Skip to main content

Posts

सामाजिक सुरक्षा पेंशन अब 150 रूपये की जगह 300 रूपये प्रतिमाह मिलेगी

कटनी / मंत्रीपरिषद द्वारा लिये गये निर्णय के बाद समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन की पात्रता के मापदण्डों एवं दरों में परिवर्तन किया गया है। विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार समस्त पात्र वृद्धजन, विधवा, परित्यक्तता एवं निशक्त हितग्राहियों को समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत अब 150 रूपये प्रतिमाह के स्थान पर 300 रूपयें प्रतिमाह पेंशन दी जायेगी। यह दर माह सितबर 2016 से प्रभावशील होगी। इसका वास्तविक लाभ हितग्राही को माह अक्टूबर 2016 से प्राप्त होगा।       सामाजिक न्याय विभाग द्वारा कुछ नई कंडिकायें भी इस योजना में जोड़ी है। इसके अंर्तगत अब 6 वर्ष से अधिक तथा 18 वर्ष आयु के दिव्यांगों जिनकी निःशक्तता 40 प्रतिशत या उससे अधिक है तथा जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करते हैं। उनको दी जाने वाली पेंशन अब ‘‘दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन सहायता राशि‘ के नाम से दी जायेगी। इसी प्रकार विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त वृद्धाश्रमों में निवासरत समस्त अंतःवासी जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक हो उन्हें पेंशन की राशि उसी नगरीय या ग्रामीण निकाय द्वारा स्वीकृत की जायेगी। जिसकी सीमा के भीतर वृद्धाश्...

खुले में शौच जाने पर अपने पिता पर जुर्माना लगाने वाले सरपंच का प्रशासन करेगा सम्मान

कटनी / प्रशासन द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत खुले में शौच जाने पर अपने पिता पर जुर्माना करने वाले सरपंच बेटे संतोष साहू का सम्मान किया जायेगा। सम्मान अक्टूबर माह में आयोजित होने वाली स्वच्छता मिशन की कार्यशाला में किया जायेगा। इसके निर्देश कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत और जिला समन्वयक समग्र स्वच्छता को दिये हैं।       गौरतलब है कि जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत कटरिया के सरपंच संतोष साहू ने गत मंगलवार को घर में शौचालय होने के बाद भी खुले में शौच जाने पर अपने पिता पर ही 100 रूपये का जुर्माना लगाया था। साथ ही बाकायदा जुर्माने की रसीद भी काटी थी। पूरी ग्राम पंचायत हो खुले में शौच मुक्त यही उद्देश्य       सरपंच संतोष साहू ने बताया कि अपनी ग्राम पंचायत कटरिया और उसमें आने वाले सभी ग्रामों को खुले में शौच मुक्त करने के उद्वेश्य से वे कार्य कर रहे हैं। उन्होने कहा कि हर बेहतर कार्य की शुरूआत अपने घर से होनी चाहिये। मेरे घर में शौचालय होने के बाद भी पिता जी द्वारा इसका उपयोग नहीं किया जा रहा था। इसलिये मैने अपने पिता जी पर ...

झंडा बाज़ार में बनेंगी पक्की दुकाने, व्यापारी संघ के साथ महापौर शशांक श्रीवास्तव ने की बैठक

