खाद्य सुरक्षा विभाग ने देश भंडार, गोलू रेस्टोरेंट, बीकानेर मिष्ठान भंडार और कोजी स्वीट्स से मिठाई, खोया और नमकीन के नमूने लिए, प्रयोगशाला जांच के बाद तय होगी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता,अमानक पाए जाने पर होगी वैधानिक कार्रवाई
कटनी (प्रबल सृष्टि) त्योहारों और बढ़ती खाद्य खपत के बीच नागरिकों को सुरक्षित, शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में निगरानी और नमूना कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जा रहे हैं। इसी अभियान के तहत विभागीय टीम ने कटनी शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। सुभाष चौक स्थित देश भंडार में निरीक्षण के दौरान मिलावट की आशंका के चलते मैगज लड्डू, बूंदी लड्डू, खोया, सेलिब्रेशन पैक, सोनपापड़ी और कलाकंद के नमूने लिए गए। वहीं हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित गोलू रेस्टोरेंट से लड्डू, नमकीन और काजू कतली के नमूने संकलित किए गए। स्टेशन रोड स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार से कलाकंद, खोया और खोया पेड़ा के नमूने लिए गए। इसी क्षेत्र में स्थित कोजी स्वीट्स के निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता को लेकर संदेह उत्पन्न होने पर लड्डू, बूंदी लड्डू और नमकीन के नमूने नियमानुसार लिए गए। लैब रिपोर्ट बताएगी खाद्य पदार्थों की वास...