Skip to main content

Posts

26 जनवरी तक कम्प्यूटराईजेशन के साथ प्रारंभ करें नये भवन में कार्य

कटनी / जिले के प्रभारी मंत्री जयंत मलैया ने जिला क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को शीघ्र ही कम्प्यूटराईजेशन का कार्य भी पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि यदि यह कार्यालय रुरल फीडर से जुड़ा हो, तो अर्बन फीडर से जुड़वायें। ताकि कार्यालयीन समय में बिजली की समस्या ना हो, कार्य सुगमता से हो। साथ ही हर हाल में प्रभारी मंत्री ने 26 जनवरी तक यह कार्य पूर्ण करके कार्यालय विधिवत् प्रारंभ कराने के निर्देश दिये।            वित्त मंत्री ने आरटीओ कार्यालय के पहले पड़ने वाले टोल की समस्या को भी समझा। उन्होने कहा कि विधायक संदीप जायसवाल और महापौर ने उन्हें अवगत कराया है। उनसे मेरी बात हुई है। हम यह प्रयास करेंगे कि आरटीओ कार्यालय आने वाले नागरिकों के लिये टोल मुफ्त रखा जाये। साथ ही मैं कॉन्ट्रेक्टर से भी बात करने जा रहा हूॅं कि हो सके तो टोल को थोड़ा और आंगे शिफ्ट कर लें। ताकि इस समस्या से निजात मिल सके। इसके लिये हम शीघ्र ही बेहतर प्रयास करेंगे।           आर...

कॉन्सेप्ट अच्छा है, प्रदेश भर में करें इम्प्लीमेन्ट - प्रभारी मंत्री जयंत मलैया

कटनी / तकनीक ने हमें संसाधन तो उपलब्ध करा दिए हैं, लेकिन उन संसाधनों का सही दिशा में किस तरह से उपयोग करना है, यह हमें तय करना है। इसी बात को सार्थक करते हुए जिला जनसंपर्क कार्यालय कटनी ऐसा कार्यालय बन चुका है, जो नियमित रूप से ई-न्यूज लैटर को ईमेल-और वॉट्सएप के माध्यम से आमजन और संचार प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने जा रहा है। जिसे विधिवत् रुप से प्रदेश के वित्त एवं वाणिज्यकर व जिले के प्रभारी मंत्री जयंत मलैया ने मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में लॉन्च किया। उन्होने इस नवाचार की सराहना करते हुये जिले की जनसंपर्क की पूरी टीम को बधाई दी। साथ ही जनसंपर्क विभाग के आयुक्त पी नरहरि से टेलीफोनिक चर्चा करते हुये जनसंपर्क कटनी द्वारा प्रारंभ किये गये ’जनसंपर्क टुडे’ के प्रयास को पूरे प्रदेश में इम्प्लीमेन्ट कराने का सुझाव भी दिया। इस दौरान कलेक्टर विशेष गढ़पाले व जिला जनसंपर्क अधिकारी सुनील वर्मा ने जनसंपर्क कार्यालय द्वारा किये गये नवाचारी प्रयासों के विषय में भी प्रभारी मंत्री को बताया।             उल्लेखनीय है कि कोई भी शैक्षणिक संस्थान या कार्यालय महीने में एक...

जिन्होने कभी सोचा ना था, उनके बच्चों के भविष्य को गढ़ने के लिये प्रशासन कोई ऐसी कोचिंग चलायेगा

कटनी /-जिले के विद्यार्थियों को अपना भविष्य संवारने के लिये अधिक से अधिक अवसर मिलें, इसके लिये जरुरी है उनकी प्रारंभिक शिक्षा बेहतर हो। इस दिशा में कटनी जिला प्रशासन सतत् रुप से प्रयास कर रहा है। जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर विशेष गढ़पाले के मार्गदर्शन मे एक बड़ा नवाचार किया गया है। जिसके सार्थक परिणाम जिले के विद्यार्थियों के भविष्य में आशा की प्रखर किरण लेकर आयेंगे। यह प्रयास है, जिले के शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों को निःशुल्क नवोदय प्रवेश परीक्षा की कोचिंग।             वर्तमान में 4690 विद्यार्थी, जिले के 53 केन्द्रों में संचालित निःशुल्क नवोदय कोचिंग में नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। इसमें कटनी जनपद में 8 केन्द्र, बड़वारा में 9, बहोरीबंद में 10, रीठी में 7, ढीमरखेड़ा में 10 और विजयराघवगढ़ विकासखण्ड में 9 केन्द्रों में यह कोचिंग चल रही है। इसके लिये शिक्षकों की भी विशेष कोर टीम बनाई गई है। उन्हें प्रशिक्षित किया गया है। 12 जिलास्त्रोत समूह स्थापित किये गये हैं। जिनमें तकरीबन 159 प्रशिक्षक जिले के 4690 विद्य...

