Skip to main content

Posts

6 साल पहले बताया था .. कटनी से बांग्लादेश जा रही है नारकोटिक्स दवाईयाँ

ठीक छह साल पहले सिर्फ़ प्रबल सृष्टि ने ही प्रमुखता से बताया था कि कटनी से बांग्लादेश जा रही है नारकोटिक्स दवाईयाँ और सिलसिलेवार रुप से यह भी बताया था कि कौन कौन इसका व्यापार कर रहे है लेकिन ड्रग विभाग की घोर अकर्मण्यता और कुंभकर्णी नींद नही टूटी, टूटती भी कैसे महीना जो बंधा था, यह सिलसिला तो बहुत लंबे समय से जारी है यह तो भला हो पुलिस का जिसने 24-25 अप्रैल को चाका के पास नशे की दवा फेंसिड्रिल कफ सीरप का जखीरा बरामद कर लिया लेकिन यह तो सिर्फ़ ऊँट के मुँह में जीरे जैसा ही है वास्तविकता में बहुत बड़ी तादाद में यह और इस जैसी दूसरी नारकोटिक्स दवाये बांग्लादेश पहुँचाई जा चुकी है, पुलिस इसकी तह तक पहुँच जाए तो यह उसकी बड़ी उपलब्धि कह्लायेगी. कटनी - मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत आने वाला ड्रग विभाग नशीली दवायो का कोई हिसाब किताब ही नही रखता जिसका फायदा उठाते हुए कम कीमत की नशीली दवाये बांग्लादेश में बिक रही है जिससे मोटा फायदा कमाया जाता है, जिस समय प्रबल सृष्टि इस गंभीर मामले को उठा रहा था तब 42- 45 रुपये वाली कफ सीरप की एक शीशी वहां 200- 250 रुपये में बिक रही...

कोई वार्ड विकास कार्यों से अछूता न रहे, प्रस्तावों में हो समानता - महापौर शशांक श्रीवास्तव

कटनी  - नगर के विभिन्न वार्डो में कराये जानें वाले विकास कार्यो के तैयार किये जानें वाले प्रस्तावों में वजट राशि को दृष्टिगत रखते हुए एकरूपता रखना नितांत आवश्यक है ताकि नगर के समस्त वार्डो में समानता से विकास कार्य हो सकें, कोई भी वार्ड विकास कार्य से अछूता न रह सके, जब सभी वार्डो का समानता से विकास होगा तभी हमारे  नगर का भी विकास होगा। उक्त बात महापौर शशांक श्रीवास्तव नें विगत दिवस आयोजित लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक के दोरान कही।  बैठक में निगमायुक्त श्री एस.के. सिंह , विभाग के अधिकारी सुनील सिंह, अश्वनी पांण्डेय, आदेश जैन, पवन श्रीवास्तव, सुरेन्द्र मिश्रा, जायेन्द्र प्रताप सिंह बघेल, संजय मिश्रा, नागेन्द्र पटैल, विजय शर्मा, महेन्द्र सिंह परिहार, तेजभान सिंह, शेखर सौंधिया, पंकज निगम आदि की उपस्थिति रही।  बैठक में महापौर शशांक श्रीवास्तव नें विभाग द्वारा वार्डो के विकास कार्यो के तैयार किये गए प्रस्तावों पर चर्चा की जाकर एकरूपता रखनें के निर्देश प्रदान किये। वार्डो में हो रहे अवैघ अतिक्रमणों के संबंध में जानकारी ली जानें पर आपनें नाराजगी व्यक्त करते...

स्वच्छ भारत स्वच्छ विघालय के अंतर्गत निर्माण कार्यो की समीक्षा

कटनी /  जिला पंचायत के सभाकक्ष में कलेक्टर  विकास सिंह नरवाल द्वारा स्वच्छ भारत स्वच्छ विघालय अंतर्गत किये जा रहे कार्यो की समीक्षा बैठक ली गई । कलेक्टर ने निर्देश दिये कि विघालयों में शौचालय निर्माण के कार्य 10 जुलाई तक पूर्ण कर लिये जायें तथा निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये । उन्होने निर्देशित किया कि, निर्माण कार्य में गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही नही की जाये । यदि निर्माण कार्य में गुणवत्ता नही पाई जाती है तो निर्माण एजेन्सी पर कार्यवाही की जावेगी ।  कलेक्टर श्री नरवाल ने कहा कि शौचालय निर्माण की राशि जारी की जा चुकी है राशि पर्याप्त उपलब्ध है। निर्माण कार्यो में विलंब नही किया जाये । जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में शौचालय निर्माण कराने की प्रगति कम होने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुये जनपद शिक्षा केन्द्र के विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक को 03 दिवस में प्रगति लाने के निर्देश दिये। उन्होने शौचालय निर्माण कार्य में सेनेटरी, दिवाल, सीलिंग आदि के रंग में एकरूपता रखने के निर्देश दिये।  कलेक्टर श्री नरवाल ने कहा कि शौचालय निर्मा...

