Skip to main content

Posts

बाबा माधवशाह चिकित्सालय में तीन दिवसीय विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन, 1100 से अधिक जनों ने कराए रजिस्ट्रेशन

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) परम श्रद्धेय हरिराया सतगुरु सांंई ईश्वरशाह साहिब जी के प्रेरणा एवं आशीर्वाद से बाबा माधवशाह चिकित्सालय में नि: शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन 13-9-2023 को किया गया। जिसका शुभारम्भ हाजिरां हुजूर सतगुरु बाबा ईश्वरशाह साहिब जी के कर कमलों से हुआ। आपजी ने मानव समुदाय के लिए पावन संदेश मानव सेवा ही सच्चा धर्म है और सभी प्राणी एक हरेमाधव प्रभु का ही अंश हैं उसे कर्म का बोझ करने के लिए नित्य सत्कर्म, निष्काम परमार्थ सेवाएं करते रहना चाहिए। इस महान उपदेश पर चलकर सतगुरु साहिबान जी के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से माधवनगर कटनी स्थित बाबा माधवशाह चिकित्सालय में जनकल्याण हेतु अनेक निःशुल्क शिविरों का आयोजन होता रहता है। जिसमें जनरल चैकअप से लेकर ऑपरेशन एवं दवाई वितरण आदि निःशुल्क रहते हैं। इसी क्रम में दिनांक 13 सितम्बर 2023 को हाजिरां हुजूर बाबाजी की दया मेहर से विशाल तीन दिवसीय निःशुल्क नेत्र शिविर का अयोजन किया गया, जिसमें दोपहर 1 बजे तक 750 से अधिक माताएं एवं 350 से अधिक भाई रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं व और भी रजिस्ट्रेशन होने हैं। रजिस्ट्रेशन के पश्चात् हुए चेकअप में चिकित्सकों की...

सांसद तनखा के माध्यम से युवा कांग्रेस ने स्वीकृत कराया पानी का टैंकर एवं हैंडपंप, पत्रकार वार्ता कर अंशु मिश्रा ने लगाये भाजपा के जनप्रतिनिधियों पर आरोप

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) लगातार पिछले लंबे समय से युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंशु मिश्रा कटनी की जनता की मूल समस्याओं से राज्य सभा सदस्य विवेक तनखा को अवगत कराते रहते है व समय समय पर माँग पत्र सौप कर जनमानस हेतु सुविधाएँ मुहैया कराते है। विगत कुछ दिन पूर्व सुदर्शन समाज कटनी के कार्यक्रम में समाज द्वारा ज़िला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंशु मिश्रा को भवन के आस पास पानी की समस्या से अवगत कराया था,जिसपर उनके द्वारा श्री तनखा से आग्रह कर नगर निगम कटनी को 1,20,000 की राशि हैंड पम्प खनन हेतु स्वीकृत की गई है। साथ ही ग्राम वसियों की माँग पर मुडवारा की ठिटवारा पंचायत को 1,56,733 रुपए की लागत से पानी का टैंकर,एवं कैलवारा खुर्द पंचायत को 1,20,000 की राशि हैंडपम्प खनन हेतु स्वीकृत की है। उक्ताशय की जानकारी अंशु मिश्रा द्वारा पत्रकार वार्ता कर दी गई,उन्होंने कहा कटनी भाजपा के जनप्रतिनिधियों की आपसी गुटबाज़ी का ख़ामियाज़ा जनता भुगत रही है,प्रदेश में जल्द सुशासन वाली कमलनाथ सरकार भारी बहुमत के साथ बनेगी।भाजपा  सरकार पर चुनाव आते ही झूठी घोषणाएँ करने का आरोप भी लगाया,उन्होंने कहा की अवैध कालोनियों को वैध करने...

