Skip to main content

Posts

अवमानक और मिथ्याछाप खाद्य पदार्थों के विक्रय से संबंधित दो प्रकरणों को न्यायालय में दायर करने कलेक्टर की अनुमति, तत्कालीन खाद्य सुरक्षा अधिकारी को नोटिस

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) -  खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम से संबंधित दो प्रकरणों में कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद ने खाद्य प्रत्यायोजित शक्तियों का उपयोग करते हुए उक्त प्रकरणों को सक्षम न्यायालय के समक्ष अभियोजन हेतु अनुमोदित किया है। साथ ही दोनों प्रकरणों को निर्धारित समयावधि में सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत नहीं किए जाने पर तत्कालीन खाद्य सुरक्षा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ये हैं प्रकरण तत्कालीन खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार दुबे द्वारा कटनी जिले में अपनी पदस्थापना के दौरान 26 अक्टूबर 2020 को सिल्वर टॉकीज रोड कटनी स्थित सुहाने खोवा भंडार के प्रोप्राइटर सुनील सुहाने पिता बसोरीलाल सुहाने 40 वर्ष निवासी पन्ना मोड़ वार्ड क्रमांक 3 से विक्रयार्थ संग्रहित खोवा का नमूना जांच हेतु लिया गया था। जो जांच में अवमानक होना पाया गया। इसी तरह तत्कालीन खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री दुबे द्वारा 8 जनवरी 2021 को बस स्टैंड बहोरीबंद स्थित केशव किराना प्रोप्राइटर केशव गुप्ता पिता धनीराम गुप्ता निवासी जैन मंदिर बहोरीबंद के पास से विक्रय एवम् संग्रहित खाद्य पदार्थ मिर्च पाउडर और अजवाइन के नमूने जा...

50 हजार से अधिक राशि के लिए दस्तावेज जरूरी

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) - विधानसभा चुनाव कि आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है। इसके प्रावधान के तहत निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने तक कोई भी व्यक्ति 50 हजार रूपये तक ही नकद राशि ले जा सकता है। यदि इससे अधिक कि नकद राशि साथ ले जाना हो तो उसके लिए उचित अभिलेख साथ रखना आवश्यक है। इस संबंध में निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गए निर्देशों के अनुसार 50 हजार रूपये से अधिक नकद राशि ले जाने वाले व्यक्ति के पास राशि के स्वामित्व के संबंध में अभिलेख होना चाहिये। राशि के उपयोग तथा स्त्रोत के संबंध में भी स्पष्ट अभिलेख होना अनिवार्य है। जारी निर्देशों में कहा गया है कि यदि किसी व्यक्ति के पास 10 लाख रूपये से अधिक की नकद राशि प्राप्त होती है तो उसे जप्त कर निकटवर्ती थाने में जमा करा दिया जायेगा। इसकी ऽ सूचना आयकर विभाग को दी जायेगी। राशि के संबंध में आयकर विभाग आवश्यक कार्यवाही करेगा। ऽ उद्योग व्यवसाय आदि में 50 हजार ऽ रूपये से अधिक मूल्य के वस्तुओं के परिवहन के संबंध में वाणिज्य कर . विभाग के प्रावधानों के अनुसार ई-वे बिल तथा परिवहन संबंधी अभिलेख रखना आवश्यक होगा। जिन वस्तुओं में किसी तरह का कर नहीं है उनके लि...

औद्योगिक संघ - उद्योगपति करें अधीनस्थ कर्मचारियों को मतदान के लिए प्रेरित, मतदान प्रतिशत बढ़ोत्तरी के प्रयास

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) -  मतदाता जागरूकता अभियान के संबंध में आयोजित की जाने स्वीप गतिविधियों के संचालन हेतु विभिन्न औद्योगिक संघ एवं उद्योगपतियों व बैंकों के प्रतिनिधियों की बैठक का आयोजन गुरूवार को कार्यालय कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभाकक्ष में किया गया। बैठक में विधानसभा निर्वाचन 2023 में जिले का मतदान प्रतिशत में बढ़ोत्तरी हेतु नागरिकों में जागरुकता लाने हेतु विभिन्न औद्योगिक संघ जैसे- लघु उद्योग संघ जिला उद्योग संगठन, लघु उद्योग भारती, चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंड्रस्ट्रीज, माधव नगर उद्योग संघ, मध्यप्रदेश रिफेक्ट्रीज एसोसियेशन इत्यादि के साथ बैठक आयोजित कर चर्चा की गयी। इस दौरान मतदाता जागरूकता अभियान पर आधारित लघुवृत्त फिल्म का प्रदर्शन किया गया। बैठक में पीपीटी के माध्यम जिला प्रशासन के माध्यम से आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों जैसे नुक्कड नाटक, मतदाता चौपाल, भाषण, वाद-विवाद प्रतियोगिता, ह्यूमन मैप निर्माण, रन फार वोट का अयोजन, क्विज प्रतियोगिता, रैली, लोकतंत्र की मसाल, दिव्यांगजनों हेतु ट्रायसाइकिल रैली,  रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता, मतदान दीप इत्यादि की जानकारी दी गई।...

