Skip to main content

Posts

ध्वनि प्रदूषण पर दर्ज होगा आपराधिक प्रकरण

राज्य शासन जन जागरूकता के लिए करेगा प्रचार प्रसार भोपाल :भारतीय दंड संहिता की धारा 268 एवं 209 ध्वनि प्रदूषण के विरुद्ध सक्षम अधिकारियों को कार्यवाही के अधिकार देती है। मध्यप्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम में भी ध्वनि विस्तारक यंत्र और ऐसे अन्य उपकरणों से होने वाले प्रदूषण की शिकायत के निवारण के लिये प्रक्रिया निर्धारित है। उच्च न्यायालय ने अपने पारित आदेश में अपेक्षा की है कि विद्यार्थियों एवं युवाओं में ध्वनि प्रदूषण के कारण होने वाली समस्याओं के संदर्भ में सूचना संचार माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। राज्य शासन ने उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के संबंध में सभी जिला कलेक्टर को विद्यार्थियों एवं युवाओं में ध्वनि प्रदूषण के कारकों एवं उनसे उत्पन्न होने वाली समस्याओं के संबंध में विभिन्न संचार माध्यम से प्रचार-प्रसार करवाने के निर्देश दिये हैं। इनमें नुक्कड़ नाटक, संगोष्ठी, विज्ञापन, एफ एम रेडियो पर वार्ता, रिडल्स (पहेली) आदि शामिल हैं। त्योहार, धार्मिक एवं सामाजिक समारोह आदि में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से होने वाले ध्वनि प्रदूषण से नागरिकों विशेषकर वृ...

पुलिस ने पकड़ा क्रिकेट सट्टा, कई बड़े सटोरियों के नाम

   1 करोड़ 36 लाख की पकड़ी बुकिग   कटनी - पुलिस को क्रिकेट सट्टा पकड़ने में एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है साथ ही कुछ बड़े नाम भी उजागर किए गए है, 12 अप्रेल को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पोस्ट आफिस गली कटनी में बाबू सिंधी के मकान में सबसे उपर की मंजिल पर बने कमरे में कुछ व्यक्ति आई.पी.एल.क्रिकेट की बुकिंग कर रहे हैं, तत्काल सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिसपर पुलिस अधीक्षक गौरव राजपूत द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर यादव के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक बी.पी.सिंह के मार्गदर्शन व कोतवाली थाना प्रभारी एस.पी.सिंह बघेल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।  पुलिस ने जब स्वतंत्र गवाहों के  समक्ष मौके पर दबिश दी तो विनोद बजाज पिता ढालू मल बजाज उम्र 32 वर्ष, राजेश बजाज पिता ढालूमल बजाज उम्र 29 वर्ष, सुमित पिता शंकरलाल बजाज उम्र 21 वर्ष सभी निवासी पोस्ट आफिस के सामने रघुनाथ गंज तथा हेमंत पिता धर्मदास बजाज निवासी नगिना मस्जिद के सामने कटनी, प्रशांत पाण्डेय पिता प्रमोद पाण्डेय उम्र 24 वर्ष निवासी मद...

जिला पंचायत का प्रथम सम्मेलन प्रभारी मंत्री के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न

कटनी/ जिला पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्यो का भव्य शपथ ग्रहण समारोह प्रदेश शासन के ऊर्जा,नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा ,खनिज , जनसंपर्क एवं जिले के प्रभारी मंत्री के मुख्य आतिथ्य में कटाये घाट मोड बरगंवा में आयोजित किया गया। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता पटेल एवं उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा के अतिरिक्त 7 जिला पंचायत सदस्यो ने शपथ ली। यह शपथ जिला पंचायत के वरिष्ठ सदस्य उदयभान दाहिया द्वारा दिलाई गई। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि वे मध्यप्रदेश पंचायती राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 के अन्तर्गत बने नियमो के तहत श्रद्धा पूर्वक व ईमानदारी से कार्य करेंगे तथा ज़िले के सर्वांगीण विकास के प्रति हर संभव प्रयास करेंगे। प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने अपने उद्बोधन में जिला पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्यो को बधाई देते हुये कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने प्रदेश के विकास के लिये कई जनकल्याणकारी योजनाये बनाई है। जिनके सफल संचालन से प्रदेश  का विकास अवश्य ही होगा। अतः जनप्रतिनिधि उनके सही क्रियान्वयन की माॅनीटरिंग कर योजनाओ को आमजन तक पह...

