Skip to main content

Posts

नगर निगम व पुलिस प्रशासन चलायेगा अभियान

कटनी - नगर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ बनाये जानें के उद्धेश्य से महापौर शशांक श्रीवास्तव व नवागत पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी, निगमाध्यक्ष संतोष शुक्ला,निगमायुक्त  एस.के.सिंह, के साथ नगर के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर नगर की यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये गए। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम अहिंसा तिराहा होते हुए स्टेट बेंक तिराहा, शाससकीय अस्पताल रोड, आर.टी.ओ कार्यालय के पीछे, चौपाटी, शासकीय अस्पताल के सामने रिक्त हुई भूमि, झंडा बाजार, घंटाघर, तिलक राष्ट्रीय स्कूल, सुख्खन चौक, ईश्वरी पुरा वार्ड आदि स्थलों का वृहद निरीक्षण किया गया। नगर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करनें हेतु  महापौर  शशांक श्रीवास्तव द्वारा प्रभारी अतिक्रमण अधिकारी महेन्द्र शर्मा को शहर के मुख्य मार्गो के अस्थाई अतिक्रमण हटानें हेतु तथा फुटकर विक्रेताओं को चैपाटी मे व्यवस्थित रूप से दुकानों की नाप, नंबरिंग करनें, चैपाटी में बिजली, सफाई एवं पानी की समुचित व्यवस्था किये जाने, चैपाटी के गढडों के समतलीकरण किये जानें हेतु  अनिल जायसवाल उपयंत्री एव...

रीठी में अन्त्योदय मेले में 14 करोड़ 18 हजार की राशि से हितग्राहियों को मिला लाभ

कटनी/ जनपद पंचायत रीठी के खेल मैदान में विकासखंड स्तरीय अन्त्योदय मेला सह-सूचना शिविर 9 मार्च को सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर प्रकाश  जांगरे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ.के.डी.त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य ए.के.खान, कृषि उपज मंडी कटनी के अध्यक्ष संतोष राय, जनपद पंचायत रीठी की अध्यक्ष श्रीमती रोशनी सिंह, उपाध्यक्ष श्रीमती मीराबाई, अनेक जनप्रतिनिधि, जिला विभाग प्रमुख, जनपद पंचायत के सदस्य, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस.के. मालवीय, जनपद स्तरीय विभागो के अधिकारी, सरपंच एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे। कलेक्टर प्रकाश जांगरे ने कहा कि शासन की योजनाओं की जानकारी नहीं होने पर आमजन योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते है। इसलिए जनपद स्तर पर अन्त्योदय मेला का आयोजन किया जाता है। मेला में शासन के सभी विभागों की योजनाओं की जानकारी दी जाती है तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ एक साथ एक ही छत के नीचे दिया जाता है। उन्होंनें कहा कि शासन के विभिन्न विभागों के स्टाल लगायें गये है। आमजन स्टालों में जाकर योजनाओं की  जानकारी प्राप्त करें तथा उनका लाभ उठायें। जिला पंचायत...

कटनी में ओला वृष्टि से नष्ट हुई फसलों का होगा सर्वे, विधायक ने उठाया विधानसभा में मुद्दा

