Skip to main content

Posts

सुरक्षा व्यवस्था में तकनीक बनी सहारा, विधायक संदीप जायसवाल ने पुलिस विभाग को उपलब्ध कराए 5 लाख रुपए के सीसीटीवी कैमरे, 4 लाख के और देंगे उच्च क्षमता वाले एनपीआर कैमरे

कटनी। ( प्रबल सृष्टि ) सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहे और पुलिस की निगरानी में रहे इसके लिए कटनी मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल अपनी तरफ से भरपूर प्रयास करतें है। उन्होंने 71 सीसीटीवी कैमरे पूर्व में पुलिस को उपलब्ध कराए हैं जो 25 विभिन्न स्थानों पर लगे हुए हैं। इसी कड़ी में आज उन्होंने 5 लाख की लागत से खरीदे गए 25 कैमरे और 4 एनपीआर कैमरे आज पुलिस को उपलब्ध कराए हैं जो कोतवाली, एनकेजे, माधवनगर, कुठला और रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र में लगाए जाएंगे। इसी के साथ उन्होंने 4 लाख रुपये और देने की भी घोषणा की है जिससे एनपीआर कैमरों की संख्या दस हो जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया यह एनपीआर कैमरे तकनीकी रूप से बहुत उपयोगी भी है। आज इसे लेकर पुलिस कंट्रोल रूम में विधायक संदीप जायसवाल और पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन ने पत्रकारों के समक्ष सुरक्षा व्यवस्था में और कसावट लाने के उद्देश्य से अपने विचार रखे। विधायक श्री जायसवाल ने कहा कि नगर में जनसंख्या बढ़ रही है और कॉलोनियां भी बढ़ रही हैं इसलिए सुरक्षा व्यवस्था के लिए तकनीक का सहारा लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कटनी की सुरक्षा व्यवस्था और कैसे बेहतर हो जिस...

राज्यसभा सांसद विवेक तनखा ने कटनी को दी प्लाज़्मा एफेरेसिस मशीन की सौग़ात, विभिन्न संगठनो की मांग पर एनएसयूआई राष्ट्रीय समन्वयक दिव्यांशु अंशु मिश्रा ने किए थे प्रयास

कटनी। ( प्रबल सृष्टि) स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी से जूझते कटनी जिलेवासियों की पीड़ा को समझते हुए कांग्रेस के राज्य सभा सांसद विवेक तनखा ने एनएसयूआई राष्ट्रीय समन्वयक दिव्यांशु मिश्रा अंशु की पहल पर  प्लाज़्मा एफ़्रेसिस ( ब्लड कम्पोनेंट सेप्रेटर) मशीन की सौगात दी है। यह मशीन जिला चिकित्सालय में लगाई जाएगी ।जिसके लिए अंशु मिश्रा के मांगपत्र पर श्री तनखा ने  27 लाख 50 हज़ार रुपये स्वीकृत किये है। ब्लड कम्पोनेंट सेपरेशन मशीन की सुविधा मिलने से कटनी में ब्लड संबंधी गंभीर बीमारियों का बेहतर इलाज उपलब्ध होगा। आज दोपहर आयोजित की गई पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए कांग्रेस छात्र इकाई के राष्ट्रीय समन्वयक कटनी अध्यक्ष दिव्यांशू मिश्रा अंशू ने बताया कि ज़िले वसियों की समस्या को देखते हुए सांसद श्री तनखा को माँग पत्र सौंपा गया था, जिसपर उनके द्वारा कटनी की बहुप्रतिक्षित माँग को पूरा कर राशि स्वीकृत कर दी है। कुछ ही दिनों में आम जनता के लिए ज़िला अस्पताल में उक्त मशीन लगाई जाएगी। युंका जिलाध्यक्ष मनु दीक्षित ने बताया कि गर्भवती महिलाओं, पीलिया, डेंगू और अन्य कई अन्य गम्भीर बीमारियों में ...

महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर, बाजार में उतारे प्रोडक्ट, ऑनलाइन भी बिक्री को उपलब्ध

कटनी ( प्रबल सृष्टि  )-  मध्यप्रदेश राज्य आजीविका मिशन द्वारा गठित स्व सहायता समूहों के सदस्यों को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार से जोड़ने प्रदेश में कार्य किया जा रहा है और इसी कड़ी में जिले में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन व सीईओ जिला पंचायत जगदीश चंद्र गोमे के मार्गदर्शन में आजीविका मिशन लगातार काम कर रहा है। जिले के स्लीमनाबाद के एक समूह की सदस्यों द्वारा विभिन्न प्रकार के उत्पाद तैयार कर बाजार में उतारे गए हैं और उनकी ऑनलाइन बिक्री भी की जा रही है। महिलाओं के बनाए प्रोडक्ट भी लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं।              जिला परियोजना प्रबंधक शबाना बेगम ने बताया कि विकासखंड बहोरीबंद अंतर्गत ममता संकुल स्तरीय संगठन स्लीमनाबाद द्वारा विभिन्न प्रकार की सामग्री तैयार की जा रही है। महिलाओं ने सरसों तेल ,  मक्का पोहा ,  चावल पापड़ ,  अरहर दाल ,  चने की दाल ,  आम का आचार ,  नमकीन ,  धनिया ,  मिर्च ,  हल्दी पाउडर विक्रय के लिए बाजार में उतारा है। समूह के महिलाओं द्वारा खाद्...

विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने किया विजयराघवगढ़ स्वच्छ एप का शुभारंभ

कटनी ( प्रबल सृष्टि  )-  विजयराघवगढ़ नगर परिषद् विजयराघवगढ़ में स्वच्छता सेवा को सुदृढ़ बनाने की दिशा में नवाचार करते हुये विजयराघवगढ़ स्वच्छता एप का प्रारंभ किया गया है। बुधवार को विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने विजयराघवगढ़ स्वच्छता एप का शुभारंभ किया। उन्होने कहा कि इस एप के माध्यम से अब नागरिक घर बैठक ही अपनी शिकायत एवं सुझाव सीधे नगर परिषद को पहुंचा सकेंगे। निकाय स्तर विजयराघवगढ़ स्वच्छता एप की मॉनीटरिंग के लिये कंन्ट्रोल रुम स्थापित किया गया है। जिसमें इस एप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों की प्रतिदिन मॉनीटरिंग की जायेगी। इसके साथ ही प्राप्त शिकायतों का त्वरित रुप से अथवा  24   घंटे के भीतर निराकरण भी किया जायेगा। विधायक श्री पाठक ने इस एप का उपयोग कर नगर परिषद् को स्वच्छ एवं अग्रणी बनाने की दिशा में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करने नागरिकों से अपील भी की है।              इस एप के संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद् विजयराघवगढ़ ने बताया कि इस एप को लागू करने का उद्देश्य नगर क...

शहीद स्मारक में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पुष्प अर्पित कर देश के शहीदों को याद किया

कटनी ( प्रबल सृष्टि  )-  गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन झिंझरी स्थित अमर जवान शहीद स्मारक पहुंचकर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा व पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन ने पुष्पांजलि अर्पित की। कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक के साथ ही जिला स्तरीय अधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर देश के शहीदों को याद किया। शहीद स्मारक का गणतंत्र दिवस से पूर्व कलेक्टर श्री मिश्रा के निर्देश पर जीर्णोद्धार कराया गया था। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ जगदीश चंद्र गोमे ,  अपर कलेक्टर रोमानुस टोप्पो ,  एएसपी मनोज केडिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में मुख्यातिथि कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने फहराया तिरंगा, ली परेड सलामी

कटनी ( प्रबल सृष्टि  )-  गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन झिंझरी में मुख्य समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। साथ ही मुख्यमंत्री के प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। परेड के साथ ही विभिन्न विभागों की योजनाओं पर आधारित झांकियों का भी प्रदर्शन किया गया। समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी ,  कर्मचारियों का भी मंच से सम्मान किया गया। मुख्य समारोह में मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल ,  भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ,  पूर्व अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी ,  पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन ,  डीएफओ आर.सी. विश्वकर्मा भी मौजूद थे।              समारोह में कलेक्टर श्री मिश्रा ने सुबह ध्वजारोहण किया और उसके बाद पुलिस बैंड पर राष्ट्रगान की धुन बजाई गई। पुलिस बल ने ध्वज सलामी दी। जिसके बाद कलेक्टर श्री मिश्रा व पुलिस अधीक्षक श्री जैन खुली जीप सवार हुए और परेड का निरीक्षण किया। परेड निरीक्षण के बाद मुख्यातिथि ने प्रदेश के म...

