Skip to main content

Posts

दिव्यांग मतदाताओं ने किया 89 प्रतिशत मतदान, व्यवस्थाओं से रहा उत्साह

कटनी / चारों विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों में की गई व्यवस्थाओं से दिव्यांग मतदाताओं में मतदान के प्रति व्यापक उत्साह रहा। जिले में कुल 8 हजार 275 दिव्यांग मतदाताओं में से 7 हजार 344 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।             जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में मतदान केन्द्रों में रैम्प के अलावा दिव्यांग मतदाताओं को छाया, पेयजल, शौचालय प्रसाधन संबंधी सुविधायें उपलब्ध कराई गई। वहीं उन्हें मतदान केन्द्र तक लाने व्हीलचेयर और विशेष वाहन की सुविधा भी दी गई। सभी दिव्यांगजनों को पूर्व से चिन्हित कर उनके लिये मतदान केन्द्र तक आने के लिये दिव्यांग मित्र और स्वयं सेवी संस्थाओं के माध्यम से सहायता प्रदान की गई। उन्हें मतदान के लिये जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा लिखा गया आमंत्रण और पीले चावल देकर 28 नवंबर को मतदान के लिये आमंत्रित किया गया।             नेत्रहीन दिव्यांगजनों को ब्रेल लिपि में बैलेट की व्यवस्था की गई। मतदान केन्द्र पर आने पर उन्हें कतारमुक्त मतदान करने की व्यवस्था भी की गई। मतदान केन्द्रों में दि...

औसत से कम और अधिक मतदान केन्द्रों की विधानसभावार संवीक्षा की प्रेक्षकों ने

कटनी /  कृषि उपज मण्डी पहरुआ में जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में हुये मतदान के दूसरे दिन औसत मतदान से 15 प्रतिशत कम और 15 प्रतिशत अधिक मतदान वाले मतदान केन्द्रों के मतदान की संवीक्षा का कार्य भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकों ने रिटर्निंग ऑफीसर और अभ्यर्थी, निर्वाचन अभिकर्ता के समक्ष विधानसभावार की। निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार संवीक्षा के दौरान पाया गया कि सभी मतदान केन्द्रों में विधिसम्यक रुप से मतदान सम्पन्न हुआ है। विधानसभावार संवीक्षा के दौरान प्रेक्षक एम जी अरदाद ने बहोरीबंद विधानसभा, के हर्षवर्धन ने विजयराघवगढ़ विधानसभा, डॉ साकेत कुमार ने मुड़वारा और देवासिंह नेगी ने बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों के मतदान की संवीक्षा की। इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी केवीएस चौधरी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी आर उमा माहेश्वरी, रिटर्निंग अधिकारी और संबंधित विभानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थी और उनके एजेंट और रिटर्निंग ऑफीसर देवकीनन्दन सिंह, ऋषि पवार, धर्मेन्द्र मिश्रा, धीरेन्द्र सिंह सहित सहायक रिटर्निंग अधिकारी भी उपस्थित थे।

कटनी कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने लाइन में लगकर किया मतदान

कटनी / लोकतंत्र के इस महापर्व में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी केवीएस चौधरी व पुलिस अधीक्षक मिथलेश शुक्ला ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपनी सहभागिता दी। दोनों ही अधिकारियों ने प्रातः मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक 240 प्राथमिक शाला झिंझरी पहुंचे। जहां दोनां ही अधिकारियों ने आम मतदाताओं की तरह पर कतार में खड़े होकर जिम्मेदार मतदाता होने की भूमिका अदा की। जिसके बाद उन्होने मतदान कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।             मतदान दिवस 28 नवंबर 2018 को सीईओ जिला पंचायत व जिला समन्वयक स्वीप फ्रेंक नोबल ए भी मतदान प्रक्रिया का हिस्सा बनें। उन्होने भी आचार्य कृपलानी वार्ड मतदान केन्द्र क्रामांक 238 पहुंचकर अपना वोट डाला।