योगेश और कबरा के विरूद्ध हुई जिला बदर की कार्यवाही

कटनी  (  प्रबल सृष्टि ) -  कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अवि प्रसाद ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत दो आदतन अपराधियों के विरूद्ध जिला बदर की कार्यवाही की है।              जिला दण्डाधिकारी श्री प्रसाद ने जिन दो अपराधियों के खिलाफ जिला बदर का आदेश पारित किया है ,  उनमें थाना कुठला कृष्णा कोल्ड स्टोर के पास नदीपार निवासी  38   वर्षीय योगेश कोल और इन्द्रानगर निवासी  26   वर्षीय आशीष बरसैया उर्फ कबरा बरसैया शामिल है। कलेक्टर ने दोनों आदतन अपराधियों के खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर किया है। इन दोनो अपराधियो के विरूद्ध विभिन्न न्यायालयों में अपराधिक प्रकरण प्रचलित है।              योगेश कोल के अपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने के कारण लोगों में भय व्याप्त रहता है ,  इसके द्वारा वर्ष  2003   से लगातार हत्या करना ,  मारपीट करना ,  जुआ खेलना ,  शराब पीना औ...

मैं तो चला धरती पर बसे स्वर्ग में..

कटनी ( मुरली पृथ्यानी ) - जब शरीर में बसी आत्मा को अपने परमात्मा के तत्त्व रूप की पहचान हो जाती है तो जीवन सुख और विकास के पथ पर अग्रसर हो जाता है। मेरे जीवन की आम शुरुआत इस धरती पर जन्म लेने से होती है लेकिन जीवन में परमआनंद और विकास निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के उस ज्ञान से प्राप्त हुआ है, जिस ज्ञान को सदगुरु की कृपा से प्राप्त करने के बाद दुनिया के तमाम दुनियावी ज्ञान अपने आप ही समझ में चले आते है। यह ज्ञान कोई शब्द या उच्चारण भर नहीं है यह ज्ञान तो पूर्ण जानकारी है कण - कण में समाये ईश्वर, भगवान, अल्लाह, वाहेगुरु, गाड तथा अनेकों अनेक नामो का जिनका नाम दुनिया वाले ले तो रहे होते है लेकिन वस्तु का पता नहीं होता। परमात्मा नाम की वस्तु समय के सदगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की कृपा से ही प्राप्त होती है। यही ज्ञान भगवान कृष्ण ने अर्जुन को दिया था। सदगुरु की कृपा से ब्रह्मलीन ब्रह्मऋषि रूपलाल जी (कोटा) ने मुझे करीब 27 वर्ष पहले इस हर जगह मौजूद परमात्मा की जानकारी करा दी थी। इसके बाद के जीवन को मैं शब्दों में तो कह ही नहीं सकता, बस इतना कह सकता हूँ कि अब मैं कुछ नहीं करता...

प्राईवेट नर्सिंग होम एवं पैथोलॉजी सेंटर्स संचालकों को गंभीर बीमारियों के सेंपल का जिला चिकित्सालय से पुनः परीक्षण करानें के निर्देश

कटनी (  प्रबल सृष्टि  ) -  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नें जिले के समस्त प्राईवेट नर्सिंग होम एवं पैथोलॉजी सेंटर्स संचालकों को गंभीर बीमारिया मलेरिया ,  डेंगू ,  सीवियर एनिमिया ,  चिकिनगुनिया ,  कुष्ठ ,  मेनिनजाइटिस एवं एस.टी.डी. आदि के मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उक्त मरीज के सेंपल को जिला चिकित्सालय से पुनः परीक्षण कराये बिना सार्वजनिक न करनें हेतु निर्देशित किया जाकर निर्देशों का पालन न करनें पर नर्सिंग होम एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करनें का लेख किया गया है।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जारी पत्र में चिहित मरीजों की गंभीर बिमारियों की प्राईवेट नर्सिंग होम एवं पैथोलॉजी टेस्ट रिपोर्ट सार्वजनिक करनें के कारण चिहित गंभीर बीमारिया (मलेरिया ,  डेंगू ,  सीवियर एनिमिया ,  चिकिनगुनिया ,  कुष्ठ ,  मेनिनजाइटिस एवं एस.टी. डी) आदि गंभीर बिमारियों की जानकारी विभाग को नही हो पाती है जिससे संबधित बिमारियों की रोकथाम संबंधी कार्यवाही एवं राष्ट्रीय कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग में कठिनाईया होती है ।

व्यापम की अंकसूची को कूटरचित तरीके से तैयार कर फर्जी टीचर बनने की शिकायत पर हुई कार्यवाही