जानकारी हासिल कर लौटा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का दल

कटनी - जिले की 40 महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ एवं पर्यवेक्षकों का एक दल पाँच दिवस भ्रमण कार्यक्रम सम्पन कर वापस लौटा, इस भ्रमण कार्यक्रम का उद्देश्य महिला बाल विकास के अलावा दूसरे शासकीय विभागों द्वारा समय समय पर किये गये सामाजिक कार्यों से प्रेरणा लेना था, जिला एक्सपोजर भ्रमण कार्यक्रम 8 फरवरी से 12 फरवरी तक सम्पन सम्पन हुआ, भ्रमण दल प्रभारी श्रीमति मनोरमा खरें परियोजना अधिकारी, राम प्रसाद पाण्डे दल सहायक थे, यह दल विदिशा से नई-नई जानकारीयां जैसे रेशम की खेती, गलीचा तैयार करने संबंधी ,आंगनबाड़ी केन्द्र का भ्रमण, एन आर सी भ्रमण, सांची स्तूप का भ्रमण कर दिनांक 12 फरवरी को वापस लौटा है, भ्रमण दल का स्वागत अखिलेष जैन जिला कार्यक्रम अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा कटनी, श्रीमति गीता शर्मा, भारती पर्यवेक्षक, अनंत दुबे, राम लखन नामदेव एवं विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा किया गया।

गंदगी के ढेरों पर आवारा सुअर - अव्यवस्था हावी

कटनी - उपनगरीय क्षेत्र माधव नगर स्थित संत कंवरराम वार्ड में गंदगी के ढेरों पर आबाद हो रहे आवारा सुअरों से वार्डवासी खासे परेशान हो रहे है. नगर निगम द्वारा कचरा नियमित न उठाये जाने की वजह से वार्ड में जगह जगह गंदगी के ढेर बन जाते है, बाद में यही कचरा सड़कों पर भी फैल जाता है, अभी हाल ही में निगम में नई परिषद का गठन हुआ है लेकिन सफाई जैसी बुनियादी व्यवस्था अपने पुराने ढर्रे पर ही काम कर रही है. एक तरफ पूरे प्रदेश भर में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट जारी है जबकि बीमारियों को जन्म देने वाले गंदगी के ढेर पर कोई ध्यान नही दे रहा. अभी कुछ दिन पहले इसी जगह पर एक नाली निर्माण का कार्य नागरिकों की अपेक्षा अनुरूप न कर ठेकेदार को फायदा पहुँचाने जैसा किया गया लगता है. जिस तरफ घर बने है और उनका  निस्तार का पानी आता है ठीक उसकी विपरीत दिशा में नाली निर्माण कार्य किया गया है इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि कुछ कार्य सिर्फ निगम को चूना लगाने के लिए हो रहे है दूसरी तरफ आम नागरिक फैली हुई गंदगी व उसपर राज कर रहे सुअर तथा पानी निकास जैसी बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे है, वार्डवासियों ने इस और जिम्मेदरो द्...