कटनी - सम्पूर्ण प्रदेश सहित कटनी जिले में हुई असमय वर्षा एवं भीषण ओला वृष्टि से खड़ी फसलों को हुये नुकसान को विधायक संदीप जायसवाल ने मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलो में पहुंचकर देखा गया था, प्राकृतिक आपदा से प्रभावित ग्रामों के दौरे में विधायक संदीप जायसवाल ने छपरवाह, बिलगवां, जुहला, जुहली, मढ़ई, देवरा, जुगियाकाप, सुरकी एवं अन्य ग्रामों के खेतो में जाकर जायजा लिया एवं प्रशासनिक अधिकारियों से सर्वे कार्य के संबंध में चर्चा की थी साथ ही जिला कलेक्टर एवं मुख्यमंत्री को प्राकृतिक आपदा से पीड़ित किसानो को तत्काल सहायता दिलवाये जाने हेतु पत्र प्रेषित किया गया था। इसी क्रम में विधायक संदीप जायसवाल ने विधानसभा सत्र में शून्यकाल की चर्चा के दौरान बेमौसम हुई बारिश एवं ओलावृष्टि से किसानो की फसलो को हुये नुकसान पर राजस्व अमले से जांच करवाने, मुआवजा दिलवाये जाने के स्थगन प्रस्ताव में भाग लेते हुये मुड़वारा कटनी क्षेत्र में भी फसलों को हुये नुकसान का उल्लेख किया जिस पर मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्रा द्वारा फसलो को हुये नुकसान के सर्वे एवं अधिकारियों कर्मचारियों को भेजे जाने की जानकारी दी गई। ...

विजयराघवगढ़ अन्त्योदय मेले में सवा 15 करोड़ रूपये से अधिक का लाभ हितग्राहियो को दिया

कटनी/ जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ के मैदान में आयोजित अन्त्योदय मेले में 15 करोड़ 28 लाख रूपये से अधिक का लाभ 16 हजार से अधिक हितग्राहियो को  दिया गया। इस अवसर पर विधायक संजय पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता पटेल, कलेक्टर प्रकाश जांगरे, जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी डाॅ. के.डी.त्रिपाठी, एस.डी.एम. राजीव श्रीवास्तव, जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ अध्यक्ष राकेश गुप्ता, नगर पंचायत विजयराघवगढ़ के अध्यक्ष गंगाराम, कैमोर गणेश राव, अनेक जनप्रतिनिधि, तहसीलदार सुधाकर सिंह बघेल, जनपद पंचायत की मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रभा तेकाम, जिला स्तरीय विभागों, जनपद विजराघवगढ़ कैमोर एवं विजयराघवगढ़ नगरीय निकायों के अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे। विधायक संजय पाठक ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा थी कि समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभ पहुॅंचाना था। इसी उददेश्य को ध्यान में रखते हुए शासन की योजनाओं की जानकारी देने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा अन्त्योदय मेले लगाने का निर्णय लिया है। समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति को सबसे पहले लाभ दिलाना सरकार का उददेश्य है। सरकार गरीबों, मजदूा...

एकता परिषद एवं गांधी शांति फाउन्डेशन के प्रतिनिधि मंडल का नगर निगम कटनी में किया गया स्वागत

कटनी - नगर पालिक निगम कटनी के महापौर कक्ष में महापौर  शशांक श्रीवास्तव एवं समस्त पार्षदों अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा एकता परिषद एवं गांधी शांन्ति फाउन्डेशन के स्विटजरलेंड एवं जर्मनी से पधारे प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया तथा  उनके देश में वर्तमान में चल रहे विकास योजनाओं के संबंध में आपसी विचार विमर्श किया गया व एक दूसरे देशों की शासन पद्धतियों एवं नगरीय निकाय के क्रिया कलापों के संबंध में विस्तृत चर्चा भी की गई। इस दौरान  शहर के ड्रेनेज सिस्टम, अधोसंरचना विकास, आत्मा प्रोजेक्ट के तहत स्वच्छ पेयजल शहरी ट्रांसपोर्ट, सडक, स्ट्रीट लाईट, शिक्षा के स्तर के सुधार, पर्यावरण, पेंशन, निर्वाचन आदि विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान महापौर  शशांक श्रीवास्तव द्वारा प्रतिनिधि मंडल से नगर निगम अध्यक्ष  संतोष शुक्ला एवं समस्त उपस्थित निर्वाचित पार्षदों से परिचय कराया गया तथा एक दूसरे का स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान समाज सेवी मोहन नागवानी, संतोष भाई, जिला योजना समिति सदस्य अनिल खरे, श्रीमती सृर्जना कंदेले, पार्षद  गौरी शंकर पटैल, गुलाब बेन, केशराम विश्वकर्मा ...

