Skip to main content

Posts

भगवान बिरसा मुंडा जी की 150 वीं जयंती पर समारोह का आयोजन भीमराव अंबेडकर पार्क में किया गया

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) आयुध निर्माणी कटनी में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी एससी एसटी कौंसिल के तत्वाधान में  आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुबीर कुंडू उपमहाप्रबंधक, विशिष्ट अतिथि राजेश पांडे रहे। आयोजित कार्यक्रम में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा के उपरांत बच्चों के मनमोहक बहुजनजातीय विहंगम लोकनृत्यों ने देर रात तक शमां बांधे रखा। कार्यक्रम के अंतिम चरण में खिचड़ा एवं हलवा का प्रसाद वितरण किया गया। समारोह आयोजन में कौंसिल अध्यक्ष पंकज चौधरी, सचिव विजय सिंह, दीपक सोनकुसारे, अशोक सिंह, विवेक गौंड, राजकुमार राव, करमु, दुर्गेश चौधरी, विकास नीलकंठ, सुरेश सिंघारे, प्रेम सिंह, रामनरेश चौधरी, चंद्रभान सिंह, दीपक कोरी, उदय कुमार,संजय रजक मनोज चौधरी, मोहब्बत पेंन्द्रे, नीरज जाटव पुष्पेंद्र अहिरवार, विजय अहिरवार, प्रदीप कुमार, राधेश्याम धुर्वे, दीप सिंह, शिवभान सिंह, नीरज जाटव, नीरज गौटिया, श्याम मरण्डी, संतोष दिग्गी, सतीश कैंथल, निराल होरो, कमल डेनियाल, शिनोद चौधरी,अजय सिंह,नितीश बिस्वा, राजकापुर, संदीप हज़ारी, दादूराम, राजन आदि का विशेष योगदान रहा।

बिना अनुज्ञा पत्र के धान परिवहन पर वसूला गया 43 हजार रुपए

कटनी (प्रबल सृष्टि ) - बिना अनुज्ञा पत्र के अवैध रूप से धान परिवहनकर्ता व्यापारी से दांडिक मंडी शुल्क, निराश्रित शुल्क और समझौता शुल्क के तौर पर 43 हजार 710 रूपए का जुर्माना कर राजकीय कोष में राशि जमा कराई गई। अनाज का अवैध रूप से और बिना अनुज्ञा पत्र प्राप्त किए परिवहन कार्य में लिप्त तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव द्वारा दिए गए निर्देश के पालन में मंडी सचिव एवं तहसीलदार अजीत तिवारी के मार्गदर्शन में कृषि उपज मंडी के उड़नदस्ता दल द्वारा शनिवार को मैहर -कटनी मार्ग स्थित टिकरवारा नाका में ट्रक नंबर यूपी 72 एटी 9494 को जप्त किया गया। नायब तहसीलदार अतुलेश सिंह बघेल और मंडी उड़नदस्ता दल की मौजूदगी में की गई कार्यवाही में कृषि उपज धान पर मंडी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही की गई। ज़ब्त र्ट्क में करीब 6 लाख 78 हजार 488 रुपए कीमत की धान का अवैध परिवहन किया जा रहा था। इस कार्यवाही में व्यापारी प्रतिनिधि से धान की कुल कीमत करीब 6 लाख 78 हजार 488 रुपए  पर मंडी शुल्क के नियमों के तहत  5 गुना दांडिक मंडी शुल्क  तैंतीस हजार 925 रूपए ...

