Skip to main content

Posts

नरेन्द्र दूध डेयरी में मिला 7 किलो खराब पनीर, संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध एफआईआर की कार्यवाही

कटनी -  जिले में मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत शनिवार को राजस्व ,  फूड और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शहरी क्षेत्र अंतर्गत संचालित विभिन्न खाद्य संस्थानों में दबिश दी गई। इस दौरान टीम द्वारा संबंधित संस्थान से खाद्य पदार्थों की जांच कर नमूने एकत्रित किये गये। इसके साथ ही मिलावटी खाद्य पदार्थों के विक्रय पर संबंधित संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही भी की गई है।              तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार  4   अगस्त को संयुक्त टीम द्वारा बिलैया तलैया सब्जी मण्डी स्थित नरेन्द्र दूध डेयरी की जांच की गई। जहां पर नरेन्द्र दूध डेयरी संस्थान में  7 किलो खराब पनीर पाये जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध संबंधित पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराने की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में रेल्वे स्टेशन चौराहा स्थित नमन फूड सेन्टर पर भी संयुक्त टीम द्वारा जांच की कार्यवाही की गई है।

कटनी पहुंचे प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय दुबे, आकस्मिक रुप से विद्युत कनेक्शनों की कराई जांच, 20 उपभोक्ताओं के परिसरों में पाई गई विद्युत चोरी

कटनी -  शनिवार को प्रमुख सचिव उर्जा संजय दुबे द्वारा कटनी शहर संभाग के अंतर्गत अधिक विद्युत हानि वाले क्षेत्रों का दौरा किया गया। जिसके अंतर्गत कटनी शहर के भट्टा मोहल्ला क्षेत्र में आकस्मिक रूप से विद्युत कनेक्शनों की जांच टीम द्वारा कराई गई। जांच के दौरान लगभग  20 उपभोक्ता परिसरों में विद्युत चोरी पायी गई। इनके विरुद्ध पंचनामा तैयार कर प्रकरण न्यायालय में भेजने की तैयारी की जा रही है।              औचक रुप से किये गये निरीक्षण के दौरान पाया गया कि विद्युत चोरी के अधिकतर प्रकरणों में पोल से सर्विस लाइन को काटकर बिजली चोरी की जा रही है। मीटर में शंट भी पाया गया। कुछ मीटरों का डिस्प्ले खराब किया गया है एवं कुछ मीटर जले पाये गये बिजली चोरी के इन प्रकरणों के फोटोग्राफ भी लिये गये है। जिस पर प्रमुख सचिव श्री दुबे द्वारा यथोचित् कार्यवाही करने के स्पष्ट निर्देश संबंधितों को दिये गये।              साथ ही उन्होने क्षेत्रीय अधिकारियों ,  लाइन कर्मचारियों एवं मीटर ...

आखिर क्या मिलता है मिडिल क्लास को ?

( मुरली पृथ्यानी ) मिडिल क्लास को कोई लाभ सरकार की तरफ से मिलता किसी सूरत में नजर नही आता कहने को गैस सिलेंडर पर 4 रुपए सब्सिडी मिलती है इससे ज्यादा कुछ नही। मिडिल क्लास स्वास्थ्य जरुरतों पर अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा खर्च करता है, स्कूल फीस देता है बिजली पानी के बिल भरता है इन तमाम खर्चों में सरकार से कोई मदद नही मिलती ऐसे में मिडिल क्लास की परेशानी को कोई देखना भी नही चाहता। पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों से बढ़ने वाली कीमतों का भार भी उठाता है लेकिन इसकी कमाई वहीं की वहीं बस कोल्हू के बैल सी जिंदगी चाहे कितना भी घूमते रहे पहुँचता कहीं नहीं है। हां रोज बढ़ती कीमतों से इसका सामना जरूर होता है फिर मन मारता है बेचारा न कभी होटल रेस्टॉरेंट का खाना खा पाता है कपड़े लत्ते अत्यंत जरूरी होने पर ही खर्च करता है बस पेंडुलम के कांटे की तरह कभी इधर कभी उधर। सामान्य वर्ग है तो कहीं कोई आरक्षण भी नहीं। क्या इस वर्ग की मुसीबतें कभी कम होंगी या इसकी नियति यही है आखिर सरकारों के लिए यह मिडिल क्लास वर्ग मायने ही नही रखता है क्या ? भले ही सब्सिडी नही मिले लेकिन कमाई और खर्चों का अनुपात तो सरकार की नीतियों से ही ...