नागरिकों केा डिजिटल लाॅकर सुविधा का लाभ मिलेगा

कटनी /  भारत सरकार के निर्देशानुसार डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत नागरिकों को अभिलेखों के सुगम संधारण के लिए डिजिटल लाॅकर की सुविधा प्रारंभ की गई है। इस सुविधा के माध्यम से देश के प्रत्येक नागरिकों को शासकीय क्लाउड पर आवश्यक स्थान उपलब्ध होगा जिसमें वे अपने महत्वपूर्ण अभिलेखों की स्केन अथवा डिजिटल प्रति सुरक्षित रख सकेगे।  कलेक्टर विकास सिंह नरवाल ने बताया कि   www.digitallocker.gov.in     डिजिटल लाॅकर के लिए पोर्टल पर पंजीयन करने व उसके उपयोग करने के लिए मैन्युअल वेबसाईट पर उपलब्ध है। तकनीकी सहायकता हेतु जिला सूचना विज्ञान केन्द्र, कटनी से संपर्क किया जा सकता है। 

कटनी विधायक संदीप जायसवाल की पहल पर आगे आए लोग, भूकंप पीड़ितों के लिए एकत्रित किए 6 लाख 50 हजार रुपये

कटनी - नेपाल के भूकंप पीड़ितों की आर्थिक सहायता हेतु आज दोपहर अंहिसा तिराहे में एकत्रित होकर नगर के सभी जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारगणों, समाज सेवी संस्थाओं एवं व्यापारिक संगठनो द्वारा नेपाल के पीड़ितों की सहायतार्थ स्वयं धनराशि एकत्रित की तथा पैदल मार्च करते सभी नागरिकों, व्यापारियों, दानदाताओं से विनम्र अपील करते हुए धनराशि एकत्रित की गई। पैदल मार्च अहिंसा तिराहा से चल कर झण्डा बाजार, सराफा बाजार, सुभाष चैक, स्टेशन रोड चैराहे तक की गयी जिसमें सभी गणमान्य नागरिकों, सभी राजनैतिक दलों के अध्यक्षों, पूर्व विधायकों, पूर्व एवं वर्तमान पार्षदों, सभी सामाजिक संस्थाओं, सभी व्यापारिक संस्थाओं,  सभी महिला संगठनों, प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के सभी माननीय सदस्यों, प्रबुद्वजनों एवं आम नागरिकों से नेपाल के पीड़ितों की आर्थिक सहायतार्थ अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धनराशि एकत्रित की। एकत्रित धनराशि रू 6.50 लाख स्टेशन चौराहे में कलेक्टर कटनी  विकास सिंह नरवाल को सौंपी गयी।  प्रमुख दानदाताओं में सर्वश्री अरविंद गुगालिया ने रू. 1.50 लाख, दिल्ली पब्लिक स्कूल...

ध्वनि प्रदूषण पर दर्ज होगा आपराधिक प्रकरण

राज्य शासन जन जागरूकता के लिए करेगा प्रचार प्रसार भोपाल :भारतीय दंड संहिता की धारा 268 एवं 209 ध्वनि प्रदूषण के विरुद्ध सक्षम अधिकारियों को कार्यवाही के अधिकार देती है। मध्यप्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम में भी ध्वनि विस्तारक यंत्र और ऐसे अन्य उपकरणों से होने वाले प्रदूषण की शिकायत के निवारण के लिये प्रक्रिया निर्धारित है। उच्च न्यायालय ने अपने पारित आदेश में अपेक्षा की है कि विद्यार्थियों एवं युवाओं में ध्वनि प्रदूषण के कारण होने वाली समस्याओं के संदर्भ में सूचना संचार माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। राज्य शासन ने उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के संबंध में सभी जिला कलेक्टर को विद्यार्थियों एवं युवाओं में ध्वनि प्रदूषण के कारकों एवं उनसे उत्पन्न होने वाली समस्याओं के संबंध में विभिन्न संचार माध्यम से प्रचार-प्रसार करवाने के निर्देश दिये हैं। इनमें नुक्कड़ नाटक, संगोष्ठी, विज्ञापन, एफ एम रेडियो पर वार्ता, रिडल्स (पहेली) आदि शामिल हैं। त्योहार, धार्मिक एवं सामाजिक समारोह आदि में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से होने वाले ध्वनि प्रदूषण से नागरिकों विशेषकर वृ...

पुलिस ने पकड़ा क्रिकेट सट्टा, कई बड़े सटोरियों के नाम

   1 करोड़ 36 लाख की पकड़ी बुकिग   कटनी - पुलिस को क्रिकेट सट्टा पकड़ने में एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है साथ ही कुछ बड़े नाम भी उजागर किए गए है, 12 अप्रेल को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पोस्ट आफिस गली कटनी में बाबू सिंधी के मकान में सबसे उपर की मंजिल पर बने कमरे में कुछ व्यक्ति आई.पी.एल.क्रिकेट की बुकिंग कर रहे हैं, तत्काल सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिसपर पुलिस अधीक्षक गौरव राजपूत द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर यादव के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक बी.पी.सिंह के मार्गदर्शन व कोतवाली थाना प्रभारी एस.पी.सिंह बघेल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।  पुलिस ने जब स्वतंत्र गवाहों के  समक्ष मौके पर दबिश दी तो विनोद बजाज पिता ढालू मल बजाज उम्र 32 वर्ष, राजेश बजाज पिता ढालूमल बजाज उम्र 29 वर्ष, सुमित पिता शंकरलाल बजाज उम्र 21 वर्ष सभी निवासी पोस्ट आफिस के सामने रघुनाथ गंज तथा हेमंत पिता धर्मदास बजाज निवासी नगिना मस्जिद के सामने कटनी, प्रशांत पाण्डेय पिता प्रमोद पाण्डेय उम्र 24 वर्ष निवासी मद...

