Skip to main content

Posts

जिला चिकित्सालय कटनी में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं निदान कैंसर शिविर

कटनी‌‌-------- - अनु.जाति/जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी विकास संघ के द्वारा जिले के समस्त जागरूक प्रबुद्वजनेा से आग्रह किया गया है कि वे आगामी 17 मार्च 2013 दिन रविवार को जिला चिकित्सालय कटनी में आयोजित विशाल निःशुल्क  स्वास्थ्य एवं निदान कैंसर शिविर में पहुँचकर अनुभवी चिकित्सको से परामर्श ले व लाभ प्राप्त करे . जानकारी देते हुऐ प्रांताध्यक्ष पी.के. महार ने प्रेस को बताया कि सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित उक्त शिविर  में मेडिसिन शिशु रोग, स्त्री रोग, ई.एन.टी. हड्डी व जोड रोग सर्जरी, दंत चिकित्सा, चर्म रोग, मानसिक रोग, ह्दयरोग व तंत्रिका रोग केंसर व गुर्दा रोग आदि के कटनी व मेडिकल कालेज जबलपुर के अनुभवी चिकित्सको  द्वारा सेवाऐ दी जायेगी .भारतीय पारम्परिक चिकित्सा पद्वति के विशेषज्ञ भी शिविर  में सहभागिता देंगे, महार ने आगे बताया कि शिविर में पैथालाजी, एक्सरे, सोनोग्राफी, औषधिया टीकाकरण परिवार कल्याण पोषण, किशोर स्वास्थ्य फीजियोथेरापी तथा टी.वी व एड्स रोग से संबधित सभी सुविधाऐ निःशुल्क उपलब्ध कराई जायेगी। संगठन से जुडे पाधिकारियों में गिरिराज किशोर पोद्वार विधायक म...

घंटाघर को मिली लोडर वाहनों से मुक्ति

कटनी / नगर के अंदरूनी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के वाहनों की स्थाई पार्किंग व्यवस्था न होने से न सिर्फ़ नागरिकों को  समस्या होती है बल्कि व्यापारिक क्षेत्रों में व्यापारियों को भी परेशानी उठानी पढ़ती है . विगत लंबे अरसे से चली आ रही परेशानी को देखते हुए 13 मार्च 2013 को  कटनी पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर ने एक बैठक का आयोजन कर तमाम व्यापारी संघों को आ रही परेशान से अवगत हुए, जिसपर दूसरे दिन ही कार्यवाही भी होती दिखी  परेशानी झेल रहे कपड़े के थोक व्यापारी, फुटकर व्यापारी , रेडामेड व्यापारी, किराना व्यापारी, मेन रोड व्यापारी, दवा व्यापारी, फल व्यापारी, सब्जी व्यापारी, मोबाइल व्यापारी, संघ के अध्यक्षों, सचिवों व होटल व्यवसायियों की बैठक पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा ली गई , जिसमें पुलिस विभाग के अन्य अधिकारीगण अति.पुलिस अधीक्षक , उप पुलिस अधीक्षक , थाना प्रभारी कोतवाली कटनी, थाना प्रभारी यातायात कटनी भी उपस्थित थे, बैठक में सभी दुकानों में सुरक्षा की दृष्टि से सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाया जाना तथा दुकानों की सुरक्षा हेतु पुलिस बल के साथ-साथ निजी सुरक्षा एजेन्सियों से सम्पर्क कर...

2013 में पुलिस के कदम जिले के हर गाँव की और भी ..

