Skip to main content

Posts

कटनी की बेटी पायल मूलचंदानी के 10 वर्षीय मासूम बेटे समर मूलचंदानी (जबलपुर) को नया जीवनदान दिलवाने में मदद करें, जो थैलेसीमिया नामक रोग से ग्रसित है, पार्षद श्याम पंजवानी ने अपील जारी की

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) बाबा नारायण शाह वार्ड माधव नगर कटनी की बेटी पायल मूलचंदानी के 10 वर्षीय मासूम बेटे समर मूलचंदानी (जबलपुर) को नया जीवनदान दिलवाने में मदद करें, जो थैलेसीमिया नामक रोग से ग्रसित है जिसे हर 18 से 20 दिन में दूसरे व्यक्ति का रक्त लगता है क्योंकि उसके शरीर में अपना रक्त नहीं बनता उसे नया जीवनदान दिलाने के लिए योगदान करें। पार्षद श्याम पंजवानी ने  अपील जारी करते हुए कहा है थैलेसीमिया का एक ही इलाज है बोनमैरो ट्रांसप्लांट जो परिवार में किसी से मैच नहीं हुआ ईश्वर की कृपा से जर्मन का डोनर मिला है। (CMC ) क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज वेल्लोर तमिलनाडु उन्हें वहां से 35 लाख रुपए का कोटेशन आया यह बड़ी रकम जमा करने में असमर्थ माता पायल मूलचंदानी  आपसे मदद के लिए प्रार्थना करती हूँ। अधिक जानकारी के लिए आप उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं  M.9770829470 और योगदान करने के लिए  Paytm,googalpay या phone pay से भी योगदान कर मानवता की मिसाल दे सकते है। State bank of india  Name - Payal mulchandani  A/C No.41896573464 IFSC Code SBIN0007934 🙏🙏 श्याम पंजवा...

कलेक्टर की अपील - मिलावट खोरी से रहें सावधान, उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1800112100 और सी.एम. हेल्पलाइन नंबर 181 पर कर सकते हैं शिकायत

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) - कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के निर्देश पर  जिले में मिलावट पर रोकथाम के लिए  अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में जिला स्तर पर खाद्य सुरक्षा विभाग, खाद्य नागरिक आपूर्ति, नापतौल, पुलिस, राजस्व आदि विभागों की संयुक्त टीम बनाकर नियमित निरीक्षण एवं कार्यवाही  की जा रही हैं। कलेक्टर श्री प्रसाद ने आमजन से मिलावट के प्रति सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता मिलावट की शिकायत टोल फ्री नंबर 1800112100 एवं सी.एम. हेल्पलाइन नंबर 181 पर कर सकते हैं । मिलावटी खाद्य पदार्थ के निर्माण में लिप्त प्रतिष्ठानों पर की जायेगी कठोर कार्यवाही कलेक्टर श्री प्रसाद ने बताया कि चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, मैजिक बॉक्स के माध्यम से स्कूल, कॉलेज के छात्र-छात्राओं को खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच करने संबंधी प्रशिक्षण दिया जायेगा।  विद्यालयों में खाद्य सुरक्षा जागरूकता के लिए विद्यार्थियों का हेल्थ क्लब गठित किया जाएगा। आंगनवाड़ी केन्द्रों, स्कूलों के मध्याह्न भोजन खाद्य सामग्री की जाँच मैजिक बॉक्स, चलित खाद्य प्रयोगशालाओं के माध्यम से की जाएगी। अभियान में ला...

संयुक्त जांच दल नें टी.जी.एस होटल और श्री जी इंटरप्राईजेस का किया निरीक्षण, खाद्य पदार्थो के लिए गए नमूने -जांच हेतु भोपाल लैब भेजे गए

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) - कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा जिले में चलाये जा रहे मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत गठित संयुक्त जांच टीम द्वारा शनिवार को टी.जी.एस होटल के किचन एवं स्टोर और श्री जी इंटरप्राईजेस खाद्य तेल रीपेकिंग यूनिट का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में एस.डी.एम कटनी प्रदीप मिश्रा, तहसीलदार शशिभूषण सिंह और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी सहित ब्रजेश विश्वकर्मा उपस्थित रहे। जिला प्रशासन एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा बिलहरी मोड़ के पास कटनी स्थित टी.जी.एस होटल के किचन एवं स्टोर के निरीक्षण के दौरान मौके पर डीप फ्रीजर में वेज एवं नॉन वेज खाद्य सामग्री एक साथ रखा हुआ पाया गया। कर्मचारियों का मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट नही पाया। फूड टेस्टिंग ,वाटर टेस्टिंग रिपोर्ट नही पाई गई। साथ ही लायसेंस की शर्तो का उल्लंघन पाए जाने पर प्रतिष्ठान संचालक को खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 की धारा 32 के अंतर्गत नोटिस दिया जायेगा। जिसमे 14 दिवस के भीतर लाइसेंस की शर्तो का पालन ,नोटिस सूचना के अनुसार सुधार नहीं करने पर लाइसेंस निलंबित कर वैधानिक कारवाई की जायेगी। उक्त घ...

