कटनी - महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढाओं योजना अंतर्गत बाल लिंगानुपात में सुधार हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इन प्रयासों द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों को बेटी बचाओ से जोड़कर , इसे सामजिक अभियान का रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कटनी के विशेष सौजन्य से चिकित्सकों एवं मीडिया बंधुओं के लिये पूर्व गर्भाधान और प्रसव पूर्व निदान तकनीक पी 0 सी 0 एण्ड पी 0 एन 0 डी 0 टी 0 ऐक्ट 1994 पर प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक हिमानी खन्ना ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत बाल लिंगानुपात में सुधार लाने के लिये अपने उत्तरदायित्वों के निर्वहन पर बल दिया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कटनी के अध्यक्ष डॉ 0 अशोक चौदहा द्वारा बेटी बचाओ के परिपेक्ष्य में अधिनियम के महत्व पर प्रकाश डाला गया। डॉक्टर अन...