    कटनी ( म प्र ) जिले  के हर गाँव में कटनी पुलिस  जाकर ग्रामीण जनों से शिकायत प्राप्त   करेगी जिसका हर संभव निराकरण  दो दिन बाद ही चलित थाने में कर दिया जायेगा I साल 2012 के आखिरी दिन  पुलिस अधीक्षक राजेश हिनगणकर  ने एक प्रेस वार्ता आयोजित कर साल भर हुए अपराधो तथा  उनपर की गई कार्यवाहियों का विस्तृत लेखा जोखा  पेश किया l इसके साथ ही नए साल में अपराधों को   रोकने की दिशा में  किस तरह बेहतर परिणाम लाये जा सकते है इसे लेकर भी  अपना दृष्टिकोण स्पष्ट किया है l यूँ तो पुलिस असंज्ञेय अपराधों पर कोई भी कार्यवाही  करने से हमेशा बचती रहती है  लेकिन पुलिस अधीक्षक ने ऐसे अपराधों को लेकर भी प्राप्त होने वाली शिकायतों पर गौर कर परिणाम लाने की दिशा में कदम उठाने की बात कही है l जिले की हर तहसील अंतर्गत आने वाले प्रत्येक गाँव के बीच में पुलिस द्वारा जा जा कर शिकायते प्राप्त कर उनका चलित थाने में ही निपटारा करन...

यहाँ कानून का भय नहीं

नागरिकों  में कानून के प्रति विश्वास पैदा करना आवश्यक   माधव नगर  (कटनी - म प्र )   - आधी रात हो  या दिन  दहाड़े  शराबियों का हुडदंग वर्तमान में  अक्सर नजर आ  जाता है , चलती सडकों पर  गाली - गलौज  आम बात हो गई है   , अजनबी - अंजान व्यक्तियों की  भरमार    पूछताश      करने  वाला कोई नहीं  .अधूरे नम्बरों वाले वाहन, बिना नंबर प्लेट की सडको पर भागती जेसीबी  मशीने या  दिन रात भागते डम्फर . यह कोई एक दिन की बात नहीं यहाँ रोजाना की  बात है यह सबकुछ दिख जायेगा  माधव नगर थाना  क्षेत्र अंतर्गत , पुलिस की बीट व्यवस्था नाम मात्र की बनकर रह गई है   . पिछले कुछ वर्षो  में अभूतपूर्व  परिवर्तन सा महसूस होता दिख रहा है माधव नगर में.  क्षेत्र के आस पास कई वैध अवैध  कालोनियाँ भी तन  गई  है और इसमें  कौन कौन लोग बस गए है यह उस कालोनी के लोग भी ठीक से नहीं जानते होंगे ऐसे में इस बात की सम्भावना और भी बढ़ जाती है कि कुछ न कुछ  ...

अपना आरोप दूसरे के मत्थे थोपेंगे शंकरलाल विश्वकर्मा ?

जिस दिन से पुलिस ने   खनिज व्यापारी   शंकरलाल विश्वकर्मा द्वारा किये गये 250 करोड़ रुपये  मूल्य के  बाक्साईट  अवैध उत्खनन का मामला उजागर किया है उस दिन से खनिज  विभाग ने जैसे  इस मामले पर चुप्पी सी साध ली है  बीएसएनएल  टेलीफोन एक्सचेंज  के पास तथा माधव नगर थाने के ठीक पीछे राधादेवी शर्मा नामक महिला की बाक्साईट खदान का वर्ष 1992 से नवीनीकरण ही नहीं हुआ  था और न ही इस खदान को कोई एनओसी प्राप्त थी लेकिन  मजे की बात देखिये खदान में उत्खनन लगातार जारी था और बाकायदा खनिज विभाग  इसका पिट पास जारी करता  रहा था , इससे जहाँ शासन को करोड़ो का नुक्सान हुआ है वही इसका सीधा फायदा किसने किसने उठाया होगा इसे एक गाँव में रहने वाला ग्रामीण भी अच्छी तरह से समझ सकता है . राधा देवी शर्मा को इस  खदान का आवंटन 1972 से लेकर 1992 तक ही हुआ था जबकि उत्खनन का काम विश्वकर्मा बंधू ही करते आयें है . इसकी पुख्ता जानकारी पुलिस अधीक्षक राजेश हिन्गंकर को जब मिली तो उन्होंने माधव नगर थाने के टी आई अखिल वर्मा को निर्देश देकर खनिज  उत्खनन...