निरंकारी मिशन द्वारा ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के अंतर्गत, ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन‘ परियोजना के दूसरे चरण का आयोजन 25 फरवरी को, बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की प्रेरणात्मक शिक्षाओं का अनुसरण

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ परियोजना के दूसरे चरण का आयोजन दिनांक 25 फरवरी, 2024, दिन रविवार को प्रातः 08:00 बजे सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन सान्निध्य में यमुना छठ घाट, आई. टी. ओ. से होने जा रहा है। संत निरंकारी मण्डल के सचिव एवं समाज कल्याण प्रभारी श्री जोगिन्दर सुखीजा ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ के आदर्श वाक्य से प्रेरणा लेते हुए यह परियोजना समूचे भारतवर्ष के लगभग 1500 से भी अधिक स्थानों के 900 शहरों के 27 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में एक साथ आयोजित की जायेगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जल निकायों को संरक्षित करने के विकल्पों के विषय में जनमानस को जागृत करना है ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वस्थ भविष्य दिया जा सके ।इसी कड़ी में संत निरंकारी मिशन कटनी द्वारा दिनाक 25 फ़रवरी दिन रविवार सुबह 8 से 12 बजे तक तीन स्थानों पर यह अभियान चलाया जाएगा खैबर लाइन तालाब मुक्ति धाम तालाब माधव नगर एवम बडवारा तालाब में यह जानकारी संयोजक महात्मा राजकुमार हेमनानी ने दी बाबा हरदेव सिंह जी म...

इस संसार में ऐसे तरह तरह के करतब होते हैं, अनेक भ्रम भुलेखे हैं लेकिन ब्रह्मज्ञानी उसमें उलझता नहीं है, इंसान इस मेले में इस संसार को ही सब कुछ मान बैठा है अपने मूल की विचार करना भूल गया है, संत निरंकारी सत्संग भवन माधवनगर में मंगलवार सुबह सत्संग में बहन मनीषा मंगलानी जी ने विचार व्यक्त किए

कटनी ( मुरली पृथ्यानी ) मालिक ने एक सुन्दर चेहरा आदमी को था दिया, आदमी ने उस चेहरे पर चेहरा और चढ़ा लिया अपने, आदमी अब खो बैठा पहचान है, देख कर इस आदमी को कादर भी हैरान है। संत जहां में एक ऐसा आइना ले आते हैं आदमी को आदमी का चेहरा सही दिखाते हैं। संतों की कृपा से बनता आदमी इंसान है, जब ईश्वर का होता इसको ज्ञान है। उक्त विचार संत निरंकारी सत्संग भवन माधवनगर में मंगलवार  सुबह आयोजित सत्संग में बहन मनीषा मंगलानी जी ने उपस्थित साध संगत के समक्ष हरदेव वाणी के शब्द पर व्यक्त किए। उन्होंने कहा सर्वशक्तिमान सर्वशक्तिशाली सतगुरु देव ही होते हैं जिनकी कृपा से आशीर्वाद से हम सब यहाँ पर सजे हैं और संवरे हैं। साध संगत जी गुरसिख पूर्ण रूप से समर्पित होकर सतगुरु देव जी के चरर्णों में बैठकर सेवा सिमरन सत्संग करते हुए जीवन के सफर को तय करता चला जाता है, हम सब बहुत ही भाग्यवाले हैं कि सतगुरु माताजी के आशीर्वाद कृपा से इस ब्रह्म ज्ञान का बोध हुआ और हम सब इस परम पिता परमेश्वर को जानकर मानकर इसकी भक्ति कर रहे हैं जो कि मानुष जन्म का उद्देश्य है। खाना पीना उठना बैठना सो जाना या अन्य बाकी कर्म करना केवल ...

