कटनी ( प्रबल सृष्टि ) हरेमाधव वर्सी पर्व पर देश विदेश से पधारे श्रद्वालु सतगुरु दर्शन और सत्संग का लाभ उठा रहे हैं।श्रद्धा विश्वास भाव सेवा भक्ति के पावन पर्व हरेमाधव वर्सी पर्व में सेवा भक्ति का अमृत आनन्द प्राप्त करने देश विदेश से श्रद्धालुओं का आगमन निरंतर जारी है जिनकी माधवनगर की विभिन्न धर्मशालाओं में ठहराव, आहार हरेमाधव ब्रम्हभोज व्यवस्था की गई है। सभी श्रद्धालु भजन कीर्तन करते हुए सेवाओं में सहभागिता निभा रहे हैं । हरेमाधव वर्सी पर्व हरिराया सतगुरु सांई ईश्वर शाह साहिब जी के पावन सानिध्य में आयोजित है जिसमें देश-विदेश से हजारों श्रद्धालुओं के आगमन की सूचना प्राप्त हुई है जिनके ठहराने की व्यवस्था हरेमाधव परमार्थ सत्संग समिति माधवनगर ने विभिन्न भवनो, धर्मशाला में की है जिनमें प्रमुख रूप से बाबा माधवशाह भवन, हरेनारायण भवन, बाबा मनोहरशाह भवन , बाबा नारायणशाह भवन, पंजाबी सनातन भवन, सिन्धु भवन कैरन लाइन, सिन्धु सदन खैबर लाइन, गुरुनानक धर्मशाला राबर्ट लाइन, आत्माराम धर्मशाला, सहित अनेक सेवादारों के निवासों पर ठहराव की व्यवस्था की गई हैं । हरेमाधव वर्सी पर्व पर बाबा माधवशाह चिकित्सालय म...