15 दिसंबर को न्यायालीन लंबित मामले सुलझाने लोक अदालत, ज्यादा से ज्यादा नागरिक उठाये लाभ

कटनी - आम आदमी को कोर्ट कचहरी में लंबित मामलो से छुटकारा दिलाने के लिए 15 दिसंबर को   लोक अदालत वृहद स्तर पर लगायी जाएँगी ,लोकअदालत में  आपसी समझोते के आधार पर फैसला लिया जायेगा और इस फैसले के विरूद्ध कही अपील भी नहीं की जा सकेंगी , जिन भी पक्षकारो के मामले लंबित है चाहे उन्हें नोटिस नहीं भी मिले है वे भी इस लोक अदालत का लाभ उठा सकते है . दिनांक 15 दिसंबर को आयोजित वृहद लोक अदालत में आम नागरिक ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त कर सके इसी  उद्देश्य को लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती कनकलता सोनकर द्वारा आज इस बात की जानकारी पत्रकारों को दी गयी , इस   वृहद लोक अदालत के परिप्रेक्ष्य में माननीय अध्यक्ष / जिला एवं सत्र-न्यायाधीश श्रीमती कनकलता सोनकर द्वारा  23 खंडपीठों का गठन करने संबंधी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए है । उक्त खण्डपीठें न्यायालय एवं तहसील परिसर में कार्यरत रहेंगी । दोनों ही परिसरों में एक-एक लोकअदालत   पूछताछ   केन्द्र स्थापित किए गए है, जिनमें पक्षकार आकर लोकअदालतों की खंडपीठों एवं उनसे संबंधी अन्य जानकारी प्राप्त कर सकतें है  ...

श्रम विभाग ने जारी किये है जरुरी निर्देश

             कटनी /   श्रम विभाग ने   नगर निगम क्षेत्र कटनी नगर पालिका,  नगर परिषद कैमोर, विजयराघवगढ, बरही के समस्त दुकानदारों, प्रतिष्ठानों, होटल, रेस्टोरेन्ट के समस्त  नियोजको    को  उनके पंजीयन और  श्रम कानूनों सम्बंधित जरुरी निर्देश जारी किये है   कि  सभी नियोजक  अपने पंजीयन प्रमाण पत्र का  नवीनीकरण    01 दिसम्बर के पूर्व अनिवार्य रूप से श्रमपदाधिकारी कार्यालय से कराना सुनिश्चित करें।    श्रम विभाग ने   समस्त स्थापना वाणिज्यक संस्थानों के नियोजकों से अपील की है कि अधिनियम की धारा 13 (1) के अंतर्गत अपने संस्थानों को निर्धारित साप्ताहिक अवकाश दिवस में बंद रखें। अधिनियम की धारा 9 (1) ए .बी के अंतर्गत संस्थान प्रातः 8  बजे के पूर्व एवं रात्रि 10 बजे के पश्चात संस्थान/दुकानें/प्रतिष्ठान न खोले जावे। पालन न होने की स्थिति में  श्रम विभाग   को   वैधानिक कार्यवाही हेतु बाध्य होना पडेगा। जिन संस्थानों में कर्मचारी कार्यरत हैं, ...