खाने-पीने की वस्तुओं में मिलावट और गंदगी युक्त वातावरण में निर्माण करने वालों पर अर्थ-दण्ड लगाए, पंजीयन निलंबित करने के निर्देश, पुलिस, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन मिलकर सख्त कार्यवाही करें

कटनी (प्रबल सृष्टि ) - कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने कहा है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट गंभीर अपराध है। इसे रोकने के लिए पुलिस, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन मिलकर सख्त कार्यवाही करें। मिलावट करने वाले और गंदगी युक्त वातावरण में खाद्य सामग्री बनाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी रखें । दोषियों के विरूद्ध अर्थ-दण्ड अधिरोपित करें । कलेक्टर श्री प्रसाद ने तदाशय के निर्देश आज यहां कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में दिए। अर्थ-दण्ड लगाए, पंजीयन निलंबित करें कलेक्टर श्री प्रसाद ने कहा कि हमारा उद्देश्य यही है कि लोगों को शुद्ध सामग्री मिले और दोषियों के विरूद्ध सख्त कदम उठाए जाएँ।  इनकी जड़ों पर प्रहार किया जाए। खाने-पीने की वस्तुओं में मिलावट करने  और गंदगी युक्त वातावरण में खाने की सामग्री का निर्माण करने वाले दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध  कार्यवाही करें । साथ ही अर्थ-दण्ड की वसूली कर इनके लायसेंस और पंजीयन भी निलंबित किए जाएँ। कलेक्टर श्री प्रसाद ने कहा कि जिले में मिलावट के विरूद्ध संचालित अभियान, नागरिकों को दिखना भी चाहिए। इससे आमजन के मन में...

अवमानक व मिथ्याछाप खाद्य सामग्री पाये जाने पर 19 व्यक्तियों के विरूद्ध लगा 5 लाख 38 हजार का जुर्माना, इन्हें लगी शास्ति

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) अपर जिला दंडाधिकारी एवं न्याय निर्णायक अधिकारी श्रीमती साधना परस्ते ने खाद्य सामग्री अवमानक व मिथ्या छाप पाये गये प्रकरणों में 19 दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध 5 लाख 38 हजार रूपए का जुर्माना अधिरोपित किया है। अजय सचदेवा निवासी जयप्रकाश वार्ड न्यू स्वामी स्वीट्स के विरुद्ध 25हजार रूपए शास्ति अधिरोपित की है। जबकि महेश कुमार पंजवानी निवासी वाश ब्लाक माधवनगर मैसर्स गुरूकृपा ट्रेडर्स गोलबाजार के विरुद्ध 40हजार रुपए, राजकुमार तीर्थानी निवासी शंभू टाकीज नई बस्ती मेसर्स आर बी इन्टरप्राइजेज पर 50हजार रूपए, अनिल कुमार गुप्ता श्रद्धा स्वीट्स निवासी खलवारा बाजार कैमोर विजयराघवगढ़ पर 10हजार रूपए,संजय नागवानी अर्जुन किराना भंडार हीरागंज एवं अजीत यादव साईं डेयरी लक्ष्मी नारायण मंदिर शेर चौक पर 25-25हजार रूपए तथा राजेश बर्मन होटल मेंन रोड ढीमरखेड़ा ग्राम बरेली,अजीत कुमार सोनी राम मार्ट खितौली रोड बरही, पुष्पेन्द्र नायक पुष्पेन्द्र किराना बस स्टैंड बहोरीबंद, मोहम्मद हबीब मेसर्स सी बी ए डेयरी हाउस बरही, रोहित अग्रवाल संचालक गोयल इंडस्ट्रीज बरगवा कटनी पर प्रत्येक के विरुद्ध 20-20 हजार ...

आचार्य कृपलानी वार्ड में सीसी रोड नाली निर्माण का महापौर ने स्थानीय पार्षद ईश्वर बहरानी के साथ वरिष्ठ नागरिक पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चमन लाल आनंद से कराया भूमि पूजन