ट्रांसपोर्ट नगर में भूखंड आवंटन के बाद भी निर्माण नहीं करने पर 8 ट्रांसपोर्टर्स का पट्टा अनुबंध निरस्त

कटनी ( प्रबल सृष्टि )  पुरैनी स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में  ट्रांसपोर्ट व्यवसाय के लिए भूखंड का आवंटन होने के बाद भी अपना व्यवसाय शुरू नहीं करने को लेकर नगर निगम प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है।   8 ट्रांसपोर्टरों के पट्टा अनुबंध को निरस्त करते हुए उन्हें स्पीड पोस्ट द्वारा सूचित किया गया है। नगर निगम की इस कार्रवाई से ट्रांसपोर्टरों में हडक़म्प है।  ट्रांसपोर्ट नगर योजना के क्रियान्वयन में हो रही लेटलतीफी को लेकर चिंतित महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवंं आयुक्त नीलेश दुबे ने सख्त निर्णय लेेते हुए इस कार्रवाई के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिए थे। मेयर इन काउंसिल की बैठकों में लिए गए निर्णयों के पालन को लेकर आयुक्त नीलेश दुबे खासे सक्रिय नजर आ रहे हैं। शहर के चहुंमुखी विकास के प्रति चिंतित महापौर श्रीमती प्रीति सूरी की मंशा के मुताबिक आयुक्त नीलेश दुबे योजनाओं को मूर्त रूप देने में लगे हुए हैं, परिणाम स्वरूप अनेकों योजनाओं में प्रगति देखी जा रही है। ट्रांसपोर्ट नगर योजना के मामले में क्षेत्र के सांसद वीडी शर्मा विशेष रुचि लेते हुए नगर निगम को पूरा सहयोग कर र...

गुरुद्वारे में महापौर प्रीति संजीव सूरी ने अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ माथा टेकते हुए शहर के अमन चैन और सुख समृद्धि की मंगल कामना की

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर शहर भर में विविध धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला चल रहा है। इसी क्रम में बरही रोड स्थित गुरुद्वारे में भी सुबह से धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। नगर के मध्य स्थित बरही रोड गुरुद्वारे में महापौर प्रीति संजीव सूरी ने नगर निगम के अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ माथा टेकते हुए शहर के अमन चैन और सुख समृद्धि की मंगल कामना की। नगर निगम के जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर महापौर प्रीति संजीव सूरी जब बरही रोड स्थित गुरुद्वारा पहुंची तो उनका वहां मौजूद धर्म प्रेमी लोगों ने आत्मीय अभिवादन किया। महापौर श्रीमती सूरी ने दरबार में माथा टेकते हुए वहां चल रहे धार्मिक कार्यक्रमों में पूरे श्रद्धा भाव से हिस्सा लिया। इस दौरान महापौर श्रीमती सूरी के साथ एमआईसी मेंबर सुभाष शिब्बू साहू, रमेश सोनी,जय नारायण निषाद,बीना बैनर्जी,पार्षद सीमा श्रीवास्तव, वंदना राज किशोर यादव सहित अन्य की मौजूदगी रही।

शक्कर बेच रहे थे मिथ्याछाप, 5 प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के नियमों एवं प्रावधानों के तहत 2 लाख 65 हजार रूपये का लगा आर्थिक दंड

कटनी ( प्रबल सृष्टि  ) -   जिले मे मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा कार्यवाही का सिलसिला सतत रूप से जारी है। जिसमे प्रतिष्ठानों को सील करने ,  लाइसेंस व पंजीयन निलंबित करने सहित दांडिक कार्यवाही निरंतर जारी की जा रही है। इसी क्रम में न्याय निर्णायक अधिकारी व अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्रीमती साधना कमलकांत परस्ते ने अमानक ,  मिथ्या छाप खाद्य सामग्री रामदेव ब्रांड शक्कर का विक्रय करने पर  5   प्रतिष्ठानों के संचालकों पर खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम  2006   के नियमों एवं प्रावधानों के तहत समेकित रूप से  2   लाख  65   हजार रूपये का आर्थिक दंड लगाया है।         अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश मे अनावेदकगण श्री कृष्ण कुमार सुहाने आत्मज श्री शम्भूलाल सुहाने विक्रेता मेसर्स शम्भूलाल कृष्णकुमार ,  रघुनाथगंज कटनी सहित रामदेव शुगर्स प्राईवेट लिमिटेड ठेनी ,  तहसील-बनखेडी निर्माता कम्पनी के पांच डायरेक्टर अनिल महेश्वरी ,  विवेक महेश्वरी ,  वैभव महेश्वर ,...

शासकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओं को विधायक संदीप जायसवाल के प्रयासों से मिली बस की सौगात, छात्राओं ने तालियॉं बजाकर किया खुशी का इजहार

कटनी (प्रबल सृष्टि) -   शासकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओं को महाविद्यालय तक आवागमन की सुगम सुविधा मुहैया करानें की चिर प्रतिक्षित मांग मंगलवार को देवउठनी एकादशी के पुण्य अवसर पर पूर्ण हुई। लंबे समय से छात्राओं को बस सुविधा मुहैया कराने मुड़वारा विधायक श्री संदीप श्रीप्रसाद के प्रयास फलीभूत हुए और छात्राओं को कॉलेज जानें और कॉलेज से वापस आनें के लिए सौगात के रूप में बस सेवा की सुविधा मिली। शासकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने बस सुविधा मुहैया करानें के लिए विधायक श्री जायसवाल द्वारा किये गए प्रयासों के लिए विधायक श्री जायसवाल को थैंक यू कहा।  विधायक श्री जायसवाल ने मंगलवार को शासकीय कन्या महाविद्यालय परिसर से गुलवारा एवं पन्ना मोड़ जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर, ज्यों ही रवाना किया, त्यों ही खुशी से चहकते छात्राओं के हजारों चेहरों ने तालियॉं बजाकर खुशी का इजहार किया।  महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ चित्रा प्रभात ने छात्राओं के लिए बस सुविधा दिलाने पर विधायक श्री जायसवाल और कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव द्वारा किए गए विशेष सहयोग और योगदान की सराहना करते हुए धन्यव...

थाने के अंदर पुलिसकर्मियों से अभद्रता और अपशब्द, पुलिस कर रही मामले की जांच

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) सोशल मीडिया में गुरूवार रात से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा वीडियो कोतवाली थाना परिसर का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ तौर पर नजर आ रहे नशे में चूर भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी वहां मौजूद पुलिस कर्मियों को अपशब्द कहते हुए खुलेआम कानून व्यवस्था को चुनौती देते दिखाई दे रहे हैं। जिस तरह भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी थाने के अंदर वर्दी धारी के साथ व्यवहार कर रहे हैं वह दृश्य साफ दर्शाता है कि के नशे में चूर भाजपा के जिम्मेदार पदाधिकारी किस तरह सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं। सोशल मीडिया में आज इसी बात की चर्चा तेज है कि मोहन के राज में भाजपा के पदाधिकारी कानून व्यवस्था की बांसुरी खूब बजा रहे हैं। पुलिस की यह चुप्पी उसकी लाचारी को साफ बयां करती है। सूत्रों के मुताबिक गत 6 नवंबर की देर रात गर्ग चौराहा स्थित एक पान की दुकान में भाजपा युवा मोर्चा के कुछ पदाधिकारी नशे की हालत में खड़े थे। पेट्रोलिंग पर निकले एक अधिकारी ने जब चौराहे में आधी रात इस तरह नशे की हालत में खड़े लोगों को देखा तो उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष पारस जैन व अन्य से वहा...

