Skip to main content

Posts

जनवरी माह की संत निरंकारी पत्रिका में भक्ति पर बल दिया गया है, सकारात्मक भाव युक्त भक्ति, आनंदमय है भक्ति, भक्ति में गुरु महिमा, भक्ति में समर्पण भाव, प्रेमाभक्ति की अवस्था, नवधा भक्ति, प्रभु को पाना भक्ति है, दिव्य जीवन प्रेमाभक्ति से सहित सभी लेख आदि पठनीय है

कटनी ( मुरली पृथ्यानी ) जनवरी माह की संत निरंकारी पत्रिका के संपादकीय में भक्ति पर बल दिया गया है, यहां संपादक हरजीत निषाद कहते हैं प्रभु को पाना भक्ति है, भक्तों के लिए यह पंक्ति भक्ति का उत्तम सूत्र है। जो प्रभु को गुरु कृपा से पा गया वह धन्य हो गया। वह भक्ति की बूंद नहीं भक्ति का महासागर पाकर गोते लगाने लगा। जो तुम हो वही मैं हूं, जैसे शब्द फिर शास्त्र-वाक्य नहीं रह जाते बल्कि जीवन में समाहित होकर जीवन को ही बदल देते हैं। भक्ति मार्ग की सबसे बड़ी बाधा बाहर नहीं भीतर ही है, काम, क्रोध, मद-लोभ, मोह अहंकार का पूरा साम्राज्य अन्तर्मन के साथ छल करता है। गुरु ही इनसे छुड़ाता है इसीलिए भक्तों ने गुरु को गोविन्द से बड़ा कहा। संपादक हरजीत जी लिखते हैं संसार में तरह-तरह से भक्ति की जाती है। प्रभु को सर्वत्र मानकर प्रभु की आराधना की जाती है पर गुरु से मिलने वाली दिव्य दृष्टि के बिना, चर्म चक्षु जो दिखाते है उतना ही देखा-सुना-समझा जाता है। आन्तरिक आंखे खुलें तो ब्रह्म का विराट स्वरूप नज़र आए वरना युद्ध भूमि में खड़े अर्जुन की तरह केवल युद्ध स्थल, सेनाएं, कौन अपना, कौन पराया आदि ही दिखेगा। जीवन...

नजूल भूमि पर अवैधानिक अनुमति के आधार पर न हो निर्माण, कलेक्टर श्री प्रसाद ने नगरीय निकायों को दिए निर्देश - कहा नजूल निर्वर्तन निर्देशों का करें पालन

कटनी ( प्रबल सृष्टि  ) -  राज्य शासन की दखलरहित या नजूल भूमि पर अवैधानिक अनुमति के आधार पर किसी भी प्रकार का निर्माण नहीं होना चाहिए। कलेक्टर अवि प्रसाद ने शुक्रवार को निर्देश जारी कर इस संबंध मे राज्य शासन द्वारा दिये गए निर्देशों के तहत  जिले के नगर निगम और नगर परिषदों को इसका पालन करने की हिदायत दी है।              कलेक्टर श्री प्रसाद ने आयुक्त नगर निगम कटनी सहित विजयराघवगढ ,  बरही एवं कैमोर के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों और सहायक संचालक नगर तथा ग्राम निवेश को नजूल निर्वर्तन निर्देश  2020   के तहत वर्णित प्रावधानों और दायित्वों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।            नजूल निर्वर्तन निर्देश के तहत स्थानीय निकाय और नगर तथा ग्राम निवेश विभाग के अधिकारियों को यह दायित्व दिया गया है कि वे यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके द्वारा जारी की जाने वाली अनुमति के आधार पर किसी ऐसे भूखंड पर निर्माण नहीं हो जाये जो धारक द्वारा धारित न होकर राज्य शासन की द...