कर्नाटक के हुबली में होटल में बंद करके रखी गई दो लड़कियों को कैमोर पुलिस ने कराया मुक्त

कटनी। पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया एवं अनुविभागीय अधिकारी  विजयराघवगढ़ श्रीमती शिखा सोनी के मार्गदर्शन में कैमोर पुलिस ने कर्नाटक में हुबली शहर की अजंता होटल में 2 दिनों से बंद करके रखी गई नन्हवारा ग्राम की दो लड़कियों को कर्नाटक पुलिस की मदद से आजाद कराने में सफलता प्राप्त की है।                      प्राप्त जानकारी अनुसार ए. सी. सी.  सीमेंट वर्क्स कैमोर  की सी एस आर हेड श्रीमती एनेट विश्वास के द्वारा टी आई कैमोर अरविंद जैन को जानकारी दी गई कि नन्हवारा ग्राम से बेंगलुरु में जॉब करने के लिए गई दो बच्चियों ने किसी तरह फोन करके अपने परिवारजन को बताया कि साथ में काम करने वाले दो लड़कों के साथ घूमने के लिए कर्नाटक के हुबली शहर में आए थे, जो दोनों लड़कों ने होटल के रूम में 2 दिन से बंद कर लिया है और बाहर नहीं निकलने दे रहे रहे हैं। टी आई कैमोर अरविंद जैन ने यह जानकारी तत्काल पुलिस अधीक्षक को  दी, जिनके मार्गदर्शन में  कर्नाटक पुलिस से संपर्क कर मौके पर टाउन पुलिस स्टेशन  हुब...

लूट और डकैती की योजना बनाने के पांच आरोपी गिरफ्तार

कटनी- डकैती की योजना बनाते हुये पाँच आरोपियों को हथियार सहित पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने आज पत्रकार वार्ता में घटनाक्रम का विवरण देते हुए बताया कि 27 अगस्त को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि झुरही टोला गौशाला के पास तीन मोटर साइकिल मे 5 - 6 व्यक्ति अंधेरे में बैठे है व आपस में बैठकर डकैती की योजना बनाने की बातचीत कर रहे है । प्राप्त सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही करने के लिए चार टीम तैयार की गई। चारों टीमों द्वारा चारों दिशाओं से अपना छिपाव करते हुये संभावित स्थान की  घेराबंदी कर दबिश दी गई तो झूरही गौशाला के पास दो तीन मोटर साइकिल खडी दिखी और उसी के पास 5-6 व्यक्ति दिखे जो आपस में डकैती डालने की योजना पर बातचीत कर रहे थे। पुलिस टीमों को अभियुक्तगणों के ऊपर पूर्ण संदेह हुआ कि ये जरूर घटना घटित करने के लिये तैयारी के साथ योजना बनाते बैठे है। जिन्हे घेरा बंदी कर पकड़ा गया। उनसे पूछताछ की गई तो बैठने का कोई उचित कारण नही बता पाए। उनका नाम पता पूछा गया एवं तलाशी ली गई तो अपना नाम क्रमशः (1) स्वप्निल निषाद उम्र 20 वर्ष निवासी अधारकाप बताया, जिसके कब्जे से तल...