कार्तिक पूर्णिमा से होगा श्री बजरंग कटाये घाट मेले का शुभारंभ, महापौर की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) नगर पालिक निगम कटनी द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री बजरंग कटायेघाट मेले का आयोजन किया जावेगा। मेले को सफल मनोरंजन विभिन्न गतिविधियों के रूप मनाये जाने हेतु महापौर प्रीति संजीव सूरी,निगमाध्यक्ष मनीष पाठक,निगमायुक्त नीलेश दुबे एमआईसी सदस्यों एवं समस्त पार्षद जनप्रतिनिधि गण गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में आज दिनांक 7 नवंबर को आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ परम्परानुसार इस वर्ष भी भव्यता के साथ कार्तिक पूर्णिमा 15 नवंबर को मधई मंदिर से जुलूस निकालकर किया जावेगा। मेले को सफल एवं भव्य बनाने हेतु सभी के द्वारा अपने अपने विचार देकर रूपरेखा तैयार की गई,मेले में स्कूल के छात्र -छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम,विज्ञान प्रदर्शनी,खेल,कुश्ती दंगल,स्थानीय कलाकारों को मंच देने हेतु कवि सम्मेलन जैसे कार्यक्रम का आयोजन कर और अधिक मनोरंजक बनाने हेतु विस्तृत चर्चा की गई।इस संबंध में महापौर ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं शाला प्राचार्यों से भी चर्चा करते हुए कार्यक्रम के दौरान सभी व्यवस्थाओं जैसे साफ़ सफ़ाई पार्किंग व्यवस्था, प्राथमिक उपचार, एम्बुलेंस, मोब...

महापौर श्रीमती सूरी के प्रयासों से सिविल लाईन की सड़कों में रेलवे कराएगा डामरीकरण का कार्य

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) महापौर श्रीमती सूरी द्वारा नागरिकों को हो रही असुविधा को देखते हुए लगातार गायत्री नगर से सिविल लाइन होते हुए मुड़वारा स्टेशन रोड एवं गायत्री नगर पुलिया से कटनी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 तक सड़क निर्माण को लेकर रेल अधिकारियों से पत्राचार किया जा रहा था। सूरी द्वारा किए जा रहे सतत प्रयासों का परिणाम आज उस समय रंग लाया जब सड़क निर्माण पर चर्चा करने रेलवे के एईएन जेपी पाठक और सब इंजीनियर शैलेश गुप्ता महापौर से मिलने नगर निगम पहुँचे। रेलवे के अधिकार क्षेत्र में जनवरी माह में स्थित सड़कों का निर्माण नगर निगम द्वारा कराए जाने की अनुमति प्रदान करने के लिए जब महापौर ने रेल अधिकारियों से अनुमति प्रदान करने का आग्रह किया था तो जवाब में रेल अधिकारियों ने महापौर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा था कि अब आप निश्चिंत रहें नगर निगम वैसे भी बहुत से कार्य कर रही है। जल्द से जल्द रेलवे खुद ही सड़क का निर्माण कराएगी। इस दौरान रेलवे के अधिकारियों ने महापौर के सामने दूरभाष पर ठेकेदार से उक्त रोड का निर्माण कराए जाने के लिए चर्चा की। चर्चा में ठेकेदार ने नवंबर माह में रोड का काम शु...

राज्य सरकार की निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत विधायक श्री जायसवाल ने 35 स्कूली छात्र-छात्राओं को सौंपी साइकिल

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) -  राज्य सरकार की निःशुल्क सायकल वितरण योजना के तहत मुड़वारा विधायक श्री संदीप जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधवनगर में समारोह पूर्वक साइकिल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री जायसवाल द्वारा  35   स्कूली छात्र-छात्राओं को साइकिल की चाबी भेंट कर तथा निःशुल्क साईकिल प्रदान किये जाने पर छात्र खुशी से झूम उठे।              कार्यक्रम के दौरान पूर्व पार्षद राजकुमार माखीजा ,  महेश शुक्ला ,  जिला शिक्षा अधिकारी पी.पी. सिंह ,  सहायक संचालक राजेश अग्रहरी एवं उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य सहित स्कूल स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।              साईकल वितरण कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री जायसवाल ने अपने उदबोधन में कहा कि बच्चों में सर्वांगीण विकास में बाधा न आये इसके लिये सरकार कटिबद्ध है। श्री जायसवाल ने शासन की नीति से अवगत कराते हुए छ...