शरीर की छोटी सी हड्डी भी दुर्घटनाओं में टूट जाए तो महीनों आदमी सीधा नहीं हो पाता, नुकसान इससे बहुत हो रहा है

कटनी ( मुरली पृथ्यानी ) सड़क पर सुरक्षित यातायात एक बहुत बड़ी उपलब्धि होती है अगर ऐसा नहीं है तो रोज ही लोग वाहनों की टक्कर से घायल होते हैं कई बार बात मृत्यु होने तक पहुंच जाती है। सड़क पर हादसों की वजह से पीड़ित लोग महीनों  बिस्तर पर पड़े रह जाते हैं और उनका यह कष्ट कोई नहीं समझ पाता कई बार अपंगता तक हो जाती है। जिससे आदमी के जीवन घर गृहस्थी पर फर्क पड़ जाता है और यह उसके नजदीक वाले ही समझ पाते हैं। जहां ठोकर हुई जिस ने टक्कर मारी वह सिर्फ एक आंकड़ा भर बनकर रह जाता है लेकिन नतीजा बहुत गंभीर होता है। शरीर की छोटी सी हड्डी भी अगर इन दुर्घटनाओं में टूट जाए तो महीनों आदमी सीधा नहीं हो पाता इसका सबसे बड़ा कारण है सड़क पर लापरवाही और बेलगाम तरीके से वाहनों को भगाना। पुलिस की डायरी रोज ही ऐसे हादसों से भरती रहती है कहीं कोई दो पहिया वाहन किसी को टक्कर मार रहा है कहीं कार, ट्रक, डंपर किसी को चोट पहुंचा रहा है इसके बाद के परिणाम बेहद गंभीर हो जाते हैं। अस्पताल का खर्चा, एक्स-रे और अगर किसी के साथ कोई नहीं है तो अकेला ही पड़ा रहता है अस्पतालों में। उसके परिवार वाले दुख समस्या परेशानी उठात...

बेशकीमती पट्टे की जमीन की अदला -बदली के लिए पट्टाधारी ने प्रस्तुत किया था आवेदन, बेची गई सरकारी जमीन को शासकीय दर्ज करने न्यायालय कलेक्टर ने दिया अंतरिम आदेश

कटनी ( प्रबल सृष्टि  )-  शासन से पट्टे पर कृषि कार्य हेतु प्राप्त ग्राम मझगवां स्थित एक जमीन के खरीद फरोख्त के प्रकरण में न्यायालय कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा सभी तथ्यों का सूक्ष्म अवलोकन कर बिना सक्षम अनुमति के भूमि विक्रय कर भू राजस्व संहिता के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर इस भूमि को मध्यप्रदेश शासन के नाम शासकीय दर्ज किए जाने का अंतरिम आदेश पारित किया है। साथ ही न्यायालय कलेक्टर कटनी ने इस प्रकरण में नायब तहसीलदार और पटवारी के द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में बरती गई लापरवाही पर नायब तहसीलदार और पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश भी पारित किया है। बेशकीमती जमीन के तबादला के लिए लगाया था आवेदन              ग्राम मझगंवा निवासी गोविंद प्रसाद पिता भोंदू चौधरी ने कृषि कार्य हेतु शासन से पट्टे पर प्राप्त  ग्राम मझगवां पटवारी हल्का नंबर  22   राजस्व निरीक्षक मंडल मुड़वारा  2   स्थित खसरा नंबर  348   रकवा  0.40   हे. भूमि का तबादला किए जाने के लिए एक आवेदन अनुविभाग...

बदनाम जगह पर खड़े मिले तो हमसे शराफत की अपेक्षा ना करो - टी आई कुठला अभिषेक चौबे

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) थाना कुठला के ट्विटर अकाउंट पर इन दिनों एक वीडियो वायरल है जिसमें पुलिस द्वारा आवारा तत्वों की कान पड़कर उठक बैठक लगवाई जा रही है जिसमें कुठला पुलिस आवारा तत्वों को उठक बैठक लगवाने के साथ आइंदा बदनाम स्थान पर ना खड़े होने की हिदायत भी दे रही है इसी संबंध में ट्विटर अकाउंट पर थाना कुठला की ओर से ट्विट भी किया गया है कि बदनाम जगह पर खड़े मिले तो हमसे शराफत की अपेक्षा नहीं करें। इस संबंध में जब थाना प्रभारी कुठला अभिषेक चौबे से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि कुठला पुलिस की नशेड़ियों के खिलाफ एवं आवारा तत्वों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है पुलिस अधीक्षक महोदय अभिजीत रंजन महोदय द्वारा बीते सप्ताह शहर के सभी थाना प्रभारी प्रभारीयों को निर्देशित किया था कि शहर में अनावश्यक घूम रहे या गुमटियों पर खड़े अनावश्यक लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए इसी तारतम्य में नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला अभिषेक चौबे द्वारा अपने थाना स्टाफ के साथ चौधरी मैरिज गार्डन के सामने गुमटियों पर खड़े आवारा लोगों को चेक किया एवं जब उनसे वहां खड़े हो...