कटनी / रधुनाथ गंज वार्ड स्थित महावीर अहिंसा पार्क में महापौर शशांक श्रीवास्तव एवं निगमाध्यक्ष संतोष शुक्ला की उपस्थिति में नगर के झंडा बाजार दुकानदार संघ के अध्यक्ष पदाधिकारियों एवं दुकानदारों के साथ एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक के पूर्व महापौर, निगमाध्यक्ष, मेयर इन काउन्सिल सदस्यों व पार्षदों का स्वागत झंडा बाजार एशोसिएन अध्यक्ष विजय कुमार सोनी एवं पदाधिकारियों द्वारा फूलमालाओं से स्वागत किया गया। स्वागत उपरांत दुकानदार संघ के अध्यक्ष  विजय कुमार सोनी द्वारा ज्ञापन सौंपते हुए झंडा बजार की पुरानी दुकानों को सुरक्षा की दृष्टि से पक्कीकरण किये जाने की अनुमति प्रदान करनें का अनुरोघ किया गया। इस दौरान झंडा बजार शापिंग काम्पलेक्स निर्माण का पुराना स्वीकृत नक्शा भी प्रस्तुत कर दुकानों के पक्के निर्माण की शीघ्र अनुमति प्रदान किये जाने हेतु निगम प्रशासन का ध्यान आर्कषित कराया गया।  महापौर शशांक श्रीवास्तव ने प्रभारी कार्यपालन यंत्री राकेश शर्मा क्षेत्रीय उपयंत्री आदेश जैन को दुकानों की माप एवं निरीक्षण कर दुकानों का सर्वे कराते हुए नियमानुसार दुकानों के पक्कीकरण की स्वीकृति हेतु...

स्वच्छ भारत मिशन अभियान - कटनी ने ये ठाना है खुले में शौच नहीं जाना है

कटनी / हर अच्छे कार्य की शुरूआत अपने घर से होनी चाहिये। इसके पूर्व अपने मन से भी। इसी मानसिकता को ध्यान में रखते हुए कटनी जिले को स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले में शौच से मुक्त करने के लिये और इस मिशन को अभियान बनाने के लिये कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने सख्त व महत्वपूर्ण निर्णय लिये हैं। जिन्हे आदेश के रूप में जारी भी कर दिया गया है। कटनी ने ये ठाना है - खुले में शौच नहीं जाना है इन निर्णयों के तहत अब कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय कोई भी शासकीय सेवा में उपयोग में लाई जाने वाली रसीद, चालान, पावती और आवेदन पत्रों में स्वच्छता के प्रति प्रेरित करते हुए प्रेरक स्लोगनों वाली सील का उपयोग सुनिश्चित करें। सील के लिये स्लोगनों का चयन भी कर लिया गया है। इसमें कटनी ने ये ठाना है-खुले में शौच नहीं जाना है, मॉं बहनों की लाज बचाओ - नये नये शौचालय बनवाओ, घर में शौचालय बनवाओ- स्वस्थ निरोगी काया पाओ, शामिल हैं। योजनाओं के लाभ के लिये भी शौचालय होना जरूरी जिले के ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन के अंर्तगत एक अन्य महत्वपूर्ण...

1 अक्टूबर से राजस्व न्यायालय होंगे ऑनलाईन

फरियादियों को एक क्लिक पर मिलेगी प्रकरण संबंधी संपूर्ण जानकारी कटनी / ई-गवर्नेस, पारदर्शिता एवं सुगमता बढाने की दृष्टि से जिले में समस्त राजस्व न्यायालयों को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया तीव्रता से चल रही है जिसके अंतर्गत राजस्व न्यायालयों में दर्ज किए जाने वाले प्रकरण अब ऑनलाइन ही दर्ज किए जाएगें। इस सिस्टम को रेवेन्यू कोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (आरसीएमएस) नाम दिया गया है। उल्लेखनीय है, कि म.प्र. शासन द्वारा ई-गवर्नेंस के जरिए नागरिको को सुविधा, पारदर्शिता एवं सुगमता प्रदान करने के लिये इस सिस्टम को लागू किया गया है। इसके तहत फरियादी द्वारा दर्ज प्रकरण को रीडर अथवा लोकसेवा केन्द्र में सीधा ऑनलाइन सिस्टम में प्रविष्ट किया जाएगा एवं उसी आधार पर अगली सुनवाईयॉं भी की जाएगी। इस सिस्टम में फरियादी अपना प्रकरण स्वयं ऑनलाइन घर बैठे भी देख सकता है कि क्या तारीख लगी है, तारीख आगे क्यो बढी है और आदेश क्या हुआ यह भी जाना जा सकेगा। यह सिस्टम 1 अक्टूबर से ऑनलाइन किया जाएगा एवं इससे पूर्व ई-गवर्नेंस विभाग द्वारा राजस्व न्यायालयों के अंतर्गत आने वाले ग्रामो एवं हल्को को मैप किया एवं न्यायालयों को यूजर...