मुनीर गांव में झोपड़ी में रहता था, आज खुद का मकान बन गया

कटनी / खुद का अपना घर हो, यह सपना हर अमीर और हर गरीब व्यक्ति का होता है। जो आर्थिक रुप से मजबूत होते हैं, उनके लिये ये ख्वाह पूरा करना आसान होता है। लेकिन जिन्हें प्रतिदिन मेहनत, मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करना हो, उनके लिये यह दूर की कौड़ी होता है।                           प्रधानमंत्री आवास योजना ने रीठी जनपद पंचायत के ग्राम डांग में रहने वाले मुनीर के जीवन में भी अपार खुशियों के क्षण दिये। क्योंकि मुनीर बुजुर्ग हैं। साथ ही अब तक का जीवन उन्होने कच्चे मकान में गुजारा है। उन्होने तो कभी पक्की छत नसीब होगी, यह सोचा भी नहीं था। उनके लिये यह महज सपनों जैसा था।             मुनीर ने बताया कि कच्चे घर में बरसात के समय बहुत परेशानियॉं होती थीं। हमेंशा बारिश का पानी घर के अंदर टपकने की समस्या बनी रहती थी। कई बार तो रात-रात भर जाग कर बितानी पड़ती थी। तब से मैं हमेंशा पक्का मकान बनाने का सपना देखता रहा।             लेकिन प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के आने से...

14-15 लोगों के कब्जे से चार एकड़ शासकीय भूमि खाली कराई गई

कटनी / इमलिया गांव में राजस्व अमले ने अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को अंजाम दिया। इस दौरान राजस्व व माधवनगर पुलिस के अमले के द्वारा चार एकड़ शासकीय भूमि मुक्त कराई गई। तहसीलदार कटनी संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि इमलिया ग्राम में शुक्रवार को 14-15 लोगों के कब्जे से चार एकड़ शासकीय भूमि खाली कराई गई है। अतिक्रमणकारियों द्वारा मकान और खाली भूमि में बाउंड्री बनाई गई थी। जिसे तोड़ा गया। इसमें मुख्यता भोला गर्ग, कमल और कमलेश यादव के अतिक्रमण थे। जिन्हे तोड़ा गया हैं।

गाडि़यों की हैडलाईट पर काली पट्टी लगवाने चलेगा अभियान, सुभाष चौक से हटाया जायेगा ऑटो स्टेंड

कटनी / एसपी ऑफिस परिसर में स्थित पुलिस कंट्रोल रुम में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें कलेक्टर विशेष गढ़पाले और पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह मौजूद थे। बैठक के प्रस्तावित बिन्दु एआरटीओ ने रखे। जिस पर दोनों ही वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा निर्णय लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।                        बैठक में प्राथमिकता पर कलेक्टर ने स्कूलों में पढ़ने वाले एैसे स्टूडेन्ट्स, जो बाईक से स्कूल जाते हैं और उनके पास लाईसेन्स नहीं है, एैसे विद्यार्थियों को स्कूल परिसर में एन्ट्री ना देने के निर्देश स्कूल प्रबंधन को जारी करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि यदि इसके बावजूद भी स्कूल प्रबंधन एैसे विद्यार्थियों को बाईक सहित परिसर में एन्ट्री कराये, तो यातायात विभाग स्कूल प्रबंधन पर कार्यवाही करे। साथ ही यातायात पुलिस व यातायात विभाग के अधिकारियों को अभियान चलाकर गाडि़यों की हैडलाईट पर काली पट्टी लगवाने के निर्देश भी बैठक में कलेक्टर ने दिये।             सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ब...

मजदूरों को स्वच्छता के महत्व और जरुरत के विषय में बताया

कटनी / जिले में सभी माईंस में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को नन्हवारा के सिमकों माईंस पहुंचे कलेक्टर विशेष गढ़पाले भी स्वच्छता पखवाड़े के कार्यक्रम में शामिल हुये। इस दौरान उन्होने माईंस मैनेजर को कार्य कर रहे मजदूरों का प्रत्येक माह स्वास्थ्य परीक्षण कराने की बात कही। इस दौरान उप संचालक खनिज दीपमाला तिवारी ने माईन्स सहित अपने घरों में भी स्वच्छता रखने का आग्रह उपस्थित मजदूरों से किया। श्रीमती तिवारी ने स्वच्छता के महत्व और जरुरत के विषय में विस्तार से बताया। इस अवसर पर माईन्स के मैनेजर ने भी उपस्थित मजदूरों को स्वच्छता अभियान के विषय में जानकारी दी। साथ ही माईंस द्वारा पास के गांव में स्वच्छता पखवाड़े के तहत की जा रही गतिविधियों के विषय में भी बताया। उन्होने कहा कि पास के गांव में जाकर भी हमारी टीम ने ग्रामीणों और स्कूलों में विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया है। उल्लेखनीय है कि खनन क्षेत्र में स्वच्छता के संबंध में 7 एक्शन पाइंट निर्धारित कर कार्य करने के निर्देश दिये गए हैं। इनमें स्वच्छ खदानें, खनन क्षेत्र से लगे ग्रामीण-नगरीय क्षेत्र को खुले...