मैहर के मंच से शुरू हुआ था प्रलय का सफर, विदेशी मंचों में भी बढ़ाया कटनी का गौरव

शहर के वरिष्ठ साहित्यकार व हास्य व्यंग्य के राष्ट्रीय कवि प्रकाश प्रलय का निधन साहित्य जगत की अपूरणीय क्षति कटनी   -   हास्य और व्यंग्य के माध्यम से देश-विदेश तक कटनी जिले को पहचान दिलाने वाले वरिष्ठ साहित्यकार प्रकाश प्रलय का सफर पड़ोसी जिले के मैहर के मंच से शुरू हुआ था। 41 साल का लंबा समय उन्होंने साहित्य साधना और गुदगुदाने वाले व्यंग्यों के बीच गुजारा। लोगों को के चेहरों में अपनी क्षणिकाओं के माध्यम से मुस्कान लाने वाले वरिष्ठ साहित्यकार शुक्रवार की सुबह खुद जीवन भर के लिए खामोश हो गए। वरिष्ठ साहित्यकार प्रलय के कवि मित्र मनोहर मनोज ने उनके संस्मरण साझा करते हुए बताया कि 18 जनवरी 1952 को नरसिंहपुर जिले के मेख गांव में जन्में प्रकाश प्रलय ने पढ़ाई के बाद दूरसंचार विभाग में सेवाएं देना शुरू कीं। उस दौरान से ही वे हास्य व्यंग्य की क्षणिकाएं लिखते थे। वर्ष 1975 के आसपास वे कटनी कार्यालय में पदस्थ हुए और फिर यहीं के होकर रह गए। वर्ष 1980 में प्रलय ने अपना पहला काव्य पाठ मैहर के एक मंच से किया और उसके बाद उनका साहित्य सफर चल पड़ा। भारत के बड़े-बड़े मंचों में अपनी क्षणिकाओं से गुदगुदा...

जब तक पूर्ण टीकाकरण न हो तब तक जारी रखें ये सेवाभाव का कार्य, माधवनगर में झूलेलाल सेवा मंडल के सदस्यों के कार्य की प्रभारी मंत्री ने की सराहना

कटनी   -   देश के प्रधानमंत्री जी ने कोरोना का दर्द समझा और पूरे देश में निशुल्क वैक्सीन उपलब्ध कराई। हम उनका आभार मानते हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी का भी पूरे प्रदेश की जनता की ओर से मैं आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण ही सबसे मजबूत कवच है ,  इस बात को लेकर पूरा अमला इसी काम में लगा दिया है ताकि हर व्यक्ति कोविड से सुरक्षित हो जाए। माधवनगर में झूलेलाल सेवा मंडल द्वारा संचालित वैक्सीनेशन सेंटर में लोगों से संवाद के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने यह बात कही।       मंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दो दिन का अभियान इसलिए चलाया है कि हर व्यक्ति को पहला व दूसरा डोज वैक्सीन का लग जाए और सेवा मंडल ने संकट के समय में जो सेवा भाव का कार्य प्रारंभ किया है ,  यह तब तक चलता रहे जब तक पूर्ण टीकाकरण न हो जाए। प्रभारी मंत्री ने सेवा मंडल के कार्यों की सराहना की और सदस्यों का आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल ने भी उपस्थित लोगों से कोरोना के बचाव के...

मोहल्ले तक पहुंची वैक्सीनेशन कराने की सुविधा, लोगों ने उठाया लाभ, जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था

