सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ कल 25 नवंबर से, दीनदयाल परिसर में दिखने लगी तैयारियां, केंद्रीय मंत्री, प्रभारी मंत्री, सांसद विधायकों की उपस्थिति में होगा भव्य आयोजन,अंतराष्ट्रीय पैरा तैराक डॉ सतेंद्र सिंह लोहिया, और क्रिकेटर केदार जाधव भी होंगे शामिल
कटनी ( प्रबल सृष्टि ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'खेलो इंडिया' और 'फिट युवा फॉर विकसित भारत' अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सांसद खेल महोत्सव शुभारंभ से पहले जिले की तीन विधानसभाओं में युवाओं के बीच उत्साह का माहौल तेज़ हो गया है। 25 नवंबर को कटनी के दीनदयाल खेल परिसर( फॉरेस्ट प्ले ग्राउंड) में सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ होगा इस खेल महोत्सव की तैयारियां अंतिम रूप में दिखाई देने लगी हैं। इस आयोजन में अंतराष्ट्रीय पैरा तैराक डॉ सतेंद्र सिंह लोहिया तथा क्रिकेटर केदार जाधव भी शामिल होंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव के आयोजन के मुख्य अतिथि केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री के एल मुरूगन होंगे। जबकि अध्यक्षता प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री और कटनी जिले के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह करेंगे। खेल महोत्सव का भव्य आगाज खजुराहो कटनी सांसद विष्णुदत्त शर्मा के संयोजन में विशिष्ट अतिथि के तौर पर वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार तथा अंतरराष्ट्रीय पैरा तैराक डॉ सतेंद्र सिंह लोहिया तथा क्रिकेटर केदार जाधव भी उपस...