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने निगम अध्यक्ष मनीष पाठक की गरिमामयी मौजूदगी में आचार्य कृपलानी  वार्ड में लगभग 24 लाख की लागत से होने जा रहे सी सी रोड,नाली निर्माण विकास कार्य का भूमि पूजन वार्ड के वरिष्ठ नागरिक पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चमनलाल आनंद से कराया। भूमिपूजन के मौके पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा वार्ड में चल रहे विकास कार्य की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया एवं सभी को आश्वस्त किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। भूमि पूजन के मौके पर स्थानीय पार्षद  ईश्वर बहरानी एमआईसी मेंबर सुभाष साहू ,डॉ रमेश सोनी, शशिकांत तिवारी पार्षद सीमा श्रीवास्तव,श्याम पंजवानी, गोविंद चावला,ईश्वर बहरानी मंडल अध्यक्ष बागीश आनंद झम्मटमल ठारवानी, ठेकेदार अरुण चक्रवर्ती उपयंत्री पवन श्रीवास्तव कमल आसरानी, वार्ड के नागरिकों की उपस्थिति रही।

माधवनगर में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने 94 लाख के विकास कार्यों की दी सौगात, बाबा नारायण शाह वार्ड में सीसी रोड नाली निर्माण का स्थानीय जुझारु पार्षद श्याम पंजवानी के साथ वरिष्ठ नागरिक कन्हैया लाल हेमनानी से कराया भूमि पूजन

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) नगर पालिक निगम  महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने निगम अध्यक्ष मनीष पाठक जुझारू पार्षद श्याम पंजवानी की गरिमामयी मौजूदगी में बाबा नारायण शाह वार्ड में लगभग 94 लाख की लागत से होने जा रहे सी सी रोड,नाली एवं फायर स्टेशन निर्माण विकास कार्य का भूमि पूजन वार्ड के वरिष्ठ  नागरिक कन्हैया लाल हेमनानी से कराया। महापौर के जनहितैषी विकास कार्यों पर माधवनगरवासियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर नागरिक अभिनंदन किया। महापौर ने भूमि पूजन मौके पर वार्ड के नागरिकों से कहा कि माधवनगर संतों की नगरी है यहाँ कई शहरों के श्रद्धालु गुरू द्धारे में आयोजित धार्मिक आयोजन में पहुंचते है माधवनगर के विकास कार्य में कोई कसर नहीं छोडी जायेगी। भूमि पूजन के मौके पर स्थानीय पार्षद  श्याम पंजवानी एमआईसी मेंबर सुभाष साहू, डॉ रमेश सोनी, शशिकांत तिवारी पार्षद सीमा श्रीवास्तव, गोविंद चावला, ईश्वर बहरानी मंडल अध्यक्ष बागीश आनंद, प्रकाश चावला वरिष्ठ नेता डॉ राजकुमार आडवाणी, दादा द्बारा दास मनोहर कृष्णानी, घनश्याम, राजेश, नवीन मोटवानी ,राजेश धामेजा, महेश रोचवानी, अर्जुन चावला, समाजसेवी देवीदास सोनी,...

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने इंदिरा गांधी वार्ड में 1 करोड़ 13 लाख के विकास कार्यों की दी सौगात, स्थानीय पार्षद बल्ली सोनी की मौजूदगी मे वार्ड की बेटी पार्वती रैकवार से कराया भूमि पूजन

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्बारा शहर के विकास कार्यों के लिये एक और सौगात इंदिरा नगर वार्ड को दी गयी है। महापौर ने  इंदिरा गांधी वार्ड में लगभग 1 करोड़ 13 लाख की लागत से होने जा रहे नाली एवं नाला निर्माण के विकास कार्य का भूमि पूजन स्थानीय पार्षद बल्ली सोनी की मौजूदगी मे वार्ड की बेटी कुमारी पार्वती रैकवार से कराया उन्होंने बीजेपी नेतृत्व का आभार प्रगट किया जिनके सानिध्य मे विकास कार्य संभव हो पा रहे है,महापौर ने वार्ड वासियों से कहा निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ किया जायेगा।जनता के हित के कार्यों में गुणवत्ता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस  इस दौरान स्थानीय पार्षद श्री ओमप्रकाश बल्ली सोनी एमआईसी मेंबर सुभाष साहू ,डॉ रमेश सोनी, पार्षद सीमा श्रीवास्तव, राजेश भास्कर ठेकेदार श्रेया कंस्ट्रक्शन,अनंत प्यासी उपयंत्री अश्वनी पांडे ,अवधेश दहिया, त्रिवेणी परोहा ,मोहनलाल खरे ,प्रभु नाथ गुप्ता सुधीर सिंह अमित प्रसाद मिश्रा कृष्ण प्यासी संजीव कुशवाहा, पप्पू गुप्ता ,संतोष डेंगरे ,घनश्याम गर्ग,मुकेश तिवारी,चंद्रिका तिवारी, विनोद त्रि...