लोकतंत्र के उत्सव में बढ़ चढ़कर निभाई भागेदारी

कटनी / जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में 28 नवंबर को कुल 1156 मतदान केन्द्रों पर शाम 5 बजे तक पीठासीन अधिकारियों द्वारा मत प्रतिशत एप पर दर्ज की गई सुगम्य पोट्रल मध्यप्रदेश की जानकारी के अनुसार औसत रुप से 73 फीसदी से अधिक प्रतिशत मतदान हुआ है। इन आंकड़ों में अभी वृद्धि हो सकती है। मतदान प्रतिशत के वास्तविक आंकड़े पीठासीन अधिकारियों की डायरी जमा होने के बाद ही प्राप्त हो सकेंगे।             सुगम्य पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल मतदान का प्रतिशत 72.75 रहा। जिसमें 74 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं एवं 71 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपना मतदान किया। जिले की बड़वारा विधानसभा क्षेत्र में कुल 72 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। जिसमें पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 74 और 69 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 75 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 77 प्रतिशत पुरुष एवं 72 प्रतिशत मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र में 72 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें 72 प्रतिशत पुरुष ...

मतदान के समय मतदाता क्या करें, कैसे करें ? इसे पढ़िए

कटनी / जिले के चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 28 नवम्बर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान करने के लिए मतदाता को संबंधित मतदान केन्द्र में अपना मतदाता फोटो परिचय पत्र अथवा आयोग द्वारा जारी मतदाता पर्ची साथ में लेकर पहुंचना होगा। मतदान के समय मतदाता क्या करें मतदाताओं से अपेक्षा की गई है कि मतदान करने के लिए मतदाता को अपनी बारी आने की प्रतीक्षा करना चाहिये। मतदाता मतदान केन्द्र के अंदर और बाहर चारों ओर शांति बनाये रखें। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पैनल नम्बर 4 के अनुसार निर्धारित अपना फोटोयुक्त परिचय पत्र दिखायें, वोट कैसे करें में उल्लेखित अनुदेशों का पालन करें। मतांकन को सुगम बनाने वाले मतदान दल के प्रति शिष्टाचार दर्शायें। अपना मतांकन करने के बाद शांति पूर्वक मतदान केन्द्र से बाहर आ जायें। मोबाइल फोन रहेगा प्रतिबंधित        मतदान केन्द्र में मतदाता द्वारा मोबाइल फोन का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। मतदाता मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करें। मतदान केन्द्र में धूम्रपान करने पर भी रोक रहेगी। मतदान केन्द्र में आग्नेयास्त्र लेकर नहीं आये। मतदान केन्द्र मे...

1156 मतदान केन्द्रों में 326 क्रिटिकल, 4500 सुरक्षा बल तैनात होगा, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के पुख्ता प्रबंध

कटनी / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी केवीएस चौधरी द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिये की गई व्यवस्थाओं के बारे में पत्रकारों को जानकारी दी। उन्होने कहा कि विधानसभा निर्वाचन 2018 में जिले में शत्-प्रतिशत मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने मीडिया का सहयोग आपेक्षित है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मिथलेश शुक्ला ने विधानसभा निर्वाचन के मतदान प्रक्रिया के संचालन के लिये की जा रही सुरक्षा व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी।             प्रेस वार्ता के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिये मतदान दलों को 27 नवंबर की प्रातः 7 बजे से कृषि उपज मण्डी प्रांगण स्थित मतदान सामग्री वितरण स्थल से सामग्री का वितरण होगा। मतदान दल मतदान के पश्चात 28 नवंबर की शाम से वापस लौटकर इसी स्थल पर बनाये गये स्ट्रांग रुम में सामग्री वापसी करेंगे। उन्होने बताया कि 26 नवंबर की शाम 5 बजे से प्रचार प्रसार बंद हो गया है। प्रिन्ट...

मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र के मतदाता अधिकारियों, कर्मचारियों ने डाक मतपत्र से किया मतदान

कटनी / जिले की चारों विधानसभाओं में नियुक्त मतदान दल के मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र के मतदाता अधिकारियों, कर्मचारियों ने डाक मतपत्र के माध्यम से अपना संशोधित बैलट प्राप्त कर दोबारा मतदान किया। मुड़वारा क्षेत्र के मतदाता अधिकारियों व कर्मचारियों को डाक मतपत्र से मतदान करने के लिये तिलक महाविद्यालय एवं कलेक्ट्रेट भवन के पीछे स्थित डाक मतपत्र मतदान सुविधा केन्द्र में व्यवस्था की गई थी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने इन दोनों स्थलों का भ्रमण कर कर्मचारियों द्वारा डाक मतपत्र से किये जा रहे मतदान कार्य का जायजा लिया। एडिशनल एसपी ने भी डाला वोट             कटनी जिले के एडिशनल एसपी विवेक कुमार लाल ने भी मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र के मतदाता के रुप में कलेक्ट्रेट स्थित डाक मतपत्र मतदान सुविधा केन्द्र जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग डाक मतपत्र के माध्यम से किया।