‘जनसंपर्क कटनी‘ की फेसबुक पर दस्तक

कटनी/ सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर मिलेंगी अब जिले की खबरें। विश्व की सर्वाधिक लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग साइट का प्रयोग कुछ लोगों ने यदि अपने विचारों की अभिव्यक्ति के लिए किया तो कुछ ने इसके माध्यम से देश से निरंकुशता को हटाकर लोकतंत्र की स्थापना में उपयोग किया।  पुराने दोस्तों से जुडने, सूचनाओं को एक-दूसरे तक पहुंचाने और विचारों को मंच देने वाले इस सोशल प्लेटफार्म के महत्व को देखते हुए अब जिला जनसंपर्क कार्यालय कटनी भी इस सोशल नेटवर्किंग साइट से जुड़ गया है। ताकि इस सोशल प्लेटफार्म से जुड़े जिलेवासियों को प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों से अवगत कराया जा सके। साथ ही जिला प्रशासन के महत्वपर्ण जनहितैषी निर्णय और कार्यों की जानकारी इस न्यू मीडिया तकनीक के माध्यम से भी लोगों तक पहुंच सकें।  सूचना क्रांति की ओर एक कदम-जनसंपर्क कार्यालय में नवागत जिला जनसंपर्क अधिकारी द्वारा ‘जनसंपर्क कटनी‘ नाम से फेसबुक पर अकांउट और फेसबुक पेज बनाया गया है। 26 सितंबर सोमवार से शुरू किए गए इस फेसबुक पर सूचना क्रांति के अविष्कार का उद्देश्य लोगों को सूचना देना है। इसी ध्येय को ...

स्वच्छ भारत मिशन में तय की जा रही नागरिकों की भागीदारी

कटनी / मध्यप्रदेश मे स्वच्छ भारत मिशन शहरी का क्रियान्वयन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अधीन किया जा रहा है। साल 2011 की जनसंख्या के अनुसार प्रदेश के 70 प्रतिशत परिवारों के लोग खुले मे शौच कर रहे है। नागरिकों की सक्रिय भागीदारी के बिना सम्पूर्ण स्वच्छता संभव नहीं है। नगारिकों को शहर स्वच्छ बनानें तथा निर्मित अधोसंरचनाओं के रख रखाव के लिए अपनी जिम्मेदारी निभानें हेतु जागरूक करने के लिए प्रभावी सूचना तंत्र शिक्षा एवं जागरूकता प्रणाली विकसित किया जाना आवश्यक है। यह रणनीति नागरिको मे स्वच्छता के महत्व के प्रतिपादन, स्वास्थ की बेहतरी, उनके द्वारा स्वयं निवेश किये जाने उनकी भागीदारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा किए गए पहल मे उनके सहयोग को सुनिश्चित करेगी। इसी बात को दृष्टिगत रखते हुए नगर पालिक निगम कटनी में महापौर शशांक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्य के अंतर्गत खुले मे शौच की स्थिति की समाप्ति, मैला ढोने की प्रथा का उन्मूलन, ठोस व अवशिष्ट के प्रबंधन के लिए आधुनिक व वैज्ञानिक उपाय, स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता के उचित...