कारीतलाई में 38 करोड के सीएम राइज स्कूल का भूमिपूजन आज, विधायक संजय पाठक धनवाही,हरैया एवं कारीतलाई में करेंगे भूमिपूजन लोकार्पण

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) विजयराघवगढ़ कारीतलाई,धनवाही,हरैया में आज विधायक संजय पाठक क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगातों का लोकार्पण भूमिपूजन करेंगे इसमें कारीतलाई में 38 करोड़ की लागत से बनने वाले सीएम राइज स्कूल, हरैया से धवैया होते श्रमनगर पहुंच मार्ग का भूमिपूजन, धनवाही में नलजल योजना एवं पंचायत भवन बाउंड्री वॉल का भूमिपूजन कर विकास कार्यों को सौगात प्रदान करेंगे। छात्र-छात्राओं को मिलेगी सुविधाएं  38 करोड़ की लागत से सीएम राइज स्कूल भवन को बनाया जाएगा। जिसमें छात्र छात्राओं को सुर्व सुविधायुक्त अध्ययन कक्ष, लाईब्रेरी,प्रयोगशाला,स्टडी रूम,खेल मैदान सहित अन्य आधुनिक तकनीक से सुसज्जित व्यवस्थाएं मिलेगी। दरअसल सरकार शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए सीएम राइज स्कूल खोल रही है। विजयराघवगढ़ विधानसभा में दो सीएम राइज स्कूल कारीतलाई एवं करेला में खोले जा रहें है जिनमें प्रायवेट स्कूल की तर्ज पर शैक्षणिक व्यवस्था की जाएगी। स्कूल भवन बन जाने का लाभ आने वाले समय में पूरे क्षेत्र के छात्रों को मिलेगा। जिससे शिक्षा का स्तर और बेहतर बनेगा। विकास कार्यों के लोकार्पण भूमिपूजन कार्यक्रम में...

माधवनगर स्थित रॉबर्ट लाईन छात्रावास मैदान का अतिक्रमण न हटानें पर कलेक्टर ने निगमायुक्त पर जताई नाराजगी

कटनी (  प्रबल सृष्टि ) कलेक्टर अवि प्रसाद ने निगमायुक्त विनोद शुक्ल को रॉबर्ट लाईन माधवनगर स्थित छात्रावास मैदान का अतिक्रमण हटानें के निर्देश दिए थे। छात्रावास के मैदान से सटाकर होटल और दुकानों का अतिक्रमण होने के कारण शासकीय माध्यमिक कन्या शाला  रॉबर्ट  लाइन की बाउन्ड्रीवाल बनने में रूकावट आ रही है। कलेक्टर श्री प्रसाद ने छात्रावास से अतिक्रमण हटानें की कार्यवाही नहीं करने पर समय सीमा की आयोजित बैठक में निगमायुक्त श्री शुक्ल के लचर रवैये के प्रति कडी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल छात्रावास को अतिक्रमण मुक्त कराना सुनिश्चित करनें की हिदायत दी है।

माधवनगर पुलिस ने पकड़ा 22 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमत लगभग सवा दो लाख रुपए, आरोपियों से पूछताछ जारी