कटनी ( प्रबल सृष्टि  ) -  जिला शिक्षा अधिकारी पी.पी.सिंह द्वारा कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बडवारा के पत्र पर व्यापम की अंकसूची एवं सेवा अभिलेखों में संलग्न व्यापम की अंकसूची को कूटरचित तरीके से तैयार कर फर्जी टीचर बनने की शिकायत में कार्यवाही करते हुए शासकीय प्राथमिक शाला कुटीटोला संकुल केन्द्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक बरही के प्राथमिक शिक्षक  राम नारायण तिवारी को मध्य प्रदेश सिविल सेवा नियम  1966   के प्रावधान अनुसार तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बड़वारा विकासखण्ड बड़वारा नियत किया जाकर इस अवधि मे संबंधित को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।              उल्लेखनीय है कि कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बड़वारा द्वारा जिला कटनी के पत्र क्रमांक जनसुनवाई दिनांक  10   अक्टूबर द्वारा प्राथमिक शिक्षक राम नारायण तिवारी की फर्जी टीचर बनने की शिकायत के संबंध में जानकारी दी गई थी। जिला शिक्षा अधिकारी ...

राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ ईव्हीएम मशीनों का प्रथम रेंडमाइजेशन, जिले में 1163 मतदान केंद्र

कटनी (  प्रबल सृष्टि ) -  जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में शांति पूर्ण ,  स्वतंत्र ,  निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया संपादित कराने प्रतिबद्ध कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद की मौजूदगी और राजनैतिक दलों की उपस्थिति में सोमवार को पूरी पारदर्शिता से ईव्हीएम मशीनों का भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कंप्यूटर साफ्टवेयर ई एम एस  2.0   के माध्यम से प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया।      रेंडमाइजेशन में कुल  1336   बैलेट यूनिट और  1336   कंट्रोल यूनिट तथा  1440   व्हीव्हीपेट  में से चुनाव हेतु विधानसभा क्षेत्रों के लिए रेंडमाइजेशन किया गया।    कलेक्टर श्री प्रसाद ने इसके पहले उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को प्रथम रेंडमाइजेशन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रसाद ने बताया कि प्रथम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया में ईव्हीएम मशीनों को विधानसभा क्षेत्रवार आवंटित किया जाता है।    जिला सूचना अधिकारी प्रफुल्ल श्रीवास्तव ने बताया क...

वोट देने की जिम्मेदारी और जवाबदेही हो

कटनी ( मुरली पृथ्यानी ) वोट देने नही जाऊंगा तो क्या फर्क पड़ेगा ? मेरे अकेले के वोट नही देने से क्या फर्क पड़ेगा ? शायद यही सोच लापरवाही और ग़ैरजिम्मेदारी लोकतंत्र में आहुति देने से लोगों को रोक देती है नतीजतन चुनाव में मतदान प्रतिशत 60 - 65% तक ही हो पता है। यह बहुत ही खराब चीज है कि लोग इस दिन मतदान नहीं करते और लापरवाही में इस मौके को गवां देते हैं। हमारे देश में ऐसा कोई कानून नहीं है कि मतदान करना अनिवार्य किया जाए लेकिन मतदान अनिवार्य होना ही चाहिए यह आपके द्वारा दिया गया एक सशक्त संदेश होता है। इस बार 17 नवंबर को मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं इसके लिए अत्यधिक और बढ़-चढ़कर मतदान करने की आवश्यकता है जिससे एक मजबूत और सशक्त सरकार प्रदेश को मिले। लोग इस दिन को हल्के में नहीं ले और अपने बाकी कार्यों के साथ इस कार्य को भी महत्व देते हुए मतदान करें। हमारे मतदान न करने से सरकार गलत बन सकती है यह डर होना चाहिए और मतदान की जिम्मेदारी हमें समझनी चाहिए तभी लोकतंत्र के प्रति जवाबदेह रहा जा सकता है। यह चुनाव हमारे विकास के लिए ही आते हैं ताकि हम समय-समय पर अपने मत का प्रयो...

पुलिस बल ने मतदाता जागरूकता बाइक रैली निकाली - ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए किया प्रेरित

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) कलेक्ट्रेट कार्यालय से पन्ना मोड़ तक आज शुक्रवार 13अक्टूबर को प्रातः पुलिस बल की मतदाता जागरूकता रैली निकली। रैली को कलेक्टर अवि प्रसाद और पुलिस अधीक्षक   अभिजीत कुमार रंजन  ने हरी झंडी दिखाकर  रवाना किया।   इस मौके पर जिला पंचायत के सीईओ एवं नोडल अधिकारी स्वीप श्री शिशिर गेमावत, परियोजना अधिकारी श्री मृगेंद्र सिंह, प्राध्यापक चित्रा प्रभात, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण पूजा द्विवेदी, सहायक संचालक महिला बाल विकास वनश्री कुर्वेती, सी एस पी ख्याति मिश्रा सहित यातायात प्रभारी राहुल पांडेय  और  अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। बाइक रैली में शामिल यातायात एवं जिला पुलिस बल  में शामिल हैं।