कटनी   -   घर से वैक्सीनेशन सेंटर तक जाने यदि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो लोगों को मोहल्ले में पहुंचकर वैक्सीन लगाने की सुविधा प्रदान की गई। स्वास्थ्य विभाग ने नगर निगम की मदद से मोहल्लों तक मोबाइल वैक्सीनेशन वेन के जरिए सुविधा पहुंचाई। जिसको लेकर भी महाअभियान में वैक्सीनेशन कराने लोगों में उत्साह देखने को मिला। दोनों ही मोबाइल वेन को सुबह जिले के प्रभारी मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। जिसके बाद नगर निगम के कर्मचारियों के सहयोग से दोनों ही वेन को शहर के खिरहनी फाटक क्षेत्र की कॉलोनियों ,  आदर्श कॉलोनी ,  स्वर्णकार धर्मशाला सहित अलग-अलग कालोनियों में भेजा गया। कॉलोनियों ,  मोहल्लों में वैक्सीनेशन वेन के पहुंचने की सूचना मिलते ही लोग पहुंचे और अपने घरों के नजदीक ही वैक्सीनेशन कराकर सुरक्षा का चक्र अपनाया। शाम 4 बजे तक दोनों ही मोबाइल वेन के माध्यम से शहर के 217 लोगों को वैक्सीन के प्रथम व द्वितीय डोज लग चुके थे। ड्राइव इन वेक्सीनेशन सेंटरों का भी उठाया लाभ शहर में फारेस्टर प्ले ग्राउंड और होमगार्ड मैदान में ड्राईव इन सेंटरों की स्थापना की गई...

बारडोली उत्सव समिति के प्रयासों से गाटर घाट में कजलियां मेला की शुरुआत

कटनी। सनातन संस्कृति व पुरानी परंपराओं को जीवित रखने के लिए इस वर्ष  चंद्रशेखर आजाद वार्ड स्थित श्रीराम मंदिर गाटर घाट में कजलिया मेला की शुरुआत बारडोली उत्सव समिति कटनी के तत्वधान में कोविड-19 व शासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए धूमधाम से संपन्न कराया गया। जिसमें कटनी शहर व आसपास के ग्रामीण जन के साथ-साथ शहर के राजनैतिक प्रतिनिधि समाजसेवी व्यापारी बंधु गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थित में यह पहला मौका था जो कि कजलिया मेला की शुरुआत की गई।   समिति अध्यक्ष राजू रजक ने जानकारी देते हुए बताया यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी व कटाये घाट का मेला काफी वर्षों से लगना बंद हो गया है बारडोली उत्सव समिति के तत्वाधान में इस वर्ष प्रयास कर कटाये घाट मेला की पुनः शुरुआत की जावेगी। गाटर घाट पुल निर्माण हो जाने से नदी के घाट समाप्त हो गए हैं जिस वजह से बारडोली उत्सव समिति द्वारा कृत्रिम कुंड की स्थापना की गयी सभी धर्मावलंबियों ने नदी से दूरी बनाते हुए कृत्रिम कुंड में ही कजलियां पूजन किया। विगत कई वर्षों से देखा जा रहा है कि हमारी पूर्व पुरानी परंपराएं मान्यताएं समाप्त होती जा रही हैं पु...

अब 100 मरीजों को एक साथ मिल पाएगी ऑक्सीजन, जिला अस्पताल में 1000 एलपीएम क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट हुआ शुरू

कटनी   -   जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को अब ऑक्सीजन की कमी से नहीं जूझना पड़ेगा। अस्पताल परिसर में ही एक हजार एलपीएम क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट लगाया है ,  जिसने काम करना प्रारंभ कर दिया है। प्लांट में तैयार होने वाली ऑक्सीजन अस्पताल में भर्ती  100  मरीजों तक पाइप लाइन के जरिए पहुंचेगी।       ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ,  भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद खजुराहो वीडी शर्मा ,  लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ,  स्वास्थ मंत्री प्रभुराम चौधरी ,  चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने वर्चुअल माध्यम से किया। मेडिकल ऑक्सीजन प्लान्ट के शुरु होने से अब जिला अस्पताल में एक नई सुविधा जुड़ गई है। वर्चुअल रूप से शुभारंभ के साथ जिला अस्पताल परिसर में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अतिथि के रूप में मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल ,  कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष रामरतन पायल ,  पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव ,  पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी मौजूद थे। अतिथ...