें स्थानीय युवाओं को 70 प्रतिशत स्थानीय रोजगार देना होगा।
           
 प्रभारी मंत्री ने कहा कि ढीमरखेड़ा क्षेत्र में नया 132 केवी उपकेन्द्र बनेगा। जिसका लाभ बड़वारा क्षेत्र की जनपता को भी मिलेगा। उन्होने कहा कि क्षेत्रीय विधायक की मांग अनुसार महाविद्यालय में पोस्ट ग्रेज्युएट कोर्स खोलने और गर्ल्स स्कूल की बाउण्ड्री का कार्य कराया जायेगा।
            क्षेत्रीय विधायक  विजयराघवेन्द्र सिंह ने कहा कि महाविद्यालय के खुलने से उच्च शिक्षा के द्वार सहित लम्बे अर्से बाद बड़वारा क्षेत्र में विकास की आशा जागी है। उन्होने बताया कि बड़वारा की खराब हो चुकी सड़कें स्वीकृत हो गई हैं। शीघ्र कार्य प्रारंभ होगा। उन्होने कटनी में मेडिकल कॉलेज खोलनेबड़वारा में रैन बसेराबस स्टेण्डसुलभ कॉम्प्लेक्स निर्माण की ओर प्रभारी मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया। कार्यक्रम को ठाकुर गुमान सिंह और पद्मा शुक्ला ने भी संबोधित किया।

Comments