Skip to main content

प्रतिभावान खिलाडियों को सुविधाएँ देगी मध्य प्रदेश सरकार - कटनी जिले से तीन खिलाडियों के नाम

कटनी - राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावान खिलाडियों की  प्रतिभा अक्सर धन की कमी की वजह से उस मुकाम  तक नहीं पहुच पाती , जहाँ पहुचने  का उनका हक  होता है इस कमी पर विचार करते  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  ने एक निर्णय लेकर प्रतिभावान खिलाडियों के लिए एक अलग कोष की स्थापना कर दी है जिससे किसी  भी प्रतिभावान खिलाडी की प्रतिभा धन की कमी की वजह बाधित  न  हो .   खेल एवं कल्याण विभाग के जरिये ऐसे खिलाडियों को सभी उचित सुविधाएँ उपलब्ध कराने प्रयास शुरू भी कर दिए गए है . इसी क्रम में कटनी जिले से तीन प्रतिभावान खिलाडियों  के  नाम का चयन कर शासन  को  जिला कलेक्टर  अशोक  कुमार सिंह ने भेज दिए है  ( १ ) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मात्र  दस साल की उम्र में  कटनी सहित पूरे प्रदेश का नाम रोशन करने वाले शतरंज खिलाडी अंशुमान सिंह ने तीन पदक हासिल  है और अभी भी अंशुमान दुबई में चल रही अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में खेल रहे है   मात्र छोटी सी उम्र में अंशुमान  चौथी बार विदेश में जाकर खेल रहे है और उन्हें खेल व युवा कल्याण विभाग संचालक शैलेन्द्र श्रीवास्तव पुरस्कार से सम्मानित भी कर चुके है ( २) छोटी सी उम्र के  अंशुमान सिंह को  कोच  करने वाले निखिलेश जैन खुद एक बहुत अच्छे शतरंज खिलाडी है , और उन्होंने भी कई पदक शतरंज जैसे जटिल   खेल में हासिल किये है ( ३ )   अंतर्राष्ट्रीय शतरंज में एक और खिलाडी अक्षत खम्परिया ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है और कई मैडल भी हासिल किये है .
अन्य खेल प्रतिभाओ के लिए भी यह अवसर है  और युवा व खेल कल्याण विभाग  ऐसे हर प्रतिभावान खिलाडियों की मदद शासन के निर्णय अनुसार करने को तैयार है . मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा जिस तरह से  प्रतिभावान खिलाडियों के बारे में सोचा जा रहे उससे तो यही लगता है की आने वाले समय में प्रदेश का नाम खेल की दृष्टि से कही से कमजोर नहीं होगा  

Comments