माधवनगर स्थित फिन केयर स्माल फाइनेंस बैंक शाखा ने की 20 महिलाओं के नाम पर धोखाधड़ी, कलेक्टर ने कार्यवाही हेतु रिजर्व बैंक और आयुक्त संस्थागत वित्त को लिखा पत्र

कटनी ( प्रबल सृष्टि  ) -  कलेक्टर अवि प्रसाद ने समदडिया सिटी माधवनगर स्थित  फिन केयर स्माल फाइनेंस बैंक शाखा द्वारा  20   महिलाओं के नाम से फर्जी ऋण स्वीकृत कर उनके खातों से राशि आहरण कर  20   ग्रहिताओं के साथ की जा रही धोखा धड़ी के मामले को गंभीरता से लेते हुए बैंक द्वारा की गई अनियमितता की जानकारी राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति ,  मुख्य महाप्रबंधक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और आयुक्त सह संचालक संस्थागत वित्त को दी है।              कलेक्टर द्वारा फिन केयर स्माल फाइनेंस बैंक की धोखाधड़ी मे संलिप्तता संबंधी लिखे पत्र के बाद आयुक्त संस्थागत वित्त स्वनिल वानखेडे ने भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निर्देशक भोपाल को पत्र लिखा है। ये है मामला              ग्राम लखाखेरा थाना व तहसील बड़वारा के  6   शिकायतकर्ताओं ने कलेक्टर श्री प्रसाद को बताया कि  फिन केयर स्माल फाइनेंस बैंक समदडिया सिटी माधवनगर कटनी मे बैंक के कर्मचारियों द्वारा आवे...

संतकंवरराम वार्ड में 19 लाख की लागत से सीसी रोड/नाली निर्माण के भूमिपूजन में माधवनगर वासियों ने महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी का किया जोरदार अभिनंदन, माधवनगर का समुचित विकास भी करेगें,माधवनगर वासियों भाईयों के साथ अन्याय नहीं होने देगे-महापौर

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) नगर पालिक निगम महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी ने आज 14 मार्च को संतकंवरराम वार्ड क्रमांक 42 में 19 लाख की लागत से सीसी रोड/नाली निर्माण का भूमि पूजन स्थानीय पार्षद गोविंद चावला, पूर्व जिलाध्यक्ष चमन लाल आनंद, पार्षद सीमा श्रीवास्तव, ईश्वर बहरानी, बागीश आनंद, पीताम्बर टोपनानी पूर्व पार्षद राजू माखीजा की गरिमामयी उपस्थिति में बडे हर्षोल्लास के साथ किया। महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी द्वारा भूमि पूजन भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिलाध्यक्ष चमनलाल आनंद से कराया।।संत कंवरराम वार्ड में महापौर श्रीमति सूरी के सफल कार्यकाल की सराहना करते हुये उत्साहित वार्ड वासियों ने महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी का पुष्प गुच्छों से जोरदार हार्दिक अभिनंदन  किया तथा महापौर जिंदाबाद के नारे लगाये। इस मौके पर महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी ने वार्ड वासियों से कहा कि माधवनगर वासियों के लिये भाजपा की सरकार में निगम द्बारा विकास और बुनियादी सुविधाओं के लिये कोई कमी नहीं होने दी जायेगी साथ ही माधवनगर वासियों के प्रति अन्याय पूर्ण कार्यवाही और दबाव पूर्ण नीतियों को बर्दाश्त नहीं किय...

देश भंडार से वसूली गई भू-राजस्व की एक करोड़ रूपये की बकाया राशि, शेष बकाया राशि जमा करने के लिए डेढ़ माह की मोहलत

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) - जिला प्रशासन ने आज बुधवार को सुभाष चौक स्थित देश भंडार प्रतिष्ठान से 1 करोड़ रूपये की बकाया भू- राजस्व राशि की वसूली की। साथ ही शेष बकाया राशि जमा करने के लिए डेढ़ माह की मोहलत दी गई। कलेक्टर अवि प्रसाद ने बीते रविवार को अवकाश दिवस मे वित्तीय वर्ष समाप्ति के मद्देनजर राजस्व वसूली की समीक्षा कर वसूली कार्य मे तेजी लाने के निर्देश दिए थे। कलेक्टर के निर्देश के बाद जिले भर में इसके लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कटनी श्री प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि 67 प्रतिष्ठानों और संस्थाओं से भू- राजस्व की 5 करोड़ 75 लाख रूपये की बकाया भू- राजस्व राशि की वसूली की जानी है। इसमे से 75 लाख रूपये की वसूली पहले ही कर ली गई र्है जबकि बुधवार को 1 करोड रूपये की बकाया भू- राजस्व की वसूली भी हो गई है। शेष संस्थाओं और प्रतिष्ठानों से भी आग्रह किया गया है कि वे अगले तीन दिन के भीतर बकाया भू - राजस्व जमा कर दें। श्री मिश्रा ने बताया कि डायवर्सन वसूली की भी 40 लाख रुपये की वसूली अब तक की जा चुकी है। श्री मिश्रा के नेतृत्व मे अधिकारियों की टीम ने बुधवार को देश भ...