मीनू के अनुसार दे मध्यान्ह भोजन, जो समूह अच्छा खाना नही देते उसकों हटायें

कटनी/ विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति के प्रोफाइल अपडेशन का कार्य 30 सितम्बर 2016 तक अनिवार्य रूप से करें। इस आशय के निर्देश शिक्षा से संबंधित विभागों के कार्यो की समीक्षा बैठक में कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने दिये गए। कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने समीक्षा बैठक में निर्देशित किया कि विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति की कार्यवाही 30 सितम्बर 2016 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर ले। कलेक्टर ने कहा कि शालाओं में शौचालय बनाये तथा सेप्टिक टैंक भी बनाये। युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया पूर्ण करें। सभी शालाओं में टेस्ट लिए जाये। शालाओं के परीक्षा परिणाम में सुधार लाये। लापरवाही करने वालों पर कठोर कार्यवाही करे। शालाओं में प्रतियोगिता करायें। शासकीय कार्यो में जनप्रतिनिधियों को भी बुलाये। सभी शालाओ में मध्यान्ह भोजन का मीनू लिखवाये तथा मीनू के अनुसार मध्यान्ह भोजन दिया जाये। जो समूह अच्छा खाना नही देते उसकों हटायें। बच्चों के आधार कार्ड बनवाने। पुस्तकें दान करने की कार्यवाही करें। छात्रावासों का निरीक्षण करें तथा कैमरे लगवायें। छात्रावासों में बिस्तर, सफाई एवं अच्छा भोजन उपलब्ध करायें। कमजोर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर व...

नशीले पदार्थो के सेवन की रोकथाम के लिए बने वातावरण,

गांधी जयन्ती पर मद्य निषेध सप्ताह का आयोजन 2 से 8 अक्टूबर तक कटनी/ आयुक्त सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग के आदेशानुसार गांधी जयन्ती के अवसर पर प्रदेश में 2 से 8 अक्टूबर 2016 तक मद्य निषेध सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर विशेष गढ़पाले के निर्देशन में गांधी जयन्ती के अवसर पर 2 से 8 अक्टूबर 2016 तक मद्यनिषेद्य सप्ताह मनाया जायेगा। उन्होंनें बताया कि आयोजन का उददेश्य समाज के सभी वर्गो में बढ़ती हुई मद्यपान, तम्बाकू, गुटखा, सिगरेट की लत एवं नशीले मादक, पदार्थो के दुष्परिणाम से समाज को अवगत कराना है, ताकि मादक दृव्य एवं मादक पदार्थो के सेवन की रोकथाम के लिए वातावरण एवं चेतना का निर्माण हो सके। आयोजन के लिए वृहद् जनजागृति कार्यक्रमों का निर्धारण किया जाये, ग्राम पंचायत स्तर तक इसका आयोजन शहरी ग्रामीण, जनता को मद्यपान की लत एवं मादक पदार्थो के सेवन की बुराईयों से अवगत कराया जाये ताकि वे नशा सेवन करना छोड़ सके तथा अपने क्षेत्रों में नशाबंदी के पक्ष में वातावरण निर्मित कर सके। इस अवसर पर ऐसे कार्यक्रम निर्धारित करें जिसमें विद्यालय, महाविद्यालय, नगर पंचायत, नगर निगम, जिला ...

गांधी चिकित्सा महाविद्यालय होगा 2000 बिस्तरीय, प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालय में नए संकाय खुलेंगे

उमरियापान जिला कटनी में कला एवं विज्ञान संकाय भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में गांधी चिकित्सा महाविद्यालय भोपाल परिसर में 2000 बिस्तर अस्पताल के प्रथम चरण के निर्माण के लिए 435 करोड़ 97 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई। मंत्रि-परिषद ने 100 बिस्तरीय जिला चिकित्सालय अनूपपुर का 200 बिस्तर में उन्नयन और अतिरिक्त 52 पद सृजन, उप-स्वास्थ्य केंद्र पसान का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन और अतिरिक्त 7 पद सृजन तथा ग्राम मझगंवा, सिलौडी और बेलसरा में नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना और तीन ए.एन.एम. के पद सृजित करने की मंजूरी दी। मंत्रि-परिषद ने चिनौर जिला ग्वालियर में वाणिज्य, विज्ञान एवं कला संकाय, उमरियापान जिला कटनी में कला एवं विज्ञान संकाय, केशवाही जिला शहडोल में कला संकाय, राजनगर जिला अनूपपुर में कला संकाय के साथ नए महाविद्यालय की स्थापना की मंजूरी दी। निर्णय के अनुसार शासकीय महाविद्यालय जैतपुर में भूगोल एवं रसायन शास्त्र में स्नातकोत्तर कक्षाएँ, शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर में राजनीति एवं रसायन शास्त्र में स्नातकोत्तर कक्षाएँ ...