रेंगता है शहर - अब कुछ करना हो गया है जरूरी

कटनी - राष्ट्रीय राजमार्ग 7, स्थान शहर का मुख्य चौराहा कह्लाने वाला मिशन चौक, चाहे जब घंटों जाम लग जाए. जाम फिर न अस्पताल जाने वाले किसी मरीज की पीड़ा समझता है न वक्त पर पहुँचने की किसी की मजबूरी को. कई उप नगरीय क्षेत्र के नागरिक इसी पुल से होकर शहर में आ सकते है. समस्या सिर्फ़ आज की नही दशकों पुरानी है आज नासूर बन गई है, जब प्यास लगे तब कुँआ खोदने की कहावत चरितार्थ करते हुए कुछ दिन पहले ही इसपर पुल बनाने सर्वे किया गया है, पुल कब तक बनेगा यह कहना फिलहाल बेकार है. बताया जाता है कि पुल का प्रस्ताव किसने बनाया ? कौन पुल बनवायेगा  ? आदि  गैरजरूरी बातों ने भी इसे राजनीति का मुद्दा भर बनाया है स्थिति क्या है ? यह सब तस्वीर ख़ुद कह रही है. इसलिए शहर के जनप्रतिनिधियों को जनहित में हरसंभव प्रयास करते हुए आने वाले समय की आवश्यकता अनुसार पुल निर्माण का कार्य जल्द शुरू करा देना चाहिए लेकिन उससे पहले वैकल्पिक व्यवस्था भी बनानी जरूरी होगी क्योंकि पुल बनने तक शहर का यातायात कैसे यहां से गुजरेगा ? यह भी एक प्रश्नवाचक स्थिति ही है, जल्द से जल्द अब कुछ करना हो गया है जरूरी.     ...

अखिल भारतीय महापौर कप क्रिकेट टूर्नामेंट उदघाटित।

कटनी - 03 जनवरी 2015 - "हर्ष की बात है कि नगरनिगम कटनी द्वारा वर्ष 1960 से लगातार अखिल भारतीय महापौर कप क्रिकेट, हाॅकी एवं फुटवाल टूर्नामेंटों का आयोजन किया जा रहा है। इन आयोजनों को आयोजित करनें के लिये साधन व संसाधनों की आवश्यकता होती है। निगम प्रशासन खेल आयोजनों के लिये हर संभव सहायता प्रदान करेगा " उक्त आशय के उदगार  टूर्नामेंट उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि नगरनिगम महापौर शशांक श्रीवास्तव ने आसंदी से व्यक्त किये। उदघाटन समारोह की अध्यक्षता वरिष्ट क्रिकेट खिलाडी राजीव अग्निहोत्री ने की। इस अवसर पर नगरनिगम आयुक्त एस.के.सिंह, मेयर इन काउसिंल सदस्य श्रीमति सीमा जैन सोगानी, श्रीमति ऋचा गेलानी, पार्षद  केशराम विश्वकर्मा  अनिल खरें, अनिरूद्ध नारायण सोनी, एडव्होकेट मौसूफ अहमद बिटटू, डब्बू रजक, गौरीशंकर पटैल ,श्रीमति शीला सुखदेव, गिंदिया बाई, फामिदा आफताब, पूर्व पार्षद कैलाश जैन सोगानी, सुशील बरसैंया, प्रबुध नागरिक गण गोपाल शर्मा, एडव्होकेट पी.सी. श्रीवास्तव, आर के श्रीवास्तव, अमन सेठी, अक्षत श्रीवास्तव आदि की उपस्थिति रही।  महापौर शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि...

पंचायत चुनावों की प्रक्रिया का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

कटनी/  जिला पंचायत सभागार में आज प्रातः 11 बजे से त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के तहत आर.ओ/ए.आर.ओ का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विकास सिंह नरवाल ने इस अवसर पर उपस्थित सभी आर.ओ/ए.आर.ओ को प्रशिक्षण प्रदान करते हुये कहा कि वे राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशो का पालन करें। निर्वाचन की प्रत्येक प्रक्रिया को भलि भांति समझे और उप पर त्वरित अमल करें। मतदान दलो के प्रशिक्षण के दौरान भी आवश्यक व्यवस्थायें करायें।         सिंगल विन्डोज सिस्टम एवं कन्टोªल रूम व्यवस्था अदेय प्रमाण पत्र तैयार करने हेतु विकास खण्ड मुख्यालय में स्थापित करे । नाम निर्देशन कार्यवाही की तैयारी सूचना पटल , फ्लेक्स, प्रचार प्रसार , एआरओ की बैठक व्यवस्था एवं नियुक्ति व स्टाप उपलब्ध कराते हुये टी.टी से संबंधित व्यवस्था करायेंगे।         यूआरएल में आरओ डायरी का अपडेशन करें। प्रपत्र 25 , 26 एवं 29 क्रमशः एमसीसी , कम्पलेन्ट , प्रतिबंधात्मक कार्यवाही प्रतिदिन भरी जावे। बल्नरेबिल्टी एवं क्रिटिकल मेपिंग की जानकारी प्रपत्र 1 ...