अवैध कब्जा धारियों पर होनी चाहिए नियमानुसार कार्रवाई, जिनके पास पट्टे उन पर बिना नोटिस बिना जानकारी के कार्रवाई किया जाना गलत - महापौर

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) माधव नगर में एसडीएम प्रदीप मिश्रा की अगुवाई में आज मंगलवार सुबह की गई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जानकारी स्थानीय लोगों के द्वारा दिए जाने के बाद महापौर प्रीति संजीव सूरी भी कार्रवाई स्थल पर पहुंची थीं। महापौर प्रीति संजीव सूरी ने कार्यवाही कर रहे अधिकारियों को नियम विरुद्ध तरीके से कब्जा कर रहे लोगों के खिलाफ नियम अनुसार कार्यवाही करने के लिए कहा। इस दौरान महापौर श्रीमती सूरी ने अधिकारियों से बात करते हुए कहा कि जिन लोगों के पास पट्टे है और उन्होंने निर्माण के लिए नगर निगम में आवेदन दे रखे हैं उनके निर्माण कैसे बन गए तब अधिकारी कहा थे जब निर्माण हो रहा था  बल्कि जिनके पास कोई दस्तावेज नहीं और वे लोग अवैध रूप से कब्जा कर रहे हैं, उनके निर्माण को तत्काल ही हटाने की कार्यवाही होनी चाहिए। महापौर प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि गंगाराम कटारिया एवं एक अन्य निर्माणकर्ता के पास पट्टा है और उनके द्वारा नक्शे के लिए नगर निगम में आवेदन भी किया है, ऐसे में उनके पक्के बनाए निर्माण को तोड़ा जाना बिना सूचना के सुबह सात बजे पहुंच कर तोड़ने की कार्यवाही करना न्याय संगत नहीं है...

प्रशासन ने हटाया नजूल भूमि से अतिक्रमण

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) आज सुबह मंगलवार को प्रशासनिक अमला माधवनगर में समदड़िया सिटी के सामने किए जा रहे निर्माण को हटाने पहुँचा जिसके बाद कुछ विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। मौके पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी भी पहुँची थीं। प्रशासन ने हटाया नजूल भूमि से अतिक्रमण जिला प्रशासन ने आज मंगलवार को नजूल भूमि ग्राम पडरवारा खसरा नंबर 33 के अंश भाग से अतिक्रमण को कार्रवाई कर हटा दिया गया है। इस दौरान एसडीएम प्रदीप कुमार मिश्रा, तहसीलदार बीके मिश्रा और नायब तहसीलदार शशिभूषण सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा। प्राप्त जानकारी अनुसार इस शासकीय नजूल भूमि पर गंगाराम कटारिया निर्माण कर्ता लालचंद कारडा 4 हजार 480 वर्गफुट क्षेत्र तथा चंद्रलाल कटारिया 676 वर्गफुट और पंकज आहूजा का 11 हजार वर्गफुट अतिक्रमण प्रशासन ने हटा दिया है। यह मामला पुनर्वास सीट नंबर 2 प्लॉट नंबर 292 है। गौरतलब है कि यह मामला कई दिनों से मीडिया की सुर्खियां बना हुआ था।

अमानक, मिथ्याछाप और मिलावटी खाद्य सामग्री के विक्रय व संग्रहण पर, चार प्रतिष्ठानों पर 2.25 लाख का जुर्माना