26 जनवरी को प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक पुलिस लाईन झिंझरी मार्ग में किया गया परिवर्तन

कटनी ( प्रबल सृष्टि  )-  थाना प्रभारी यातायात विनोद दुबे ने बताया कि गणतंत्र दिवस कार्यक्रम इस वर्ष पुलिस लाइन झिंझरी में आयोजित होने जा रहा है। कार्यक्रम की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए  26   जनवरी को प्रातः  8.30   बजे से  11.00   बजे तक पुलिस लाईन ,  झिंझरी आने जाने वाले मार्ग को परिवर्तित किया गया है। माधवनगर गेट से पीरबाबा बायपास रोड              माधवनगर गेट से पीरबाबा बायपास रोड मार्ग को बिलहरी मोड़ से शारदा फेक्ट्री रोड ,  गुलबारा ओवरब्रिज के ऊपर होते हुए जबलपुर बायपास की ओर डायवर्ट किया गया है। जिला एवं सत्र न्यायालय कटनी रोड से विश्राम बाबा गेट ,  माधवनगर गेट आदि जाने वाला मार्ग              इसी प्रकार जिला एवं सत्र न्यायालय कटनी रोड से विश्राम बाबा गेट ,  माधवनगर गेट मार्ग को सत्संग भवन रोड झिंझरी के बाजू से होते हुए सीधे बायपास हाइवे ,  गुलवारा ब्रिज के नीचे से होते हुए शारदा फैक्ट्री रोड से बि...

साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य पर मोहन दास नागवानी को दिया जायेगा कटनी गौरव सम्मान

कटनी (  प्रबल सृष्टि  )-  डिप्टी कलेक्टर संस्कृति शर्मा ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर कटनी गौरव सम्मान  2021-22   प्रदाय किया जायेगा। कटनी गौरव सम्मान  2021-22   के लिये जिला कटनी अंतर्गत साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किये जाने पर मोहन दास नागवानी को यह सम्मान दिया जायेगा। 

गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्मारकों एवं महापुरूषों की प्रतिमाओं की नगर निगम द्वारा कराई गई सफाई एवं धुलाई

कटनी ( प्रबल सृष्टि)  -  राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को दृष्टिगत रखते हुए आज प्रातः नगर के विभिन्न स्मारकों एवं महापुरूषों की प्रतिमाओं के आसपास विशेष सफाई व्यवस्था नगर निगम द्वारा कराई गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार सुभाष चौक स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू की मूर्ति, कचहरी चौराहा स्थित महारानी लक्ष्मी बाई की प्रतिमा, स्टेट बैंक तिराहा स्थित मैथिलीशरण गुप्त की प्रतिमा, थाना तिराहा स्थित अहिंसा स्तंभ, रधुनाथ गंज वार्ड घंटाघर स्थित ध्वजारोहण स्थल अग्रसेन महाराज की प्रतिमा एवं परिसर, झंडा बाजार स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत माता की प्रतिमा एवं स्मारक स्थल की सफाई एवं धुलाई का कार्य कराया गया है। 

पहरूआ कंज्यूमर पम्प में जिला प्रशासन, पुलिस की संयुक्त टीम ने दी दबिश, लाखों रूपये कीमत का केरोसिन, बायो डीजल किया जब्त, एक ही नंबर की दो बसें भी मिली, संचालक सहित दो कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

कटनी पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन की बाइट कटनी ( प्रबल सृष्टि  )-  प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिसके चलते प्रदेशभर में माफिया ,  मिलावटखोरों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। माफियाओं पर कार्रवाई के साथ ही उनके ठिकानों को भी नष्ट करने की कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कटनी जिले में भी मुख्यमंत्री के निर्देश पर माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। शनिवार की देर रात सूचना पर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा व पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन की निगरानी में पहरूआ स्थित पं. विजय प्रकाश मिश्रा के कंज्यूमर पंप पर दबिश दी गई। जिसमें लाखों रूपये कीमत का हजारों लीटर नीला केरोसिन ,  बायोडीजल जब्त किया गया है और पंप के संचालक सहित तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही मौके पर एक ही नंबर की दो बसें भी मिली हैं ,  जिनको जब्त करते हुए धोखाधड़ी कर शासन को राजस्व की क्षति पहुंचाने पर भी एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई टीम ने की है। कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर कलेक्टर रोमानुस टोप्पो व एएसपी...