स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगरीय निकायों के लिए समिति गठित

कटनी/ स्वच्छ भारत मिशन योजना के प्रावधानों के तहत जिले के नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता कार्यकम की गतिविधियों को संचालित करने के लिए समिति का गठन किया गया।  कलेक्टर प्रकाश जांगरे द्वारा बताया गया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगरीय क्षेत्रों में व्यक्तिगत शौचालय एवं सामुदायिक शौचालय का निर्माण, ठोस अपशिष्ठ प्रबंधंक आदि की विभिन्न गतिविधियों को संचालित की जाना है, इसके लिए जिला स्तर पर समिति का गठन किया गया है।  जिला शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी श्री अभय मिश्रा द्वारा बताया गया कि उक्त समिति में जिले के लोकसभा सदस्य को अध्यक्ष तथा राज्यसभा सदस्य को उपाध्यक्ष बनाया गया है।  इसी तरह कटनी जिले के समस्त विधायकगण, महापौर नगर पालिका निगम कटनी, नगर परिषद कैमोर, बरही एवं विजयराधवगढ़ के अध्यक्ष, नगर पालिका निगम कटनी के आयुक्त, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका कैमोर, बरही एवं विजयराघवगढ़, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग जबलपुर के संभागीय उपसंचालक, अध्यक्ष द्वारा मनोनीत श्रीमती अंजू शर्मा कटनी, एवं सुनील मिश्रा कटनी को संदस्य बनाया गया है। जिला मजिस्ट्रेट एवं कलेक्टर ...

हेलमेट धारी वाहन चालको को ही डीजल-पेट्रोल प्रदाय किया जाये - कलेक्टर

कटनी/ संचालनालय खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण दोपहिया वाहन दुर्घटनाओं पर रोक लगाने एवं निरापद यात्रा सुनिश्चित करने के उदेश्य से मोटर व्हीकल एक्ट 1983 के प्रावधानों के साथ ही पेट्रोल-डीजल पंप अनुज्ञप्तिधारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये है कि केवल उन दोपहियां वाहनों में पेट्रोल प्रदाय किया जाये जिनके चालक निर्धारित हेलमेट धारण किये हुये है। अतः संचालनालय के परिपत्र का पालन सुनिश्चित करने एवं कटनी जिले में दो पहिया वाहनों के परिचालन को निरापद बनाने के उददेश्य से कलेक्टर एवं अनुज्ञापन प्राधिकारी कटनी प्रकाश जांगरे द्वारा म.प्र. मोटर स्प्रिट एवं हाई स्पीड डीजल आयल (अनुज्ञापन एवं नियंत्रण) आदेश 1980 की धारा 10 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कटनी जिले के समस्त अनुज्ञप्तिधारी पेट्रोल-डीजल पंप धारियो को निर्देशित किया है कि केवल उन दो पहिया वाहनों में पेट्रोल प्रदाय किया जायें जिनके चालक एवं सहचर विहित रूप से आई.एस.आई. मार्क युक्त हेलमेट धारण किये हुए हो। इस निर्देश का उल्लघंन म.प्र. मोटर स्प्रिट एवं हाई स्पीड डीजल आॅयल (अनुज्ञापन एवं नियंत्रण) आदेश 1980 ...