जिला पंचायत का प्रथम सम्मेलन प्रभारी मंत्री के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न

कटनी/ जिला पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्यो का भव्य शपथ ग्रहण समारोह प्रदेश शासन के ऊर्जा,नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा ,खनिज , जनसंपर्क एवं जिले के प्रभारी मंत्री के मुख्य आतिथ्य में कटाये घाट मोड बरगंवा में आयोजित किया गया। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता पटेल एवं उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा के अतिरिक्त 7 जिला पंचायत सदस्यो ने शपथ ली। यह शपथ जिला पंचायत के वरिष्ठ सदस्य उदयभान दाहिया द्वारा दिलाई गई। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि वे मध्यप्रदेश पंचायती राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 के अन्तर्गत बने नियमो के तहत श्रद्धा पूर्वक व ईमानदारी से कार्य करेंगे तथा ज़िले के सर्वांगीण विकास के प्रति हर संभव प्रयास करेंगे। प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने अपने उद्बोधन में जिला पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्यो को बधाई देते हुये कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने प्रदेश के विकास के लिये कई जनकल्याणकारी योजनाये बनाई है। जिनके सफल संचालन से प्रदेश  का विकास अवश्य ही होगा। अतः जनप्रतिनिधि उनके सही क्रियान्वयन की माॅनीटरिंग कर योजनाओ को आमजन तक पह...

जानकारी हासिल कर लौटा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का दल

कटनी - जिले की 40 महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ एवं पर्यवेक्षकों का एक दल पाँच दिवस भ्रमण कार्यक्रम सम्पन कर वापस लौटा, इस भ्रमण कार्यक्रम का उद्देश्य महिला बाल विकास के अलावा दूसरे शासकीय विभागों द्वारा समय समय पर किये गये सामाजिक कार्यों से प्रेरणा लेना था, जिला एक्सपोजर भ्रमण कार्यक्रम 8 फरवरी से 12 फरवरी तक सम्पन सम्पन हुआ, भ्रमण दल प्रभारी श्रीमति मनोरमा खरें परियोजना अधिकारी, राम प्रसाद पाण्डे दल सहायक थे, यह दल विदिशा से नई-नई जानकारीयां जैसे रेशम की खेती, गलीचा तैयार करने संबंधी ,आंगनबाड़ी केन्द्र का भ्रमण, एन आर सी भ्रमण, सांची स्तूप का भ्रमण कर दिनांक 12 फरवरी को वापस लौटा है, भ्रमण दल का स्वागत अखिलेष जैन जिला कार्यक्रम अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा कटनी, श्रीमति गीता शर्मा, भारती पर्यवेक्षक, अनंत दुबे, राम लखन नामदेव एवं विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा किया गया।

गंदगी के ढेरों पर आवारा सुअर - अव्यवस्था हावी

कटनी - उपनगरीय क्षेत्र माधव नगर स्थित संत कंवरराम वार्ड में गंदगी के ढेरों पर आबाद हो रहे आवारा सुअरों से वार्डवासी खासे परेशान हो रहे है. नगर निगम द्वारा कचरा नियमित न उठाये जाने की वजह से वार्ड में जगह जगह गंदगी के ढेर बन जाते है, बाद में यही कचरा सड़कों पर भी फैल जाता है, अभी हाल ही में निगम में नई परिषद का गठन हुआ है लेकिन सफाई जैसी बुनियादी व्यवस्था अपने पुराने ढर्रे पर ही काम कर रही है. एक तरफ पूरे प्रदेश भर में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट जारी है जबकि बीमारियों को जन्म देने वाले गंदगी के ढेर पर कोई ध्यान नही दे रहा. अभी कुछ दिन पहले इसी जगह पर एक नाली निर्माण का कार्य नागरिकों की अपेक्षा अनुरूप न कर ठेकेदार को फायदा पहुँचाने जैसा किया गया लगता है. जिस तरफ घर बने है और उनका  निस्तार का पानी आता है ठीक उसकी विपरीत दिशा में नाली निर्माण कार्य किया गया है इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि कुछ कार्य सिर्फ निगम को चूना लगाने के लिए हो रहे है दूसरी तरफ आम नागरिक फैली हुई गंदगी व उसपर राज कर रहे सुअर तथा पानी निकास जैसी बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे है, वार्डवासियों ने इस और जिम्मेदरो द्...