ISRO ने लॉन्च किया GSLV मार्क 3, अब इंसान को अंतरिक्ष में भेजना होगा आसान

भारत अब तक के अपने सबसे वजनी और अगली पीढ़ी के रॉकेट 'भूस्थिर उपग्रह प्रक्षेपण यान' (जीएसएलवी-मार्क3) का गुरुवार 18 दिसंबर को परीक्षण हुआ. इस लॉन्च के साथ ही इंसान को अंतरिक्ष भेजना आसान हो जाएगा. यह यान अपने साथ क्रू मॉड्यूल भी लेकर जाएगा, लेकिन यह मानव रहित होगा. वहीं, इसके लॉन्च के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिकों को बधाई दी. जीएसएलवी-मार्क3 Successful launch of GSLV Mk-III is yet another triumph of brilliance & hardwork of our scientists. Congrats to them for the efforts. @isro     — Narendra Modi (@narendramodi) December 18, 2014 श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के निदेशक एम. वाई. एस प्रसाद ने बताया, 'रॉकेट के परीक्षण की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. परीक्षण से संबंधित सभी काम पूरे किए जा चुके हैं. रॉकेट का परीक्षण गुरुवार सुबह 9.30 बजे हुआ.' प्रसाद ने बताया कि 630 टन वजनी इस रॉकेट को तरल एवं ठोस ईंधन से ऊर्जा दी गई. उन्होंने बताया कि रॉकेट लांच की उल्टी गिनती के दौरान रॉकेट के तरल ईंधन इंजन में ईंधन भरा गया और न...

भारत पर भी हो सकता है आतंकी हमला, आईएस कर सकता है मदद : राजनाथ सिंह

नई दिल्ली: सिडनी और पाकिस्तान में हुए हमले के बाद गृहमंत्रालय ने सभी राज्यों को सतर्क किया है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पत्रकारों को बताया है कि भारत में जिस तरह आईएस अपनी जड़ें फैला रहा है, यह चिंताजनक बात है और उसके समर्थक यानी प्रभावित युवा भी आतंकी हमला कर सकते हैं। गृहमंत्रालय ने इसे लेकर सभी राज्यों में अलर्ट जारी किया है और सभी राज्यों को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के आने तक यानी जनवरी के अंत तक सतर्क रहने को कहा गया है। गृहमंत्रालय ने राज्यों को सिमी के पांच भागे हुए समर्थकों के लिए आगाह किया है कि ये लोग लश्कर और इंडियन मुजाहिदीन की मदद से आतंकी हमले को अंजाम दे सकते हैं इसलिए सभी राज्यों को मिलकर एक्शनेबल इंटेलिजेंस पर काम करने की जरूरत है। राज्यों को कड़े शब्दों में कहा गया है कि जहां-जहां भीड़भाड़ रहती है, वहां अपनी ज्यादा मौजूदगी दिखाएं। संवेदनशील जगहों पर क्वीक रिएक्शन टीम तैनात करें और अपना असला भी रूटीन में चेक करवाते रहें। मॉक ड्रील्स भी करवाएं ताकि शहरों में अलग-अलग एजेंसियों में तालमेल बढ़े और किसी तरह की ढिलाई न दिखाई दे। दिल्ली को महफूज ब...