Skip to main content

Posts

जिले में संचालित प्राइवेट स्कूलों को फीस की जानकारी, किताबों की सूची तैयार करने दिए गए निर्देश

कटनी ( प्रबल सृष्टि)-  जिले में संचालित अशासकीय विद्यालयों को सी.बी.एस.ई, आई.सी.एस.ई. तथा म.प्र. राज्य बोर्ड, आगामी शैक्षणिक सत्र 2023-24 प्रारंभ होने उपरांत विद्यालयों की शुल्क संरचना एवं कक्षा वार पाठ्य पुस्तक की सूची तैयार कर हार्ड कॉपी प्रस्तुत करने हेतु समस्त प्रबंधक एवं प्राचार्य को निर्देशित किया गया है। विदित हो की अशासकीय विद्यालय सी.बी.एस.ई, आई.सी.एस.ई. तथा म.प्र. राज्य बोर्ड के विद्यालयों की कक्षा शुल्क संरचना एवं कक्षा वार पुस्तक सूची प्रस्तुत करने के निर्देश आयुक्त, लोक शिक्षण संचालनालय म.प्र. भोपाल  द्वारा दिए गए है। मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मध्यप्रदेश निजी विद्यालय फीस तथा संबंधित विषयों का विनियमन अधिनियम 2017 एवं नियम 2020 के मध्यम से अधिसूचित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के समस्त प्रबंधक एवं प्राचार्य अशासकीय विद्यालय को शासन  निर्देशों का कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देशित किया है।

माई के जवारे माधवनगर में विसर्जन को निकले

कटनी ( प्रबल सृष्टि) नवरात्रि में कलश के सामने एक मिट्टी के पात्र में मिट्टी में जौ या गेहूं को बोया जाता है और इसका पूजन भी किया जाता है। बाद में नौ दिनों में जब जवारे उग आते हैं तो उसके बाद उनका नदी में विसर्जन किया जाता है। जवारे को जयंती और अन्नपूर्णा देवी माना जाता है। माता के साथ जयंती और अन्नपूर्णा देवी की पूजा भी जरूरी होती है।मान्यता है कि सृष्टि के प्रारंभ में सबसे पहली फसल जौ ही थी। इसे पूर्ण फसल भी कहा जाता है। जौ या गेहूं अंन्न है और हिन्दू शास्त्रों में अन्न को ब्रह्म माना गया है। इसीलिए भी नवरात्रि में इसकी पूजा होती है। जब भी देवी या देवताओं का हवन किया जाता है तो उसमें जौ का बहुत महत्व होता है। जौ बोने से वर्षा, फसल और व्यक्ति के भविष्य का अनुमान भी लगाया जाता है। रामनवमी की रात्रि में माधवनगर में जवारे को विसर्जन के लिए ले जाते प्रतिवर्ष की तरह जुलूस निकाला गया। जिसमे बड़ी संख्या में भक्तजन साथ में चल रहे थे।

शुभ बिल्डर्स के संचालक विकास गुप्ता और हीरानंद टहलरमानी पर धोखाधड़ी का अपराध दर्ज, शुभ सिटी के बंधक रखे प्लॉटों के बिना अनुमति विक्रय का मामला

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) माधवनगर थाना अंतर्गत शुभ सिटी में न्यायालय कलेक्टर के आदेश की अवहेलना कर बंधक रखे 2 प्लॉटों को विक्रय किए जाने के प्रकरण में उपयंत्री नगर निगम कटनी की शिकायत पर कालोनाइजर शुभ बिल्डर्स के संचालक विकास गुप्ता एवं हीरानंद टहलरमानी के विरुद्ध माधवनगर थाना पुलिस में धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कराया गया है। नहीं किया गया था कालोनी विकास की अनुज्ञा शर्तों का पालन उल्लेखनीय है कि माधवनगर थाना क्षेत्र में निर्मित शुभ सिटी के निवासियों द्वारा कालोनाइजर के विरुद्ध न्यायालय कलेक्टर में एक वाद प्रस्तुत किया गया था। जिसमें कालोनाइजर विकास गुप्ता एवं हीरानंद टहलरमानी पर कालोनी विकास अनुज्ञा की शर्तों को पूरा न करने का आरोप लगाया गया था। न्यायालय कलेक्टर के निर्देश पर  तत्कालीन नगरनिगम आयुक्त द्वारा की गई जांच में आरोप सत्य पाए जाने पर न्यायालय कलेक्टर द्वारा कालोनाइजर शुभ बिल्डर्स को कालोनी विकास अनुज्ञा की शर्तों को पूरा कर कालोनी में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करने के आदेश देते हुए शर्तों के पूरे होने तक नगर निगम के पास बंधक रखे प्लॉटों के विक्रय पर रोक लगा दी थी। उक्त आदेश 21 अक...

मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से 1450 उद्यमियों के खाते में अंतरित किए 400 करोड़ रुपये की अनुदान राशि, उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) -  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग श्रेणी के 1450 उद्यमियों के खाते में प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 400 करोड़ की अनुदान राशि का अंतरण सिंगल क्लिक के माध्यम से किया। इस दौरान  ओम प्रकाश सकलेचा सूक्ष्म, लघु मध्यम उद्यम एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री तथा पी नरहरि विभागीय सचिव भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नें प्रदेश के रायसेन, ग्वालियर, शहडोल जिले के उद्योगपतियों से संवाद तथा प्रदेश में उद्योग एवं रोजगार को बढावा देनें हेतु शासन द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना सहित अर्थव्यवस्था को गतिशील करनें हेतु सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों के संवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कार्यालय कलेक्टर स्थित एन.आई.सी कक्ष में उद्योगपतियों की उपस्थिति में देखा व सुना गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा पूरे प्रदेश में स्थापित एमएसएमई इकाइयों को उद्योग निवेश प्रोत्साहन योजना अंतर्गत अनुदान की राशि का सिंगल क्लिक से वितरण किया गया। इसमें कटनी जिले की 46 इकाइयों को 2 करोड़ 85 ...

अपनी मांगों को लेकर शंखनाद के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्पन्न हुआ कैंडल मार्च, देखें वीडियो

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) "नहीं किसी से भीख मांगते हम अपना हक मांगते, इंकलाब जिंदाबाद" जैसे नारों के साथ आंदोलनरत  आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का संयुक्त मोर्चा के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर कटनी शहर में निकला कैंडल मार्च फॉरेस्टर प्लेग्राउंड में शंखनाद के साथ सम्पन्न हुआ।  

नवागत पुलिस अधीक्षक ने अपराध की घटनाओं पर नियंत्रण करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए, कहा थाने व चौकियों पर आने वाले प्रत्येक फरियादियों के साथ सौम्य व्यवहार करें

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) नवागत पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने पदभार ग्रहण करने के बाद मगंलवार को पुलिस अधिकारियों के साथ पहली क्राइम बैठक की ।  एसपी ने अपराध की घटनाओं पर नियंत्रण करने के साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए । पुलिस अधीक्षक कहा कि फुट पेट्रोलिंग के साथ ही सभी मुख्य मार्गों, चौराहों एवं हाइवे पर चेकिंग करते हुए संदिग्ध दो पहिया व चार पहिया एवं अन्य वाहनों तथा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कराना सुनिश्चित करेंगे। जेल से बाहर आये अपराधियों पर सतर्क दृष्टि रखने, नकबजनी, चोरी, वाहन चोरी आदि पर रोक लगाने, रात्रि में प्रभावी गश्त करने का काम प्राथमिकता से किया जाएगा। जिन घटनाओं का खुलासा नहीं हुआ है, उनका शीघ्र खुलासा कर वैंधानिक कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए हैं। थाने व चौकियों पर आने वाले प्रत्येक फरियादियों के साथ सौम्य व्यवहार करने तथा शिकायती पत्रों का भलि-भांति अवलोकन कर उनमें निष्पक्ष जांच करने तथा समय से उनको निस्तारित करने तथा पंजीकृत अभियोगों का समयावधि में गुणवत्तापूर्ण विवेचना करना सुनिश्चित करेंगे ।   जिले में पशु तस्करी, अवैध शराब व मादक पदार...

कलेक्टर करेंगे दो मासूम बच्चों की मां को किया वादा पूरा, आंखों की जांच कराकर ऑपरेशन का संपूर्ण प्रबंध किया है

कटनी ( प्रबल सृष्टि )-   जनपद पंचायत कटनी अंतर्गत ग्राम गुलवारा निवासी संजो बाई की आंखों के तारे मासूम कृष्णा और उसकी बहन सरोज जल्द ही अब दुनिया को साफ साफ देख सकेंगे और यह संभव हो पा रहा है कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद के प्रयासों से। कलेक्टर श्री प्रसाद ने इन दोनों मासूमों की मां को किया वादा पूरा करते हुए दोनों बच्चों की आंखों की जांच कराकर इनके ऑपरेशन का संपूर्ण प्रबंध किया है। भ्रमण दौरान कलेक्टर से बताई थी व्यथा ग्राम गुलवारा के भ्रमण दौरान कलेक्टर अवि प्रसाद से गांव की ही संजो बाई चक्रवती ने अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया था कि उसके बच्चों को नेत्र संबंधी कोई रोग है, जिसकी वजह से बच्चे साफ साफ देख नहीं पाते। कलेक्टर श्री प्रसाद ने महिला की पीड़ा को समझकर उसे आश्वस्त किया था कि वे उसके बच्चों की जांच करा कर उनके इलाज का हर संभव प्रयास करेंगे। जबलपुर में होगा ऑपरेशन संजो बाई को दिया हुआ आश्वासन कलेक्टर ने पूरा करते हुए सबसे पहले उसके बच्चों सरोज 14 वर्ष और कृष्णा 6 वर्ष की जिला चिकित्सालय कटनी में नेत्र रोग विशेषज्ञ से जांच कराई। जिसमें इन दोनों बच्चों को मोतियाबिंद होने की शिकाय...

सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज कहते थे आपको इस विशाल से जोड़ा है आपके हृदय में बहुत विशालता होनी चाहिए

कटनी ( मुरली पृथ्यानी ) संत निरंकारी सत्संग भवन माधव नगर में 26 मार्च रविवार को आयोजित साप्ताहिक सत्संग में उपस्थित विशाल संगत में परम आदरणीय महापुरुष श्री नोतन दास केवलानी जी ने अवतार वाणी के शब्द पर विचार करते हुए कहा  कि सबके साथ सद व्यवहार करो फिर देखो आपको कितनी खुशी और आनंद मिलता है। जो जो चितवे संत जन सोई सोई लेता मान। उन्होंने कहा हमें अपने मालिक प्रभु निरंकार सतगुरु का निज बनना है, यह अपने संत का यश करा देता है, करने वाला निरंकार प्रभु होता है लेकिन यह किसी के द्वारा करता है। हर इंसान जो ज्ञान वाला है वह नम्रता और विशालता को धारण करें, सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज कहते थे कि आपको इस विशालता से जोड़ा है आपके हृदय में बहुत विशालता होनी चाहिए। गम खाओ धीरज रखो सबके अंदर जो जीव आत्मा है इस निरंकार प्रभु का अंश है,  सतगुरु ने अपार रहमतें की है, जात पात अमीर गरीब कोई भी हो सबके साथ सद व्यवहार करो।  यह मालिक अपने सेवक की पल-पल पत रखता है यह खुशियां बख्शता है। संत कबीर कहते थे रोज संतों का दर्शन किया करो उन्होंने कहा हमें रविवार और मंगलवार की सत्संग में समय से आना है...

शहीद स्मृति दिवस में राष्ट्रीय चेतना को कुरेदा गया, कृति विमोचन , सृजन सम्मान तथा काव्य गोष्ठी सम्पन्न

कटनी ( प्रबल  सृष्टि )  स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानी नायक भगत सिंह , सुखदेव , राजगुरु के बलिदान दिवस एवं अमर शहीद हेमू कालाणी के जन्म शताब्दी दिवस पर गत दिनांक 23 मार्च गुरुवार को इन्टैक कटनी चेप्टर द्वारा स्थानीय जागृति पार्क में अयोजित शहीद स्मृति दिवस में अंग्रेजों के हाथों से भारतीय स्वातंत्रता छीन लेने के लिए अपने पुरखों के त्याग , संघर्ष एवं बलिदान को याद किया गया । इस अवसर पर भोपाल के ड़ा. नारायण व्यास ( रिटा . पुरातत्व अधीक्षण) एवं  उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना  व्यास द्वारा संकलित की गई देश के जाने अनजाने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्र युक्त परिचय सहित उनके जन्म एवं बलिदान स्थली की मिट्टी तथा स्वतंत्रता संग्राम काल के महत्वपूर्ण- दुर्लभ दस्तावेजों तथा इंटैक चेप्टर द्वारा अपने उद्धेश्यों को दर्शाने वाले पोस्टरों की प्रदर्शिनी भी  लगाई गई । जिसकी जन सामान्य द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई । इंद्र बहादुर खरे द्वारा लिखी गई  हेमू कालाणी की बलिदानी काव्य गाथा सुधीर सिंघानी द्वारा प्रस्तुत की गई । जबकि ड़ा . श्री यशवंत वर्मा एवं मनु नार्ला...

राहुल गांधी के संसद से निलंबन पर बिफरी युवक कांग्रेस, सुभाष चौक पर रोड जाम कर जलाया टायर, पुलिस ने वाटर केनल का प्रयोग किया

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) कांग्रेस सांसद और नेता राहुल गांधी को कोर्ट से सज़ा सुना देने के बाद उनका सदन से निलंबन कर दिया है। जिससे देश भर में युवा कांग्रेस आंदोलनरत है, कटनी में भी युवा कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष दिव्यांशु अंशू मिश्रा द्वारा बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं के साथ शाम को सुभाष चौक पहुँच कर उग्र प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने रोड जाम करते हुए टायर जला डाला, जमकर नारेबाज़ी करते हुए कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांधी के निलंबन वापस लेने की माँग की गई ।युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के उग्र प्रदर्शन को देख भारी पुलिस बल तैनात हुआ, स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने वाटर केनल का प्रयोग किया। लगभग 2 घंटे चले प्रदर्शन में पुलिस को भारी मशक़्क़त करती पड़ी। अंशु मिश्रा ने बताया कि राहुल गांधी आम जन की आवाज़ है उनकी आवाज़ को दबाने के लिए द्वेषपूर्ण कार्यवाही की गई है। नीरव मोदी,अड़ानी,अंबानी द्वारा देश के गरीब का पैसा लूट कर मोदी सरकार एवं उनके मंत्रियों को मदद करते है। देश का लोकतंत्र ख़तरे में है। राहुल गांधी देश की जनता कि लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ते है उनकी आवाज़ को दबाने के...