कटनी (प्रबल सृष्टि) - जिले मे मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा कार्यवाही का सिलसिला सतत रूप से जारी है। जिसमे प्रतिष्ठानों को सील करने, लाइसेंस व पंजीयन निलंबित करने सहित दांडिक कार्यवाही निरंतर जारी की जा रही है। इसी क्रम मे न्याय निर्णायक अधिकारी व अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्रीमती साधना कमलकांत परस्ते ने अमानक, मिथ्याछाप और मिलावटी खाद्य सामग्री के विक्रय व संग्रहण पर 4 प्रतिष्ठानों के संचालकों पर समेकित रूप से दो लाख 25 हजार रुपये का आर्थिक दण्ड लगाया गया है। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेश में अर्जित अनुचित लाभ एवं उल्लंघन की पुनरावृत्ति को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 एवं नियम 2011 के तहत कार्यवाही करते हुए आवेदक बच्चाराम तीर्थानी पिता भोजराज तीर्थानी उम्र 52 वर्ष निवासी सिंधी कैंप फर्म मेसर्स भेजराज मंधनदास गोदम सिंधी स्कूल के पास नई बस्ती को अवमानक एवं मिथ्याछाप अजवाइन तथा करायल का संग्रहण विक्रय करना तथा निर्माता की जानकारी नहीं दिये जाने पर एक लाख रूपये के आर्थिक दंड से दंडित किया गया है। इसी तरह एक अन्य प्रकरण मे अनावेदक ...

सतगुरु सारे के सारे गुण गुरसिख में समाहित कर देता है .. पारस लोहा कंचन करें गुरु करे आप समान ..गुरसिख अपना अस्तित्व मिटा देता है .. संत निरंकारी सत्संग भवन माधवनगर में रविवार के सत्संग में हरदेव वाणी के शब्द पर महात्मा विजय रोहरा जी ने विचार व्यक्त किए

कटनी ( मुरली पृथ्यानी ) किसी महात्मा का संग कराकर किसी महात्मा की याद कराकर डोर खींच लेते हो अपने कदमों में, ये और कुछ नहीं तेरी रहमत के सदके ही ये संगत मिल रही है, तेरी रहमत के सदके ही ये सेवाएं मिल रही है, ब्रह्म ज्ञानी संतों की सभा में बैठकर कि इन सूफी संतों के चरणों में बैठे हैं। सूफी संत उसे ही कहते हैं जिसका नाता इस निरंकार प्रभु, अल्लाह, वाहे गुरु, परमात्मा से रिश्ता होता है। आप सब सूफी संत हैं और एक-एक सूफी संत की जब निगाह पड़ती है सहज में ही आशीर्वाद मिल जाते हैं। सच्चे पातशाह ने जब यह ज्ञान दे लिया अमोलक दात हमारी झोली में डाली तो हमारा नाता इस प्रभु परमात्मा से जुड़ा है। जिन्होंने इस प्रभु को जान लिया है इससे इकमिक हो गए हैं सब के भले की कामना अपने जीवन में रखता है, सतगुरु सारे के सारे गुण गुरसिख में समाहित कर देता है, पारस लोहा कंचन करें गुरु करे आप समान यह गुरु की दयालता होती है। उक्त विचार संत निरंकारी सत्संग भवन माधवनगर में रविवार के सत्संग में हरदेव वाणी के शब्द पर विचार करते हुए महात्मा विजय रोहरा जी ने उपस्थित साध संगत के समक्ष व्यक्त किए। उन्होंने कहा गुरसिख का मन न...

बीकानेर मिष्ठान्न भंडार अहमदनगर के विरुद्ध कुठला थाना में दर्ज हुई एफआईआर

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) मिलावटखोरों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के कलेक्टर श्री अवि प्रसाद से प्राप्त निर्देश के बाद शनिवार की देर शाम खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी ने कुठला पुलिस थाना पहुंच कर बीकानेर मिष्ठान्न भंडार अहमदनगर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया। कुठला थाना में धारा 269 भादवि और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 56 के तहत प्राथिमिकी दर्ज की गई है। मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत बीकानेर मिष्ठान भण्डार के अहमदनगर कुठला कटनी स्थित कारखाने का संयुक्त जांच दल द्वारा  आज शनिवार को निरीक्षण किया गया था। जांच दल को मौके पर कारखाने में अत्यधिक गंदगी में मिठाइयों का निर्माण, संग्रह एवं विक्रय करते पाए जाने एवं डीप फ्रीजर जो कि जंग लगा हुआ, अस्वच्छ, बदबूदार पाया गया इसमें दूध एवं मावा रखा पाया गया । जिसका उपयोग मिठाइयां बनाने में करना पाया गया। ऐसी स्थिति में आम 'जन जीवन के स्वास्थ्य के लिए संकटपूर्ण हो सकता है और संक्रमण फैलने की संभावना है। मौके पर मिल्क केक एवं मीठा मावा विक्रय के लिए संग्रह कर रखे हुए पाए गए। जिसका, संदेह के आधार पर नमूना जांच हेतु लिया जाकर राज्य...