15 दिसंबर को लोक अदालत - विद्युत् उपभोक्ता उठायें योजनाओ का लाभ

कटनी -  आम  नागरिको और बिजली विभाग के बीच चल रहे कई न्यायालीन मामले  आपसी सहमति  से  निपटाए जा सकते है , बशर्ते नागरिक अपने ऊपर बकाया बिजली बिल की रकम का एक हिस्सा जमा कर देता है .  निम्न श्रेणी के अंतर्गत जारी बिजली कनेक्शनो के बकाया बिल राशि को लेकर कई उपभोक्ताओ और बिजली विभाग के बीच कई न्यायालीन प्रकरण चल रहे है , जिसमे न सिर्फ उपभोक्ता परेशान होता रहता है बल्कि  बिजली विभाग के लिए यह कोई अच्छी बात नहीं रहती . शायद इसी बात को ध्यान में रखकर आगामी १५ दिसंबर को  वृहद  स्तर पर  एक लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है जिसमे बिजली विभाग के अधिनियम धारा १३५ और  १३८ के न्यायालयीन  प्रकरण आपसी सहमती से निपटाए  जा  सकेंगे   . इस लोकअदालत को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए कटनी  जिला न्यायाधीश  तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती कनकलता सोनकर द्वारा सम्बंधित विभागों के साथ एक बैठक का आयोजन भी किया गया है .                       ...

भारत के हर नागरिक का होगा " आधार "

देश के प्रत्येक नागरिक को भारत सरकार एक विशिष्ठ पहचान पत्र आधार उपलब्ध करा रही है , इस पहचान पत्र के जरिये सरकार अब प्रत्येक नागरिक तक उनसे जुडी योजनाये पहुचाई जाएँगी , नागरिको को सरकार की तरफ से मिलने वाली सब्सिडी अब इस आधार कार्ड के जरिये उनतक सीधे पहुचेगी , यह आधार कोई पहचान  पत्र भर नहीं है बल्कि यह नागरिको का आधार बन जाएगी , पाठको के लिए आधार कार्ड से जुडी  जानकारी यहाँ उपलब्ध कराई जा रही है  आधार क्या हैः- आधार 12 अंकों की एक विशिष्ट संख्या है जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (भा.वि.प.प्रा.) सभी निवासियों के लिये जारी करेगा। संख्या को केन्द्रीकृत डाटा बेस में संग्रहित किया जायेगा एवं प्रत्येक व्यक्ति की आधारभूत जनसांख्यिकीय एवं बायोमैट्रिक सूचना - फोटोग्राफ, दसों अंगुलियों के निशान एवं आंख की पुतली की छवि के साथ लिंक किया जायेगा। आधार होगा: किफायती तरीके व सरलता से ऑनलाइन विधि से सत्यापन योग्य। सरकारी एवं निजी डाटाबेस में से डुप्लिकेट एवं नकली पहचान को बड़ी संख्या में समाप्त करने में अनूठा एवं पर्याप्त क्षमता युक्त। एक क्रम-रहित(रेन्डम) उत्पन...

सभ्य समाज के बीच में शराब के "अवैध अड्डे " आबकारी विभाग का संरक्षण, कलेक्टर की नहीं चल रही

                                                    नशा मुक्ति अभियान ढकोसला साबित   कटनी ( मध्य प्रदेश  )   जिस जिले के मुखिया कलेक्टर के आदेश शराब ठेकेदार रद्दी की टोकरी में डाल दे , आबकारी विभाग खुद शराब को अवैध तरीके से बिकवाने में लगा हो , रेस्टोरेंट की आड़  में शराब के अवैध अड्डे पनप रहे हो . ऐसी  बातो से सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि उस  जिले में बाकि तमाम नियम कायदों का क्या हश्र होता होगा . उधर  प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  कमिश्नरो कलेक्टरों को खड़े होने की हिदायत दे रहे है जिससे तमाम व्यवस्थाएं सुचारू रह सके तो इधर प्रशासन तरह तरह के माफिया के आगे नतमस्तक सा  नजर आ रहा है , अब अगर कोई खुद खड़ा होना ही नहीं चाहे  तो मुख्यमंत्री भला क्या करे ? प्रशासन की  लुल पुंज हो चली कार्यप्रणाली ने कटनी जिले में हर तरह के माफिया को मजबूत करने का प्रयास किया है इसका उदहारण फि़लहाल सिर्फ ...