कलेक्टर अवि प्रसाद की पहल पर जिले के 1500 से अधिक शासकीय स्कूलों के 1 लाख 70 हजार छात्रों और शिक्षकों के वृहद नेत्र स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का आगाज हुआ, झिंझरी स्थित सीएम राईज स्कूल में छात्रों का हुआ नेत्र परीक्षण दिए गए निःशुल्क चश्में
कटनी ( प्रबल सृष्टि ) - कलेक्टर अवि प्रसाद की पहल पर जिले के 1500 से अधिक शासकीय स्कूलों के 1 लाख 70 हजार छात्रों और शिक्षकों के वृहद नेत्र स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का आगाज मंगलवार को झिंझरी स्थित सी.एम.राईज स्कूल से हो गया है। यहां मंगलवार को कक्षा 9 वीं से 12 वीं क्लास के 295 छात्रों का नेत्र परीक्षण किया गया। जिसमें 34 बच्चों के दृष्टि दोष से प्रभावित पाये जाने पर निःशुल्क चश्मा प्रदान किया गया। कलेक्टर अवि प्रसाद ने यहां पहुंचकर छात्रों के नेत्र परीक्षण से संबंधित व्यवस्थाओं को देखा और जरूरी दिशा - निर्देश दिए। मंगलवार को यहां छात्रों के नेत्र परीक्षण के दौरान आठ छात्रों को विशेष चिकित्सकीय जांच के लिए सुविधानुसार जिला चिकित्सालय या सदगुरू नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट के लिए रेफर किया गया। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री प्रसाद की अध्यक्षता मे बीते ...