सूचना का अधिकार अधिनियम की लोक सूचना अधिकारियों को 2 दिन का प्रशिक्षण

कटनी/  सूचना का अधिकार अधिनियम की बारीकियों को समझे, अधिनियम के अंतर्गत मांगी गई जानकारी समय-सीमा पर आवेदक को दें। जिसमें समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाये, यह बात जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. के.डी. त्रिपाठी, ने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत आयोजित 02 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान कही। जिला पंचायत के सभा कक्ष में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 अंतर्गत क्षमता विकास संवर्धन के लिए 2 दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में लोक सूचना अधिकारी ग्राम पंचायत एवं अपीलीय अधिकारी, प्रतिभागियों को नामांकित किया गया है। जिसमें प्रत्येक जनपद पंचायत से 04 प्रशिक्षणार्थी को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के पहले दिवस में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005, पृष्ठभूमि, आवश्यकता एवं क्रियान्वयन पर चर्चा, अधिनियम के क्रियान्वयन में नागारिकों को सदभावना पूर्ण व्यवहार की भूमिका, अधिनियम की धाराओं का प्रस्तुतीकरण, एवं प्रतिभागियों की जिज्ञाशाओं का समाधान किया गया । जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, ने कहा कि प्रशिक्षण से सभी प्रतिभागी सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रावधानो...

गणतंत्र दिवस हर्ष और गरिमा से मनाया गया - कलेक्टर ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी

कटनी/ गणतंत्र दिवस स्थानीय नगर निगम स्टेडियम में समारोह आयोजित कर मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर प्रकाश  जांगरे द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली गई। इस अवसर पर विधायक संदीप जायसवाल, महापौर शंशाक श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक गौरव राजपूत, अपर कलेक्टर अमरपाल सिंह, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, मीसाबंदी एवं कारगिल शहीदों के परिजन, अनेक जनप्रतिनिधि, शासकीय विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं आमजन उपस्थित थे। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के रूम में कलेक्टर प्रकाश जांगरे द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली गई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथी द्वारा ध्वजारोहरण किया गया। बैंड पार्टी द्वारा राष्ट्रीय गान बजाया गया। बार्डस्ले शाला की छात्र-छात्राओं द्वारा मध्यप्रदेश गान का गायन किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथी कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री का आम जनता के नाम संदेश का वाचन किया गया। पुलिस द्वारा हर्ष फायर किया गया तथा बैंड पार्टी द्वारा राष्ट...

49 वां अखिल भारतीय गणतंत्र दिवस हाॅकी टूर्नामेंट 7 से 21 फरवरी तक

कटनी /(मप्र- भारत ) मेयर इन कांउसिल कक्ष में 49 वे अखिल भारतीय गणतंत्र दिवस हाॅकी टूर्नामेंट के आयोजन के संबंध में महापौर शशांक श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य में बैंठक सम्पन्न हुई । बैठक में 49 वां अखिल भारतीय गणतंत्र दिवस हाॅकी टूर्नामेंट की तैयारी हेतु निम्नानुसार कार्यवाही के निर्णय लिये गये:- 7 फरवरी 2016 से 21 फरवरी 2016 तक 49 वां अखिल भारतीय गणतंत्र दिवस हाॅकी टूर्नामेंट कार्यक्रम आयोजन की तिथि नियत की गई । 49 वां अखिल भारतीय गणतंत्र दिवस हाॅकी टूर्नामेंट को समय पर सही ढंग से संचालित करनें हेतु नगर निगम के निर्वाचित पार्षदों की समिति के गठन का प्रस्ताव अनिरुद्ध नारायण सोनी द्वारा किया गया,सर्व सम्मति से हाॅकी टूर्नामेंट के संचालन व्यवस्था हेतु पार्षदों की समिति के गठन का निर्णय लिया गया ।हाॅकी टूर्नामेंट ग्राउण्ड में समतलीकरण तथा ग्राउण्ड संबंधी सभी आवयश्क व्यवस्था समय पर कराये जानें हेतु सुरेन्द्र मिश्रा उपयंत्री को निर्देश दिये गये,साथ ही हाॅकी ग्राउण्ड में गोल पोस्ट 7 फरवरी 2016 तक लगाये जाने हेतु निर्णय लिया गया । हाॅकी टूर्नामेंट में भाग लेने वाले टीम के खिलाड़ियों को ठहर...