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) अवैध मादक पदार्थ पर प्रतिबंध लगाने के लिए चल रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज गुप्ता थाना माधव नगर एवं चौकी प्रभारी झिंझरी थाना माधवनगर के द्वारा शनिवार 9 सितंबर की देर रात बिलहरी निवासी 53 वर्षीय गुलाबिया नरगढिया तथा ग्राम रैपुरा निवासी 35 वर्षीय बसंत कोल को सफेद रंग की दो बोरिया लिए हुए गेट के पास पकड़ा गया। उनके पास से करीबन 22 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला जिसकी कीमत लगभग 2,25,000 रुपये बताई जा रही गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए माधवनगर थाना प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि बीतीरात मुखबिरों से सूचना मिली कि कुठला थाना अंतर्गत ग्राम मतवारी निवासी 52 वर्षीय गुलबिया बाई सनोरिया नरगढिय़ा पति मिर्रा नरगढिय़ा व ग्राम रैपुरा निवासी बसंत कुमार कोल पिता नरेश कोल पिछले लंबे समय से प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में लिप्त हैं तथा अभी दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 के पडुआ मोड़ में प्रतिबंधित ...

जल्द ही शहर के मध्य सर्व सुविधा युक्त पुस्तकालय सह प्रशिक्षण केंद्र साकार रूप लेने जा रहा है, कलेक्टर से विद्यार्थियों ने की थी मांग

कटनी (  प्रबल सृष्टि  ) -  जिले में शिक्षा के स्तर में गुणात्मक सुधार को लेकर कटिबद्ध और बच्चों के प्रति संवेदनशील कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा जिले के विद्यार्थी वर्ग को एक बड़ी सौगात दी जा रही है। कलेक्टर श्री प्रसाद के विशेष प्रयास से जल्द ही शहर के मध्य सर्व सुविधा युक्त पुस्तकालय सह प्रशिक्षण केंद्र साकार रूप लेने जा रहा है। म. प्र. राज्य परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी लिमिटेड ने दी स्वीकृति              उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री प्रसाद के द्वारा जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा की अध्यक्षता वाली जिला लोक परिसंपत्ति प्रबंधन समिति की बैठक में जिला प्रोत्साहन योजना अंतर्गत नगर निगम कटनी के महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड स्थित केसीएस कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पुस्तकालय सह प्रशिक्षण केंद्र निर्माण सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए अधोसंरचना विकास कार्य हेतु प्रस्ताव रखा गया। जिसे  जिला लोक परिसंपत्ति प्रबंधन समिति की बैठक में स्वीकृति मिलने के उपरांत मध्य प्रदेश राज्य परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी लिमिटेड भो...

कचरा संग्रहण करने वाले वाहनों की खरीदी पर जांच रिपोर्ट दें, महापौर ने लिखा कमिश्नर को पत्र

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) एक प्रमुख दैनिक समाचार पत्र में 2 एवं 4 सितंबर को नगर निगम के कचरा संग्रहण परिवहन कार्य में लगे वाहनों के संबंध में प्रकाशित शिकायती खबर पर महापौर ने त्वरित संज्ञान लेते हुए ननि आयुक्त को पत्र लिखकर वास्तविकता की जाँच कर नियमानुसार कार्यवाही किए जाने का निर्देश दिया है।      प्रकाशित समाचार का हवाला देते हुए मेयर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने आयुक्त को लिखा है कि खबर का गंभीरता से अवलोकन करें जिसमें कचरा संग्रहण एवं परिवहन हेतु क्रय किये गये वाहनों के संबंध में विभिन्न तथ्यों का उल्लेख देते हुए आलोचनात्मक समाचार प्रकाशित हुआ है जिससे नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते हैं । इनकी जाँच कर रिपोर्ट दें प्रकाशित समाचार के संबंध में सर्वप्रथम वाहनों को क्रय करने की संपूर्ण कार्यवाही निविदा प्रक्रिया वाहनों की आवश्यकता प्रचलित नियम प्रावधान आदि का सूक्ष्मता से परीक्षण कराते हुए वस्तुस्थिति का तथ्यात्मक प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए महापौर ने आयुक्त को निर्देशित किया है। महापौर श्रीमती सूरी ने स्पष्ट किया कि प्रकाशित समाचार के तथ्य एवं तर्क उपयुक्त पाये ज...