उसे जब आवाज सुनाई दी तो उसके चेहरे पर हंसी खिल गई

कटनी / लगभग 9 वर्ष के चतुर सिंह के कानों में जब पहली बार आवाज शासन के सामाजिक न्याय विभाग की मदद से पहुंची। तब चतुर की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। यह तब संभव हुआ, जब सामाजिक न्याय विभाग द्वारा एक दिव्यांग शिविर में चतुर को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। बहोरीबंद की ग्राम पंचायत मझगवां निवासी चतुर सिंह अपने दादा राम प्रसाद के साथ दिव्यांग शिविर में आया था। जहां उन्हें श्रवण यंत्र मिला। इस श्रवण यंत्र को जब चतुर सिंह के कानों में लगाया और चुटकी बजाते हुये पूछा, आवाज सुनाई दी। तो उसने मुस्कुराते हुये इशारे में सिर हिलाकर जवाब दिया। उसे जब आवाज सुनाई दी, तो उसके चेहरे पर हंसी खिल गई।   चतुर सिंह के दादा राम प्रसाद ने बताया कि उन्हें इस मशीन के बारे में पहले नहीं पता था। जब जिले में लगने वाले दिव्यांग परीक्षण शिविर में चतुर सिंह का परीक्षण कराया, तब डॉक्टरों ने परीक्षण करते हुये पर्ची दी और बताया उसे उपकरण की मदद से सुनाई देने लगेगा। उसे अब वह उपकरण मिला है और चतुर सिंह के कानों में लगाया है। जिससे उसकों आवाज सुनाई दे रही है। हमारी आर्थिक स्थिति भी इतनी नहीं थी कि, हम इसका इलाज बेहतर...

बेटियां नाम रोशन करती हैं, स्वर्गीय पिता और अपनी माता का सपना किया पूरा

कटनी / ढृढ़ इच्छाशक्ति, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के आगे बड़ी-बड़ी मुसीबतें भी घुटने टेक देतीे हैं। यदि ईमानदारी और निष्ठा व लगन के साथ तैयारी की जाये, तो जीत मिलती ही है। इन्ही बातों को अक्षरशः सही साबित किया है कटनी शहर के राजीव गांधी वार्ड में रहने वाली कोमल रैकवार ने। जोकि आज ना महज अपनी माता के लिये बल्कि पूरे मोहल्ले व शहर के लिये गौरव बन गई हैं। कोमल का सिलेक्शन एमपी पीएससी के गत दिनों आये परिणामों में नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है।             गुरुवार को कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने भी कोमल से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी।  कलेक्टर ने कोमल से उनकी तैयारियों और आई चुनौतियों के विषय में भी जाना। साथ ही भविष्य में नौकरी के दौरान आने वाली चुनौतियों के विषय में बताया भी। मुलाकात के दौरान कोमल ने कलेक्टर से आईएएस की तैयारी करने की ट्रिक्स भी पूछी। जिस पर  कलेक्टर ने जानकारी भी दी। साथ ही कलेक्टर ने जिला प्रशासन द्वारा जिले के विद्यार्थियों को पीएससी व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिये प्रारंभ की गई भारत निर्माण कोचिंग में अपने अनुभव साझा करन...

बिल्डर रेरा में पंजीयन कराये बिना नहीं कर सकता मार्केटिंग और बुकिंग, वेबसाइट पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है

कटनी / प्रदेश सहित देश में 1 मई 2016 से रेरा-एक्ट प्रभावी हो चूका हैं। इसके अनुसार सभी प्रचलित और नयी आवासीय कॉलोनी, प्रोजेक्ट का रेरा में पंजीयन कराना संबंधित बिल्डर्स को अनिवार्य हो गया हैं। रेरा में पंजीयन नहीं करने वाले कॉलोनी, प्रोजेक्ट अवैध प्रोजेक्ट की श्रेणी में आएंगे। सचिव रेरा चन्द्रशेखर वालिम्बे ने बताया कि वर्तमान में कटनी जिले में कॉलोनी, प्रोजेक्ट के 11 प्रोजेक्ट पंजीयन की प्रक्रिया में हैं। जिनमें से दो प्रोजेक्ट को रेरा की स्वीकृति मिल चुकी है। वहीं 9 के पंजीयन पश्चात स्वीकृति की प्रक्रिया प्रगतिरत् है। इनमें पुष्पगिरी सांई अपार्टमेन्ट और मित्तल मॉल (मल्टीप्लेक्स एण्ड कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स) को रेरा द्वारा स्वीकृति दी जा चुकी है। वहीं कंस्ट्रक्शन ऑफ 38 एसआर एमआईजी हाउसेस, मानसरोवर कॉलोनी, श्री परिसर में कन्ट्रक्शन ऑफ 64 एलआईजी, 36 ईडब्ल्यूएस फ्लेट व नाईन शॉप्स, शारदा प्रोजेक्ट में कंस्ट्रक्शन ऑफ 49 एलआईजी सेकेंड फेस, 44 एलआईजी फर्स्ट फेस, 21 ईडब्ल्यूएस हाउसेस, 21 एमआईजी प्लॉट्स व 8 शॉप्स, शिवा फॉर्चून सिटि, शिवा फॉर्चून टॉवर, शिवा फॉर्चून होम्स, विलेज कछगवां, द्वारका...