मतदान के पूर्व महत्वपूर्ण 72 घंटे की कानून और व्यवस्था की स्थिति पर बैठक संपन्न

कटनी / जिले की सभी चार विधानसभाओं में मतदान के पूर्व के अत्यंत महत्वपूर्ण 72 घंटे में कानून और व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक और रिटर्निंग ऑफीसर्स की बैठक जिला निर्वाचन अधिकारी केवीएस चौधरी की अध्यक्षता में शनिवार को संपन्न हुई। इस मौके पर प्रेक्षकों द्वारा भ्रमण के दौरान पाई गई स्थितियों और कानून व्यवस्था तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष मतदान के लिये की जा रही तैयारियों के संबंध में रिटर्निंग ऑफीसर्स से समन्वय पूर्वक चर्चा की गई। इस मौके पर प्रेक्षक बड़वारा देवासिंह नेगी, प्रेक्षक विजयराघवगढ़ के हर्षवर्धन, प्रेक्षक बहोरीबंद एम जी अरदाद, पुलिस प्रेक्षक विशाल कुमार बाघेला और व्यय प्रेक्षक ए आनंन्द कुमार, अरविन्द्र कुमार सहित उप जिला निर्वाचन अधिकारी आर उमा माहेश्वरी, पुलिस अधीक्षक मिथलेश शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल तथा रिटर्निंग ऑफीसर्स धर्मेन्द्र मिश्रा, ऋषि पवार, देवकीनन्दन सिंह और धीरेन्द्र सिंह भी उपस्थित थे।

निर्भीक होकर निष्पक्ष रुप से मतदान अवश्य करें- जिला निर्वाचन अधिकारी

कटनी / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी केवीएस चौधरी ने बुधवार को जिले के बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के ढीमरखेड़ा जनपद अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने विधानसभा निर्वाचन 2018 की स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत एवं जिला समन्वयक स्वीप फ्रेंक नोबल ए भी उनके साथ उपस्थित रहे।             जिला निर्वाचन अधिकारी ने बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम देवरी के मतदान केन्द्र क्रमांक 225, पिपिरया, गोपालपुर, लालपुर, अतरसूमा और जिले के दूरस्थ ग्राम हल्का सहित अन्य ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर वहां स्थित मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होने सभी मतदान केन्द्रों में आवश्यक सुविधायें एवं रैम्प, पानी, शौचालयों तथा अन्य सुविधाओं के सभी कार्य तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होने दिव्यांग मित्रों और समन्वयकों से चर्चा कर दिव्यांग मतदाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होने बीएलओ और संबंधित मैदानी कर्मचारियों को निर्देशित किया ...

मतदान केन्द्रों में माईक्रो ऑब्जर्वर्स की रहेगी पैनी नजर

कटनी / स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिये संवेदनशील, अतिसंवेदनशीन मतदान केन्द्रों में माईक्रो ऑब्जर्वर भी नियुक्त किये गये हैं। यह माईक्रो ऑब्जर्वर्स अपने मतदान केन्द्रों में तैनात रहकर पूरी मतदान प्रक्रिया पर पैनी नजर रखेंगे और अपने विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक को सीधे रिपोर्ट देंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी केवीएस चौधरी द्वारा इन सभी माईक्रो ऑर्ब्ज्वर्स को ईवीएम, वीवीपैट के संचालन की प्रक्रिया और दायित्वों की जानकारी के लिये 21 से 23 नवंबर तक प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21 नवंबर बुधवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों के लिये नियुक्त माईक्रो ऑर्ब्ज्वर्स का प्रशिक्षण प्रेक्षक देवा सिंह नेगी की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ।             माईक्रो ऑब्जर्वर्स के प्रशिक्षण में ईवीएम, वीवीपैट के संचालन, मतदान की प्रक्रिया, पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों द्वारा किये जाने वाले कार्य, मतदान के दिन मतदान केन्द्र से 100 मीटर की दूरी पर की जाने वाली प्रतिबंधात्मक कार्यवाही,...